
आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। आज सुबह 10 बजकर 17 मिनट सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 56 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर बाद 3 बजकर 51 मिनट पर सूर्य आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे।
मेष राशि- आज आपका सोचा हुआ काम पूरा होगा। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है।
वृष राशि- आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नए स्रोत सामने आएंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा। जीवनसाथी आपकी तारीफ करेंगे। इससे आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। कई सालों से नहीं बिक रही जमीन आज अच्छे रेट में बिकेगी। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहने वाला है।
मिथुन राशि- आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीदने का मन बनाएंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। इस राशि के कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नए रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिलेगा।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा है। आपके आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित होंगी। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। कारोबार में फायदा होने के योग बन रहा है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी कार्यों को पूरा करने का मन बनाएंगे।
सिंह राशि- आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपको करियर में आपको सफलता मिलने के योग बन रहा है। आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। सीनियर्स आपके काम से खुश होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आध्यात्म के प्रति आपका रुझान अधिक रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।
कन्या राशि- आज आप खुद को ऊर्जावान महसूस करेंगे। सोचा हुआ काम समय पर पूरा हो जाएगा। पैसे कमाने के लिए नए मौके मिलेंगे। रचनात्मक काम में लगे लोगों को बड़ी सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही आप उनकी इच्छा को पूरी करने की कोशिश करेंगे। दोस्तों के साथ दोस्ती और मजबूत होगी। उनसे मिलकर आपको किसी काम में फायदा भी होगा। मास कम्युनिकेशन स्टूडेंट्स के लिए दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
तुला राशि- आज आप अपने परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में सफल होंगे। परिवार के लोग आपसे खुश होंगे। ऑफिस का कोई खास काम आज आपको मिलेगा। बच्चे पढ़ाई-लिखाई में कम ध्यान देंगे। आपको मेहनत करने की जरूरत है। वहीं कारोबारियों को काम में फायदा होगा। आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ ख़ुशी के पल व्यतीत करेंगे। रिश्ते में बेहतर तालमेल बना रहेगा। पैसों से जुड़े कुछ मामलों पर विचार करेंगे। लवमेट्स घूमने का प्लान बनाएंगे।
वृश्चिक राशि- आज आपका ध्यान सामाजिक कामकाज में लगा रहेगा। किसी मामले में आप भावुक हो सकते हैं। जरूरी काम में दोस्तों और भाईयों का सहयोग मिलेगा। जीवन में तरक्की मिलने से परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। ज्योग्रफी विषय के स्टूडेंट्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है। आप कुछ नया काम करने की सोच सकते हैं। किसी प्रतियोगी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में रहेगा।
धनु राशि- आज आपको अचानक धन लाभ होगा। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिलेगी। पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। आप कोई नई चीज सीखेंगे। दूसरे लोगों की सलाह आज फायदेमंद होगी। नए दोस्तों से मुलाकात फायदा दिलाएगी। जीवनसाथी को कुछ गिफ्ट देकर उन्हें सरप्राइज कर सकते हैं। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
मकर राशि- आज घर में किसी बड़े की सलाह लेकर ही आपको कोई कदम उठाना चाहिए। बच्चों के साथ आज मनोरंजक समय व्यतीत करेंगे। काम-काज ज्यादा होने से आज आप पूरे दिन व्यस्त रहेंगे। एम.सी.ए. स्टूडेंट्स के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। सफलता हासिल करने के लिए थोड़ी और मेहनत करने की आवश्यकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर भरोसा करने से आपको बचना चाहिए। बहुत से लोग आपके लिए मददगार साबित होंगे। आप अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। इससे आपको फायदा होगा।
कुंभ राशि- आज पहले किए गए किसी काम से आपको फायदा होगा। कोई पुराना मित्र अचानक आपसे मिल सकता है। किस्मत का साथ बना रहेगा। कुछ खास लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक रहेगी। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपका सोचा हुआ काम अचानक पूरा हो जाएगा। आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आएगा। दोस्तों की मदद से आपकी कोई प्लानिंग सक्सेस होगी। कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। लवमेट्स आज आपको सरप्राइस दे सकते हैं।
मीन राशि- आज कुछ महत्वपूर्ण लोगों से आपका कॉन्टैक्ट होगा। पारिवारिक जीवन सुखद बना रहेगा। आपके अधूरे काम आज पूरे हो जाएंगे। अपने व्यक्तित्व के दम पर आप कुछ लोगों को अपने फेवर में कर लेंगे, जिसका आपको पूरा फायदा मिलेगा। काम में एकाग्रता बनी रहने के कारण आपको सफलता भी मिलेगी। जीवन में आप लगातार आगे बढ़ते जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति आपकी रुचि बढ़ेगी।

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और बुधवार का दिन है। आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 26 मिनट से पंचक शुरू हो जाएंगे।
मेष राशि- आज किसी काम को लेकर आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते और बेहतर होंगे। व्यापार में आज उम्मीद से अधिक लाभ होगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है, साथ ही बढ़ते खर्च को नियंत्रण करने का प्रयास करें। जीवनसाथी के साथ रिश्ते अच्छे रहेंगे। इस राशि के जो लोग नौकरी की तलाश कर रहें है, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि- आज आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। अपने किसी काम में आपको दोस्त की मदद मिलेगी। उधार लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आप रिश्तों की गंभीरता को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों के साथ आप ख़ुशी के पल बिताएंगे। आप ऑफिस का काम समय से पूरा करने में सफल होंगे। संतान पक्ष से कोई खास खुशखबरी मिलेगी। आपको जिद्द करने से बचना चाहिए।
मिथुन राशि- आज आप कई दिनों से रुके हुये कार्य पूरा करने में सफल होंगे। परिवार में आपका पॉजिटिव व्यवहार लोगों को प्रभावित करेगा। आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं। विवाहितों को संतान सुख की प्राप्ति होगी। कोई भी पारिवारिक फैसला लेने से पहले परिवारवालों की राय लेना बेहतर होगा। माता-पिता का सहयोग प्राप्त होगा। अपनी बात रखने का मौका मिलेगा, लोग आपसे प्रभावित होंगे। दाम्पत्य रिश्ते में मजबूती आएगी।
कर्क राशि- आज आपका दिन आत्मविश्वास से भरा रहेगा। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ेगा। जीवनसाथी से खुशखबरी मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में भी सभी लोग प्रसन्न रहेंगे। कोई खास दोस्त आपसे आर्थिक मदद के लिए कहेगा। संतान पक्ष से सुख प्राप्त होगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आप परिवार की जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
सिंह राशि- आज आपका आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगा। आपसी विश्वास के सहारे पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मेहनत के परिणाम आपको जल्द ही मिलेंगे। इस राशि की महिलाओं को आज के दिन कोई खास खुशखबरी मिलेगी। करियर के लिए आज का दिन मील का पत्थर साबित होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन खुशियां लेकर आएगा। छात्रों को परीक्षा के अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके कार्य समय से पूरे हो जाएंगे। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी।
कन्या राशि- आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे जिसका आपको लाभ भी मिलेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर में सफलता मिलेगी। मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद बना रहेगा। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक माहौल खुशहाल बना रहेगा। आप अपने आर्थिक स्थिति के बारे में सोच विचार करेंगे।
तुला राशि- आज आपको किसी घरेलू कार्य में व्यस्त रहेंगे। घरवालों के साथ बेहतर तालमेल बनाने में आप सफल होंगे। पैसों के मामले में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। नौकरीपेशा वाले लोगों का इंक्रीमेंट और पदोन्नति होने का योग बन रहा है। सोशल साईट पर आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपकी जिम्मेदारियां बढ़ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। कुछ खास कार्यों में दोस्तों से मदद मिलेगी।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। निवेश के मामले में आपको सावधानी बरतनी चाहिए। अगर कहीं निवेश कर रहे हैं तो पहले उस कार्य से जुडे लोगों से सलाह अवश्य ले लें। इस राशि के छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली बना रहेगा। लवमेट्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। मिलकर किए गए कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। व्यापार में उचित लाभ की प्राप्ति हो सकती है।
धनु राशि- आज आपका ध्यान आध्यात्म की ओर अधिक लगा रहेगा। इस राशि के विद्यार्थियों को करियर से रिलेटेड अच्छे मौके मिलेंगे। नए लक्ष्य को निर्धारित करने के लिए आज का दिन शुभ है। पिता के स्वास्थ्य का खयाल रखें। जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। आपको कार्यों में अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे का सम्मान करेंगे, जिससे आपके रिश्ते में नयापन आएगा। आप करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे। किसी काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद रहेगी।
मकर राशि - आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके रुके हुए काम घरवालों की मदद से पूरे होंगे। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। सरकारी नौकरी करने वालों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपको दूसरों के सामने सोच-समझ कर बोलना चाहिए। किस्मत का साथ मिलने से अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको अपने गुस्से पर नियंत्रण रखने की जरूरत है। आपको कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा।
कुंभ राशि- आज आप खुद के कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास व्यक्ति से फ़ोन पर बात होगी जो आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आपके दाम्पत्य रिश्ते में सौहार्द बना रहेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर प्राप्त होंगे। पैसों के सिलसिले में थोड़ा सोच समझ कर फैसला लेना बेहतर होगा। अपने कार्यों की योजनाओं में आप बदलाव करेंगे। जीवनसाथी आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे। साथ ही वो किसी काम में आपसे सलाह भी ले सकते हैं।
मीन राशि- आज आपका मन सामाजिक कार्यों की तरफ रहेगा। छात्रों को बेहतर परिणाम हासिल होंगे। पुरानी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आप पूरे दिन खुद को ऊर्जा से भरा हुआ महसूस करेंगे। तली भुनी चीजे खाने से अवॉयड करें। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए कुछ नए प्लान बनाएंगे जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आप दूसरों की मदद के लिए तैयार रहेंगे। अचानक धन लाभ होने के योग बन रहा है।

कुष्ठ रोग जिसे कोढ़ भी कहा जाता है, एक सदियों पुरानी बीमारी है जिसका नाम प्राचीन सभ्यताओं के साहित्य में भी मिलता है। यह एक संक्रामक रोग है जो माइकोबैक्टीरियम लेप्री प्रकार के बैक्टीरिया के कारण होता है। यह रोग स्किन, पेरिफेरल नर्वस, अपर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट के म्यूकोसा और आंखों को प्रभावित करता है। अगर कुष्ठ रोग का इलाज शुरुआत में ही शुरू कर दिया जाए तो इसके कारण होने वाली विकलांगता को रोका जा सकता है। WHO के मुताबिक, आज के समय में भी शारीरिक विकृति के अलावा, कुष्ठ रोग से प्रभावित व्यक्तियों को कलंक और भेदभाव का भी सामना करना पड़ता है।
कुष्ठ रोग कैसे फैल सकता है?
कुष्ठ रोग नाक या मुंह से निकलने वाले ड्रॉपलेट के माध्यम से एक से दूसरे व्यक्ति में फैलता है। यह बीमारी कुष्ठ रोग से पीड़ित व्यक्ति के साथ हाथ मिलाने या गले मिलने, साथ में खाना खाने या एक-दूसरे के बगल में बैठने से नहीं फैलती है। मरीज का अगर इलाज चल रहा है तो यह बीमारी नहीं फैलती है।
कोढ़ का आयुर्वेदिक इलाज
आचार्य बालकृष्ण के अनुसार, सफेद कनेर की जड़ के साथ कुटज-फल, करंज-फल, दारुहल्दी की छाल और चमेली की नयी पत्तियों को पीसें और इसका एक लेप बनाएं। इसे लेप को लगाने से कुष्ठ रोग में आराम मिलेगा।
कनेर का पेड़ आपको आसानी से घर के आस-पास मिल जाएगा। इसके पत्तों को पानी उबालकर नहाने के पानी के साथ मिलाएं। रोजाना इससे नहाने से आपको कुष्ठ रोग में बहुत लाभ होगा।पीले फूल वाले कनेर की जड़ से पकाए गए तेल को लगाने से कुष्ठ रोग में फायदा होता है।
सफेद रंग के कनेर की छाल को पीसकर इसके लेप को लगाने से कोढ़ में फायदा होता है।
(ये लेख सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 10 बजकर 35 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि शुरू हो जाएगी। आज पूरा दिन पार कर देर रात 3 बजकर 1 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 9 बजकर 32 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आज प्रदोष व्रत भी किया जाएगा।
मेष राशि- आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज किसी बड़ी कंपनी से आपके लिए जॉब का ऑफर आ सकता है। छात्रों को अपनी पढ़ाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज शिक्षकों के वेतन में वृद्धि होने के आसार हैं। परिवार में किसी से आपको अच्छी सलाह मिलेगी। दांपत्य जीवन में खुशहाली का वातावरण रहेगा। लवमेट्स कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं, दिन खुशनुमा रहेगा। दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि- आज आप किसी जरूरी काम से बाहर जा सकते हैं, अपना जरूरी सामान रखना न भूलें। सोशल मीडिया से जुड़े लोग आज ज्यादा से ज्यादा लोगों से परिचित हो पाएंगे। आज आपको कारोबार में लाभ मिलेगा। फ्रेंड्स के साथ ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन मिला जुला रहने वाला है। आज कोई भी कार्य करने से पहले अपने बड़ो का आशीर्वाद जरूर लें। आज वाहन खरीदने के लिए दिन अच्छा है। परिवार में बड़े बुजुर्गों का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज आपको सहयोगियों से मदद मिलेगी। बाहर रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र आज अपने घरवालों से मिलने जाएंगे। कर्मचारियों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी से जॉब का प्रपोजल आयेगा। राजनीति से जुड़े लोगो के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। नवविवाहित दंपत्ति कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। सरकारी जॉब की तैयारी कर रहे लोगों को अपनी मेहनत जारी रखने की आवश्यकता है।
कर्क राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में बेहतर सुधार आयेगा। दांपत्य जीवन में हो रही अनबन आज समाप्त होगी, जिससे आपके परिवार में खुशियां बनी रहेगी। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों को सफलता मिलेगी। इंजीनियर्स आज कोई अधूरा प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। लवमेट्स का रिश्ता और गहरा होगा। आज पारिवारिक मेलजोल अच्छा बना रहेगा। सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स में इजाफा होगा। आज कार्यक्षेत्र में की गयी मेहनत का बेहतर परिणाम हासिल होगा।
सिंह राशि- आज परिवार में आपके कार्यो की प्रशंसा होगी। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद ख़ास रहने वाला है। आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ने का अच्छा मौका है। लवमेट्स लंच पर जाने का प्लान करेंगे। कॉम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को पढ़ाई के प्रति लापारवाही करने से बचना चाहिए। किसी बड़े शोरूम में काम कर रहे लोगो की सैलरी में बढ़ोतरी होगी। किसी जरूरतमंद की मदद कर आपका मन प्रसन्न होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है। आज आपको किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए।
कन्या राशि- आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। रुके हुए कार्यों को पूरा करने का अच्छा मौका है। आज आप अपने बिजनेस को आगे बढ़ाने की नई योजना बनाएंगे, जिसमे आप सफल भी होंगे। आपकी मुलाकात बचपन के किसी दोस्त से होगी पुरानी यादें ताजा करेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। सोशल मीडिया पर लोगों की बातचीत नए लोगों से होगी। रिश्तेदारों से मिलने का मौका पाएंगे। शिक्षकों का ट्रान्सफर उनकी मन पसंद जगह होगा। आज परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा।
तुला राशि- आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज आप ऑफिस के कामों में उलझे रहेंगे। आज आपका स्वास्थय ठीक-ठाक रहने वाला है। आज राजनीति में आपका दबदबा कायम रहेगा। दांपत्य जीवन की समस्याएं खत्म होंगी, एक दूसरे के बीच प्यार बढ़ेगा। आज विद्यार्थियों को प्रोफ़ेसर द्वारा प्रोत्साहित किया जाएगा। रोज की अपेक्षा आज व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। जो लोग किसी एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी में लगे हैं, उनको उनकी पसंद का कॉलेज मिलेगा। लवमेट्स से उपहार मिलेगा। आज जॉब की तलाश खत्म होगी, किसी अच्छी कंपनी में जॉब लगेगी।
वृश्चिक राशि- आज आपका दिन ख़ास रहने वाला है। आज अपनी सूझबूझ से कार्यों में सफलता हासिल करेंगे। आज परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में वृद्धि होगी। लवमेट्स से कोई उपहार मिलेगा, जिससे पूरे दिन आपके चेहरे पर ख़ुशी बनी रहेगी। आज वाहन खरीदने के योग बन रहे हैं। कंप्यूटर के स्टूडेंट्स को अच्छा सीखने का मौका मिलेगा। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी को दिया हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
धनु राशि- आज आपका दिन अच्छा रहेगा। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। स्टूडेंट किसी प्रोजेक्ट को पूरा करके आज फ्री हो पाएंगे। स्वास्थ्य से जुडी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं। आज बॉस आपको किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने को कह सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को सफलता जरूर मिलेगी। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बच्चो से कोई अच्छी खबर मिलेगी।
मकर राशि- आज आपका दिन लाभदायक रहने वाला है। दोस्त आपसे मदद लेंगे, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। ग्रोसरी का बिजनेस कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आपका स्वास्थय तरो ताजा रहेगा। शिक्षक आज किसी जरूरी मीटिंग में शामिल होंगे। पिता की सलाह से आपको अपने बिजनेस में काफी मदद मिलेगी। नवविवाहित दंपत्ति का रिश्ता और मजबूत बनेगा। किसी जरूरतमंद की मदद करके आपको ख़ुशी महसूस होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कुंभ राशि- आज आपका दिन खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से खुश खबरी मिलेगी। ट्रांसफर में आ रही रुकावट आज दूर होगी। वाहन चलाते समय आपको ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में दोस्तों की मदद मिलेगी। ऑफिस के उच्चधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा, बिगड़े काम भी बन जाएंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। डेकोरेशन का कारोबार कर रहे लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। राजनीति में आपका पद बढ़ेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन यादगार रहने वाला है, किसी अच्छी जगह घूमने जाएंगे।
मीन राशि- आज अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने का सही समय है। सिविल इंजीनीयर्स के लिए दिन बेहतरीन रहेगा। आज सोशल मीडिया पर ज्यादा से ज्यादा लोगों से जुड़ सकेंगे। जॉब की तलाश में लगे लोगों को अच्छी जॉब मिलेगी। दांपत्य रिश्ता और मजबूत बनेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स को सफलता मिलेगी। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों की सैलरी में इन्क्रीमेंट होगा। आज आप घर पर अलग-अलग पकवानों का आनंद लेंगे। बच्चे आपसे किसी खिलौने की डिमांड कर सकते हैं।

आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 38 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन और पूरी रात सभी कार्यों को सफल बनाने वाला रवि योग रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आप किसी की मदद करेंगे जिससे आपको खुशी मिलेगी। आप काम में अपने किसी मित्र का सहारा ले सकते हैं। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां आएंगी लेकिन धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज कोई अच्छा सा गिफ्ट मिलेगा।वृष राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्किट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नई कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट अच्छा होगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे, आप भी इसका भरपूर लाभ उठाएंगे। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में खुशी का भाव बना रहेगा। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। हेल्थ से रिलेटेड प्रॉब्लम्स आज खत्म होंगी, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक रहेंगे और आपका मन खुश रहेगा। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी।
कर्क राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, तारीफ मिलेगी। आपका पेशेंस आपको सक्सेस दिलाएगा। कार्यों में जीवनसाथी की सलाह कारगार हो सकती है। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। आपकी धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी होगी। बेकार में समय न गवाकर कुछ न कुछ काम करते रहें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। बिजनेस में वर्तमान व्यवस्था को उचित बनाए रखने में आपका समय बीतेगा। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। अगर बहुत दिनों से किसी से मिलने की सोच रहे हैं तो आज का दिन बेहतर है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करना पड़ेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा।
कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। आपका मन ईश्वर की आराधना में लगेगा आप किसी मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपका बैंक अकाउंट मजबूत होगा। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों को प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का सॉल्यूशन मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, जल्द ही सफलता मिलने वाली है। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। मेडिकल के छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में कोई आपका विरोध कर सकता है, सहकर्मियों से ताल-मेल बनाकर रखें। शारीरिक रूप से आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है। लेकिन जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। छात्र कोई नई चीज सीखने के बारे में विचार बना सकते हैं। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। अविवाहित जातकों के विवाह की बात चलेगी।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। स्टूडेंट्स का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। आपके घर में कोई मंगल कार्यक्रम हो सकता है, आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। व्यापार में रोज की अपेक्षा आज ज्यादा मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा वाले लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। परिवारजन में आपसी सामजस्य बेहतर बनेगा। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे, जहां आपको काफी शांति महसूस होगी। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी, ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन ख़ास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। माता-पिता से कार्यों में सहयोग मिलता रहेगा। जीवनसाथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट का काम कर रहे लोगों को आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ मिलेगा। आपके माता-पिता आपको कोई जिम्मेदारी दे सकते हैं। आपके आस-पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आपके पारिवारिक जीवन में भी खुशियों का माहौल बना रहेगा। छोटे बच्चे आज घर पर खेल-कूद में समय बिताएंगे। फाइनल इयर कम्पलीट कर चुके छात्रों को आज किसी अच्छी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।

मुंबई (शोर संदेश)। इस समय टमाटर के बढ़ते दामों ने हर किसी को परेशान कर रखा है। कभी 20 रुपए में बिकने वाले टमाटर आज 200 रुपए में बिक रहे हैं। आम आदमी से लेकर बाॅलीवुड सेलेब्स तक टमाटर की कीमत सुनकर हैरान है।
हाल ही में बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी ने टमाटर के बढ़ते दामों पर एक बयान दिया था, जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया।
काफी ट्रोलिंग के बाद सुनील शेट्टी ने आगे आकर इस पूरे मामले में अपनी सफाई दी है। साथ ही किसानों से माफी भी मांगी है। कुछ लोग उन्हें किसान विरोधी और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा रहे हैं।
मामले पर एक्टर ने दी सफाई
अब हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुनील शेट्टी ने अपने टमाटर वाले बयान को लेकर बढ़ रही नेगेटिविटी के बारे में बात करते हुए बताया कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। एक्टर ने कहा, "मैं सच में हमारे किसानों को सपोर्ट करता हूं। मैं उनके लिए किसी भी तरह की नेगेटिव धारणा रखने के बारे में सोच भी नहीं सकता हूं। मैंने उनके सपोर्ट में हमेशा काम किया है। मैं देसी प्रोडक्ट्स को प्रमोट करना चाहता हूं और चाहता हूं कि इससे हमारे किसानों को हमेशा फायदा मिले। मेरा खुद का होटल है, इसलिए किसान मेरी जिंदगी का एक अहम हिस्सा हैं। मेरा उनसे डायरेक्ट कनेक्शन रहा है।"
टमाटर को लेकर कही थी ये बात
इसके आगे सुनील शेट्टी ने बात करते हुए कहा, "अगर मेरे किसी भी स्टेटमेंट से, जो मैंने कहा ही नहीं, किसी को हर्ट हुआ हो तो, मैं दिल से उनसे माफी मांगता हूं। मैं उनके बारे में काफी नकारात्मक बात करने की सोच भी नहीं सकता, मेरे सपने में भी नहीं। मेरे बयान को गलत तरह से पेश न करें। मैं इस मामले में इससे ज्यादा और कुछ नहीं कह सकता हूं।" बता दें कि टमाटर की बढ़ती कीमतों को लेकर सुनील शेट्टी ने कहा था, "हम फ्रेश चीजें खाते हैं। टमाटर से प्राइस जिस तरह से आसमान छू रहे हैं, उससे हमारे किचन पर भी असर पड़ रहा है। मैं इन दिनों टमाटर कम ही खाता हूं।" किसानों ने उनके इस बयान की निंदा की थी।

आज अधिक श्रावण शुक्ल पक्ष की उदया तिथि चतुर्थी और शनिवार का दिन है। आज दोपहर 1 बजकर 24 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। इसके अलावा आज शाम 4 बजकर 58 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। आज सुबह 9 बजकर 27 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप किसी व्यक्ति से कुछ नया सीखेंगे। लोगों के लिए आज आपका रवैया अच्छा रहेगा। किसी रिश्तेदार के साथ चल रही गलतफहमियां आज दूर होंगी। आपको किसी समस्या का समाधान मिलेगा। अपने काम पर विश्वास और मेहनत से काम करना सफलता दिलाएगा। अपनी कोई पर्सनल बात किसी के साथ डिस्कस करने से बचें। व्यापार में आपको अपने सहयोगियों का साथ मिलेगा, जिससे व्यापार की गति बढ़ेगी।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपके घर किसी मेहमान के आने से खुशियां ही खुशियां होंगी। किसी भी विपरीत परिस्थितियों में अपने गुस्से और क्रोध को नियंत्रण करके मामले को बखूबी संभाल लेंगे। इस राशि के जो लोग कपड़े से जुड़ा बिजनेस करते हैं उनको आज ज्यादा लाभ के योग हैं। किसी काम में बड़ो की सलाह मिलेगी जिसका आपको लाभ मिलेगा। इस राशि के जिन लोगों का आज बर्थडे है वह अपने दोस्तों के साथ पार्टी करेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशहाली आएगी। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा।
मिथुन राशि- आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आप ऑफिस में बॉस द्वारा दिए गए काम को अपनी पूरी ईमानदारी व निष्ठा के साथ करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप अपने व्यस्तता भरे समय से थोड़ा समय निकालकर अपने परिवार के साथ बिताएंगे। आप कुछ समय प्रकृति के बीच बिताएंगे आपको मानसिक शांति मिलेगी। आप दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। टेक्सटाइल का काम करने वालों को आज अच्छा लाभ होगा। समय का सदुपयोग करके आप अपने जीवन में एक सफल व्यक्ति बनने में कामयाब होंगे।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी समारोह में शामिल होंगे आपकी उपस्थिति को महत्व दिया जाएगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपके व्यापार को बढ़ाने में सहयोग करेंगे। अगर आपका पैसा कहीं फसा है तो आज आपको वापस मिलेगा। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढ़ाई में विशेष ध्यान देंगे जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। स्पोर्ट्स से जुड़े लोग अपने कोच से कुछ नया सीखेंगे और अपना अच्छा परफॉरमेंस देंगे। राजनीति से जुड़े लोगों का आज समाज में दबदबा बना रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें, सोच समझकर ही अपने काम करें।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। किसी भी अनजान व्यक्ति पर बिना सोचे समझे विश्वास न करें। घर के बड़े-बुजुर्गों का खास ख्याल रखने की जरूरत है, समय से दवाई दें। लेखकों की कोई किताब पब्लिश हो सकती है जिसको लोगों के द्वारा काफी पसंद किया जाएगा। आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। परिवार के साथ आज कोई मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे। कान से जुड़ी समस्या के लिए आज किसी अच्छे डॉक्टर को दिखा सकते हैं। माता जी आज आपसे किसी काम के लिए कह सकती है जिसको पूरा करने पर वह खुश होंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है
कन्या राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने बड़े भाई से प्रॉपर्टी से रिलेटेड कोई बात करेंगे और फाइनेंस संबंधित कुछ योजनाएं बनाएंगे। परिवार को जोड़कर रखने की भूमिका निभाएंगे। आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहें। अगर आज आप कहीं इंटरव्यू देने जा रहे हैं तो आपका सलेक्शन हो जाएगा। अच्छी जॉब मिलेगी। आपके अच्छे विचार समाज में अलग पहचान बनाने में मदद करेंगे। आप अपनी दिनचर्या में बदलाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। अगर किसी दोस्त से अनबन चल रही है तो आज आप सोच-विचार करके रिश्ता सुधारेंगे। आपको कोई उपलब्धि हासिल होगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपके सहयोगी और मित्रों का साथ मिलने से आज आपके बिजनेस में चल रही समस्याएं दूर हो जाएगी। काफी दिनों से चल रही EMI आज पूरी हो जाएगी। आपके पिता जी आपको काम सौंपेंगे जिसे आप बखूबी पूरा करेंगे। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है पढ़ाई में मन लगेगा। ऑफिस में वर्कलोड ज्यादा होने पर भी आप अपने कार्यों को समय से पूरा कर लेंगे। शिक्षकों को आज उनकी मेहनत और लगन को देखकर सम्मानित किया जाएगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीकों पर विचार करेंगे। कार्यस्थल पर आपके काम से लोग प्रभावित होंगे, आपसे कुछ सीखना चाहेंगे। लोगों की मदद करने की इच्छा मन में जागेगी। आप शॉपिंग करने जा सकते हैं। आपकी व्यापारिक योजनाएं सफल होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आपको आज किसी मित्र से धन का लाभ होगा जिससे बैंक बैलेंस मजबूत होगा। लवमेट्स आज डिनर का प्लान बनाएंगे। भाई-बहन के सहयोग से रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी। आप सामान की खरीदारी करने मार्केट जा सकते हैं। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है, मेहनत के अच्छे परिणाम हासिल होंगे। शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जाएंगे जहां आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है। सभी लोग आपकी बातों से सहमत होंगे। इस राशि के जो लोग मल्टीनेशनल कंपनी में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। अविवाहित लोगों के लिए आज कोई अच्छा रिश्ता आएगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपकी कठिन परिस्थितियों में आपका परिवार आपकी ढाल बनकर सामने रहेगा, इससे आपको साहस मिलेगा। आपको जॉब में नए अवसर मिलेंगे। लवमेट्स में पहले से चली आ रही गलतफहमियां आज ख़त्म होंगी, रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आपकी मेहनत ही आपको सफलता दिलाएगी। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी समारोह में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप किसी ट्रिप पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। स्वास्थ्य से रिलेटेड परेशानी आज दूर होगी। आप एनर्जेटिक रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने मे आ रही समस्या आज दूर होगी
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। कार्यों में आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें। बेहतर यही होगा की किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देगी। आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा होगा। धार्मिक आयोजन में जाने से मानसिक रूप से राहत मिलेगी। आपके बेटे का अच्छी जगह चयन होने से परिवार में उत्सव का माहौल बनेगा। प्रॉपर्टी से जुड़ा कार्य आगे बढ़ेगा। सकारात्मक सोच लोगों से ताल मेल बनाने में आज आपकी मदद करेगी। दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा, एक-दूसरे को बेहतर समझेंगे।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के जो लोग किसी बिजनेस से जुड़े हैं उनके लिए आज लाभ का दिन है। आपको कुछ सम्मानित लोगों का सहयोग मिलेगा। जीवन में चल रही उलझनों से आज छुटकारा मिलेगा। ऊर्जा के साथ आप काम करेंगे। कोई भी कार्य करने से पहले परिवारवालों की सलाह जरूर ले लें जिससे आपको काम करने में आसानी हो। सोशल मीडिया पर फेमस लोगों के लिए आज का दिन बेहतर है। फॉलोअर्स में इजाफा होगा। आपको किसी करीबी रिश्तेदार से मिलने का अवसर मिलेगा। परिवार में खुशी का माहौल बनेगा।

रावण को साधारण बोल-चाल की भाषा मे सावन कहा जाता है, अतः सावन के सोमवार भगवान शिव के सबसे प्रिय दिन माने जाते हैं। सावन के सोमवार को ऐसे भी परिभाषित किया जा सकता है, हिंदू कैलेंडर के महिने श्रावण के दौरान आने वाले साप्ताहिक दिन सोमवार के त्यौहार।
2023 श्रावण दो माह तक रहेगा
भगवान शिव को समर्पित श्रावण का महीना करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने के लिए मनाया जाएगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मलमास। श्रावण या सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।
सावन 2023
सावन प्रारम्भ: 4 जुलाई
सावन शिवरात्रि: 15 जुलाई
अधिक मास (सावन): 18 जुलाई - 16 अगस्त
सावन समाप्त: 31 अगस्त
सावन के सोमवार व्रत 2023
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023 (अधिक)
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023 (अधिक)
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त 2023 (अधिक)
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त 2023 (अधिक)
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023
संबंधित अन्य नाम- श्रावण सोमवार, सावन सोमवार व्रत, सोलह सोमवार, 16 सोमवार
शुरुआत तिथि- श्रावण का साप्ताहिक दिन सोमवार
कारण- भगवान शिव का प्रिय महीना
उत्सव विधि- व्रत, अभिषेकम, भजन-कीर्तन

मुंबई (शोर संदेश)। अपकमिंग हिंदी फिल्म "परस्त्री" 30 जून, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। हाल ही में इस फिल्म का जबरदस्त ट्रेलर बी4यू म्युज़िक द्वारा रिलीज किया गया है, जिसे लाखों लोगों द्वारा देखा और सराहा जा रहा है।आपको बता दें कि यह फिल्म हिंदी और नेपाली दोनों भाषाओं में एक साथ फिल्माई गई एक इरोटिक थ्रिलर है। प्रोड्यूसर शर्मिला पांडे की यह फ़िल्म सूरज पांडे द्वारा निर्देशित की गई है। इसके लेखक दीपेंद्र के खनाल हैं जबकि सह निर्माता पुष्पराज टी न्यौपाने हैं। फिल्म में प्रमुख भूमिका कोशिश छेत्री, शिल्पा मस्की और गौरव बिस्टा ने निभाई है। डीएस डिजिटल और नेंदी क्रिएशन के सहयोग से यह सिनेमा दुनिया भर के दर्शकों तक पहुंचाया जा रहा है। इस इंडो-नेपाली फिल्म "परस्त्री"के डीओपी नीरज कंडेल और एडिटर दीर्घा राज खड़का हैं। फ़िल्म का म्युज़िक राइट B4U के पास है। फ़िल्म का संगीत कोशिश छेत्री ने दिया है, सिंगर्स हैं कुणाल गांजावाला, अमित मिश्रा और सोनल प्रधान।फ़िल्म परस्त्री के जानदार ट्रेलर ने दर्शकों के बीच और अधिक उत्सुकता जगा दी है और लोग अब 30 जून 2023 के बेसब्री से इन्तेजार कर रहे हैं जब यह इरोटिक थ्रिलर सिनेमा थेटर्स में रिलीज किया जाएगा।

पूर्वी उत्तर प्रदेश, जिनमे प्रमुख शहर कानपुर, लखनऊ एवं वाराणसी में जेठ(ज्येष्ठ) मास में पड़ने वाले सभी मंगलवार को बड़ा मंगल कहा जाता है। कहीं-कहीं भक्त इसे बूढ़े मंगल के नाम से भी जानते है।
इस दिन संकट मोचन श्रीहनुमंत लाल की हनुमान तथा बालाजी मंदिर में पूजा, सुन्दर कांड पाठ, हनुमान चालीसा पाठ एवं हनुमान जी को चोला चढ़या जाता है। पूजा अर्चना के पश्चात, बड़ा मंगल के दिन हनुमान भक्त जगह-जगह चौराहे पर पंडाल लगाकर भंडारे, लस्सी, ठंडाई एवं प्याऊ की व्यवस्था करते हैं।
ज्येष्ठ माह में मनाये जाने वाला यह बड़ा मंगल मुख्य रूप से उन्नाव, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, सीतापुर, बाराबंकी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, राय बरेली एवं प्रयागराज जिलों में धूम-धाम से मनाया जाता है।
बुढ़वा मंगल तथा बड़ा मंगल मानाने के पीछे एक ही समान विचार, भावना और तर्क है। बस इन दोनों त्योहारों को मानाने का समय अलग-अलग स्थानों एवं विचारधारा में कुछ अलग-अलग है। बुढ़वा मंगल उत्तर भारत में भाद्रपद माह के अंतिम मंगलवार को मनाया जाता है। वहीं कहीं-कहीं बड़ा मंगल को ही बूढ़े मंगल अथवा बुढ़वा मंगल के नाम से जाना जाता है।
संबंधित अन्य नाम- बूढ़ा मंगल
शुरुआत तिथि- ज्येष्ठ का साप्ताहिक दिन मंगल
उत्सव विधि- भंडारे, व्रत, पूजा, व्रत कथा, भजन-कीर्तन, हनुमान जी का चोला।