ब्रेकिंग न्यूज

Rajnandgaon

राज बिहान रसोई से आत्मनिर्भर बनीं महिलाएं

06-Mar-2026
राजनांदगांव( शोर संदेश ) राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान से जुड़कर राजनांदगांव जिले की महिलाएं आत्मनिर्भरता की नई मिसाल पेश कर रही हैं। हुनर, मेहनत और आत्मविश्वास के बल पर वे न केवल आर्थिक रूप से सशक्त हो रही हैं, बल्कि समाज में अपनी अलग पहचान भी बना रही हैं। जिले में संचालित राज बिहान रसोई आज परंपरागत छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का लोकप्रिय ठिकाना बन चुका है।
इस रसोई का संचालन प्रतिज्ञा महिला स्व-सहायता समूह की लखपति दीदी ज्ञानेश्वरी निषाद कर रही हैं। वे बताती हैं कि जब उन्होंने छोटे स्तर पर इस काम की शुरुआत की थी, तब यह नहीं सोचा था कि यह व्यवसाय इतना आगे बढ़ जाएगा। उनका कहना है कि यदि महिलाएं ठान लें तो कोई भी कार्य कठिन नहीं होता।
कलेक्टोरेट परिसर में संचालित राज बिहान रसोई में चीला, बड़ा, फरा, चौसेला, मुगोड़ी, साबुदाना बड़ा, अइरसा, ठेठरी, खुर्मी और बालुशाही जैसे पारंपरिक छत्तीसगढ़ी व्यंजन उपलब्ध हैं। स्वादिष्ट पकवानों के कारण यहां लगातार ऑर्डर मिल रहे हैं और मासिक आय लगभग 35 से 40 हजार रुपये तक पहुंच गई है।
ज्ञानेश्वरी बताती हैं कि पहले वे खेती-किसानी में परिवार की मदद करती थीं और आर्थिक स्थिति कमजोर थी। बाद में उन्होंने सामाजिक आयोजनों में भोजन बनाने का काम शुरू किया और बढ़ते ऑर्डर के बाद बिहान से ऋण लेकर राज बिहान रसोई की शुरुआत की। 
आज उनकी टीम की सभी महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी हैं। बिहान मिशन के सहयोग से उन्हें विभिन्न मेलों में भी अवसर मिला। गुरुग्राम, दिल्ली, कोलकाता, केरल, रायपुर और भिलाई के सरस मेलों में कैटरिंग कार्य कर उनकी टीम ने हर मेले में एक लाख रुपये से अधिक का शुद्ध लाभ अर्जित किया। आज राज बिहान रसोई महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और सफलता की मिसाल बन चुकी है।

अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 100 लीटर मदिरा और 1000 किलो महुआ लाहन जब्त

03-Mar-2026
राजनांदगांव( शोर संदेश )  राजनांदगांव जिले में अवैध मदिरा विक्रेताओं के विरुद्ध सतत कार्रवाई की जा रही है। आबकारी विभाग राजनांदगांव एवं रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट राजनांदगांव की संयुक्त टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 1 पर कार्रवाई करते हुए भिलाई पावर हाउस, संतोषी पारा वार्ड क्रमांक 24, थाना भट्टी जिला दुर्ग निवासी आरोपी कौशल के कब्जे से 7.680 बल्क लीटर महाराष्ट्र निर्मित देशी-विदेशी मदिरा जब्त की। जब्त मदिरा में एमसी डॉवेल्स नंबर 1 व्हिस्की, मैजिक मोमेंट, रॉयल चौलेंजर, देशी दारू मीठी सौंफ, फिरकी संत्री एवं सेवन स्टार पंच शामिल हैं। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार ग्राम बरनालाकला नाला किनारे से 100 लीटर हाथ भट्ठी कच्ची महुआ शराब एवं 1000 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त किया गया। प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की गई। अवैध मदिरा विक्रय की रोकथाम हेतु होटल एवं ढाबों का नियमित निरीक्षण जारी है।



 

राजनांदगांव जिले में कृषक उन्नति योजना का व्यापक असर

01-Mar-2026

 राजनांदगांव( शोर संदेश ) । कृषक उन्नति योजना अंतर्गत आदान सहायता राशि वितरण एवं वृहद किसान सम्मेलन कार्यक्रम के तहत छुरिया विकासखंड के सामुदायिक भवन जनपद पंचायत छुरिया में विकासखंड स्तरीय कृषक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कृषक उन्नति योजना अंतर्गत छुरिया विकासखंड के 34392 कृषकों के बैंक खाते में 119.8779 करोड़ रूपए की राशि का भुगतान किया गया। कार्यक्रम में खरीफ वर्ष 2025 में समिति में धान विक्रय करने वाले अधिकतम एवं न्यूनतम रकबा वाले कृषकों तथा ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लेने वाले कृषकों और उन्नतशील कृषकों को शॉल-श्रीफल व प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम जोशिलमती के कृषक  यादव राम साहू ने प्राकृतिक खेती के संबंध में अपने अनुभव साझा किया और उपस्थित कृषकों को प्राकृतिक खेती को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्राम केशाल के कृषक  उमाशंकर चंद्रवंशी ने जैविक खेती के संबंध में अपना अनुभव साझा किया। साथ ही कृषक उन्नति योजना अंतर्गत ग्राम बापूटोला के कृषक  कलीराम धनकर को 785720 रूपए का चेक प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव, जनपद पंचायत अध्यक्ष  संजय सिन्हा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, जिला पंचायत सदस्य बिरम बाई मंडावी एवं गोपाल सिंह भुआर्य, सभापति उत्तरा बाई निषाद, जनपद सदस्य  उभे राम मंडावी, रेखाबाई गन्धर्व, चुनिया बाई कंवर, सुनीता सेवता, राधिका बाई चंद्रवंशी, भान बाई मंडावी, लक्ष्मी बाई मंडावी, भारती देवांगन,  खिलेश्वर साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया  होरीलाल साहू, सहायक संचालक कृषि संध्या कोचरे, तहसीलदार आकांक्षा साहू, प्रबंधक जिला सहकारी केद्रीय बैंक के शाखा छुरिया एवं गेंदाटोला, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी  जीपी सहाडे, समिति प्रबंधक, कृषि सखी, किसान संगवारी, विभागीय कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित थे।

विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण के लिए विद्यालय में विशेष मेडिकल कैम्प

28-Feb-2026
राजनांदगांव  ( शोर संदेश ) ।  एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पेण्ड्री राजनांदगांव के विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा संक्रामक त्वचा रोगों की रोकथाम के उद्देश्य से विद्यालय में स्कैबिस स्क्रीनिंग एवं अवेयरनेस मेडिकल कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प का संचालन स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकीय दल के सहयोग से किया गया। कैम्प में कुल 57 विद्यार्थियों की चिकित्सकीय जांच की गई। कैम्प में चिकित्सकीय दल द्वारा विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता एवं संक्रमण से बचाव के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए। चिकित्सकीय दल द्वारा नियमित रूप से स्नान करने एवं शरीर को स्वच्छ रखने की आदत विकसित करने और कपड़े, तौलिया, कंबल एवं बिस्तर अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा नहीं करने, कपड़ों एवं बिस्तर को समय-समय पर धूप में सुखाने, नाखून छोटे रखने एवं खुजली होने पर त्वचा को अधिक नहीं खुजलाने, किसी भी प्रकार की त्वचा संबंधी समस्या होने पर तुरंत वार्डन अधीक्षक को सूचित करने कहा गया। प्रभावित विद्यार्थियों की नियमित निगरानी रखने तथा आवश्यकता पडऩे पर पुन: चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराने कहा गया।
 

PM किसान सम्मान निधि योजना: जिले में 1 लाख 8 हजार से अधिक किसानों की आधार सीडिंग पूर्ण

21-Feb-2026
राजनांदगांव ।  ( शोर संदेश ) प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जिले के सभी पात्र किसानों को लाभान्वित कराने कृषि विभाग द्वारा डोर-टू-डोर संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। कृषि विभाग की टीम द्वारा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत पात्र किसानों को प्रोत्साहन राशि 6000 रूपए वार्षिक दिलाने के लिए ई-केवायसी, आधार सीडिंग, लैण्ड सीडिंग तथा एग्रीस्टेक पंजीयन सहित अन्य आवश्यक प्रक्रिया करायी जा रही है।
उपसंचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने बताया कि फरवरी माह अंत या मार्च  के प्रारंभिक सप्ताह में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त की राशि हस्तांतरण किया जाना प्रस्तावित है। अब तक जिले में 108449 कृषकों का ई-केवायसी पूर्ण किया जा चुका है। इसी प्रकार लैण्ड सीडिंग के 108944, आधार सीडिंग 108021 कृषकों का पूर्ण किया जा चुका है। भारत सरकार द्वारा एग्रीस्टेक परियोजना लागू होने के पश्चात ऐसे सभी किसान जो पीएम किसान पोर्टल में पंजीकृत है, उन्हें एग्रीस्टेक में पंजीयन कर फार्म आईडी एवं फार्मर आईडी बनाने के निर्देश प्राप्त हुए है। जिसके लिए कृषक स्वयं अथवा लोकसेवा केन्द्र के माध्यम से एग्रीस्टेक पंजीयन करा सकते है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपने नजदीकी लोक सेवा केन्द्र, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषक संगवारी के माध्यम से सस्पेक्टेड केस में लंबित प्रकरणों का भौतिक सत्यापन पूर्ण कर पीएम किसान की वेबसाईट पर फार्मर कार्नर अंतर्गत नवीन विकल्प अपडेट मिसिंग इनफार्मेशन के माध्यम से निराकरण कराने तथा ई-केवायसी पूर्ण कराने एवं आधार सीडिंग के लिए अपने संबंधित बैंक से संपर्क कर खातें में आधार बेस्ड पेमेंट एनेबल (डीबीटी) पूर्ण कराकर आगामी 23वीं किस्त की लाभ प्राप्त कर सकते है। उपसंचालक कृषि  टीकम सिंह ठाकुर ने पीएम किसान योजना अंतर्गत पात्रता रखने वाले किसानों से प्रोत्साहन राशि प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से एग्रीस्टेक पोर्टल में पंजीयन कराने की अपील की है।

सौर ऊर्जा की ऐतिहासिक छलांग छत्तीसगढ के राजनांदगांव में

18-Feb-2026
राजनांदगांव।  ( शोर संदेश )  भारत जैसे देश में सूरज की रोशनी बहुत है इसलिए यहां प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना देश के हर कोने तक सस्ती और साफ़ बिजली पहुंचाने की दिशा में एक बड़ा कदम है । छत्तीसगढ के राजनांदगांव जिले में प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का प्रभाव अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। योजना के अंतर्गत जिले में अब तक 8228 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 3518 लाभार्थियों द्वारा वेंडर चयन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है। 1340 घरों में सोलर पैनलों की स्थापना सफलतापूर्वक की जा चुकी है तथा 875 उपभोक्ताओं को सब्सिडी की राशि वितरित की जा चुकी है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली का उपयोग कर सकेंगें और केंद्र एवं राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र उपभोक्ताओं को अधिकतम 1 लाख 8 हजार रुपये तक की सब्सिडी प्रदान की जा रही है, जिससे सोलर रूफटॉप स्थापना अब आम नागरिकों के लिए अधिक किफायती और सुलभ बन गई है। अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में बेचकर पैसा कमाने का मौका मिल रहा है। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के ऑनलाइन पोर्टल से आसान आवेदन प्रक्रिया आसान है।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के प्रति बढ़ती जनभागीदारी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजनांदगांव जिले में केवल इस सप्ताह 181 नए आवेदन प्राप्त हुए तथा 96 इंस्टॉलेशन पूर्ण किए गए। यह आंकड़े जिले में सौर ऊर्जा के प्रति बढ़ती जागरूकता और विश्वास को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना का सबसे बड़ा लाभ उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत के रूप में मिल रहा है। बड़ी संख्या में परिवारों के बिजली बिलों में उल्लेखनीय कमी आई है। कई घरों में बिल शून्य या नकारात्मक तक आ रहे हैं। 
शासन की इस पहल से जहां परिवारों को आर्थिक लाभ मिल रहा है, वहीं वे ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहे हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा योजना का लाभ पात्र परिवारों तक शीघ्र एवं पारदर्शी रूप से पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।  गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप इंस्टॉलेशन, समयबद्ध सब्सिडी वितरण तथा उपभोक्ताओं को सतत मार्गदर्शन और सहयोग सुनिश्चित किया जा रहा है। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जुड़कर अपने घरों को स्वच्छ, सस्ती एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा से सशक्त बनाएं।

राजनांदगांव के मोंहदी में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, लाखों की संपत्ति स्वाहा

16-Feb-2026
राजनांदगांव।  ( शोर संदेश ) जिले के घुमका क्षेत्र अंतर्गत मोंहदी स्थित एक केमिकल कारखाने में सोमवार सुबह अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति जलकर खाक हो गई, हालांकि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार मोंहदी में संचालित जया केमिकल्स में सुबह अचानक आग की लपटें उठने लगीं, जब कर्मचारी अपने नियमित कार्य में व्यस्त थे। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। फैक्ट्री में तैयार किए जाने वाले केमिकल अत्यधिक ज्वलनशील होने के कारण आग तेजी से फैल गई।
घटना की सूचना मिलते ही घुमका पुलिस थाना के प्रभारी विजय मिश्रा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। दुर्ग, राजनांदगांव और खैरागढ़ से दमकल की करीब पांच गाड़ियां मौके पर पहुंची हैं और आग पर काबू पाने की कोशिश जारी है।
थाना प्रभारी ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। भीषण आगजनी के कारण दमकल कर्मियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दे रही थीं। समाचार लिखे जाने तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका था। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने राजनांदगांव के ग्रामों में कृषि योजनाओं की प्रगति का किया निरीक्षण

25-Dec-2025
राजनांदगांव ( शोर संदेश )। कृषि उत्पादन आयुक्त शहला निगार ने राजनांदगांव जिले के ग्राम सोमनी, पार्रीखुर्द, मोखला, जंगलेसर एवं बरगा का भ्रमण कर केन्द्र एवं राज्य शासन के कृषि एवं संवर्गीय विभागों द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम की प्रगति का अवलोकन किया। 
कृषि उत्पादन आयुक्त ने सेवा सहकारी समिति सोमनी में धान खरीदी एवं पीएम-आशा योजनांतर्गत खरीफ एवं रबी फसलों के समर्थन मूल्य पर उपार्जन की तैयारियों का जायजा लिया और किसानों के बीच समयबद्ध प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए। ग्राम पार्रीखुर्द में उन्होंने फसल चक्र परिवर्तन कार्यक्रम के तहत किसानों से चर्चा की तथा कम पानी वाली फसलों की खेती के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। ग्राम मोखला में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन अंतर्गत संचालित गतिविधियों, जैव आदान सामग्री वितरण एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड वितरण की प्रगति की समीक्षा की गई। ग्राम जंगलेसर में उद्यानिकी एवं अनुबंध खेती के तहत ली जा रही फसलों का अवलोकन कर किसानों को प्रोत्साहित किया।
आयुक्त निगार ने मिशन जल रक्षा अंतर्गत ग्राम बरगा में जल संरक्षण हेतु किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा, कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित कर किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को लाभकारी बनाना है।
 

घर-घर नल से जल: ग्राम तेलगान को मिला स्थायी पेयजल समाधान

17-Dec-2025
राजनांदगांव ( शोर संदेश )। जिले के छुरिया विकासखंड के ग्राम तेलगान में जल जीवन मिशन से पेयजल संकट का स्थायी समाधान हो गया है। जिला मुख्यालय से लगभग 45 किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत खुर्सीपार के आश्रित ग्राम तेलगान में निवासरत 348 ग्रामीण परिवारों को अब घर-घर नल के माध्यम से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है।
ग्राम तेलगान की आजीविका मुख्यतः कृषि एवं मजदूरी पर आधारित है। पूर्व में गांव में पेयजल की गंभीर समस्या थी और पानी का एकमात्र स्रोत हैंडपंप थे। जलस्तर गिरने पर पानी निकालना कठिन हो जाता था। ग्रामीणों को लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता था तथा कई बार दूर-दराज क्षेत्रों से पानी लाना पड़ता था। इस स्थिति का सर्वाधिक प्रभाव महिलाओं पर पड़ता था, जिनका दिन का बड़ा हिस्सा पेयजल की व्यवस्था में व्यतीत हो जाता था।
ग्राम सरपंच महेश यादव ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में पाइपलाइन बिछाकर प्रत्येक घर तक नल से जलापूर्ति सुनिश्चित की गई है। अब नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होने से ग्रामीणों की दिनचर्या में व्यापक बदलाव आया है। पानी भरने में लगने वाला समय बचने से महिलाएं घरेलू, आजीविका एवं बच्चों की देखभाल जैसे कार्यों पर अधिक ध्यान दे पा रही हैं। जल जीवन मिशन ने ग्राम तेलगान में न केवल पेयजल समस्या का समाधान किया है, बल्कि ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार लाकर उन्हें बेहतर और स्वस्थ भविष्य की ओर अग्रसर किया है। 

कैमरे में कैद हुआ दुर्लभ प्रवासी पक्षी स्टेपे गल

16-Dec-2025
राजनांदगांव (शोर संदेश)। खैरागढ़ स्थित रूसे जलाशय में एक बार फिर दुर्लभ प्रवासी पक्षी स्टेपे गल की मौजूदगी दर्ज की गई है। करीब पांच साल बाद इस पक्षी को यहां देखा गया है, जिससे क्षेत्र में पक्षी प्रेमियों और वन्यजीव विशेषज्ञों में उत्साह है।
स्टेपे गल अपनी असाधारण प्रवास क्षमता के लिए जाना जाता है। यह पक्षी हर वर्ष हजारों किलोमीटर की दूरी तय कर अनुकूल जलवायु और सुरक्षित जलाशयों की तलाश में अलग-अलग क्षेत्रों तक पहुंचता है। रूसे जलाशय में इसकी मौजूदगी इस बात का संकेत है कि यह इलाका धीरे-धीरे प्रवासी पक्षियों के लिए सुरक्षित और अनुकूल ठिकाने के रूप में उभर रहा है।
पक्षी विज्ञानी ने कैमरे में किया कैद
मैकाल पर्वत श्रृंखला से घिरे खैरागढ़ के जंगलों में इस दुर्लभ प्रवासी पक्षी की तस्वीर पक्षी विज्ञानी प्रतीक ठाकुर ने अपने कैमरे में कैद की है। विशेषज्ञों का कहना है कि लंबे अंतराल के बाद स्टेपे गल का दिखाई देना क्षेत्र की जैव विविधता के लिए एक सकारात्मक और उत्साहजनक संकेत है।
प्रवासी पक्षियों के लिए बढ़ता आकर्षण
रूसे जलाशय पहले भी कई प्रवासी पक्षियों का अस्थायी बसेरा रहा है। साफ पानी, शांत वातावरण और पर्याप्त भोजन की उपलब्धता इसे पक्षियों के लिए उपयुक्त स्थान बनाती है।


+ Load More

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account