ब्रेकिंग न्यूज

खेल

Previous123456789...3132Next

इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने जीती स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा

20-Feb-2026
रायपुर, ।  ( शोर संदेश ) रायपुर प्रेस क्लब खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत आयोजित स्व. कुलदीप निगम स्मृति इंटर प्रेस क्रिकेट स्पर्धा का खिताब इलेक्ट्रॉनिक संयुक्त इलेवन ने अपने नाम कर लिया।
समापन समारोह में राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि खेल केवल प्रतिस्पर्धा का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी सद्भाव, अनुशासन और टीम भावना को मजबूत करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं और जब वे खेल के मैदान में उतरते हैं तो स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश समाज तक पहुंचता है। उन्होंने आयोजन समिति को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजन निरंतर कराने की अपेक्षा जताई।
नेताजी सुभाष स्टेडियम में खेले गए फाइनल में विस्तार न्यूज ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में 60 रन बनाए। जवाब में संयुक्त इलेक्ट्रॉनिक इलेवन ने 7.1 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। हेमंत डोंगरे (14 रन), तिलक साहू (12 रन) और लक्ष्मण लेखवानी (17 रन) की पारियों ने टीम को जीत दिलाई। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए हेमंत डोंगरे को मैन ऑफ द मैच चुना गया, जबकि पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए संजय सिंहदेव को प्लेयर ऑफ द सीरीज सम्मान मिला।
विजेता टीम के कप्तान मोहन तिवारी ने ट्रॉफी के साथ 51,000 रुपये का प्रतीकात्मक चेक और स्वर्ण पदक ग्रहण किए। उपविजेता टीम को 41,000 रुपये का चेक एवं रजत पदक प्रदान किए गए। सेमीफाइनल में उपविजेता रही एस. जरनो और IBC 24 की टीमों को 21,000-21,000 रुपये के प्रतीकात्मक चेक एवं कांस्य पदक दिए गए।
पूरे टूर्नामेंट में रवि मिरी को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, ऋषि नेताम को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, लविंद्र पाल सिंह को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक तथा मुकेश दरयाब को सर्वश्रेष्ठ कैच के लिए सम्मानित किया गया। शतक लगाने वाले प्रमोद मिश्रा, योगेश मिश्रा और संदीप प्रधान को “शतक वीर” तथा 10 खिलाड़ियों को “अर्धशतक वीर” की ट्रॉफी प्रदान की गई।
इस अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व प्रताप तोमर, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, राज्य सूचना आयोग के सदस्य शिरीष मिश्रा सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन तिवारी ने बताया कि खेल मड़ई 2026 के अंतर्गत अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएंगी और क्रिकेट के बाद शीघ्र ही इंडोर गेम्स की शुरुआत होगी। पूरे आयोजन में पत्रकारों की खेल भावना और आपसी सौहार्द की सराहना की गई।
 

अफगानिस्तान ने 82 रन से कनाडा को हराकर अभियान को किया समाप्त

20-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) अफगानिस्तान ने कनाडा के खिलाफ 82 रन से जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का अंत किया है। इस मुकाबले में मोहम्मद नबी ने 4 ओवरों में महज 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए।
गुरुवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 39वें मैच में अफगानिस्तान ने 4 विकेट खोकर 200 रन बनाए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने इब्राहिम जादरान के साथ 5.3 ओवरों में 47 रन की साझेदारी की। गुरबाज 20 गेंदों में 5 चौकों के साथ 30 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद गुलबदीन नायब (1) भी पवेलियन लौट गए।
यह टीम 49 के स्कोर तक अपने 2 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से सेदिकुल्लाह अटल ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 59 गेंदों में 95 रन की साझेदारी की। सेदिकुल्लाह 32 गेंदों में 2 छक्कों और इतने ही चौकों के साथ 44 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद जादरान ने अजमतुल्लाह उमरजई (13) के साथ 31 रन, जबकि दरवेश रसूली (नाबाद 4) के साथ 25 रन जोड़े।
इब्राहिम जादरान 56 गेंदों में 5 छक्कों और 7 चौकों के साथ 95 रन बनाकर नाबाद रहे। विपक्षी खेमे से जसकरण सिंह ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि डिलन हेलिगर ने 1 विकेट अपने नाम किया।
इसके जवाब में कनाडा की टीम निर्धारित ओवरों में 8 विकेट खोकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी। युवराज सामरा और कप्तान दिलप्रीत बाजवा की सलामी जोड़ी ने 2.2 ओवरों में 25 रन की साझेदारी की। दिलप्रीत 7 गेंदों में 13 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 2 छक्के शामिल रहे। इसके बाद युवराज सामरा ने 17 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।
यह टीम 48 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। यहां से साद बिन जफर ने हर्ष ठाकर के साथ छठे विकेट के लिए 37 गेंदों में 53 रन जुटाकर टीम को 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन जीत नहीं दिला सके। हर्ष 24 गेंदों में 30 रन बनाकर आउट हुए, जबकि साद ने 28 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। अफगानिस्तान की तरफ से मोहम्मद नबी ने 7 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। राशिद खान ने 2 विकेट निकाले।





 

टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज टीम ने इटली को 42 रन से हराया

19-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) टी20 विश्व कप 2026 के ग्रुप सी के मुकाबले में वेस्टइंडीज ने इटली को 42 रन से हरा दिया है। इडेन गार्डेन, कोलकाता में खेले गए मुकाबले में 166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली 18 ओवर में 123 रन पर सिमट गई।
166 रन के लक्ष्य को हासिल करने उतरी इटली के प्रदर्शन को देखते हुए क्रिकेट फैंस तगड़े संघर्ष की उम्मीद कर रहे थे, लेकिन वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने इटली के लिए लक्ष्य को मुश्किल बना दिया।
इटली की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 12 के स्कोर पर पहला और 26 के स्कोर पर दूसरा विकेट गंवा दिया। मोस्का बंधुओं के आउट होने के बाद इटली कभी लक्ष्य के करीब जाती नहीं दिखी और नियमित अंतराल पर विकेट खोती रही। पूरी टीम 18 ओवर में 123 पर सिमट गई और 42 रन से हार गई। जेजे स्मट्स ने 24 और बेंजामिन मानेटी ने 26 रन बनाए। एंटोनी फोंसेका ने 19 रन बनाए। ग्रांट स्टिवर्ट ने 12 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दो अंकों में नहीं जा सका।
वेस्टइंडीज के लिए मैथ्यू फोर्ड ने 4 ओवर में 19 रन देकर 3, शमार जोसेफ ने 4 ओवर में 30 रन देकर 4, गुडाकेश मोती ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 और अकिल हुसैन ने 3 ओवर में 25 रन देकर 1 विकेट लिए।

इससे पहले वेस्टइंडीज ने टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 165 रन बनाए थे। वेस्टइंडीज के लिए कप्तान शाई होप ने 46 गेंद पर 4 छक्कों और 6 चौकों की मदद से 75 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 25 गेंद पर 24, शरफेन रदरफोर्ड ने 15 गेंद पर नाबाद 24 और मैथ्यू फोर्ड ने 8 गेंद पर अहम 16 रन बनाए थे।
इटली के लिए बेंजामिन मानेटी ने 4 ओवर में 37 रन देकर 2 और क्रिशन कलुगामागे ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट लिए। अली हसन ने 3 ओवर में 24 रन देकर 1 और थॉमस ड्राका ने 2 ओवर में 22 रन देकर 1 विकेट लिया था।
शाई होप प्लेयर ऑफ द मैच रहे। वेस्टइंडीज के लिए यह मैच एक अभ्यास की तरह था। टीम सुपर-8 में पहले ही जगह बना चुकी है।

लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका सुपर-8 में, ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराया

17-Feb-2026
श्रीलंका ने सोमवार को खेले गए ICC मेंस टी20 वर्ल्ड 2026 में बड़ा उलटफेर करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से मात दी। लगातार तीसरी जीत के साथ श्रीलंका ने ‘सुपर-8’ में जगह बना ली है।
श्रीलंका ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 20 रन से हराया। इसके बाद ओमान को 105 रन से रौंदा था। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने आयरलैंड के खिलाफ 67 रन से मुकाबला जीतने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध 23 रन से मैच गंवाया था। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को लगातार दूसरी बार उलटफेर का शिकार होना पड़ा है।
पल्लेकेले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम 181 रन पर सिमट गई। इस टीम को ट्रेविस हेड और कप्तान मिचेल की सलामी जोड़ी ने शानदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने 8.3 ओवरों में 104 रन की साझेदारी की। हेड ने 29 गेंदों में 3 छक्कों और 7 चौकों के साथ 56 रन बनाए, जबकि कप्तान मार्श ने 27 गेंदों में 10 बाउंड्री के साथ 54 रन की पारी खेली।
इनके अलावा, जोश इंगलिस ने 22 गेंदों में 27 रन जुटाए, जबकि ग्लेन मैक्सवेल ने 22 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। विपक्षी खेमे से दुशन हेमंथा ने सर्वाधिक 3 विकेट हासिल किए, जबकि दुष्मंथा चमीरा ने 2 शिकार किए।
इसके जवाब में श्रीलंकाई टीम ने 18 ओवरों में जीत दर्ज कर ली। इस टीम को महज 8 के स्कोर पर कुसल परेरा (1) के रूप में बड़ा झटका लगा। यहां से पथुम निसांका ने कुसल मेंडिस के साथ दूसरे विकेट के लिए 66 गेंदों में 97 रन की साझेदारी करते हुए टीम को जीत की पटरी पर ला दिया था।
श्रीलंका को 105 के स्कोर पर मेंडिस के रूप में दूसरा झटका लगा, जिन्होंने 38 गेंदों में 1 छक्के और 6 चौकों के साथ 51 रन की पारी खेली। यहां से निसांका ने पवन रतनायके के साथ 34 गेंदों में अटूट 79 रन की साझेदारी करते हुए मेजबान टीम को दमदार जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मार्कस स्टोइनिस इकलौते सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 46 रन देकर 2 विकेट निकाले।


 

 


चोट से उबरकर प्रतीका रावल की भारतीय महिला टीम में वापसी

17-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने मंगलवार को बताया कि प्रतीका रावल को चोट से पूरी तरह ठीक होने के बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए टीम में शामिल कर लिया गया है।
ऑस्ट्रेलिया दौरे की यह वनडे सीरीज 24 फरवरी से शुरू होगी। पहला मुकाबला ब्रिस्बेन में खेला जाएगा, जबकि बाकी दो मैच होबार्ट में होंगे। इस समय दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज चल रही है, जिसमें भारतीय महिला टीम 1-0 से आगे है। यह सीरीज 21 फरवरी को समाप्त होगी। इसके बाद 6 मार्च को पर्थ में एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा।
प्रतीका रावल 26 अक्टूबर से मैदान से बाहर थीं। महिला विश्व कप के लीग मैच में बांग्लादेश के खिलाफ खेलते समय उनके दाहिने टखने और घुटने में चोट लग गई थी। बारिश के कारण वह मैच पूरा नहीं हो सका था। चोट के चलते वह टूर्नामेंट के नॉकआउट मुकाबलों में भी नहीं खेल पाईं। इससे पहले उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए पहली बार टीम में चुना गया था।
बोर्ड ने अपने बयान में कहा कि महिला चयन समिति ने चल रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे के तहत होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज के लिए प्रतीका रावल को टीम में शामिल किया है। बोर्ड ने कहा, “विमेंस सिलेक्शन कमिटी ने ऑस्ट्रेलिया विमेंस के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए प्रतीक रावल को इंडिया की टीम में शामिल किया है, जो ऑस्ट्रेलिया के चल रहे मल्टी-फॉर्मेट टूर का हिस्सा है।
बीसीसीआई ने एक बयान में कहा, “प्रतीका रावल ने बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपना रिहैबिलिटेशन पूरा कर लिया है और अक्टूबर में आईसीसी विमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के दौरान लगी अपनी टखने की चोट से पूरी तरह ठीक हो गई हैं।”
अपनी चोट से पहले, 24 साल की ओपनिंग बल्लेबाज वनडे विश्व कप में इंडिया की सबसे बेहतरीन परफॉर्मर में से एक थीं, और टीम के लिए 308 रन बनाकर दूसरी सबसे ज़्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी रहीं, जिसमें एक सेंचुरी और एक हाफ-सेंचुरी शामिल है।
रावल ने दिसंबर 2024 में अपना वनडे डेब्यू किया और तुरंत सफलता भी हासिल की। 24 पारियों में, उन्होंने 50.45 की एवरेज और 82.83 के स्ट्राइक रेट से 1110 रन बनाए हैं और टॉप ऑर्डर में बड़ा योगदान दिया है। उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इस महीने की शुरुआत में अपना पहला बीसीसीआई सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिला था।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की अपडेटेड टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, रेणुका ठाकुर, चरणी, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेट कीपर), उमा छेत्री (विकेट कीपर), काश्वी गौतम, अमनजोत कौर, जेमिमा रोड्रिग्स, हरलीन देओल, प्रतीक रावल


 

T20 वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर 8वीं जीत

16-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) भारत ने पाकिस्तान को आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में 61 रन से मात दी। इसी के साथ टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में 8 मुकाबले जीत लिए हैं। यह किसी एक टीम के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक जीत का रिकॉर्ड है।
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक कुल 9 मैच खेले हैं, जिनमें 8 जीते। इनमें से एक मैच भारत सुपर ओवर में जीता था। वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ साल 2021 में इकलौता टी20 वर्ल्ड कप मैच जीता है।
टी20 वर्ल्ड कप में किसी विरोधी टीम के खिलाफ सर्वाधिक जीत के मामले में ऑस्ट्रेलिया (बनाम बांग्लादेश), पाकिस्तान (बनाम बांग्लादेश), श्रीलंका (बनाम वेस्टइंडीज) और वेस्टइंडीज (बनाम इंग्लैंड) संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं।
इस मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए। टीम इंडिया की ओर से ईशान किशन ने 40 गेंदों में 3 छक्कों और 10 चौकों के साथ 77 रन की पारी खेली। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 25 रन बनाए। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 18 ओवरों में सिर्फ 114 रन पर सिमट गई। इस टीम के लिए उस्मान खान ने सर्वाधिक 44 रन बनाए। शाहीन अफरीदी ने नाबाद 23 रन का योगदान दिया।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार तीसरी जीत के साथ भारतीय टीम ने सुपर-8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। टीम इंडिया ने अपना पहला मैच यूएसए के खिलाफ 29 रन से जीता था। इसके बाद नामीबिया को 93 रन से रौंदा। अब भारतीय टीम 18 फरवरी को नीदरलैंड के विरुद्ध अपना अंतिम ग्रुप मैच खेलेगी।
इस हार के साथ पाकिस्तानी टीम ग्रुप-ए की प्वाइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर खिसक गई है। नीदरलैंड और यूएसए को शिकस्त देने के बाद पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाया। अब पाकिस्तान से ऊपर यूएसए की टीम है, जिसने 4 में से 2 मुकाबले अपने नाम किए हैं। पाकिस्तान को सुपर-8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ मुकाबला जीतना होगा। यह मैच 18 फरवरी को खेला जाएगा।
 

टी-20 विश्व कप में आज बड़ा दिन, तीन मुकाबलों से तय होगी अगले दौर की तस्वीर

16-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) टी-20 विश्व कप 2026 में आज क्रिकेट प्रेमियों के लिए रोमांच से भरा दिन रहने वाला है। टूर्नामेंट में आज तीन अहम मुकाबले खेले जाएंगे, जिनका असर सीधे तौर पर अंक तालिका और अगले चरण की स्थिति पर पड़ेगा।
पहला मुकाबला ग्रुप डी की टीमों के बीच खेला जाएगा, जहां अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 11 बजे शुरू होगा।
ग्रुप डी की स्थिति पर नजर डालें तो दक्षिण अफ्रीका तीनों मुकाबले जीतकर शीर्ष स्थान पर है, जबकि न्यूजीलैंड ने तीन में से दो मैच जीते हैं। अफगानिस्तान की टीम अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है और उसका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे पांच विकेट से हार मिली थी। वहीं दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मुकाबला बेहद रोमांचक रहा, जो टाई पर समाप्त हुआ। पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर छूटा, लेकिन दूसरे सुपर ओवर में दक्षिण अफ्रीका ने बाजी मार ली।
संयुक्त अरब अमीरात की टीम ने दो में से एक मुकाबला जीता है। उसे अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड के हाथों 10 विकेट से करारी हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन दूसरे मैच में कनाडा को पांच विकेट से हराकर टीम ने वापसी की।
आज का दूसरा मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह मुकाबला ग्रुप सी की इंग्लैंड और इटली की टीमों के बीच होगा, जो भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजे शुरू होगा। इंग्लैंड ने अब तक तीन में से दो मुकाबले जीते हैं, जबकि एक में उसे हार मिली। वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को 30 रन से हराया था, जबकि नेपाल और स्कॉटलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को जीत मिली।
इटली की टीम पहली बार टी-20 विश्व कप में खेल रही है। उसने अपने पिछले मैच में नेपाल को 10 विकेट से हराया, हालांकि पहले मुकाबले में स्कॉटलैंड से 73 रन से हार मिली थी। इस ग्रुप में वेस्टइंडीज अगले चरण के लिए क्वालीफाई कर चुकी है, जबकि नेपाल टूर्नामेंट से बाहर हो गया है।
दिन का तीसरा और सबसे बड़ा मुकाबला शाम 7 बजे श्रीलंका के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में मेजबान श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने होंगे। ग्रुप में श्रीलंका शीर्ष पर है और उसने अपने दोनों मुकाबले जीते हैं। श्रीलंका ने आयरलैंड और ओमान को हराया है।
ऑस्ट्रेलिया को पिछले मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा, जो इस टूर्नामेंट का बड़ा उलटफेर माना जा रहा है। हालांकि टीम ने अपने पहले मैच में आयरलैंड को 67 रन से हराया था। अब ऑस्ट्रेलिया की कोशिश रहेगी कि वह हार से उबरकर जीत की राह पर लौटे।
 

अरुण जेटली स्टेडियम में अफ़गानिस्तान ने UAE को 5 विकेट से हराया

16-Feb-2026
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) अफ़गानिस्तान ने शुरुआती झटकों से उबरते हुए सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) को पांच विकेट से हराया और 2026 मेन्स T20 वर्ल्ड कप में अपनी पहली जीत हासिल की। ​​इस नतीजे का मतलब यह भी है कि अफ़गानिस्तान ने सुपर एट्स में पहुंचने की अपनी थोड़ी सी उम्मीदें ज़िंदा रखी हैं।
ओपनर इब्राहिम ज़दरान ने 41 गेंदों पर 53 रन और अज़मतुल्लाह उमरज़ई ने 21 गेंदों पर नाबाद 40 रन बनाए, जिससे यह पक्का हो गया कि चार गेंद बाकी रहते लक्ष्य का पीछा पूरा हो गया, जबकि UAE के गेंदबाजों ने मुकाबला ज़िंदा रखने के लिए कड़ी मेहनत की।
161 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम की शुरुआत खराब रही, रहमानुल्लाह गुरबाज़, गुलबदीन नायब और सेदिकुल्लाह अटल आधे रन से पहले ही आउट हो गए। ज़दरान ने पांच चौकों और एक छक्के की तेज़ पारी खेलकर पारी को संभाला, लेकिन उनके आउट होने से UAE के लिए रास्ता फिर से खुल गया। पहली पारी में 4-15 के साथ पहले से ही स्टार रहे उमरज़ई को काम खत्म करना था। उनकी 21 गेंदों में दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से अफ़गानिस्तान ने टूर्नामेंट में पहली बार जीत हासिल की।
UAE के लिए, मुहम्मद अरफ़ान के डिसिप्लिन्ड स्पेल ने दो विकेट लिए और चेज़ को टेंशन में रखा, लेकिन बीच के ओवरों में बैटिंग के खराब होने से वे सही मायने में कॉम्पिटिटिव टोटल से चूक गए। उनका 160 रन ज़्यादा से ज़्यादा था, और अफ़गानिस्तान की बैटिंग डेप्थ डिसाइडिंग साबित हुई। इस रिज़ल्ट ने साउथ अफ़्रीका के सुपर एट्स के लिए क्वालिफ़ाई करने को भी कन्फ़र्म कर दिया, जहाँ पहले इंडिया और वेस्ट इंडीज़ ने अपनी जगह पक्की कर ली थी।
अफ़गानिस्तान के जवाब की शुरुआत एक बड़े झटके के साथ हुई जब रहमानुल्लाह गुरबाज़ ने जुनैद सिद्दीकी की गेंद को कवर के ऊपर से लॉफ़्ट करने की कोशिश की, लेकिन पॉइंट की तरफ़ स्लाइ हो गए और दो गेंदों पर डक पर आउट हो गए। जबकि सिद्दीकी और हैदर अली मूवमेंट और बाउंस से सवाल उठाते रहे, इब्राहिम ज़दरान ने सिद्दीकी की हाफ़-वॉली को बॉलर के सिर के ऊपर से उठाकर अपनी पहली बाउंड्री लगाई।
पारी में चौथे ओवर में तेज़ी आई जब ज़ादरान ने अली की गेंद पर कट, स्वीप ओवर और लॉफ्ट ड्राइव लगाकर तेज़ी से तीन चौके मारे। गुलबदीन नायब ने भी उनका साथ दिया और जवादुल्लाह की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से एक लंबा छक्का मारा, फिर कवर ड्राइव पर चौका मारा।
फिर भी, जैसे ही अफ़गानिस्तान संभलता दिख रहा था, मुहम्मद अरफ़ान ने गुलबदीन को पॉइंट पर आसान कैच देते हुए 13 रन पर आउट कर दिया। ज़ादरान सिंगल लेकर और बीच-बीच में चौका लगाकर टीम को संभालते रहे, वहीं सेदिकुल्लाह अटल ने अरफ़ान की गेंद पर चौका मारकर शुरुआत की, और फिर सिमरनजीत सिंह की गेंद पर लॉन्ग-ऑन के ऊपर से छक्का मारा।
लेकिन जवादुल्लाह ने ज़बरदस्त ज़फ़ा किया – यॉर्कर को अटल के बल्ले के पास से अंदर आकर ऑफ़-स्टंप पर गिरा दिया। ज़ादरान ने अपना शानदार खेल जारी रखा – बैकफुट पर जाकर सिमरनजीत की गेंद पर चौका मारा और फिर 37 गेंदों में मिड-विकेट पर दो रन बनाकर अपनी फिफ्टी पूरी की।
UAE का अरफान को वापस लाने का कदम तब कमाल कर गया जब ज़ादरान ने एक धीमी गेंद को पुल करने की कोशिश की, लेकिन डीप एरिया से दौड़ते हुए मिड-विकेट पर टॉप-एज हो गई। 36 गेंदों पर 61 रन चाहिए थे, अफगानिस्तान ने समय पर बाउंड्री लगाकर अपना लक्ष्य बनाए रखा। दरविश रसूली ने जवादुल्लाह को चौका मारकर कुछ दबाव कम किया, इससे पहले उमरज़ई ने सिमरनजीत को लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्का मारा।
इसके बाद रसूली ने अरफान की गेंद को सीधे मैदान पर एक ऊंचा छक्का मारा, फिर एक ऑन-ड्राइव के ज़रिए डाइविंग फील्डर को छकाते हुए चौका मारा। उमरज़ई ने वापसी कर रहे सिद्दीकी का स्वागत लॉन्ग-ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए क्लीन स्विंग से किया, लेकिन UAE ने एक अहम झटका दिया जब पेसर ने एक फुल और सीधी गेंद पर रसूली के स्टंप्स को बिखेर दिया।
जवादुल्लाह की धीमी गेंदों से बचकर उमरज़ई ने डीप एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से छक्का मारा और फिर फाइन लेग की तरफ चौका मारा। उमरज़ई ने कवर के ऊपर से लॉफ्टेड ड्राइव मारकर चेज़ को स्टाइल में खत्म किया और अफ़गानिस्तान को इस कॉम्पिटिशन में पहली जीत दिलाई।
संक्षिप्त स्कोर: UAE 20 ओवर में 160/9 (सोहैब खान 68, अलीशान शराफू 40; अज़मतुल्लाह उमरज़ई 4-15, मुजीब उर रहमान 2-31) अफ़गानिस्तान से 19.2 ओवर में 162/5 (इब्राहिम ज़द्रान 53, अज़मतुल्लाह उमरज़ई 40 नॉट आउट; जुनैद सिद्दीकी 2-23, मुहम्मद अरफ़ान 2-30) से पांच विकेट से हार गया।
 

टी20 विश्व कप में भारत की शानदार जीत पर सांसद ने दी टीम इंडिया को बधाई

16-Feb-2026
रायपुर। ( शोर संदेश ) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खेले गए टी20 विश्व कप मुकाबले में भारत की पाकिस्तान पर शानदार जीत को लेकर लोकसभा सांसद ने भारतीय टीम को हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने इस जीत को देशवासियों के लिए गर्व, उत्साह और आत्मविश्वास का प्रतीक बताया।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि भारत-पाकिस्तान मुकाबला हमेशा रोमांच और राष्ट्रीय गौरव से जुड़ा रहता है।
हल्के अंदाज में उन्होंने टिप्पणी की, “हर बार वो कहते हैं – ‘इस बार पक्का!’ और हर बार इतिहास कहता है – ‘भारत अडिग है!’” उनके इस बयान को खेल प्रेमियों ने खूब सराहा।
श्रीलंका के कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रदर्शन किया।
सांसद ने खिलाड़ियों, कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत करोड़ों भारतीयों की भावनाओं से जुड़ी है और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।






 

खेल प्रतिभाओं को नई उड़ान: सरगुजा ओलंपिक बना युवाओं के सशक्तिकरण का मंच — मंत्री रामविचार नेताम

14-Feb-2026
रायपुर,।   ( शोर संदेश )  आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम गुरूवार को तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक के समापन समारोह हुए। समारोह स्थानीय स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम विद्यालय के खेल मैदान में संपन्न हुआ। 10 से 12 फरवरी 2026 तक आयोजित इस तीन दिवसीय इस खेल महोत्सव ने ग्रामीण और शहरी अंचलों के खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभाओं प्रदर्शन किया। उन्होंने समापन समारोह के अवसर पर कहा कि सरगुजा ओलंपिक खेल प्रतिभाओं को निखारने को एक सशक्त माध्यम बनी है। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से विशेष रूप से आदिवासी अंचल के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और आगे बढ़ने का अवसर मिला है। उन्होंने चयनित सभी खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर संभाग एवं राज्य स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित करते हुए शुभकामनाएं दी। सरगुजा ओलंपिक में 67,380 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
मंत्री नेताम ने इस मौके पर खेल मैदान में उतर कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने शंकरगढ़ एवं बलरामपुर के मध्य हो रहे बालिका रसाकस्सी प्रतियोगिता में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया। इस दौरान तीरंदाजी प्रतियोगिता का अवलोकन करते हुए स्वयं भी तीरंदाजी में हाथ आजमाकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। साथ ही  जिला स्तरीय सरगुजा ओलंपिक प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागियों को मंत्री रामविचार नेताम ने शील्ड एवं मेडल देकर सम्मानित किया।
समापन समारोह में पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य कृष्णा गुप्ता, रेडक्रॉस सोसायटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, नगरपालिका अध्यक्ष लोधीराम एक्का, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भानूप्रकाश दीक्षित सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर राजेन्द्र कटारा,  पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर, वनमण्डलाधिकारी आलोक वाजपेयी, जिला पंचायत सीइओ नयनतारा सिंह तोमर, अपर कलेक्टर व बलरामपुर एसडीएमअभिषेक गुप्ता, जिला शिक्षा अधिकारी एम.आर. यादव, जिला खेल अधिकारी मारकूस कुजूर, संबंधित अधिकारीगण एवं खिलाड़ी तथा आमनागरिक मौजूद थे।
जिले के विभिन्न विकासखंडों से आए खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय ओलंपिक में खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जिला स्तरीय ओलंपिक में कुल 12 खेल विधाओं का आयोजन किया गया, जिसमें व्यक्तिगत खेलों के अंतर्गत एथलेटिक्स (100, 200, 400 मीटर दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, जैवलिन थ्रो, 400 मीटर रिले), तीरंदाजी (इंडियन राउंड), बैडमिंटन, कुश्ती एवं कराटे तथा दलीय खेलों में फुटबॉल, हॉकी, कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, रस्साकसी और बास्केटबॉल शामिल रहे। प्रतियोगिताएं जूनियर वर्ग (14 से 17 वर्ष, बालक/बालिका) एवं सीनियर वर्ग (18 वर्ष से अधिक, महिला/पुरुष) में आयोजित की गई। 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account