ब्रेकिंग न्यूज

Jharkhand

एक करोड़ के इनामी माओवादी प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मुठभेड़ में ढेर

21-Apr-2025
बोकारो। ( शोर संदेश )  बोकारो जिला अंतर्गत ललपनिया स्थित लुगू पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों एवं पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक करोड़ का इनामी माओवादी कमांडर प्रयाग मांझी सहित आठ नक्सली मारे गए हैं। सोमवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे शुरू हुई यह मुठभेड़ दिन के 10 बजे यह रिपोर्ट लिखे जाने तक जारी है।
दोनों ओर से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। मारे जाने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में एक की शिनाख्त भाकपा माओवादी संगठन के सेंट्रल कमेटी मेंबर प्रयाग मांझी के रूप में हुई। उस पर राज्य सरकार ने एक करोड़ का इनाम रखा था। उसे नक्सली संगठन में विवेक दा उर्फ फुचना उर्फ नागो मांझी उर्फ करण दा के नाम से जाना जाता था। पिछले कुछ महीनों से वह गिरिडीह की पारसनाथ पहाड़ी और आस-पास के इलाके में सक्रिय था।
झारखंड के अलावा बिहार, छत्तीसगढ़ से लेकर ओडिशा में 100 से भी अधिक नक्सली वारदातों में उसका नाम आया था। अकेले गिरिडीह जिले में ही 50 से अधिक वारदातों में वह वांटेड था। वह मूल रूप से धनबाद जिले के टुंडी के दलबुढ़ा का रहने वाला था। सीआरपीएफ की ओर से सोमवार सुबह जारी बयान में चार नक्सलियों के मारे जाने की सूचना दी गई थी। अब यह संख्या आठ हो गई है।
बयान में कहा गया था, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल ने राज्य पुलिस के साथ संयुक्त अभियान में झारखंड के बोकारो जिले के ललपनिया क्षेत्र की लुगू पहाड़ियों में आज सुबह मुठभेड़ में चार नक्सलियों को ढेर कर दिया। जवानों ने एक एसएलआर और एक इंसास राइफल बरामद की है। अभी तक जवानों के घायल होने की कोई खबर नहीं है। रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है।
बताया गया कि सीआरपीएफ और पुलिस बल की संयुक्त टीम ललपनिया थाना क्षेत्र के लुगू पहाड़ और उसकी तराई वाले जंगली इलाके में सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में छिपे नक्सलियों ने पुलिस और सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग की। सर्च ऑपरेशन में ‘209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन’ (कोबरा) और झारखंड पुलिस के जवान शामिल हैं।
झारखंड में इस वर्ष पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में अब तक 13 नक्सली मारे गए हैं। पुलिस और सुरक्षा बलों ने इस वर्ष तक झारखंड को पूरी तरह नक्सलमुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। झारखंड पुलिस की ओर से जारी आंकड़े के अनुसार, वर्ष 2024 में पुलिस ने 244 नक्सलियों को गिरफ्तार किया था, जबकि पुलिस और सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में नौ नक्सली मारे गए। 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने का फैसला लिया। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में चार जोनल कमांडर, एक सब जनरल कमांडर और तीन एरिया कमांडर शामिल थे।



 

झारखंड में भीषण रेल हादसा, दो मालगाड़ियों की हुई टक्कर, 2 लोको पायलट की मौत, कई घायल

01-Apr-2025
रांची। ( शोर संदेश )  झारखंड में मंगलवार को बड़े रेल हादसे की खबर सामने आई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों की टक्कर हो गई है। एक खाली मालगाड़ी को कोयले से लदी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में दो लोको पायलट की मौत की खबर सामने आई है। 
दरअसल, ये पूरी घटना साहिबगंज जिले के बरहेट थाना क्षेत्र पर स्तिथ फरक्का-ललमटिया एमजीआर रेलवे लाइन पर हुई है। जानकारी के मुताबिक, फरक्का की ओर से आ रही खाली मालगाड़ी बरहेट एमटी पर खड़ी थी जब कि ललमटिया की ओर से जा रही कोयला लदे थ्रूपास मालगाड़ी ने इसे जोरदार टक्कर मार दिया। यह घटना अहले सुबह 3: 30 बजे की बताई जा रही है। झारखंड के साहिबगंज में हुए इस भीषण रेल हादसे में दो लोको पायलट समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, इस हादसे में चार से पांच रेलकर्मी घायल बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सभी घायलों का इलाज फिलहाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहेट में चल रहा है। घटना के बाद प्रशासन की टीम घटनास्थल पर पहुँच गई है और एक-एक कड़ी को जोड़कर मामले की छानबीन में जुट गई है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, झारखंड के साहिबगंज में दो मालगाड़ियों के बीच टक्कर हुई जिसके बाद मालगाड़ी के इंजन में आग लग गई। ये मालगाड़ी कोयला ले जा रही थी। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियों के लोको पायलट समेत तीन लोगों की मौत हुई है। सीआईएसएफ के जवान भी घायल बताए जा रहे हैं।

झारखंड के गिरिडीह में सड़क हादसे में छह की मौत

18-Nov-2023

रांची (शोर संदेश)।झारखंड के गिरिडीह में एक एसयूवी के पेड़ से टकराने से हुई दुर्घटना में छह लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल में दाखिल कराया गया है। हादसा आज सुबह तीन से चार बजे के बीच जिले के बिरनी और मुफस्सिल थाना क्षेत्र की सीमा से सटे बाघमारा के पास हुआ।

बिरनी के गजोडीह से एक युवक की बारात गिरिडीह के टिकोडीह गई थी। वहां से लौटने के दौरान एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। चालक समेत पांच लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक व्यक्ति को इलाज के लिए धनबाद ले जाने के क्रम में मौत हो गई। मरने वाले सभी लोग बिरनी थाना क्षेत्र के ही रहने वाले थे।

हादसे की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और सभी शवों को पोस्टमाॅर्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। मृतकों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शवों की पहचान की। हादसे में मारे गए सभी लोग दूल्हे के रिश्तेदार थे।

एक स्थानीय निवासी असगर अंसारी ने बताया कि गजोड़ी गांव से डॉक्टर फारुख अंसारी के पुत्र चांद रसीद के निकाह के लिए बारात गिरिडीह आई थी। वापसी में हुए हादसे में चरघरा पहरियाडीह के 30 वर्षीय सगीर अंसारी, दूल्हे के 70 वर्षीय दादा गजोडीह निवासी यूसुफ मियां, चाचा 45 वर्षीय इम्तियाज अंसारी व 32 वर्षीय सुभान अंसारी समेत दूल्हे के पिता के मामा 60 वर्षीय दलांगी निवासी याकूब अंसारी ने मौके पर ही दम तोड दिया। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे, इनमें से एक आफताब आलम ने भी इलाज के लिए धनबाद ले जाए जाने के दौरान दम तोड़ दिया।

 

*दसवीं की छात्रा से 11 लोगों ने किया गैंगेरेप*

05-Nov-2023

दुमका (शोर संदेश) दुमका में एक किशोरी से 11 लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इस मामले के खुलासे के बाद हर कोई दहशत में है। किशोरी 25 सितंबर को सीएसपी केंद्र से पैसा निकालने गई थी। इस दौरान आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना के 40 दिन के बाद किशोरी सामने आई। शनिवार शाम को किशोरी ने हिम्मत कर थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर तीन नामजद और आठ आदिवासी युवकों के खिलाफ एफआईआर लिखी है। पीड़िता ने बताया कि वह 25 सितंबर को छात्रवृत्ति के रुपये लेने के लिए सीएसपी केंद्र (दुमका) गई थी। वह रुपये लेकर घर लौट रही थी, तभी रेलवे स्टेशन-मुखराली रोड पर दो बाइक सवार युवक आए। उन्होंने मुझे जबरन बाइक पर बैठा लिया। उसके बाद एक घर में ले गए, वहां बारी-बारी से दुष्कर्म किया। दोनों युवकों ने फोन कर दो और साथियों को बुला लिया। सभी ने दुष्कर्म मेरे साथ गलत काम किया। उसके बाद मुझे पहाड़ के पास जंगल में ले गए। उन्होंने वहां फोन कर चार साथियों को और बुला लिया। फिर मेरे साथ सभी ने उसके साथ गलत काम किया।

गैंगरेप के बाद निर्वस्त्र सड़क पर छोड़ा- छात्रा

छात्रा ने बताया कि देर शाम तक मेरी हालत गंभीर हो गई थी। मुझसे चला नहीं जा रहा था। मुझे आरोपित निर्वस्त्र कर बाइक से सड़क किनारे छोड़ गए। मुझे दूसरे दिन होश आया, तब जाकर घर पहुंच पाई। मैं काफी डर गई थी, जिस वजह मैं घरवालों को कुछ नहीं बता पाया। मां-बाप ने काफी पूछा तो शनिवार को आपबीती सुनाई।


*ईडी के समन के खिलाफ सोरेन पहुंचे हाईकोर्ट *

23-Sep-2023

 रांची (शोर सन्देश )। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ईडी के समन के खिलाफ आज हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। ईडी ने सोरेन को लगातार चौथी बार समन भेजते हुए शनिवार को रांची एयरपोर्ट रोड स्थित एजेंसी के जोनल ऑफिस में उपस्थित होने को कहा था। एजेंसी उनसे जमीन घोटाले और उनकी संपत्ति के बारे में पूछताछ करना चाहती है। इसके खिलाफ सोरेन के हाईकोर्ट जाने से यह साफ हो गया है कि वे आज भी ईडी के समक्ष उपस्थित नहीं होंगे।

सोरेन ने अपनी याचिका में ईडी की शक्तियों को चुनौती देते हुए उसकी ओर से की जा रही कार्रवाई पर रोक लगाने का आग्रह किया है। इसके पहले उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में भी इस मामले को लेकर क्रिमिनल रिट पिटीशन दायर किया था, लेकिन उन्हें वहां से कोई राहत नहीं मिली।

बीते 18 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस अनिरुद्ध बोस और जस्टिस बेला माधुर्य त्रिवेदी की पीठ ने सोरेन की याचिका में उठाए गए बिंदुओं पर सुनवाई से इनकार करते हुए उन्हें पहले हाईकोर्ट जाने की सलाह दी थी। इसके बाद आज सोरेन की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। उन्होंने याचिका में पीएमएलए (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) 2002 की धारा 50 और 63 की वैधता पर सवाल उठाया है।

इसमें कहा गया है कि जांच एजेंसी को धारा 50 के अंतर्गत बयान दर्ज कराने या पूछताछ के दौरान ही किसी को गिरफ्तार कर लेने का अधिकार है। इसलिए समन जारी करने के बाद गिरफ्तारी का डर बना रहता है।

 

 


*कोयबंटूर के इंजीनियरिंग कॉलेज में झारखंड के असिस्टेंट प्रोफेसर की संदिग्ध मौत*

07-Sep-2023

रांची (शोर संदेश)।तमिलनाडु के कोयंबटूर स्थित कारुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में काम करने वाले झारखंड के बोकारो निवासी समीर कुमार की मौत संदिग्ध स्थितियों में हो गई। समीर के घर वाले इसे हत्या बता रहे हैं। समीर कुमार के शव के साथ गुरुवार को उनके परिजनों ने झारखंड में राजभवन के समक्ष प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की। 28 वर्षीय समीर बोकारो जिले के कसमार थाना क्षेत्र के दातू गांव के रहने वाले थे। उन्होंने बीते 14 अगस्त को कोयंबटूर की कारुण्या इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर येगदान किया था। उनका शव मंगलवार को संस्थान स्थित उनके कमरे में बेल्ट के सहारे फंदे पर झूलता पाया गया। समीर के घरवालों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव को लटकाया गया है। वह आत्महत्या नहीं कर सकते। परिजनों के मुताबिक सोमवार को ही समीर ने इंस्टीट्यूट में वार्डन के पद पर ज्वाइन किया था। समीर यह जिम्मेदारी स्वीकार करने को तैयार नहीं थी। इसे लेकर उन्होंने एचओडी से बातचीत भी की थी। एचओडी ने एक महीने बाद विभाग बदलने का आश्वासन दिया था। सोमवार रात करीब साढ़े 10 बजे परिजनों की उनसे से बात हुई थी। उससे पहले शाम को वीडियो कॉल कर उन्होंने अपना कमरा भी दिखाया और बताया कि वह शिफ्ट हो गया है। रात हॉस्टल में रहने वाले सभी स्टूडेंट्स का अटेंडेंस लेने के बाद वह सोएगा।


*हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 की मौत, कई गंभीर*

29-Jul-2023

बोकारो (शोर संदेश)। मुहर्रम पर आज देश भर में मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इस बीच झारखंड के बोकारो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बोकारो में मुहर्रम पर निकाले जा रहे तजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ब्लास्ट कर गया। इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। करंट की चपेट में आने से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बोकरो के बेरमो इलाके के खतको में शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग तजिया जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान तजिया 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। जिससे तजिया जुलूस में रखी बैट्री में जोर का ब्लास्ट हुआ और उसके आस-पास आने वाले कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

 

हादसे के बाद हुआ अफरातफरी का माहौल
इस हादसे से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।

हॉस्पिटल में लोगों का हंगामा
हादसे के बाद हॉस्पिटल में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस नहीं होने और बदइंतजामी के बाद लोगों ने हो-हल्ला भी किया। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


हाईटेंशन तार की चपेट में आने से ताजिया में ब्लास्ट, 4 की मौत, कई गंभीर

29-Jul-2023

बोकारो (शोर संदेश)। मुहर्रम पर आज देश भर में मातमी जुलूस निकाला जा रहा है। इस बीच झारखंड के बोकारो से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। बोकारो में मुहर्रम पर निकाले जा रहे तजिया जुलूस हाईटेंशन तार की चपेट में आकर ब्लास्ट कर गया।

इस हादसे में कई लोग बुरी तरह से झुलस गए। करंट की चपेट में आने से अभी तक 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 9 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा बोकरो के बेरमो इलाके के खतको में शनिवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। यहां सैकड़ों की संख्या में लोग तजिया जुलूस निकाल रहे थे। इसी दौरान तजिया 11000 वोल्ट के तार के संपर्क में आ गया। जिससे तजिया जुलूस में रखी बैट्री में जोर का ब्लास्ट हुआ और उसके आस-पास आने वाले कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए।

हादसे के बाद हुआ अफरातफरी का माहौल
इस हादसे से थोड़ी देर के लिए वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल ले जाया गया। हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। जबकि 9 लोग बुरी तरह से घायल बताए जा रहे हैं।

हॉस्पिटल में लोगों का हंगामा


हादसे के बाद हॉस्पिटल में कुछ देर के लिए हंगामा भी हुआ। घायलों के साथ पहुंचे लोगों ने एंबुलेंस नहीं होने और बदइंतजामी के बाद लोगों ने हो-हल्ला भी किया। हालांकि बाद में गंभीर रूप से घायल लोगों को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।


*थप्पड़ से आहत छात्रा ने लगाई फांसी...*

12-Jul-2023

धनबाद (शोर संदेश)। झारखंड के धनबाद जिले के तेतुलमारी में शिक्षिका की डांट और थप्पड़ से आहत होकर 10वीं की एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा ने सुसाइड नोट छोड़ा है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। बता दें कि छात्रा स्थानीय संत जेवियर्स स्कूल में पढ़ती थी। घर में जब उसने फांसी लगाई, उस समय कोई नहीं था। मां वंदना देवी पड़ोस में गई हुई थी, जबकि भाई-बहन भी घर पर नहीं थे। घर लौटने पर उन्होंने उषा कुमारी को स्कूल ड्रेस में ही दुपट्टे के सहारे पंखे से लटका पाया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने छात्रा के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें लिखा है कि आज स्कूल में एक शिक्षिका ने मुझे सबके सामने थप्पड़ मारा। बच्चों के सामने मुझे बेइज्जत कर स्कूल से बाहर कर दिया। मैं इस बेइज्जती को सह नहीं पा रही हूं और इसी वजह से मैं आत्महत्या कर रही हूं। उसने शिक्षिका का नाम सिंधु मैडम लिखा है। इधर शिक्षिका सिंधु झा ने कहा कि स्कूल के अनुशासन के नियमों के अनुसार मेकअप करके आना मना है। उषा को मेकअप की वजह से डांट-फटकार की गई थी। स्कूल के प्रिंसिपल आरके सिंह ने बताया अनुशासन को लेकर की गई इस छोटी सी कार्रवाई की वजह से वह ऐसा कदम उठा लेगी, इसका अंदाजा नहीं था।

 


*नक्सलियों की साजिश नाकाम : सुरक्षाबलों ने बरामद किए आईईडी...*

30-May-2023

रांची  (शोर संदेश) । झारखण्ड में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को नाकाम किया है। पश्चिम सिंहभूम जिले के टोंटो थाना क्षेत्र के तुम्बाहाका गांव के जंगल से जवानों ने सोमवार को बड़ी मात्रा में आईईडी बम बरामद किए हैं। मौके पर बम निरोधक दस्ते  (बीडीएस) की टीम ने आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। पुलिस ने बताया कि जिले में माओवादी विरोधी अभियानों में लगे सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए भाकपा (माओवादियों) द्वारा आईईडी लगाए गए थे। हालांकि, सुरक्षा बलों ने जिले के पश्चिमी सिंहभूम जिले में लगाए गए पांच शक्तिशाली इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का पता लगाकर उनकी योजना पर पानी फेर दिया। उन्होंने कहा कि तुम्बाहाका गांव के पास एक जंगल से 20 किलो और 12 किलो सहित चार आईईडी बरामद किए गए, जबकि वन क्षेत्र में लगाया गया 5 किलो का आईईडी छोटा कुइरा और मारादिरी गांवों के बीच पाया गया। बम निरोधक दस्ते ने मौके पर पहुंचकर सभी आईईडी को निष्क्रिय कर दिया। एक अधिकारी ने बताया कि  जिला पुलिस को मिसिर बेसरा सहित शीर्ष माओवादी नेताओं की मौजूदगी के बारे में सूचना मिली थी। इसी को लेकर, जिला पुलिस ने सीआरपीएफ, कोबरा और झारखंड जगुआर के साथ मिलकर 11 जनवरी से बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू की थी। बता दें, बेसरा पर एक करोड़ रुपये का इनाम है। पुलिस ने कहा कि इस साल जनवरी से भाकपा (माओवादियों) द्वारा किए गए आईईडी विस्फोटों में 10 वर्षीय लड़के और दो बुजुर्ग महिलाओं सहित आठ ग्रामीणों की मौत हो गई और सीआरपीएफ कर्मियों सहित लगभग 20 लोग घायल हो गए थे।



+ Load More

Feedback/Enquiry



Log In Your Account