ब्रेकिंग न्यूज

Meghalaya

तेज रफ्तार बस पिकअप को ठोकर मारते हुए घर में जा घुसी, हादसे में बच्ची समेत 2 घायल

18-Dec-2024
गरियाबंद।  ( शोर संदेश ) फिंगेश्वर ब्लॉक के जामगांव में मंगलवार को एक बस पिकअप को ठोकर मारते हुए एक दुकान में जा घुसी। बस में उस वक्त 12 लोग सवार थे। स्थानीय लोगों की मानें, तो बस बेकाबू रफ्तार से दौड़ रही थी। इसी दौरान सामने पिकअप आने पर ड्राइवर ने जोर का ब्रेक लगाया। इससे पूरी बस ही पलट गई और घसीटते हुए एक दुकान का शटर तोड़ दिया। हादसे में बस सवार 2 यात्रियों के घायल होने की खबर है।
गरियाबंद जिले में ये पहली दफा नहीं है, जब बसों की बेकाबू रफ्तार ने कहर ढाया है। पिछले साल पांडुका में 2 बसों की आमने-सामने भिड़ंत से 10 यात्री घायल हुए थे। इनके अलावा छुटपुट घटनाएं आम हैं। सोमवार की घटना के बाद पत्रिका ने फिंगेश्वर के लिए महासमुंद और राजिम रूट से चलने वाली बसों की पड़ताल की। पता चला कि रोज 35 से ज्यादा गाड़ियां यहां यात्रियों को लाने-ले जाने का काम करती हैं। इनमें से आधी से ज्यादा तकरीबन 20 गाड़ियां कंडम हालत में हैं। सीटें फट गईं। फोम उखड़ आए हैं।
कहीं ढीले नट-बोल्ट से पुर्जा-पुर्जा हिल रहा है, तो कहीं चट चुके टायरों के साथ ही ड्राइवर बस को हवा से बातें करवा रहे हैं। मंगलवार को जो बस पलटी, उसके पिछले टायर भी चटे हुए थे। यानी इनमें ग्रिप ही बाकी नहीं थी। जाहिर है, इसे पलटना ही था। बताते हैं कि घटना के बाद यहां लोगों की चीख-पुकार मच गई। कुछ ही देर में पूरा गांव यहां उमड़ पड़ा था। लोगों ने बस में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। 12 यात्रियों में एक बच्ची समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुकान का शटर तोड़ने से पहले बस ने जिस पिकअप को टक्कर मारी, वो भी चकनाचूर है। शिकायत पर फिंगेश्वर पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है।
 

 


*सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मृत्यु ,142 लापता*

07-Oct-2023

शिलांग (शोर संदेश) राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने जानकारी देते हुए बताया सिक्किम में अचानक आई बाढ़ में अब तक 26 लोगों की मृत्यु हो गई है और 142 लापता हैं। सेना के एक अधिकारी के अनुसार, सेना के चार जवानों सहित 19 लोगों की मौत हो गई है। गुवाहाटी में पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने शुक्रवार को कहा, लापता भारतीय सेना के जवानों की तलाश जारी है। इस बीच भारतीय सेना उत्तरी सिक्किम में फंसे नागरिकों और पर्यटकों को भोजन, चिकित्सा सहायता और संचार सुविधाओं का विस्तार करने में सहायता प्रदान कर रही है। अधिकारी ने कहा, मौसम में सुधार के साथ, हेलीकॉप्टरों द्वारा फंसे हुए पर्यटकों को निकालने का अवसर मिल सकता है। इसकी योजना राज्य सरकार, भारतीय सेना और भारतीय वायु सेना द्वारा संयुक्त रूप से बनाई जा रही है। क्षति का आकलन करने और सड़क संपर्क की बहाली की योजना के लिए सभी एजेंसियों द्वारा सर्वेक्षण किया जा रहा है। वाहनों के आवागमन के लिए सिंगल लेन को साफ करने के साथ सिंगतम और बुरदांग के बीच सड़क संपर्क बहाल कर दिया गया है।


*मेघालय ने सिक्किम से 26 छात्रों को निकाला*

07-Oct-2023
शिलांग (शोर संदेश) मेघालय ने कुल 26 छात्रों को बाढ़ प्रभावित सिक्किम से निकाला है और ये छात्र बस से असम होते हुए शिलांग आ रहे हैं। एक अधिकारी ने शनिवार सुबह यह जानकारी दी। मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने एक्स पर कहा कि मेघालय के 26 छात्रों को लेकर एक बस कल शाम सिलीगुड़ी के रास्ते सिक्किम के मजीतर से रवाना हुई, बस कोकराझार को पार कर गई है और शिलांग की ओर आ रही है। छात्रों को सुरक्षित देखकर खुशी हुई। मेघालय सरकार ने छात्रों की निकासी प्रक्रिया तब शुरू की जब सिक्किम में पढ़ने वाले छात्रों ने गुरुवार को राज्य में प्राकृतिक आपदा के कारण घर वापस लौटने के लिए श्री संगमा से संपर्क किया था। मेघालय सरकार ने शुक्रवार को सिक्किम में फंसे छात्रों और नागरिकों की मदद के लिए एक हेल्पलाइन: 1800 345 3644 सक्रिय की।


+ Load More

Feedback/Enquiry



Log In Your Account