
रायपुर (शोर संदेश) -एन माही फिल्म्स के बेनर तले एवं छॉलीवुड के प्रसिद्ध निर्देशक त्रिलोक तिवारी के बेनर बले बनी शुद्ध पारिवारिक एवं हास्य वेबसीरीज गुदगुदी 6 मई को एन माही फिल्म के ओटीटी प्लेटफार्म पर रिलीज होने जा रही है। इस वेबसीरीज के निर्माता मोहित साहू ने बताया कि इस बहुप्रतिक्षित हास्य वेबसीरीज को देखने के लिए पहले मोबाईल में गुगल प्ले स्टोर में जाकर एन माही फिल्म एप डाउनलोड करना होगा, उसके बाद उसे ओपन कर सबस्क्राईब करना होगा उसके बाद इसे अपने अपने मोबाईल में इस हास्य वेबसीरीज को देखकर अपना भरपूर मनोरंजन कर सकेंगे।
इसके निर्देशक त्रिलोक तिवारी ने बताया यह वेबसीरीज एक परिवार पर आधारित है, जिसमें एक दादा और उसके एक पुत्र व पुत्रवधु, एवं उनका एक पोता और पोता बहु व पोती और पोती की एक सहेली और एक नौकर के साथ ही पड़ोसी धुम्मन है। इन्ही के बीच में और मोटी पोती के शादी को लेकर अजब गजब घटनाएं होती है जिससे ऑटोमेटिकली कमेडी उत्पन्न होती है। इस वेबसीरीज में जहां छत्तीसगढ़ी एवं भोजपूरी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर एवं गीतकार तथा देश के प्रसिद्ध हास्य व्यंग्य कवि शमशीर सिवानी ने जहां पहली बार अलग हटके बेहद ही महती भूमिका निभाये हैं। शमशीर सिवानी ने दादा का बेहद ही बेजोड़ अभिनय किये है, वहीं छॉलीवुड के जाने माने एक्टर तेजराम साहू, थियेटर के प्रसिद्ध आर्टिस्ट रवि शर्मा, छॉलीवुड एक्टर हनी शर्मा, एक्ट्रेस इंदूमति चौहान, प्रियंका सिंह, रागिनी सोनी, एक्ट्रेस श्वेता शर्मा, रवि, अरूण भांगे, जग्गू,छॉलीवुड की प्रसिद्ध कोरियोग्राफर एवं एक्टेे्रस हर्षा सहारे, अर्चना, महेन्द्र के अलावा छॉलीवुड के बेहतरीन कमेडियन चंदू और वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव सहित अन्य प्रसिद्ध एक्टरों ने इतीन जर्बदस्त कमेडी की है कि लोग हंसते हंसंतो लोट पोट हो जायेंगे। इसके क्रिेयेटिव हेड,कॉन्टेन्ट राईटर संजीव मुखर्जी, एसोसिएट डायरेक्टर परमजीत सिंह शाही, सहायक निर्देशक ज्योति एवं डीओपी अंकित टे्रलर है।
.jpg)
मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है।
सुकेश से गिफ्ट्स लेकर फंसीं जैकलीन :
ED के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफो में कार, महंगे सामान और फंड शामिल हैं। जैकलीन काफी समय से ED की रडार में थीं। जबसे जैकलीन और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तबसे जैकलीन का नाम विवादों में छाया हुआ है। ईडी के मुताबिक, अभी जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई है। जैकलीन इस केस में और भी ज्यादा फंस सकती हैं। ईडी जैकलीन की और भी संपत्ति को अटैच कर सकती है।
.jpg)
नई दिल्ली (शोर संदेश)। पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए या यूं कहें कि जीवन के लिए सबसे जरूरी चीजों में से एक है। कई विशेषज्ञ कहते हैं कि एक व्यक्ति को रोजाना आठ से 10 गिलास पानी पीना चाहिए। हालांकि कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि यह जरूरी नहीं है, आपको जितनी प्यास हो, उतना ही पानी पिएं। वैसे तो पानी पीने के कई तरीके हैं, जिन्हें लोग अपनाते हैं, लेकिन अंतत: निष्कर्ष यही निकलता है कि पानी जरूरी है। कई लोग ठंडा पानी पीना पसंद करते हैं तो कई लोगों को गर्म पानी अच्छा लगता है। खासकर सुबह-सुबह तो गर्म पानी पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। इससे शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है और पाचन क्रिया के लिए भी यह फायदेमंद होता है। इसी तरह कई लोगों को खाली पेट पानी पीने की भी आदत होती है। इसे भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। हमारे शरीर में 60% से 70% पानी होता है और उचित जलयोजन के बिना, यह अपरिहार्य है कि हमें स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। इतना ही नहीं, हमारी आधुनिक जीवनशैली और स्वाद भी हमारे द्वारा प्रतिदिन पीने वाले पानी की मात्रा को प्रभावित करते हैं। आयुर्वेद और जापानी संस्कृति में सुबह सबसे पहले पानी पीने की प्रथा को बहुत अधिक माना जाता है। जैसे ही आप उठें, अपने दिन की शुरुआत 2 गिलास पानी से करें। हालांकि, अगर स्वाद आपको परेशान करता है, तो साइट्रस के निचोड़ के साथ अपनी बोतल को मसाला दें। इससे पहले कि आप महसूस करें, वह बोतल खाली हो जाएगी और आपका शरीर, खुश और स्वस्थ !
1. नियमित मल त्याग में मदद करता है
बार-बार कब्ज की समस्या हमारे स्वास्थ्य पर भारी पड़ सकती है और शरीर के अपशिष्ट और विषाक्त पदार्थों को फेंकने से भी रोक सकती है। सुबह सबसे पहले पानी पीने से आपकी आंतों को साफ करने में मदद मिलती है। यह आंत्र को स्थानांतरित करने की इच्छा पैदा करता है और इस प्रकार पाचन तंत्र को विनियमित करने में मदद करता है।2. अब कोई सुबह का सिरदर्द नहीं
निर्जलीकरण सिरदर्द के सबसे बड़े कारणों में से एक है। सुबह खाली पेट पानी पीने से एसिडिटी कम होती है और इस समस्या से भी राहत मिलती है
3. आपके चयापचय को गति देता है
वजन कम करने के लिए आपको अपना मेटाबॉलिज्म बढ़ाना चाहिए। खाली पेट एक गिलास पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है, इस प्रकार आपके भोजन के पाचन के समय में तेजी आती है और बदले में कुछ किलो वजन कम करने में भी मदद मिलती है !! यह आपके पाचन को भी दुरुस्त करता है !!
4. अपने वजन पैमाने पर संख्या कम करें
पानी पूरी तरह से कैलोरी मुक्त होता है और इस प्रकार इसे पर्याप्त मात्रा में पीने से वजन कम करने में मदद मिलती है। यह विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर और एसिडिटी को भी कम करके आपके शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है !!
5. पाएं बेदाग त्वचा
क्या आपको आश्चर्य है कि जापानी लोगों की त्वचा इतनी चमकदार और निर्दोष क्यों होती है? जी हां, जापानी परंपरा है कि जागने के बाद सबसे पहले पानी पिएं। अगर आप कम पानी पीते हैं तो आपकी त्वचा पर समय से पहले झुर्रियां दिखने लगती हैं और त्वचा बेजान दिखने लगती है। खाली पेट पानी पीने से रक्त प्रवाह नियंत्रित होता है और बदले में त्वचा की गुणवत्ता में सुधार होता है। यह त्वचा को हाइड्रेटेड और चमकदार बनाता है।
6. स्वस्थ बाल
पानी बालों का 1/4 भाग बनाता है और इस प्रकार पर्याप्त पानी नहीं पीने से बाल कमजोर और भंगुर हो जाते हैं जिससे बाल टूटते हैं। पर्याप्त पानी पीने से बालों को चमकदार और स्वस्थ दिखने में मदद मिलती है
7. अपनी प्रतिरक्षा को मजबूत करें
जब आप जागने के बाद अपने शरीर को एक गिलास पानी से भरते हैं, तो यह आपके लसीका तंत्र को मजबूत करता है और शरीर से सभी विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह संक्रमण के फैलने की संभावना को भी रोकता है। यह सब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ाता है, इस प्रकार सभी प्रकार के वायरल और बैक्टीरियल संक्रमणों को दूर रखता है !!

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का आज 57 वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अनिल ने सुनीता को सोशल मीडिया के जरिए विश किया। अनिल ने सुनीता की एक फोटो शेयर कर उनके लिए प्यार भरा नोट लिखकर बर्थडे विश किया। अनिल ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें सुनीता के साथ हर दिन गुजारने का मौका मिल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो दोनों इस साल ग्रैंड पेरेंट्स के रूप में नए रोल में कदम रखने जा रहे हैं।
अनिल ने सुनीता के लिए शेयर किया प्यार भरा पोस्ट: अनिल ने सुनीता की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सुनीता लव ऑफ माय लाइफ। मेरी एकमात्र कांस्टेंट और मेरे अविश्वसनीय बच्चों की खूबसूरत मां। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हर दिन आपके साथ गुजारने का मौका मिलता है। इस साल हम बतौर ग्रैंड पेरेंट्स नए रोल में कदम रखने जा रहे हैं। मैं तुम्हारे साथ इस नए चैप्टर को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सुनीता।” वहीं सुनीता ने अनिल के पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “लव यू टू इटरनिटी।”
सोनम ने किया मां सुनीता को विश: सोनम ने भी अपनी मां की फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया और लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां, आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। आप मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण हैं। मैं आपसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी फेवरेट बेटी।”
मां बनने वाली हैं सोनम कपूर: सोनम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प के साथ फोटो शेयर की थी और सबको इस खुशखबरी के बारे में बताया था। सोनम ने मां बनने की न्यूज शेयर करते हुए लिखा था, “हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल, जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक फैमिली, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगी। हम आपका स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”
1984 में हुई थी अनिल और सुनीता की शादी: वहीं अनिल और सुनीता की बात करें तो दोनों की शादी साल 1984 में हुई थी। जब स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, तब सुनीता ही उनका खर्च उठाती थीं। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता एक जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। फाइनली, उनके दोस्तों ने उन्हें टेलीफोन नंबर दिलवाया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।

मुंबई (शोर संदेश)। संजय दत्त की फिल्म ‘तोरबाज’ के निर्देशक गिरीश मलिक के घर एक बहुत बड़ा हादसा हो गया। निर्देशक के बेटे मनन की मुंबई में अंधेरी स्थित घर की पांचवी मंजिल से गिरने से मौत हो गई है। अभी तक ये साफ नहीं हो पाया है कि उसने खुद बिल्डिंग से छलांग लगाई है या फिर कुछ और हादसा हुआ है। मनन को आनन-फानन में कोकिलाबेन अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। खबरों के मुताबिक ये बिल्डिंग अंधेरी वेस्ट में ओबरॉय स्प्रिंग्स है, मनन इसकी ए-विंग में रहता था। फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है कि वो खुद कूदा या कुछ और हुआ। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना होली के दिन दोपहर के समय की है। एक तरफ जहां लोग होली के सेलिब्रेशन में जुटे हुए थे तो वहीं दूसरी तरफ एक अनजान घटना मलिक के घर हो गई। मलिक के बेटे के आकस्मिक निधन से उनका परिवार और बॉलीवुड शोक में डूबा हुआ है। मलिक को 2020 की फिल्म ‘तोरबाज’ के निर्देशन के लिए जाना जाता है। इस फिल्म में संजय दत्त के अलावा राहुल देव और नरगिस फाखरी ने मुख्य भूमिका निभाई थी। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी।

जांजगीर चंपा (शोर संदेश)। आजाद भारत में 90 के दशक में कश्मीर में की गई बर्बरता की सच्चाई को ‘‘ कश्मीर फाइल्स’’ के नाम से बनी पिक्चर में प्रदर्शित किया गया। बुधवार को जांजगीर के मेट्रो सिनेमा के नवागढ़ क्षेत्र के युवाओं को जिला भाजपा उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया के नेतृत्व में ‘‘ कश्मीर फाइल्स’’ पिक्चर सिनेमा हाल को बुक कर दिखाया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया ने कहा कि इस पिक्चर के माध्यम से कश्मीर की सच्चाई को आम जनता ने जाना और समझा कि वहां किस तरह वहां के रहने वाले कश्मीरी पंडितों व हिन्दुओं पर क्रुरता व बर्बरता की गई थी। किस प्रकार धारा 370 का दोहन किया गया ये सब उस समय के कांग्रेस सरकार की सरफरस्ती में हिन्दुओं को कश्मीर छोड़ना पड़ा।
केन्द्र के नरेन्द्र मोदी सरकार से धारा 370 को समाप्त कर वहां के हालात को बदलने का प्रयास किया गया है। निः संदेह व काबिले तारीफ है। युवाओं से भी भारत माता की जय, जो कश्मीर हमारा है वह सारा का सारा हैं, जैसे गगन भेदी नारों से टॉकीज भी लगातार गुंजयमान किया जा रहा था।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमर सुल्तानिया, मनीष तिवारी, हितेश यादव, जितेन्द्र खाण्डे, प्रवीण अग्रवाल, भूपेन्द्र साहू, हितेश साहू, डिगेश मनहर, रवि पाण्डेय, हर्षित यादव, सुभाष पाटले, इन्द्र कश्यप, भोजराम साहू, दीपक दिवाकर, रितिक कश्यप, राज कश्यप, अरविंद यादव, विवेक तरूण, विक्रम, रितेश साहू, ईश्वर चन्द्रा, लक्ष्मण कश्यप, महेन्द्र साहू, निहाल साहू, चरण दास, प्रहलाद शर्मा, विकास, लकेश्वर, सुनील कश्यप, प्रांशु साहू, हेमंत, सुशील साहू, अमितेश, अमर, किशन, सुरेन्द्र यादव, पंकज साहू, किरनेश साहू, हर्ष देव साहू, शिवानंद केंवट, फागुराम, ललित केंवट, कमलेश, यादव, रविदास, दुर्गेश महंत व उनकी पूरी टीम के साथ मिलकर 12 से 3 का पिक्चर को सामूहिक देखा गया।

मुंबई (शोर संदेश) गुजरे जमाने की जानी-मानी एक्ट्रेस रहीं नलिनी जयवंत का आज जन्मदिन है। नलिनी अपने समय की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक थीं। उनकी तुलना मधुबाला से होती थी। अपने करियर में नलिनी ने एक से बढ़कर एक फिल्में कीं। नलिनी का जन्म 18 फरवरी, 1926 को मुंबई में हुआ था। नलिनी जयवंत रिश्ते में काजोल की नानी शोभना समर्थ की फर्स्ट कजिन थीं। यानी नूतन और तनुजा की मां। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। उस वक्त नलिनी की उम्र 14 साल थी। नलिनी जयवंत ने साल 1941 में महबूब खान की फिल्म ‘बहन’ से फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। देव आनंद से लेकर दिलीप कुमार उनके हीरो हुआ करते थे और उनके काम के कायल थे। खूसूरती ऐसी की हर कोई उन्हें देखता रह जाए। नलिनी की मुस्कान लोगों को बहुत अच्छी लगती थी लेकिन अफसोस इस बात का है कि वे जिंदगी पर झूठी हंसी अपने चेहरे पर लिए रहीं। नलिनी कहती थीं ऐसे बहुत से गम होते हैं जो दिखते नहीं, लेकिन इसका मतलब ये नहीं कि वे दुखते नहीं। नलिनी जयवंत को शोहरत मिली 1950 में आई फिल्म संग्राम से। नलिनी की जिंदगी में खुशियां बहुत कम और गम बहुत ज्यादा थे। उन्होंने दो शादियां कीं, उनके पहले पति थे वीरेन्द्र देसाई और वो डायरेक्टर थे। नलिनी ने दूसरी शादी की एक्टर प्रभु दयाल के साथ।दो शादियों के बाद भी नलिनी मां नहीं बनीं। इसका गम उन्हें जिंदगी भर रहा। दो शादियों के बाद भी नलिनी मां नहीं बनीं। इसका गम उन्हें जिंदगी भर रहा। चेंबूर के यूनियन पार्क में उनका एक आलीशान बंगला था। जिसमें आए दिन पार्टियां की जाती थीं लेकिन अफसोस आखिरी समय में उनके साथ कोई नहीं था। 84 साल की उम्र वो अपने आख़िरी समय में बिल्कुल अकेली थीं। उनकी मौत भी एक रहस्य ही थी। एक से एक हिट फ़िल्में देने वाली नलिनी ने खुद को दुनिया से बिल्कुल अलग-थलग कर लिया था। 20 दिसंबर, 2010 को नलिनी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसी आशीशान बंगले में जहां कभी पार्टी करने के लिए लोग जमा होते थे। पड़ोसियों को भी उनकी मौत की खबर नहीं लगी। उनकी मौत के दिन दिन बाद एक एंबुलेंस आई और उनकी लाश लेकर चली गई। उनका अंतिम संस्कार कब हुआ किसने किया ये किसी को पता नहीं।

मुंबई (शोर संदेश)। लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग जोर शोर से चल रही है। दिल्ली के बाद, अब श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर ने मुंबई में फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग शुरु कर दी है। कोई शक नहीं कि दर्शक पहली बार दोनों को पर्दे पर एक साथ देखने के लिए बेहद उत्साहित हैं। श्रद्धा कपूर से जुड़े एक सूत्र ने खुलासा करते हुए बताया कि, श्रद्धा ने हाल ही में मुंबई में लव रंजन की अगली फिल्म की शूटिंग फिर से शुरू की है। वह इस महीने अपनी ब्रांड कमिटमेंट के साथ फिल्म की शूटिंग भी कर रही हैं। विभिन्न प्रोजेक्ट्स के लिए वह एक शहर से दूसरे शहर जा रही हैं, यह उनके लिए काफी व्यस्तता भरा शेड्यूल है।”

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड अभिनेत्री टवीना टंडन के पिता और अपने दौर के मशहूर फिल्म डायरेक्टर रवि टंडन का निधन हो गया है, जिससे रवीना टंडन काफी सदमे में हैं। 86 साल के रवि टंडन ने शुक्रवार तड़के 3:30 बजे अपने मुंबई स्थित घर में आखिरी सांस ली। उनके निधन की जानकारी एक सूत्र के हवाले से मीडिया को मिली है। जानकारी मिली है कि 86 साल के रवि टंडन यूं तो चलने-फिरने में समर्थ थे, मगर पिछले कुछ समय से उनके फेफड़ों में तकलीफ थी, वह लंग फ्राइब्रोसिस नामक फेफड़ों की समस्या से ग्रस्त थे, जिसके कारण उन्हें सांस लेने में काफी परेशानी आ रही थीं।
इसी बीमारी के चलते आज तड़के 3.30 बजे उन्होंने मुंबई स्थित जुहू के अपने घर पर नींद में अंतिम सांसें लीं।जाहिर है यह समय रवीना टंडन के लिए बेहद कठिन होगा। वह अपने पिता के काफी करीब थीं। इस बात का सबूत देती यह तस्वीरें हैं जो एक्ट्रेस ने अपने पिता की याद में साझा कि हैं। गौरतलब है कि रवीना टंडन के पिता 70 और 80 के दशक में कई हिट फिल्मों के निर्देशक रह चुके हैं। उन्होंने ‘खेल खेल में’, ‘मजबूर’, ‘अनहोनी’, ‘खुद्दार’, ‘जिंदगी’, ‘नजराना’, ‘एक मैं और एक तू’, ‘जवाब’, ‘आन और शान’, ‘झूठा कहीं का’, ‘चोर हो तो ऐसा’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन कर अपनी एक अलग पहचान बनाई थी। यही नहीं 1960 में आई फिल्म लव इन शिमला में वह बतौर अभिनेता भी नजर आ चुके थे।

नई दिल्ली (शोर संदेश)। लता मंगेशकर के बाद एक बार फिर से मनोरंजन जगत से बुरी खबर सामने आई है। छोटे पर्दे के मशहूर पौराणिक सीरियल ‘महाभारत’ में भीम का किरदार निभाने वाले अभिनेता प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वह 74 साल के थे। प्रवीण कुमार सोबती अपनी जिंदगी के आखिरी दिनों में काफी बीमार थे और आर्थिक तंगी से गुजर रहे थे। उनके निधन की जानकारी बेटी ने दी।
प्रवीण कुमार सोबती की बेटी ने कहा कि उनका निधन हार्ट अटैक की वजह से सोमवार रात 9.30 बजे हुआ था। वह दिल्ली में अपने घर पर थे। प्रवीण कुमार सोबती ने टीवी सीरियल के अलावा बॉलीवुड की कई फिल्मों में भी काम किया और खूब सुर्खियों बटोरी थीं। वह अपने कद काठी की वजह से भी हमेशा चर्चा में रहते थे। उन्होंने धर्मेंद्र, राजेश खन्ना, संजय दत्त और सनी देओल जैसे कई बड़े कलाकारों के साथ काम किया था। प्रवीण कुमार सोबती फिल्मों में ज्यादातर विलेन की भूमिका अदा करते थे, जिसे दर्शक खूब पसंद भी करते थे।

केवल एक्टिंग ही नहीं बल्कि प्रवीण कुमार सोबती खेल को लेकर काफी चर्चित थे। वह पंजाब से संबंध रखते थे। प्रवीण कुमार सोबती हैमर और डिस्कस थ्रो एथलीट थे। वह चार बार के एशियाई खेलों के पदक विजेता 2 स्वर्ण, 1 रजत और 1 कांस्य रहे थे। और उन्होंने दो ओलंपिक खेलों (1968 मैक्सिको खेलों और 1972 म्यूनिख खेलों) में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है। वह अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित हो चुके थे। खेल के कारण ही प्रवीण को सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी मिली।
हालांकि उन्हें वह नौकरी छोड़ अभिनय की ओर करियर बनाने का फैसला किया। गौरतलब है कि बीते दिनों अपनी आर्थिक तंगी को लेकर प्रवीण कुमार सोबती सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। हाल ही में उनकी माली हालत बहुत खराब थी जिसके चलते उन्होंने सरकार से आर्थिक मदद की अपील की थी। अभिनेता ने अपनी शिकायत में कहा कि पंजाब में सरकार बनाने वाली सभी पार्टियों से मुझे शिकायत है। जितने भी खिलाड़ी एशियन गेम्स खेलते हैं या मेडल जीतते हैं, उन्हें पेंशन दी जाती है। हालांकि इस अधिकार से मुझे वंचित रखा गया।
प्रवीण कुमार सोबती ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ‘मैं 76 साल का हो गया हूं। काफी समय से घर में ही हूं, तबीयत ठीक नहीं रहती है। खाने में भी कई तरह के परहेज हैं, स्पाइनल प्रॉब्लम है। घर में पत्नी वीना देखभाल करती है। एक बेटी की मुंबई में शादी हो चुकी है। उस दौर में भीम को सब जानते थे, लेकिन अब सब भूल गए हैं।’ हाल ही में मीडिया के सामने अपनी परेशानी बताते हुए प्रवीण कुमार सोबती ने कहा कि कोरोना के दौरान दुनिया के रिश्तों की असलियत सामने आ चुकी है। उन्हें यह शिकायत है कि पंजाब की जितनी भी सरकारें आईं उन्हें पेंशन से वंचित ही रखा गया।

राजनीति में बनाया करियर
50 से ज्यादा फिल्मों में काम करने वाले अभिनेता प्रवीण की आखिरी फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी। फिल्म का नाम ‘महाभारत और बर्बर’ था। प्रवीण कुमार सोबती ने यहां भीम का किरदार निभाया था। इसके बाद अभिनय छोड़ प्रवीण कुमार सोबती ने राजनीति में प्रवेश किया, उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली के वजीरपुर से चुनाव लड़ा। लेकिन जीत न सके। कुछ समय बाद उन्होंने आप पार्टी छोड़कर भाजपा जॉइन कर लिया।