ब्रेकिंग न्यूज

*11 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी करेगी अभिनेत्री शर्मिला टैगोर, इस फिल्म में आएंगी नजर*

11-May-2022

मुंबई (शोर संदेश)। अपनी खूबसूरती और कला से प्रसिद्ध सबकी पसंदीदा अभिनेत्री शर्मीला टैगोर 11 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। हाल ही में शर्मीला टैगोर ने फिल्म गुलमोहर की शूटिंग पूरी की हैं। फिल्म गुलमोहर इस साल अगस्त में रिलीज़ की जाएगी। फिल्म को देखने के लिए फेन्स काफी ज्यादा उत्साहित हैं। शर्मीला टैगोर कहती हैं कि 11 साल बाद वह फिल्म वापसी पर काफी खुश हैं। फिल्म गुलमोहर पूरी तरह से पारिवारिक फिल्म हैं इसमें मल्टी जेनरेशन बत्रा फैमिली को दिखाया गया है। परिवार 34 साल पुराने घर को छोड़ने का फैसला करता है। इस दौरान कुछ हकीकतें सामने आती हैं। यही इस फिल्म की कहानी है। फिल्म गुलमोहर में अपने रोल को लेकर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर ने कहा कि मुझे बेहद खुशी हो रही हैं इस प्रोजेक्ट से जुड़कर और फिल्म के सेट कर भी एक पारिवारिक और स्नेहपूर्ण माहौल था। मैंने जब फिल्म की नरेशन सुनी तो तुरंत हामी भर दी क्योंकि कहानी का पारिवारिक स्पर्श मुझे छू गया। ये एक खूबसूरत फिल्म हैं जो आज के लोगो को बेहद पसंद आएगी। शर्मिला टैगोर आखिरी बार साल 2010 में रिलीज हुई रोमांटिक- कॉमेडी फिल्म ब्रेक के बाद में नजर आई थीं। इसके बाद एक लंबे ठहराव के बाद वो इस फिल्म में नजर आएंगी। इतने समय से वो भले ही पर्दे से दूर हों, लेकिन इनकी फैन फॉलोइंग आज भी कमाल की है। फिल्म की घोषणा के बाद फैंस के रिएक्शन आ रहे हैं।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account