ब्रेकिंग न्यूज

मनोरंजन

*महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर विशेष : वे बातें जो बदल देंगी जिंदगी…*

30-Jan-2022
नई दिल्ली (शोर संदेश)। साल 1948 का जनवरी महीना जाते-जाते देश को एक बड़ा जख्म दे गया। 30 जनवरी 1948 का दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों जैसा ही था, लेकिन शाम होते होते यह इतिहास में सबसे दुखद दिनों में शुमार हो गया। दरअसल 30 जनवरी 1948 की शाम को नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी की जान ले ली।
विडम्बना देखिए कि अहिंसा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर अंग्रेजों को देश से बाहर का रास्ता दिखाने वाले महात्मा गांधी खुद हिंसा का शिकार हुए। वो उस दिन भी रोज की तरह शाम की प्रार्थना के लिए जा रहे थे। उसी समय गोडसे ने उन्हें बहुत करीब से गोली मारी और साबरमती का संत ‘हे राम’ कहकर दुनिया से विदा हो गया। अपने जीवनकाल में अपने विचारों और सिद्धांतों के कारण चर्चित रहे मोहन दास करमचंद गांधी का नाम दुनियाभर में सम्मान से लिया जाता है।
 
गांधी ने देश वासियों को हमेशा सत्य और अहिंसा का विचार दिया. गांधी जी की एक आवाज पर समूचा देश एकजुट हो जाता था। आज गांधी की पुण्यतिथि पर उनके कुछ विचार हम आपको बताने जा रहे हैं। व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
 
एक कायर प्यार का प्रदर्शन करने में असमर्थ होता है, प्रेम बहादुरों का विशेषाधिकार है।
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है, अहिंसा उसे पाने का साधन।
पृथ्वी सभी मनुष्यों की ज़रुरत पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन प्रदान करती है, लेकिन लालच पूरी करने के लिए नहीं।
प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमे सबसे नम्र है।
आप तब तक यह नहीं समझ पाते की आपके लिए कौन महत्त्वपूर्ण है जब तक आप उन्हें वास्तव में खो नहीं देते।
जब मैं निराश होता हूँ, मैं याद कर लेता हूँ कि समस्त इतिहास के दौरान सत्य और प्रेम के मार्ग की ही हमेशा विजय होती है। कितने ही तानाशाह और हत्यारे हुए हैं, और कुछ समय के लिए वो अजेय लग सकते  हैं, लेकिन अंत में उनका पतन होता है। इसके बारे में सोचो- हमेशा।
एक देश की महानता और नैतिक प्रगति को इस बात से आँका जा सकता है कि वहां जानवरों से कैसे व्यवहार किया जाता है।
एक धर्म जो व्यावहारिक मामलों के कोई दिलचस्पी नहीं लेता है और उन्हें हल करने में कोई मदद नहीं करता है वह कोई धर्म नहीं है।
चिंता से अधिक कुछ और शरीर को इतना बर्बाद नहीं करता, और वह जिसे ईश्वर में थोडा भी यकीन है उसे किसी भी चीज के बारे में चिंता करने पर शर्मिंदा होना चाहिए।
आप मुझे जंजीरों में जकड़ सकते हैं, यातना दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को नष्ट कर सकते हैं, लेकिन आप कभी मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते।
मैं हिंसा का विरोध करता हूँ क्योंकि जब ऐसा लगता है कि वो अच्छा कर रही है तब वो अच्छाई अस्थायी होती है। वो जो बुराई करती है वो स्थायी होती है।
 

*रिपब्लिक डे परेड राजपथ पर दिखेंगे बिहार के हीरो राजन कुमार के जलवे*

16-Jan-2022

 मुंगेर (शोर संदेश)। गणतंत्र दिवस के अवसर पर हर वर्ष दिल्ली के राजपथ पर ऐतिहासिक परेड होती है और विभिन्न झांकियों को पेश किया जाता है। इस बार कोरोना की तीसरी लहर की वजह से दिल्ली और मुम्बई जैसे बड़े शहर बहुत तरह की पाबंदियों में जी रहे हैं। लेकिन फिर भी 26 जनवरी तो उसी शान से मनाई जाएगी हां। इस बार कलाकार कुछ कम होंगे। ऐसे में 130 करोड़ से अधिक की आबादी में से कुछ गिने चुने कलाकार ही इस बार की झांकी में नजर आएंगे और उन सीमित फ़नकारों में एक नाम है हीरो राजन कुमार का, जो बिहार के मुंगेर जिला के टेटिया बम्बर प्रखंड के हैं।यह मुंगेरवासियो, बिहार वासियों और पूरे देश वासियों के लिए खुशी और प्रेरणा का विषय है कि एक छोटे से शहर का युवा इस ऐतिहासिक दिन पर अपनी कला के प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। जब पहली बार राजन कुमार को इस ऐतिहासिक परेड के लिए दिल्ली से बुलावा आया तो वह तो बड़े खुश, उत्साहित थे मगर घरवालों के चेहरे पर थोड़ी सी चिंता की लकीरें भी आ गईं थीं। मगर राजन कुमार तो रियल हीरो हैं, उन्होंने मां को और सभी घरवालों को आश्वासन दिलाया कि उन्हें कुछ नहीं होगा। वह तमाम सावधानियों को बरतते हुए, देशभक्ति का जज़्बा भरे हुए दिल्ली की झांकी पेश करने के लिए जा रहे हैं, अपने देश, अपने राष्ट्र के लिए कुछ करने जा रहे हैं, उनके पास सभी देशवासियों की दुआएं हैं। और वह चल दिए, तिरंगा उनके सीने में लहरा रहा था और आंखों में एक जोश, एक उत्साह झिलमिला रहा था।गौरतलब है कि भारत सरकार देश की कला संस्कृति और शक्ति प्रदर्शन में कोई कसर नही छोड़ती है। 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजपथ दिल्ली में हर साल ऐतिहासिक रिपब्लिक डे मनाया जाता है। जिसपर पूरी दुनिया की नज़र होती है। इसकी तैयारी कई महीने पहले से शुरू हो जाती है। इस बार रिपब्लिक डे परेड कोरोना प्रोटोकॉल को देखते और फॉलो करते हुए बहुत ही सीमित और सटीक तरीके से मनाया जाना है। ऐसे में कलाकारों का चुनाव, उनके फिटनेस का ख्याल, यह सब बहुत ही टफ प्रोसेस था लेकिन भारत सरकार ने एकबार दोबारा अपने देशवासियों पर भरोसा किया है और उसी विश्वास को कायम रखने के लिए राजन कुमार दिल्ली पहुंच गए हैं और रात दिन लगातार राजपथ पर प्रैक्टिस करके 26 जनवरी परेड की तैयारी में जुटे हुए हैं। 1 अरब 30 करोड़ की जनता में टेटिया बम्बर जिला मुंगेर बिहार के एक किसान परिवार के युवा का राजपथ पर होने वाली झांकी में कलाकार के तौर पर चुनाव होना अपने आप मे एक बड़ा अचीवमेंट है। देशभक्ति का गहरा जज़्बा राजन कुमार को एक अलग मुकाम पे खडा करता है।

बता दें कि शुरू से ही राजन कुमार को कला संस्कृति से बेहद लगाव रहा है। यही वजह है कि 1998 में भारत सरकार ने उन्हें छाव डांस के लिए नेशनल अवार्ड दिया था। 2004 में लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में उनका नाम शामिल हुआ। 2005 मे गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने उन्हें सर्टिफिकेट दिया। और फिर उनका नाम चार्ली चैपलिन द्वितीय के रूप में पूरी दुनिया में जाना जाता है। कई खास मौके पर राजन कुमार ने भारत की कला संस्कृति को उजागर किया है भारत का नेतृत्व किया है पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय कलाकार राजन कुमार के कद्रदान हैं उनके चाहने वाले हैं। इस बार मिनिस्ट्री ऑफ टेक्सटाइल (वस्त्र मन्त्रालय) की झांकी पर राजन कुमार एक गुजराती अटायर में नजर आएंगे। ड्रेस पहनते ही वह किरदार में आ जाते हैं। बहुत बड़ी पगड़ी कलरफुल ड्रेस एकदम से वस्त्र मंत्रालय की झांकी को जीवंत करते हुए राजन कुमार राजपथ पर मन मोहेंगे।


*लता मंगेशकर की सेहत में मामूली सुधार*

13-Jan-2022

 मुंबई (शोर संदेश)। स्वर कोकिला लता मंगेशकर कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। उन्हें संक्रमण के हल्के लक्षण हैं, लेकिन फिर भी एहतियात के तौर पर उन्हें ब्रीच कैंडी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया है। गुरुवार को भी उनका हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जिसमें डॉ प्रतीत समदानी ने बताया है कि लता फिलहाल आईसीयू में ही हैं। हालांकि उनकी सेहत में थोड़ा सुधार जरूर हुआ है।

ऑब्जर्वेशन में रहेंगीं लता मंगेशकर
डॉक्टरों के मुताबिक, लता मंगेशकर को कोरोना और निमोनिया दोनों हुआ है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए, चिकित्सकों ने सलाह दी है कि उन्हें देखभाल की जरूरत है और इसलिए उन्हें ‘आईसीयू’ में भर्ती किया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि उन्हें 7 से 8 दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा।
डॉक्टरों के मुताबिक, वह ठीक हो जाएंगी, लेकिन उनकी उम्र के कारण कुछ समय लग सकता है। गौरतलब है कि नवंबर 2019 के बाद से लता घर मंगेशकर से बाहर नहीं निकलीं हैं। लेकिन उनके घर के एक नौकर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तो लता मंगेशकर का भी टेस्ट कराया गया और उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। इससे पहले दिग्गज गायिका को नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अपने सात दशक लंबे करियर में लता मंगेशकर ने विभिन्न भाषाओं में 30 हजार से अधिक गीत गाए हैं। बता दें कि साल 2001 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ दिया गया था। उन्हें साल 1989 में दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।


सुपर स्टार महेश बाबू कोरोना संक्रमित, सोशल मीडिया में लोगों से की ये अपील…

07-Jan-2022

हैदराबाद (शोर संदेश)। कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर देशभर में लोगों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। रोजाना हजारों की संख्या में लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े सितारे भी शामिल हैं। अब तक कई सेलेब्स कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिस वजह से सभी घर में क्वारंटाइन हैं। बॉलीवुड के बाद अब टॉलीवुड के सुपरस्टार महेश बाबू भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। ये जानकारी महेश बाबू ने सोशल मीडिया के जरिए अपने सभी फैंस को दी है। इस दौरान महेश बाबू ने सभी से कहा है कि जो लोग पिछले कुछ दिनों में उनसे मिले हैं वह सभी अपने टेस्ट करवा लें।दरअसल, महेश बाबू ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया है कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। अभिनेता ने लिखा, ‘सभी आवश्यक सावधानी बरतने के बावजूद, मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मुझे हल्के हल्के लक्षण हैं। मैंने खुद को अपने घर में आइसोलेट कर लिया है और सभी मेडिकल गाइडलाइंस का पालन कर रहा हूं। मुझसे मिलने वाले सभी लोगों से मेरा अनुरोध है कि वह अपने टेस्ट करवाए और जिन्होंने वैक्सीन अब तक नहीं ली है वह वैक्सीन ले लें। ताकि हम लक्षण के साथ अस्पताल में भर्ती होने के जोखिम को कम कर सकें। कृपा कोरोना नियमों का पालन करें और सुरक्षित रहे।’महेश बाबू अपने परिवार के साथ न्यू ईयर सेलिब्रेट करने के लिए दुबई गए थे, जहां से वह सभी कुछ समय पहले ही लौटे हैं। भारत आने के बाद महेश बाबू ने अपना कोरोना टेस्ट करवाया और वह इस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है। हालांकि, अब तक महेश बाबू के परिवार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट सामने नहीं आई है, जिसमें थोड़ा समय लग सकता है।


*चलो ऐसा उपाय अपनाएं कि लाॅकडाउन लौट के न आए*

05-Jan-2022

ब हम हताश और निराश हो जाते हैं तो हमें जिदंगी का एक-एक पल चुनौतियों से भरा और बोझ सा लगने लगता है। हमें नहीं भूलना चाहिए कि उम्मीद पर ही दुनियां टिकी है। जीवन मे आशा और निराशा दोनों होते हैं और हर इंसान के भीतर आशा और निराशा के बीच द्वंद चलता रहता है, इस दौरान हमारी सकारात्मक सोच ही होती है जो हमें उलझनों के बीच आशाओं की नई किरण दिखाती है। हमारी उम्मीदें हमें मुश्किल परिस्थितियों से उबार देती है। हम जानते हैं कि कोरोना महामारी की पहली और दूसरी लहर ने हमारा बहुत कुछ छीन लिया। किसी का बेटा, किसी का पति, भाई-बहन, किसी की मां, पिता और किसी के माता-पिता दोनों…यह एक ऐसी महामारी थी, जिसने बहुतों की जिंदगी असमय ही निगल ली और लाखों लोगों की जिंदगी को पटरी पर दौड़ानें वाली उससे जुड़े जीवनयापन के साधनों को तहस-नहस कर दिया। दहशत के साये में बीते दिनों को याद कर हर कोई सिहर उठता है। खैर समय के साथ एक बार फिर से पटरी पर लौट चुकी जिंदगी अब अच्छा दिन देखना चाहती है, लेकिन नये साल के आगाज के साथ कोरोना की तीसरी लहर और बढ़ती सख्ंया एक बार फिर सबकों सोचनें पर मजबूर कर रहा है। बीते सालों में लाॅकडाउन के बीच कटी तनावपूर्ण जिंदगी जैसी परिस्थितियां फिर कोई नहीं चाहता है।

हम जानते हैं कि कोरोना की पहली लहर जब आई तो सिर्फ इस बीमारी के नाम ने ही सभी को दहशत में डाल दिया था। दूसरी लहर में पीडितों की मौतों से सभी सिहर उठे थे। अब तीसरी लहर आने की बात कही जा रही है। खैर डेल्टा वैरियंट के बाद ओमिक्राॅन वैरियंट बहुत तेजी से एक-दूसरे तक फैलने की बात कही जा रही है। अभी तक की स्थिति में संख्या बढ़ने के साथ भयावह रूप और जानलेवा होने की जानकारी नहीं है। फिर भी हम सभी को चाहिए कि तीसरी लहर से बचने का इंतजाम अपने स्तर पर भी कर लेना चाहिए। क्यांेकि कोई बीमारी या महामारी कब जानलेवा बन जाये कहा नहीं जा सकता। हमें इसलिए भी खुद को भाग्यशाली मानना चाहिए कि हम पहली और दूसरी लहर में कोरोना का शिकार होने से बच गए हैं। कोरोना की तीसरी लहर को हमें अपनी हार न मानकर एक चुनौती और सीख के रूप में देखना चाहिए क्योंकि पहली और दूसरी लहर ने हमें मौका भी तो दिया है कि हम कैसे किसी बीमारी से बचने के लिए उपाय करें ? हम कैसे लाॅकडाउन में रहे ? हम कैसे दूरियों को मेंटेन करे और स्वच्छता को अपनाते हुए शरीर को फिट रखने का उपाय करें ?

हमें यह भी नहीं भूलना चाहिए कि हम ही वे लोग है, जो कोरोना को अपनी लापरवाही की वजह से एक-दूसरे तक फैलाते रहे। हम ही वे लोग है, जो शासन-प्रशासन को लाॅकडाउन के लिए मजबूर कर देते हैं और अपनी लापरवाही से ही बहुत से उन लोगों का भी रोजी-रोटी छीन लेते हैं जो रोज कमाते खाते हैं। हम सभी जानते हैं कि लाॅकडाउन सभी के लिए एक बड़ी मुसीबत के समान है। पटरी पर दौड़ती अर्थव्यस्था को चरमराने से लेकर विकास में बड़ा बाधक भी है। हमारे सामान्य जनजीवन से देश और राज्य की अर्थव्यवस्था जुड़ी हुई है। दुकान से सामान खरीदने से लेकर, होटल में रूकने, खाने और बस-रेल की यात्राओं, सिनेमा आदि में हम सरकार को जीएसटी के रूप में टैक्स देते हैं। यह सभी राशि देश के विकास में खर्च होती है। विगत दो साल में कोरोना की वजह से हुई लाॅकडाउन ने आर्थिक गतिविधियों को बहुत नुकसान पहुचाया। छोटेे-छोटे अनेक उद्योग धंधे बंद हो गए। व्यापार शून्य होने से लाखों लोग बेरोजगार भी हुए। लाॅकडाउन से सभी को कुछ न कुछ नुकसान जरूर उठाना पड़ा।

अब जबकि तीसरी लहर का खतरा मंडराया हुआ है। सभी के भीतर लाॅकडाउन को लेकर चर्चाएं होने लगी है। शासन-प्रशासन भी हर पहलुओं पर नजर बनाए हुए हैं। युद्धस्तर पर कोविड अस्पताल और वार्ड और बेड की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। उनकी कोशिश है कि सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन कर कोरोना को फैलने से रोकने में सहयोग करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लाॅकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में माना है। उन्होंने बैठक लेकर समीक्षा लेना भी प्रारंभ कर दिया है और कोरोना से डरने की बजाय सभी को सतर्क रहने कहा है।

हम सभी को भी चाहिए कि मुख्यमंत्री की बातों पर गौर करें और कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन कर अपने शहर या राज्य में लाॅकडाउन जैसी समस्या को उत्पन्न न करें। हम जानते हैं कि पहली और दूसरी लहर में लाॅकडाउन के बीच कोरोना का जब खौफ था, तब हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री ने अप्रवासी मजदूरों को लाने और अन्य राज्य के मजदूरों को उनके प्रदेश भेजने में कोई चूक या देरी नहीं की थी। भीषण धूप और गर्मी में राज्य के सीमावर्ती जिलों में छांव, खान-पान से लेकर नंगे पांवों में चप्पलें, मजदूरों से लेकर छात्रों के लिए रेल और बसों की व्यवस्था, ऑक्सीजन सिलेण्डरों के साथ प्रत्येक जिलों में भोजन वितरण तथा राशन दुकानों से खाद्यान की अतिरिक्त व्यवस्था सुनिश्चित की। गांव-गांव मनरेगा के माध्यम से मजदूरों को काम देकर, वनवासियों से वनोपज खरीदकर और राजीवगांधी किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना के माध्यम से किसानों के जेब में पैसे डाले। इन सभी से छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों में सुविधाएं बेहतर करने के साथ राज्य सरकार ने स्वास्थ्य व्यवस्था को बेहतर बनाने तथा अन्य सुविधाओं के लिए बजट राशि भी बढ़ाई। कोरोना प्रबंधन की दिशा में छत्तीसगढ़ सरकार का प्रयास अन्य राज्यों की तुलना में बेहतर ही था।

अतः हम समझ सकते हैं कि बुरे वक्त में सरकार हमारे साथ है। हमें भी चाहिए कि कोरोना से निपटने के लिए हम भी सरकार का सहयोग करे। जहां तक संभव है और आसान है वहां हम अपनी जिम्मेदारी का परिचय देते हुए जीवन के लिए जरूरी उपायों को अपनाएं। हम नियमित रूप से मास्क पहने। एक-दूसरे से 6 फीट की दूरी को अपनाते हुए भीड़ का हिस्सा न बनें। अनावश्यक घर से बाहर न निकले। सेनेटाइजर का इस्तेमाल करे और नियमित रूप से हाथ धोते रहें। कहीं भी इधर-उधर न थूके। टीका यदि नहीं लग पाया है तो दोनों डोज जरूर लगवा लें। सर्दी, खासी, बुखार या दर्द जैसी कोई लक्षण दिखे तो नजदीक के स्वास्थ्य केंद्र में अपना उपचार कराएं। कोरोना का लक्षण सामने आने पर चिकित्सकों के अनुसार दवाइयां लें और एक जिम्मेदार नागरिक बनकर होम आइसोलेशन में या अस्पताल में रहकर पूरी तरह ठीक होने तक किसी के सम्पर्क में न आये। शादी, जन्मदिन, रैली, सभा जैसे कार्यक्रमों में भीड़ न जुटाए। जीवन अनमोल है। खुशियां मनाने के और भी बहुत मौके आएंगे। आपकी सावधानी और समझदारी न सिर्फ आपकों और आपके परिवार को कोरोना होने से बचायेगी। सजग होकर व्यापारिक गतिविधियों का संचालन, परिवहन, निर्माण सहित विकास कार्यों में भी अपना योगदान सुनिश्चित कर सकते हैं। इससे देश के अर्थव्यवस्था पर न तो असर होगा और किसी की रोजी-रोटी छीनने या रोजगार जाने का खतरा भी उत्पन्न नहीं होगा। हम अपने राज्य और देश के विकास में अपनी भागीदारी तो सुनिश्चित कर पायेंगे ही, लाॅकडाउन जैसी समस्या जो हमें डरा रही है उससे भी छुटकारा पा सकते हैं।


*बॉक्स ऑफिस पर स्पाइरमैन ने मचाया तहलका पहले ही दिन बनाया रिकॉर्ड*

17-Dec-2021

शोर संदेश । मार्वल सिनेमैटिक यूनीवर्स की नई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने पहले ही दिन देश में किसी भी भाषा की फिल्म की सबसे बड़ी ओपनिंग का रिकॉर्ड बना दिया है। अभी तक मिले आंकड़ों के हिसाब से फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की पहले दिन की कमाई 35 करोड़ रुपये से ऊपर की हो चुकी है। इन आंकड़ों में अभी और फेरबदल की गुंजाइश दिख रही है। फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की ओपनिंग ने इस शुक्रवार रिलीज हुई साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुचर्चित फिल्म ‘पुष्पा’ की राह बहुत मुश्किल कर दी है। दिक्कत अगले दो शुक्रवारों को रिलीज हो रही क्रिकेट आधारित फिल्मों ‘83’ और ‘जर्सी’ की भी बढ़ती दिख रही हैं। फिल्म ‘83’ के ठीक हफ्ता भर पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने भारत में फिल्म कारोबार का बाजार ही बदल दिया है। ये फिल्म देश में अब तक रिलीज हुई अंग्रेजी फिल्मों में से सबसे ज्यादा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। गुरुवार तक ये फिल्म देश के 3264 स्क्रीन्स पर दिखाई जा रही थी। और, इसमें रविवार तक लगातार बढ़ोत्तरी होते जाने की उम्मीद दिख रही है। े, उसने हिंदी फिल्म निर्माताओं की नींद उडा दी है। फिल्म ने गुरुवार को ही देश में अब तक रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों की पहले दिन की कमाई में दूसरा नंबर हासिल कर लिया।देश में इससे पहले रिलीज हुई टॉम हॉलैंड की स्पाइडरमैन फिल्मों ने भी अच्छा कारोबार किया है लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की बात ही कुछ और है। चार साल पहले रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन होमकमिंग’ ने भारत में पहले दिन 9.36 करोड़ रुपये की कमाई की थी। इसके बाद रिलीज हुई फिल्म ‘स्पाइडरमैन फार फ्रॉम होम’ इससे बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाई। लेकिन फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ ने देश में रिलीज हुई हॉलीवुड की टॉप 10 ओपनर्स में सीधे दूसरे नंबर पर एंट्री मारी है।भारत में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में सबसे बड़ी ओपनिंग लेने का रिकॉर्ड अब तक मार्वल की ही फिल्म ‘एवेंजर्स एंडगेम’ के पास है, जिसने साल 2019 में 53.10 करोड़ रुपये की कमाई रिलीज के पहले दिन ही कर ली थी। फिल्म ‘एवेंजर्स इनफिनिटी वॉर’ ने इसके साल भर पहले 31.30 करोड़ रुपये की कमाई बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के पहले दिन की थी। इस लिस्ट मे तीसरे नंबर पर अभी तक साल 2019 में ही रिलीज हुई फिल्म ‘हॉब्स एंड शॉ’ है जिसने भारत में 13.15 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ की गुरुवार की कमाई के शुरूआती आंकड़े इस बात की तो तस्दीक कर रहे हैं कि ये फिल्म पहले दिन की कमाई के मामले में फिल्म ‘फास्ट एंड फ्यूरियस प्रजेंट्स हॉब्स एंड शॉ’ को मात दे चुकी है। फिल्म की कमाई अब तक के आंकड़ों के हिसाब से 35 करोड़ रुपये के ऊपर है और इसी के साथ फिल्म ‘स्पाइरमैन: नो वे होम’ देश में रिलीज हुई हॉलीवुड फिल्मों में फर्स्ट डे ओपनिंग के लिहाज से दूसरे नंबर की फिल्म बन गई है।


आज का राशिफल : जानें क्या कहती हैं आपकी ग्रह-दशाएं

29-Nov-2021

मेष राजकीय सहयोग मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। राज्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ हो सकेगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी।
वृष साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। विवाद को बढ़ावा दें। जोखिम जमानत के कार्य टालें, बाकी सामान्य रहेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं।
मिथुन पुराने मित्र संबंधी मिलेंगे। अच्छी खबरें मिलेंगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। सुख-समृद्धि बढ़ेगी।
कर्क चोट दुर्घटना से बचें। लेन-देन में सावधानी रखें। जोखिम जमानत के कार्य टालें। विवाद करें। आर्थिक समस्या रह सकती है। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार अच्छा चलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। खर्च का बोझ बढ़ेगा।
सिंह योजना फलीभूत होगी। घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी। कार्यसिद्धि होगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी एवं लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएँ।
कन्या राजकीय सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। थकान रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। विवाद से बचें। नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए।
तुला पार्टी पिकनिक का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। दिन प्रतिकूल रह सकता है। सामाजिक स्तर में परिवर्तन एवं प्रतिष्ठा को लेकर चिंतित रहेंगे। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच करें।
वृश्चिक शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ अधिक होगी। थकान रहेगी। वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं।
धनु रुके कार्य पूर्ण होंगे। मेहनत सफल रहेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी, जिसका लाभ भविष्य में मिलेगा। शत्रु परास्त होंगे। आलस्य से बचकर रहें।
मकर नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखना चाहिए। श्रम अधिक करना होगा। आपके कार्यों की समाज एवं परिवार में आलोचना हो सकती है। व्यापार सामान्य चलेगा।
कुंभ रोजगार में वृद्धि होगी। संपत्ति के बड़े सौदे हो सकते हैं। बड़ा लाभ होगा। जल्दबाजी करें। प्रमाद से बचें। दूरदर्शिता एवं बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। खर्चों में कमी करना होगी। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है।
मीन बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर बढ़ेंगे। जोखिम लें। आवास संबंधी समस्या रहेगी। रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। स्वाध्याय में रुचि बढ़ेगी। 


एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया से हटाया `निक जोंस` सरनेम, पति निक जोंस का तलाक?

23-Nov-2021

मुंबई (शोर संदेश) I फिल्म इंडस्ट्री की सबसे चर्चित जोड़ियों में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की जोड़ी भी एक हैं। दोनों का रोमांटिक अंदाज आए दिन फैन्स का दिल जीत लेता है। हालांकि, यह जोड़ी फिलहाल दूसके वजहों से चर्चा में है और वो है दोनों की बीच तलाक की खबर की अफवाहें. बीते सोमवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम बायो से पति निक जोनास का सरनेम हटा दिया था और तभी से फैन्स में इस बात को लेकर चर्चा है कि कहीं दोनों तलाक तो नहीं ले रहे। अब इन्हीं खबरों के बीच निक जोनास का एक जिम वीडियो सामने आया है, जिस पर प्रियंका चोपड़ा ने भी रिएक्ट किया है। निक जोनस ने तलाक की खबरें आने के बाद एक फिटनेस वीड‍ियो साझा क‍िया है। वे जिम में डंबल्स उठाते नजर आए। अपने बाइसेप्स पर फोकस करते हुए निक इस वीड‍ियो में तलाक की खबरों से बेपरवाह, अपनी फिटनेस पर ध्यान दे रहे हैं। मुद्दे की बात तो ये है कि निक के इस वीड‍ियो पर पत्नी प्र‍ियंका का भी स्वीट कमेंट आया है। प्र‍ियंका ने लिखा- `मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं।` तलाक की खबरें आने के बाद निक जोनास की वीड‍ियो :- ये खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फेल गई। वहीं, इन खबरों के बीच अब निक जोनस ने एक वीडियो शेयर किया है, जिस पर प्रियंका ने कमेंट कर इन अफवाहों के बारे में बताया है कि इनमें कितनी सच्चाई है। निक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, निक जोनस ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में निक काफी टफ लुक देते हुए देखे जा सकते हैं। निक ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, `सोमवार प्रेरणा। चलो इसे हासिल करते है।` निक के इस वीडियो पर प्रियंका चोपड़ा ने बेहद ही प्यारा कमेंट किया है, जिससे उन्होंने साफ कर दिया कि उनके और निक के बीच में सब कुछ ठीक हैं और वह दोनों तलाक नहीं ले रहे हैं।


*दिवाली पर लक्ष्मी गणेश की पूजा जानें शुभ मुहूर्त और सामग्री*

04-Nov-2021

प्रत्येक वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को दीपावली का त्योहार मनाया जाता है। बुद्धि के दाता, विघ्नहर्ता श्री गणेश और धन-ऐश्वर्य की देवी मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए दिवाली का दिन बहुत खास माना गया है। आपके घर और ऑफिस पर पूजा-पाठ का पूर्ण लाभ मिल सके इसके लिए आवश्यक है कि श्रद्धा भक्ति के साथ हम सब दीपावली पूजन सच्चे मन से करने साथ ही वास्तु नियमों को ध्यान में रखकर सही तरीके से भी पूजा-आराधना करें। पूजा में वास्तु के कुछ नियमों को ध्यान में रखेंगे तो पूजा का अपेक्षित लाभ मिलेगा।
इस दिशा में करें लक्ष्मी-गणेश पूजन
अक्सर इस बात को लेकर लोगों में संशय रहता है कि दिवाली की पूजा किस दिशा में की जाए ? दीपावली पूजन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ माना गया है,क्योंकि वास्तु में उत्तर दिशा को धन की दिशा माना गया है। पूजन करते समय साधक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए। उत्तर दिशा चूंकि धन की दिशा है इसलिए यह क्षेत्र यक्ष साधना (कुबेर),लक्ष्मी पूजन और गणेश पूजन के लिए आदर्श स्थान है। 
कैसी होनी चाहिए लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
ध्यान रहे दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां अथवा चित्र आदि छवियां नई होनी चाहिए। चांदी की मूर्तियों को साफ करके पुनः पूजा के काम में लिया जा सकता है। लक्ष्मी जी का वह चित्र लाकर पूजा करें जिसमें वे उनके एक ओर श्रीगणेश और दूसरी ओर सरस्वती मां विराजमान हो तथा माता लक्ष्मी दोनों हाथों से धन बरसा रही हों, धन प्राप्ति के लिए इस तरह का चित्र लगाना बहुत शुभ होता है।
विज्ञापन
यदि बैठी हुई देवी लक्ष्मी का चित्र ला रहे हैं तो लक्ष्मी मां का वह चित्र लेकर आएं, जिसमें लक्ष्मीजी लाल वस्त्र पहन कर कमल के आसन पर विराजमान हों। मां सरस्वती,मां लक्ष्मी और गणेशजी इनके दोनों तरफ हाथी अपनी सूंड को उठाए हुए हौं। इस तरह के चित्र का पूजन करने से मां लक्ष्मी सदैव आपके घर में विराजमान रहेंगी।
दीपावली की पूजा में घी या तेल के दीपक जलाने से घर में नकारात्मक ऊर्जा दूर होकर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, घर के सदस्यों को यश एवं प्रसिद्धि मिलती है। दीपावली के दिन लक्ष्मी जी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा में रखने से घर के रुके हुए कार्य पूर्ण होती है,घर में अन्न-धन की कमी नहीं रहती।
लक्ष्मी-गणेश पूजन सामग्री :
पूजन कलश अन्य पूजन सामग्री जैसे- खील पताशा,सिन्दूर,गंगाजल,अक्षत-रोली,मोली,फल-मिठाई,पान-सुपारी,इलाइची आदि उत्तर और उत्तर-पूर्व में ही रखा जाना शुभ फलों में वृद्धि करेगा। देवी लक्ष्मी को लाल रंग अत्यधिक प्रिय है। लाल रंग को वास्तु में भी शक्ति और शौर्य का प्रतीक माना गया है अतः माता को अर्पित किए जाने वाले वस्त्र, श्रृंगार की वस्तुएं एवं पुष्प यथासंभव लाल रंग के होने चाहिए। इसी प्रकार गणेशजी के पूजन में दूर्वा, गेंदा और गुलाब के फूलों का प्रयोग शुभ माना गया है।
देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रसन्नता के लिए भोग में खीर, बूंदी के लड्डू या फिर मावे से बनी हुई मिठाई रखें। पूजन कक्ष के द्वार पर सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। दीपावली पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी एवं गोमती चक्र की पूजा सुख-समृद्धि को आमंत्रित करती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार शंख ध्वनि घंटानाद करने से देवी-देवता प्रसन्न होते हैं और आस-पास का वातावरण शुद्ध और पवित्र होकर मन-मस्तिष्क में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
दिवाली 2021 लक्ष्मी-गणेश पूजा मुहूर्त :
लक्ष्मी पूजा शुभ मुहूर्त- 06:10 PM से लेकर 08:06 PM तक
लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल मुहूर्त – 05:35 PM से 08: 10 PM तक 
लक्ष्मी पूजा निशिता काल मुहूर्त – 11:38 PM से 12:30 AM तक
अमावस्या तिथि प्रारम्भनवम्बर 04, 2021 को 06:03 AM बजे
अमावस्या तिथि समाप्तनवम्बर 05, 2021 को 02:44 AM बजे
लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ चौघड़िया मुहूर्त:
प्रातः मुहूर्त (शुभ) – 06:35 AM से 07:58 AM
प्रातः मुहूर्त (चर, लाभ, अमृत) – 10:42 AM से 02:49 PM
अपराह्न मुहूर्त (शुभ) – 04:11 PM से 05:34 PM
शाम का मुहूर्त (अमृत, चर) – 05:34 PM से 08:49 PM
रात्रि मुहूर्त (लाभ) – 12:05 AM से 01:43 AM


*जेल से बाहर आए आर्यन पहुंचे मन्नत*

30-Oct-2021

मुंबई (शोर संदेश) क्रूज ड्रग्स केस में जेल में फंसे आर्यन खान ऑर्थर रोड से निकल गए हैं। आर्यन को लेने शाहरुख के बॉडीगार्ड रवि पहुंचे थे। आर्यन अब अपने घर मन्नत पहुंच गए हैं। मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस ने अचित कुमार नाम के शख्स को जमानत दे दी है। अचित का नाम आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट ने बताया था। आर्यन खान की घर वापसी ने बॉलीवुड का दिल खुश कर दिया है। बॉलीवुड के सेलेब्स ट्वीट कर अपनी खुशी जता रहे हैं। उर्मिला मातोंडकर ने ट्वीट कर शाहरुख को बधाई दी है। बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला आर्यन खान की ओर से जमानती बनी हैं। उन्होंने ही कोर्ट में आर्यन की बेल से जुड़े कागजातों पर साइन किए। आर्यन को हाई कोर्ट ने एक लाख रुपये के बॉन्ड पर सशर्त बेल दी गई है। वकील सतीश मानशिंदे ने बताया कि आर्यन खान को जूही बचपन से ही जानती हैं और प्रोफेशनली जुड़ी भी हुई हैं. इसके बाद जज ने उन्हें बतौर जमानती स्वीकार कर लिया।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account