.jpg)
सुन्दर और घने बाल महिलाओं का ताज माने जाते हैं। लम्बे और घने बालों की हसरत सभी को होती है लेकिन हर किसी के बाल मोटे और घने नहीं होते। कई बार देखा गया है की जिनके बाल पहले घने होते थे लेकिन उम्र बढ़ने के साथ ही बाल भी पतले और कमजोर होने शुरू हो जाते हैं। ऐसे में सबाल यह उठता है की बाल आखिर पतले और बेजान क्यों होते जा रहे / बालों की सही देखभाल ना करना , तनाब , गलत खानपान ,शरीर में पौषक तत्वों की कमी और हार्मोनल असंतुलन बालों के झड़ने और पतले होने का मुख्य कारण माना जाता है
लेकिन अगर आप इस समय कुछ उपाय अपनाते हैं तो आपकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। पतले और बेजान बालों के लिए आंबला जूस और निम्बू का रश काफी सहायक होता है / रोजाना नहाने से आधा घण्टा पहले अपने बालों में आंबला और नीम्बू का रश लगाएं / इससे आपके बाल मोटे और घने होंगे / हफ्ते में तीन बार प्याज का रस लगाने से भी बालों में चमक आएगी और बाल कोमल और मुलायम होंगे
सेब के सिरके का प्रयोग करें
क्षतिग्रस्त बालों के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए आपको इस उपाय को जरूर आजमाना चाहिए। इससे बालों के झड़ने की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। इसके लिए 2 चम्मच एप्पल साइडर विनेगर , 1 चम्मच शुद्ध बादाम का तेल लें /
सबसे पहले एक छोटी कटोरी में सिरका और तेल मिलाएं।फिर बालों में लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें। बालों को शॉवर कैप लगाएं और इसे कम से कम एक घण्टे के लिए छोड़ दें।
निर्धारित समय के बाद अपने बालों को हलके शैम्पू से धो लें। इस नुस्खे से आपको कुछ ही दिनों में अपने बालों में फर्क दिखने लगेगा।
नारियल के दूध की मदद लें
नारियल के दूध में मौजूद फैटी एसिड आपके बालों को मॉइस्चराइज़ करता है। यह आपके बालों के झड़ने की समस्या को कम करने में भी मदद करता है और उनके स्वास्थ्य पर काम करता है।1 कप नारियल का दूध और 1/ 4 कप करी पत्ते का पाउडर लें / सबसे पहले करी पत्ते का पाउडर बना लें या फिर आप बाहर से पाउडर खरीद सकते हैं। एक कटोरे में दूध और पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें और बालों में लगा लें। इसे बालों पर लगाएं और कम से कम 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर अपने बालों को हमेशा की तरह धो लें।
तिल के तेल का प्रयोग करें
सफेदए, रूखे , रूसी, बालों का झड़ना और पतले बालों के लिए तिल के तेल से बेहतर और क्या हो सकता है। यह बालों को मजबूत और चमकदार बनाने में भी मदद करता है। 1/ 2 कप तिल का तेल को गर्म कर लें /इसमें एक कॉटन बॉल डूबा कर इसे अपनी खोपड़ी पर लगाएं तथा खोपड़ी की हलके हाथों से मसाज करें। इसे लगाकर रात भर छोड़ दें और सुबह नींबू के टुकड़ों को स्कैल्प पर मलें। 30 मिनट के बाद अपने बालों को हलके शैम्पू से धो लें। आप देखेंगे कि कुछ ही दिनों में आपकी परेशानी कम हो जाएगी।
नारियल तेल और करी पत्ते का प्रयोग करें
करी पत्ते में ऐसे तत्व होते हैं जो जड़ों पर अच्छे से काम करते हैं और बालों के विकास में मदद करते हैं। यह प्रोटीन, बीटा-कैरोटीन और ऐसे कई एंटीऑक्सिडेंट का स्रोत है जो बालों के विकास को बढ़ावा देने के लिए बालों के तंतुओं पर कार्य करते हैं।
एक पैन में 1/ 2 कप नारियल का तेल और 6-7 करी पत्ता डालकर गरम करें। इसे तब तक उबालें जब तक आपको पैन में काला पदार्थ दिखाई न दे। ठंडा करके मिला लें। फिर सिर पर अच्छी तरह लगाकर 1 घंटे के लिए छोड़ दें तथा बाद में बालों को साफ ताजे पानी से धो डालें। अगर आप इस नुस्खे को हफ्ते में 2 से 3 बार आजमाएंगे तो आपको जल्द ही फर्क नजर आने लगेगा।

सिर्फ पीवीआर में एक लाख से ज्यादा टिकटों की बिक्री
मुंबई (शोर संदेश)। ब्रह्मास्त्र की रिलीज के साथ बॉलीवुड में चल रहा फ्लॉप का सिलसिला थम सकता है। फिल्म की एडवांस बुकिंग के आंकड़े तो कम से कम यही संकेत दे रहे हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों में काफी दिलचस्पी नजर आ रही है, इसका अंदाजा भी एडवांस बुकिंग को लेकर आ रही रिपोर्ट्स से हो रहा है। मल्टीप्लेक्स सिनेमाहॉल चलाने वाले कंपनी पीवीआर ने एडवांस टिकट सेल्स का आंकड़ा जारी किया है, जिसके मुताबिक ओपनिंग वीकेंड के लिए पीवीआर सिनेमाज में सोमवार तक एक लाख से ज्यादा टिकट बुक किये जा चुके हैं।
ब्रह्मास्त्र 9 सितम्बर को हिंदी के अलावा तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज की जा रही है। रणबीर कपूर की यह पहली पैन इंडिया फिल्म है। विभिन्न ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, फिल्म दुनियाभर में करीब 8 हजार स्क्रींस पर उतारी जा रही है, जो एक बड़ी रिलीज है। फिल्म 2 डी के साथ 3 डी और आइमैक्स फॉर्मेट में भी रिलीज की जा रही है। एडवांस बुकिंग शनिवार को ओपन हुई थीं और तभी से इसकी अच्छी रिपोर्ट आ रही हैं।
ब्रह्मास्त्र को लेकर सोशल मीडिया में भी काफी बवाल मचा हुआ था। रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के पुराने बयानों को सतह पर लाकर फिल्म के बायकॉट की अपील की जा रही थी। कई दिनों से बायकॉट बॉलीवुड और बायकॉट ब्रह्मास्त्र के हैशटैग चलाये जा रहे हैं, मगर एडवांस बुकिंग देखकर ऐसा लगता है कि बायकॉट अभियानों का ब्रह्मास्त्र पर कोई असर नहीं है।
माइथोलॉजी को दिखाएगी ब्रह्मास्त्र
ब्रह्मास्त्र एक ट्रिलॉजी है, जिसकी परिकल्पना अयान मुखर्जी ने की है। इसका पहला भाग ब्रह्मास्त्र पार्ट-1: शिवा है। रणबीर फिल्म में शिवा का किरदार निभा रहे हैं। ब्रह्मास्त्र के जरिए अयान ने माइथोलॉजी की दुनिया में ले जाने की कोशिश की है। उन्होंने अस्त्रावर्स नाम से दैवीय अस्त्रों की एक दुनिया रची है।
रणबीर का किरदार शिवा खुद एक अस्त्र है, जिसमें अग्नि की शक्ति है। रणबीर और आलिया भट्ट की यह पहली फिल्म है। अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी राय फिल्म की कास्ट का हिस्सा हैं। शाह रुख खान, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के फिल्म में कैमियो करने की खबरें हैं। ब्रह्मास्त्र को लेकर दर्शकों का उत्साह फिल्म कारोबार के लिए भी शुभ संकेत माना जा सकता है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली हॉट कपल के रूप में जाने जाते हैं। अनुष्का जहां बॉलीवुड की टॉप अभनेत्री हैं, वहीं विराट की गिनती दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में होती है। अब इस कपल के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। खबरों की मानें तो विराट और अनुष्का ने अलीबाग में एक शानदार फार्महाउस खरीदा है। इस कपल ने यह फार्महाउस 19 करोड़ रुपये में लिया है। अनुष्का और विराट ने गणेश चतुर्थी के अवसर पर अलीबाग में एक फार्महाउस खरीदा है। ऐसी चर्चा है कि अलीबाग के एक गांव जीराड के पास आठ एकड़ की जमीन पर कपल का घर बनाया जाएगा। कहा जा रहा है कि विराट और अनुष्का ने घर खरीदने के लिए सरकारी खजाने में 1.15 करोड़ रुपये जमा किए हैं। दोनों ने 3.35 लाख रुपये की स्टांप ड्यूटी भी जमा कराई है। विराट की अनुपस्थिति में उनके भाई विकास कोहली ने लेन-देन का काम पूरा किया। ऐसा इसलिए क्योंकि विराट वर्तमान में एशिया कप टूर्नामेंट खेलने के लिए दुबई में मौजूद हैं। समीरा हैबिटेट्स नाम की एक जानी-मानी रियल एस्टेट कंपनी ने इस प्रॉपर्टी से संबंधित डील पूरी की। अलीबाग जैसे शानदार लोकेशन पर इसे एक हाइप्रोफाइल डील माना जा रहा है। विराट और अनुष्का छह महीने पहले इस प्रॉपर्टी को देखने के लिए गए थे। अलीबाग को महाराष्ट्र का रिहायशी इलाका माना जाता है। यहां पर कई सेलेब्स के फार्महाउस हैं। कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अलीबाग में एक प्लॉट खरीदा था। अलीबाग में शाहरुख खान और गौरी खान ने भी अपनी प्रॉपर्टी अर्जित की है। शाहरुख अक्सर अपना जन्मदिन अलीबाग में ही मनाना पसंद करते हैं। पिछले साल की शुरुआत में वरुण धवन ने भी अलीबाग में ही अपनी गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से शादी रचाई थी। अनुष्का को आखिरी बार 2018 में आई फिल्म 'जीरो' में देखा गया है। इस फिल्म में वह शाहरुख के साथ दिखी थीं। फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया था। वह महिला क्रिकेट टीम की खिलाड़ी रहीं झूलन गोस्वामी की बायोपिक को लेकर भी चर्चा में हैं। अनुष्का की प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्स' के बैनर तले फिल्म 'काला' का निर्माण किया जा रहा है। फिल्म से दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान डेब्यू करेंगे।
.jpg)
राष्ट्रीय मिति श्रावण 28, शक संवत 1944, भाद्रपद कृष्ण, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 03, मुहर्रम 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अगस्त सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजे तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।
ध्रुव योग योग रात्रि 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 06 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।
आज का व्रत त्योहार : कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 2022, दूर्वाष्टमी।
सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 57 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक। अमृत काल मध्यरात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।
आज का उपाय :
कृष्ण चालीसा का पाठ करें, भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का पूजन करना शुभ फलदायी रहेगा।

मुंबई (शोर संदेश)। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने गुरुवार को ओ वुमनिया 2022 की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मनोरंजन जगत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 में आई फिल्मों की कहानी और उनके निर्माण में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही शीर्ष पदों पर मौजूद थीं। इस रिपोर्ट में करीब 150 फिल्मों का विश्लेषण किया गया था। इसके नतीजों पर अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए आठ भारतीय भाषाओं की 150 फिल्मों पर रिसर्च किया गया। इनमें थिएटर और OTT दोनों की फिल्मों के अलावा वेब सीरीज भी शामिल हैं। इसके नतीजे महिलाओं के लिए अफसोसनाक हैं। फिल्ममेकिंग के विभिन्न विभाग, जैसे लेखन, निर्देशन, डिजाइन, एडिटिंग, सिनेमेटोग्रफी में केवल 10 प्रतिशत महिलाएं ही विभाग का संचालन कर रही थीं। रिसर्च में शामिल 56 थिएट्रिकल फिल्मों में से एक का भी निर्देशन या एडिटिंग किसी महिला ने नहीं किया था।
खास बात यह है कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज का प्रदर्शन काफी बेहतर है। स्ट्रीमिंग फिल्मों और सीरीज में किसी विभाग के उच्च पदों महिलाओं के प्रतिनिधित्व थिएटर की फिल्मों से पांच गुना ज्यादा है। ऑरमैक्स मीडिया के संस्थापक शैलेश कपूर ने कहा कि मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इसके प्रति हमें जागने की जरूरत है।

मुंबई (शोर संदेश)। अपनी खूबसूरती और कला से प्रसिद्ध सबकी पसंदीदा अभिनेत्री शर्मीला टैगोर 11 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में शर्मीला टैगोर ने फिल्म गुलमोहर की शूटिंग पूरी की हैं। फिल्म गुलमोहर इस साल अगस्त में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को देखने के लिए फेन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शर्मीला टैगोर कहती हैं कि 11 साल बाद वह फिल्म वापसी पर काफी खुश हैं। फिल्म गुलमोहर पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म हैं इसमें मल्टी जेनरेशन बत्रा फैमिली को दिखाया गया है। परिवार 34 साल पुराने घर को छोड़ने का फैसला करता है। इस दौरान कुछ हकीकतें सामने आती हैं। यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म गुलमोहर में अपने रोल को लेकर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही हैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट कर भी एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं जो आज के लोगो को बेहद पसंद आएगी। शर्मिला टैगोर आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आई थीं। इसके बाद एक लंबे ठहराव के बाद वो इस फिल्म में नजर आएंगी। इतने समय से वो भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष
राशि तेजी से आगे बढ़ेंगे। अपनों के साथ श्रेष्ठ समय बिताएंगे। परीक्षा प्रतिस्पर्धा में सफलता पाएंगे। कला कौशल से सभी को प्रभावित करेंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। शि़क्षा के क्षेत्र में बेहतर करेंगे । लाभ के प्रयास बनेंगे । साख सम्मान में वृद्धि होगी । चर्चाएं सफल होंगी।
वृषभ राशि
आज के दिन आलस्य आप को नुकसान पहुंचा सकता है। आज व्यापार में खुद को साबित करने की स्थिति बन रही है। नौकरी में अपनी प्रतिष्ठा को बचाए रखने के लिए बेहतर परिणाम देने होंगे। खास तौर पर आज नया काम शुरू करने वाले लोगों के लिए कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
मिथुन राशि
आज दिन की शुरुआत बहुत अच्छी होगी। मन प्रसन्न रहेगा। काम के साथ-साथ आज परिवार के साथ भी समय बिता सकते हैं। व्यापार करने वाले लोगों को पैसे के लेनदेन में काफी सावधानी रखनी चाहिए थोड़ी सी लापरवाही व्यापार में भारी पड़ सकती है। कला जगत से जुड़े लोगों के लिए दिन काफी विशेष रहने वाला है।
कर्क राशि
आज के दिन आप को अनुशासित रहना चाहिए। सारे काम समय पर पूर्ण करने चाहिए. अन्यथा आर्थिक नुकसान भी होगा। सेहत भी खराब रह सकती है। आज छात्रों के द्वारा किए गए प्रयास रंग लाएंगे उनको शिक्षा में सफलता मिलेगी। व्यापार में भी स्थिति ठीक रहने वाली है। बेरोजगारों को नया रोजगार मिल सकता है।
सिंह राशि
व्यवसाय की समस्याएं आज आपकी दूर हो सकती हैं। कुछ आर्थिक परिस्थिति भी आपके पक्ष में बनने वाली हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए मन के मुताबिक काम मिल सकता है। कुछ लोगों को पदोन्नति भी प्राप्त हो सकती है। प्रेम के मामलों में आज आपको सावधान रहना चाहिए साथी के साथ सकारात्मक नजरिया रखना चाहिए।
तुला राशि
वैसे तो स्वास्थ्य ठीक रहेगा किंतु मौसम के परिवर्तन की वजह से कुछ समस्याएं आ सकती हैं। अपने स्वजनों के व्यवहार से आपका मन आज खिन्न हो सकता है। कुछ नकारात्मक विचार आप पर हावी हो सकते हैं। आपके लव अफेयर का असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ सकता है, ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति सामान्य रहने वाली है।
वृश्चिक राशि
सरकारी सेवा की तैयारी कर रहे छात्रों को आज नौकरी में सफलता मिल सकती है। आज आपकी निजी जिंदगी में कुछ परिवर्तन होने की उम्मीद है। किसी नए व्यक्ति का प्रवेश हो सकता है। खेल जगत में करियर बनाने की चाह रखने वाले लोगों के लिए आज कुछ विशेष सफलता मिल सकती है।
धनु राशि
आज आप अपनी आर्थिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए कोई निर्णय लें अन्यथा आपका बजट गड़बड़ा सकता है। व्यापार में दिन कुछ मंदा रहने वाला है। किसी पुराने प्रोजेक्ट के अटक जाने से बास की नाराजगी झेलनी पड सकती है। कन्या संतान के प्रति आज आप मोहग्रस्त होगे बहुत भाऊक रहने वाले हैं।
मकर राशि
आज आपको आकस्मिक धन लाभ होने की उम्मीद है। आज आपका मान सम्मान प्रतिष्ठा बढ़ सकता है। ऑफिस के कार्य में आज आप अधिक व्यस्त रह सकते हैं। जिसकी वजह से आपका स्वास्थ्य कुछ खराब हो सकता है। खानपान में आपकी लापरवाही आपको भारी पड़ने वाली है। आज आप परोपकार के कार्य हेतु कुछ दान का कार्य कर सकते हैं।
कुंभ राशि
प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले लोगों को आज कोई अच्छा सौदा मिल सकता है। जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए कोई महत्वपूर्ण अवसर हाथ लग सकता है। शरीर में दर्द और आलस्य की समस्या आज आपको परेशान कर सकता है।
मीन राशि
किसी नजदीकी रिश्तेदार से कुछ दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है। आज छात्रों के आत्मविश्वास में कमी आ सकती है शिक्षा में बाधा उत्पन्न हो सकती है। नौकरी में आपकी इच्छा के अनुसार काम ना होने की वजह से कुछ मानसिक तनाव ग्रस्त कर सकता है। जीवन साथी के साथ आपका व्यवहार वैसे तो ठीक रहेगा लेकिन कुछ मामलों में मतभेद हो सकता है।

दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का दैनिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
मेष राशि (Aries)-आज का दिन मिला-जुला परिणाम लेकर आएगा। खुद पर संयम रखने की आवश्यकता है। नौकरी में अफसरों से बेवजह के विवाद से बचें अन्यथा भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। भाई बंधुओं का पूरा साथ मिलेगा।
वृषक राशि (Taurus)-
आज आप आत्मविश्वास में कमी का अनुभव करेंगे। नौकरी में व्यवधान आ सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान की तरफ से कोई सुखद समाचार मिल सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कारोबार में विस्तार होगा। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
मिथुन राशि (Gemini)-
आज आपकी वाणी की मधुरता लोगों को बहुत प्रभावित करेगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखने का प्रयास करें।
कर्क राशि (Cancer)-
आज आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। आत्मविश्वास में कमी महसूस करेंगे। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता से धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अधिक खर्च की वजह से मन थोड़ा परेशान रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बेवजह के विवादों में पड़ने से बचें।
सिंह राशि (Leo)-
आज व्यवसाय में वृद्धि के योग बनते दिखाई रहे हैं, जिससे आय में भी वृद्धि होगी। किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। खर्चे में बढ़ोतरी होगी। आत्मविश्वास में कमी आएगी। मन थोड़ा अशांत रहेगा। व्यर्थ के विवादों में पड़ने से बचें।
कन्या राशि (Virgo)-
राजनीति के क्षेत्र में रुचि रखने वालों के लिए आज का दिन सुखद परिणाम लेकर आएगा। पुराने मित्रों से हुई खास मुलाकात आपके मन को प्रसन्नता देगी। आय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। अधिक परिश्रम की आवश्यकता है। छात्रों के लिए आज का दिन शुभ साबित होगा। सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
तुला राशि (Libra)-
आज आशा और निराशा के मिश्रित भाव देखने को मिलेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों की तरफ ध्यान देने की आवश्यकता है। कार्य क्षेत्र में कार्य भार बढ़ सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।।पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज आप अपनी बौद्धिक क्षमता से लोगों को प्रभावित करने में सफल रहेंगे। रहन-सहन थोड़ा अव्यवस्थित हो सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। परिवार में आपसी मतभेद की स्थिति पैदा हो सकती है। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। आय के स्रोत बढ़ेंगे। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा चिंतित रह सकते हैं। आर्थिक व्यय में अधिकता रहेगी।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय के नए स्रोत खुलेंगे। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्यक्षेत्र में थोड़ी उलझने पैदा हो सकती है।
मकर राशि (Capricorn) –
अपनी वाणी की मधुरता से लोगों का दिल जीतने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए रास्ते खुलते हुए नजर आ रहे हैं।कार्यक्षेत्र में बदलाव की स्थिति बन रही है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। मन को शांत रखने का प्रयास करें।
कुंभ राशि (Aquarius) –
लाइफ पार्टनर के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा परेशान हो सकते हैं। भावनाओं को नियंत्रण में रखने का प्रयास करे। नकारात्मक विचारों को मन में ना आने दे।नौकरी में पदोन्नति होने की संभावना है। नौकरी में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
मीन राशि (Pisces)-
आज मन में उथल-पुथल का भाव रहेगा। खुशी व दुख के मिश्रित भाव आते जाते रहेंगे। नौकरी में स्थानांतरण हो सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड के बाद अब फरहान अख्तर हॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग को लोहा मनवाने जा रहे हैं। इस बात की पुष्टि उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम पर दी है। इस खबर के बाद सोशल मीडिया में फरहान छाए हुए हैं। उनके फैंस उन्हें हॉलीवुड में देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
बता दें कि मार्वल सिनेमाटिक यूनिवर्स में फरहान अख्तर की एंट्री हुई है। फरहान अख्तर मार्वल की सीरीज मिस मार्वल में नजर आने वाले हैं। मिस मार्वल में फरहान अख्तर के किरदार का खुलासा नहीं हुआ है। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में फरहान अख्तर का गेस्ट अपीरियंस हो सकता है। फरहान अख्तर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसकी पुष्टि की है। फरहान ने एक खबर की फोटो शेयर की है। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘खुशनसीब हूं कि यूनिवर्स आपको आग बढ़ने और सीखने के ऐसे मौके देता है। इस केस में मुझे ये रोल करने में बहुत ज्यादा मजा आया।’ डेडलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक फरहान अख्तर का फिल्म में गेस्ट अपीरियंस होगा। ऐसे में फरहान ने अब बॉलीवुड के बाद हॉलीवुड फिल्मों में भी अपना डेब्यू कर लिया है। फरहान के पोस्ट पर कई सेलेब्स कमेंट्स कर उन्हें बधाई दे रहे हैं। फरहान की वाइफ शिबानी ने लिखा, ‘तुम पर मुझे गर्व है।’

मुंबई (शोर संदेश)। देसी बॉक्स ऑफिस पर लगातार हो रही विफल हो रही हिंदी फिल्मों के बीच दक्षिण भारतीय सिनेमा की कामयाबी के बाद अब हॉलीवुड हंगामा शुरू हो गया है। मार्वेल सिनेमैटिक यूनीवर्स (एमसीयू) की नई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले ही दिन भारत में जबर्दस्त ओपनिंग ली है। 2500 से ज्यादा स्क्रीन्स पर अंग्रेजी के साथ साथ हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज हुई फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ का कलेक्शन हालांकि एमसीयू की पिछली फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ से कम रहा रहा लेकिन देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की ओपनिंग के मामले में इसने चौथी पोजीशन पा ली है। और, इसी फिल्म ने आखिरकार बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर 2’ को पहली बार चुनौती पेश की है।
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को लेकर बीते कई हफ्तों से जबर्दस्त हाइप बनी हुई है। फिल्म की पहले दिन की अधिकतर टिकटें एडवांस बुकिंग में ही बुक हो चुकी थी। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन से पहले ही करीब 20 करोड़ रुपये की एडवांस बुकिंग शुक्रवार के लिए कर ली थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से महीने भर पहले खुलना भी किसी हॉलीवुड के लिए एक नया प्रयोग रहा।
विज्ञापन
पहले दिन 29 करोड़ का नेट कलेक्शन
शुक्रवार की रात मिले शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में रिलीज हुई सभी भाषाओं के संस्करणों को मिलाकर करीब 37 करोड़ रुपये की टिकटें बेची हैं। फिल्म का पहले दिन का नेट कलेक्शन करीब 29 करोड़ रुपये के आसपास रहने की उम्मीद है। अनुमान के मुताबिक फिल्म के अंग्रेजी भाषा के संस्करण का कलेक्शन सबसे ज्यादा रहा और इसके बाद फिल्म के हिंदी संस्करण ने कमाई की।
‘डॉ. स्ट्रेंज 2’ हिंदी ने कमाए नौ करोड़
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने रिलीज के पहले दिन पूरे देश में जो कलेक्शन किया उसमें अंग्रेजी संस्करण की कुल कमाई (ग्रॉस) करीब 26 करोड़ रुपये रही। नंबर दो पर फिल्म का हिंदी संस्करण रहा जिसकी कुल कमाई (ग्रॉस) करीब नौ करोड़ रुपये रही है। फिल्म ने दूसरी भाषाओं में उतना अच्छा प्रदर्शन नहीं किया और सारी अन्य भारतीय भाषाओं को मिलाकर फिल्म ने करीब दो करोड़ रुपये पहले दिन कमाए हैं।
फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ को रिलीज के लिए पूरे देश में ढाई हजार से कुछ ही ज्यादा स्क्रीन्स मिल सके हैं। जबकि इसके पहले रिलीज हुई एमसीयू की फिल्म ‘स्पाइडरमैन: नो वे होम’ 3250 से ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज हुई थी और इसने रिलीज के पहले दिन करीब 32.67 करोड़ रुपये की ओपनिंग भारत में ली थी। फिल्म ‘डॉक्टर स्ट्रेंज इन द मल्टीवर्स ऑफ मैडनेस’ ने बेहतर ओपनिंग लेते हुए भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में से सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली टॉप 5 फिल्मों में से कैप्टन मार्वल को बाहर कर लिया है।
ओपनिंग के हिसाब से टॉप 5 हॉलीवुड फिल्में
भारत में रिलीज हुई टॉप 5 हॉलीवुड फिल्मों का पहले दिन का कलेक्शन इस प्रकार है:
| रैंक | फिल्म | ओपनिंग (करोड़ में) |
| 1. | एवेंजर्स: एंडगेम | 53.10 |
| 2. | स्पाइडरमैन: नो वे होम | 32.67 |
| 3. | एवेंजर्स: इनफिनिटी वॉर | 31.30 |
| 4. | डॉक्टर स्ट्रेंज 2 | 29.00* |
| 5. | हॉब्स एंड शॉ | 13.15 |