ब्रेकिंग न्यूज

बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम के लिए प्रतिभावान विद्यार्थियों को मिल रहा विशेष मार्गदर्शन

05-Nov-2026
रायगढ़।( शोर संदेश ) बोर्ड परीक्षा 2027 में जिले के विद्यार्थियों का परिणाम बेहतर बनाने के उद्देश्य से प्रतिभावान विद्यार्थियों को विशेष मार्गदर्शन दिया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड पुसौर के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय औरदा में मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिजीत बबन पठारे के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए प्रभावी रणनीतियां बताईं।
विद्यार्थियों को विषयवार अध्ययन, कठिन प्रश्नों के समाधान, समय प्रबंधन, उत्तर लेखन की शैली और पाठ्यक्रम के नियमित दोहराव के संबंध में विस्तार से मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही परीक्षा के दौरान आत्मविश्वास बनाए रखने, तनाव से दूर रहने और संतुलित आहार पर भी जोर दिया गया। कार्यशाला में उनकी विषयगत जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उन्हें नियमित अभ्यास और सुनियोजित तैयारी के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी भुवनेश्वर पटेल, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी मनीष सिन्हा, उत्तर सिदार, प्राचार्य छबिलाल चौधरी, अनिल गुप्ता, गणेश प्रसाद साहू सहित विभिन्न विषयों के मास्टर प्रशिक्षक एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account