ब्रेकिंग न्यूज

आज का पंचांग : कृष्ण जन्माष्टमी व्रत, जानें आज के मुहूर्त और शुभ योग

19-Aug-2022

 राष्ट्रीय मिति श्रावण 28, शक संवत 1944, भाद्रपद कृष्ण, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत 2079। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 03, मुहर्रम 20, हिजरी 1444 (मुस्लिम), तदनुसार अंग्रेजी तारीख 19 अगस्त सन् 2022 ई०। सूर्य दक्षिणायन उत्तर गोल, वर्षा ऋतु।राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि रात्रि 11 बजे तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ, कृतिका नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 01 बजकर 53 मिनट तक उपरांत रोहिणी नक्षत्र का आरंभ।

ध्रुव योग योग रात्रि 08 बजकर 59 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ, बालव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 11 मिनट तक उपरांत तैतिल करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 06 बजकर 06 मिनट तक मेष उपरांत वृष राशि पर संचार करेगा।

आज का व्रत त्योहार : कृष्ण जन्माष्टमी व्रत 2022, दूर्वाष्टमी।

सूर्योदय : सुबह 05 बजकर 52 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 57 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 51 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 35 मिनट से 03 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्‍यरात्रि 12 बजकर 03 मिनट से 12 बजकर 47 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 44 मिनट से 07 बजकर 08 मिनट तक। अमृत काल मध्‍यरात्रि 11 बजकर 16 मिनट से 1 बजकर 1 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 8 बजकर 29 मिनट से 9 बजकर 21 मिनट तक। इसके बाद दोपहर 12 बजकर 51 मिनट से 1 बजकर 43 मिनट तक।

आज का उपाय :
कृष्ण चालीसा का पाठ करें, भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप का पूजन करना शुभ फलदायी रहेगा।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account