
आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 44 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 35 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। आज सूर्य षष्ठी का व्रत किया जाएगा।
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप अपने मित्रों के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे, जिसमें आप अच्छा खासा खर्च करेंगे। पारिवारिक समस्याएं आज स्वयं दूर हो जाएंगी और आप अपने जीवनसाथी के साथ आनंद का अनुभव करेंगे। यदि आपने नौकरी के साथ किसी पार्ट टाइम काम करने की योजना बनाई थी, तो वह पूरी हो सकती है। परिवार में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करते समय वाणी में मधुरता बनाए रखें। छात्र आज कोई कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन करने का मन बनाएंगे।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आपको किसी मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी, आप जीवनसाथी के साथ सूझबूझ दिखाते हुए आगे बढ़ेंगे। बच्चों को आज कोई पुरस्कार मिलने से खुशी होगी। आपके घर किसी छोटी-मोटी पार्टी का आयोजन भी हो सकता है। किसी काम को लेकर यदि आप उलझन में थे तो आज वह दूर हो जाएगी। आज व्यवसाय को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनाएंगे, इसका आपको लाभ मिलेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अचानक सफलता मिलने के योग बने हुए है।
मिथुन राशि- बिजनेस कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। ऊंचाइयां आपके कदम चूमेगी और ऑफिस में काम करने वाले लोगों को किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है । आज आपको बॉस की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए। शत्रु पक्ष आज आपसे दूरी बनाकर रहेगा। आज कार्यों में मिस्त्रों का सहयोग मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। नौकरी के साथ आप किसी पार्ट टाइम कार्य को करने की योजना बना सकते है। आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। लवमेट आज आपसे अपने मन की बात शेयर करेंगे।
कर्क राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी जरूरी कार्यों को समय रहते पूरा कर लेंगे। आज आप किसी बात को लेकर सोच विचार में रहेंगे। परिवार में छोटे बच्चे आपसे किसी खिलौने की फरमाइशें कर सकते हैं। आप अपने किसी मित्र के साथ मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, किसी कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आएगा। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको मान सम्मान दिलवाएगी। घर के बुजूर्गों के सेहत के प्रति सावधान रहे।
सिंह राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप किसी यात्रा पर जाते समय वाहन बहुत ही सावधानी से चलाएं। छोटी-छोटी बातों को लेकर आज आपको चिड़-चिड़ा होने से बचना चाहिए। विद्यार्थी अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज कुछ नया प्लान बनाएंगे। आज परिवार में किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। व्यापार के लिहाज से आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। कोई बडी डील फाइनल होने से अच्छा धन लाभ होगा। लवमेट आज एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे।
कन्या राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपका वैवाहिक जीवन खुशनुमा रहने वाला है। ससुराल पक्ष से आज आपको सहायता मिलेगी, जिससे रुके हुए कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आप संतान के बेहतर भविष्य के लिए, किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों को पूरा करने में जल्दबाजी न करें, साथ ही धैर्य पूर्वक कार्य करेंगे तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कई दिनों से चल रही कोई E.M.I आज पूरी हो जाएगी।
तुला राशि- आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी से भी व्यर्थ में उलझने से बचना चाहिए। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं । आज आप परिवार सहित किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। कार्यक्षेत्र में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की मदद मिलेगी। आज ऑफिस में आपके पर्सनालिटी की तारीफ होगी। साथ ही लोग आपके प्रतिभा की सराहना करेंगे। आज आपका ज्यादा समय सोशल मीडिया पर व्यतीत होगा। राजनीति से जुड़े लोगों का समाज में सम्मान बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। परिवार में आप सदस्यों की छोटी-छोटी खुशियों का ख्याल रखेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलने से प्रसन्नता होगी। संपत्ति संबंधित मामले में वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत अवश्य करें। आज आप कोई नए काम की शुरुआत करना चाहते है तो परिवार का सहयोग मिलेगा। वाहन चलाते समय आज आपको सावधानी वरतने की आवश्यकता है। छोटे बच्चे आज पेंटिंग बनाने में व्यस्त रहेंगे।
धनु राशि- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपको छोटी- छोटी बातों पर गुस्सा करने से बचना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें सफल नहीं होने देंगे। यदि आपने किसी को पैसे उधार दिए है, तो आज आपको वापस मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है । जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। बीटेक कर चुके छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको घर और बाहर से एक के बाद खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी, जो आपकी प्रसन्नता का कारण बनेगी। आपके अंदर एक नई ऊर्जा का संचार रहेगा, जिससे आप अपने सभी कामों को आसानी से पूरे कर पाएंगे। आप परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने लेकर जा सकते हैं, लेकिन उसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आज कोई दोस्त आपको सरप्राइस दे सकता है, आपकी दोस्ती और मजबूत होगी।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए रचनात्मक कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा । जीवनसाथी के साथ कुछ सुखद भरे पल व्यतीत करेंगे और आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आप प्रतिभा दिखाएंगे, जिससे लोग आपकी तारीफ करते नजर आएंगे। बच्चों को विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा, जिसमें अच्छा प्रदर्शन करेंगे। लवमेट आज देर तक बात करेंगे, कही घूमने की प्लानिंग भी बनाएंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।
मीन राशि- आज का दिन आपके लिए धन संबंधित मामलों में अच्छा रहने वाला है। किसी पुरानी चली आ रही परेशानियों से आपको निजात मिलेगी। व्यवसाय में आप अच्छा धन कमाने में कामयाब रहेंगे। दान धर्म के कार्यों के प्रति आपकी रूचि बढ़ेगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपको रुके हुए कार्यों मे सफलता मिलेगी। आप किसी पर आंख मूंदकर भरोसा ना करें। कैश के लेन-देन मे आज आपको सावधानी रखने की जरूरत है। किसी कविता या कहानी के लिए लेखकों को आज सम्मानित किया जाएगा।

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान और नयनतारा स्टारर फिल्म 'जवान' 7 सितंबर को रिलीज हो गई। फिल्म को कमाल का रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई हुई है और कई पुराने रिकॉर्ड्स तोड़ते हुए शाहरुख खान की फिल्म ने कई नए रिकॉर्ड्स बनाए हैं।
फैंस के बीच फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। फिल्म को लेकर ट्विटर पर चर्चाएं तेज हैं। एटली कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'जवान' का क्रेज देश ही नहीं विदेश में देखने को मिल रहा है।
साल 2023 में 'पठान' के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने वाली 'जवान' शाहरुख खान की दूसरी फिल्म बन गई है। पहले दिन की कमाई भी बंपर हुई है।
पहले दिन की इतनी कमाई
शाहरुख खान, नयनतारा और विजय सेतुपति की दमदार एक्टिंग के दम पर पहले दिन ही फिल्म की ताबड़तोड़ कमाई का अनुमान लगाया था और ये सच साबित हुआ है। फिल्म ने धमाकेदार तरीके से कमाई करते हुए 'गदर 2' और 'पठान' की पहले दिन की कमाई का बंपर रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। Sacnik की अर्ली रिपोर्ट के अनुसार 'जवान' ने 75 करोड़ की कमाई के साथ पहले दिन ओपनिंग की है। फिल्म ने सिर्फ हिंदी रिलीज से 65 करोड़ की कमाई की। फिल्म को तामित और तेलुगू में भी रिलीज किया गया था। तामिल में इसकी कमाई 5 करोड़ और तेलुगु में भी 5 करोड़ हुई।
शाहरुख ने तोड़ा अपनी ही फिल्म का रिकॉर्ड
याद दिला दें कि 'पठान' ने पहले दिन 70.50 रुपये की बंपर कमाई से सभी को पीछे छोड़ दिया था। अब शाहरुख खान की दूसरी फिल्म 'जवान' वे 'पठान' को भी पीछे छोड़ दिया है। वहीं सनी देओल की हालिया रिलीज 'गदर 2' की बात करें तो फिल्म ने 40.1 करोड़ की कमाई की थी, दूसरे और तीसरे दिन बढ़ गई। बता दें, फिल्म 'जवान' की कमाई वीकेंड पर और बढ़ने की उम्मीद है। शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई काफी ज्यादा बढ़ सकती है। दुनियाभर में हुई 'जवान' की पहले दिन की कमाई की बात करें तो ये आंकड़ा 132 से 140 करोड़ के बीच हो सकता है।
फिल्म में नजर आ रहे ये सितारे
बता दें, शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवान' बीते दिन यानी 7 सितंबर को रिलीज हो गई है। शाहरुख के अलावा फिल्म में साउथ एक्ट्रेस नैयनतारा नजर आ रही हैं। वहीं फिल्म में दीपिका पादुकोण का भी एक कैमियो है। इसके अलावा विजय सेतुपति निगेटिव रोल में नजर आएंगे। सुनील ग्रोवर और एजाज खान जैसे एक्टर्स भी फिल्म का हिस्सा हैं। फिल्म के डायलॉग्स लोगों का दिल जीत रहे हैं। लोगों को शाहरुख खान से लेकर नयनतारा का स्टाल खूब पसंद आ रहा है।

रायपुर (शोर सन्देश) -आज भाई-बहनों का त्यौहार रक्षाबंधन मनाया जा रहा है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन को उपहार देकर सदैव उनकी रक्षा करने का वचन देते हैं। भाइयों को हमेशा शुभ मुहूर्त में ही राखी बांधना चाहिए तभी उनकी घर-परिवार में सुख-समृद्धि आती है। आपको बता दें कि इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा लग रहा है, जिस वजह से राखी दो दिनों तक बांधी जाएगी। आज यानी 30 अगस्त को पूरा दिन भद्रा रहेगा और रात में ही शुभ मुहूर्त शुरू होगा। वहीं बहनों को राखी बांधते समय कुछ नियमों का भी पालन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं रक्षाबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण बातों के बारे में।
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
सावन माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि आरंभ- आज10 बजकर 58 मिनट से (30 अगस्त 2023)
पूर्णिमा तिथि समापन- 31 अगस्त 2023 को सुबह 7 बजकर 5 मिनट पर
राखी बांधने का शुभ मुहूर्त- 30 अगस्त को रात 9 बजकर 1 मिनट से 31 अगस्त सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक
रक्षाबंधन पर भद्रा का समय
भद्रा आरंभ- आज सुबह 10 बजकर 58 मिनट से शुरू (30 अगस्त 2023)
भद्रा समाप्त- आज रात 9 बजकर 1 मिनट पर (30 अगस्त 2023)
राखी बांधते समय बहनें इन नियमों का करें पालन
रक्षाबंधन के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और पूरे घर में गंगाजल छिड़कें।
स्नान के बाद सूर्य देव को जल देते समय अपने कुल देवता का स्मरण करें और उनका आशीर्वाद लें।
इसके बाद शुभ मुहुर्त का ध्यान रखते हुए राखी की थाली सजाएं।
राखी की थाली में तांबे या पीतल की थाली में राखी, अक्षत, सिन्दूर, मिठाई और रोली रखें।
रक्षाबंधन पर अपने कुल देवता को रक्षा सूत्र समर्पित करके पूजा संपन्न करें
राखी बांधते समय इस बात का ध्यान रखें कि भाई का मुख पूर्व दिशा की ओर हो।
बहनें सबसे पहले भाई के माथे पर तिलक लगाएं और फिर उसकी कलाई पर राखी बांधें।
बहनें भाई के दाहिने हाथ पर ही राखी बांधें
राखी बांधने के बाद बहन और भाई एक दूसरे को मिठाई खिलाएं।

मुंबई (शोर संदेश)।बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने अपना नए गंजे लुक से फैंस को चौंका दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान को ब्लैक शर्ट और मैचिंग ट्राउजर पहने देखा जा सकता है। उन्होंने हेयरस्टाइल में गंजा स्टाइल रखा है, जिसे देख हर कोई हैरान है। उनके नए लुक को देखने के बाद फैंस ने अंदाजा लगाया कि यह हेयरस्टाइल उन्होंने आने वाले प्रोजेक्ट के लिए रखा होगा। कुछ लोगों ने यह भी कहा कि सलमान शाहरुख खान की एक्शन थ्रिलर 'जवान' का प्रमोशन कर रहे हैं, जिसमें शाहरुख भी गंजे लुक में हैं। फैंस ने लिखा: तेरे नाम मूवी राधे लुक। ओल्ड सलमान इज बैक। वह मास्टरपीस फिल्म सुल्तान की तरह दिख रहा है। भाईजान जवान को प्रमोट कर रहे हैं। सुल्तान 2 या तेरे नाम 2..? तेरे नाम 2 लोड हो रहा है? हालांकि, सलमान ने अपने नए लुक के बारे में कोई खुलासा नहीं किया है। वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान आखिरी बार शाहरुख की फिल्म 'पठान' में कैमियो रोल में नजर आए थे। उन्हें फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित एक्शन कॉमेडी 'किसी का भाई किसी की जान' में भी देखा गया था। उनकी अगली फिल्म 'टाइगर 3' है। यह एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो मनीष शर्मा द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित है। फिल्म में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी अहम भूमिका में हैं। यह फिल्म 2017 में आई फिल्म 'टाइगर जिंदा है' का सीक्वल है।

मुंबई (शोर संदेश)।एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी नेता राघव चड्ढा की मई में सगाई हुई थी। अब उनकी शादी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की मैरिज डेट सामने आ गई है। दोनों 25 सितंबर को शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हालांकि अभी तक वेडिंग डेट को लेकर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं हुआ है। रिपोर्ट के अनुसार शादी के करीब एक सप्ताह पहले से सभी रस्में शुरू हो जाएंगी। शादी भव्य तरीके से होगी। शादी में दोनों के परिवार वालों और खास दोस्तों के साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति जगत तक के लोग शामिल हो सकते हैं। वे राजस्थान में शादी कर सकते हैं, जो इन दिनों सेलेब्रिटीज की शादी का हॉट डेस्टिनेशन बना हुआ है। दोनों ने कुछ समय पहले ही उदयपुर में पर्यटन विभाग के डिप्टी डायरेक्टर से मुलाकात कर अच्छी जगहों और होटलों के बारे में जानकारी ली थी। उनका रिसेप्शन गुड़गांव में होगा। उल्लेखनीय है विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने करीब दो साल पहले राजस्थान के सवाई माधोपुर और सिद्धार्थ मल्होत्रा व कियारा आडवाणी ने इसी साल जैसलमेर में शादी की थी।

मुंबई (शोर सन्देश)। गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पठान के बाद गदर-2 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जो क्रेज था, फिल्म ने उसी हिसाब से कमाई भी की।
शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। दूसरी तरफ OMG-2 ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स OMG-2 को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में गदर-2 इससे कोसों आगे है।
वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।
अनुमान के मुताबिक रहा गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन
गदर-2 के पहले दिन के लिए 2 लाख 74 हजार टिकट बिके थे। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी बन गई थी। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इससे भी ज्यादा 40 करोड़ की ओपनिंग ले ली है।
सनी देओल की पिछली फिल्म से 400% ज्यादा रहा गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन
सभी जानते हैं कि गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया था। लोगों के जेहन में आज भी यह फिल्म है। शायद इसी वजह से इसके दूसरे पार्ट के लिए इतनी दीवानगी देखी जा रही है। हम कह सकते हैं कि सनी देओल की वजह से नहीं बल्कि गदर की लीगेसी की वजह से फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हुई है।
अगर सनी देओल की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'चुप' ने 3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जबकि 9.75 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।
इस हिसाब से गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन इससे तकरीबन 400% ज्यादा है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पल-पल दिल के पास' ने 7.95 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन किया था।
2016 में रिलीज हुई एक और सीक्कल फिल्म 'घायल-वंस अगेन' ने 7.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 35.7 करोड़ रुपए था। यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी।
विवादों के बीच भी OMG-2 का कलेक्शन बेहतर
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म OMG-2 को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद था। फिल्म की रिलीज रुकने की भी आशंका थी, हालांकि फिल्म अपने तय समय पर रिलीज हुई और इसने पहले दिन डिसेंट कलेक्शन भी किया।
अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी इससे पहले रिलीज मूवी सेल्फी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। 2022 में रिलीज हुई रामसेतु ने 15.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी।
अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
OMG-2- 10.26 करोड़ रुपए
सेल्फी- 2.55 करोड़ रुपए
रामसेतु-15.25 करोड़ रुपए
रक्षा बंधन-8.20 करोड़ रुपए
सम्राट पृथ्वीराज- 10.70 करोड़ रुपए
जेलर की कमाई में गिरावट
जेलर की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 26.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 48.35 करोड़ रुपए था। ये आंकड़े सभी भाषाओं के मिलाकर हैं। अब फिल्म ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

मुंबई (शोर सन्देश)। साल 2023 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक 'गदर 2', 11 अगस्त को रिलीज होने जा रही है। इस फिल्म से 22 साल बाद तारा और सकीना बड़े पर्दे पर दिखाई देने वाले हैं। फिल्म की एडवांस बुकिंग ने तहलका मचा दिया है।
किसी भी फिल्म के हिट होने के लिए कई चीजों पर काम किया जाता है। इस बारे में फिल्म एक्सपर्ट्स ने हाल ही में जागरण डाॅट काॅम से खास बातचीत की।
एडवांस बुकिंग में गदर 2 ने मचाया धमाल
'गदर 2' में सनी देओल पाकिस्तान में फंसे अपने बेटे उत्कर्ष शर्मा को वहां से निकालकर लाते हैं। फिल्म की कहानी इसके इर्द-गिर्द घूमती है। वहीं, फिल्म के रिलीज हुए गाने उड़ जा काले कावां और मैं निकला गड्डी लेके को लोगों का काफी प्यार मिल रहा है। इसके साथ ही ट्रेलर को देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई। एडवांस बुकिंग में फिल्म को लेकर क्रेज साफ देखने को मिल रहा है। मंगलवार शाम तक गदर 2 की 86 हजार से ज्यादा टिकटें बिक गई हैं।
फिल्म एक्सपर्ट्स से खास बातचीत
फिल्म एक्सपर्ट्स के मुताबिक 'गदर' वह फिल्म है, जिसकी फ्रेंचाइजी में कितनी ही फिल्में बन जाए, लेकिन कंटेंट हमेशा फ्रेश रहेगा। फिल्म में कुछ नया देखने को मिलेगा। इंडिया-पाकिस्तान जैसे गंभीर मुद्दे से जुड़ी इस कहानी में कुछ अलग देखने को मिलने वाला है। आजकल दर्शक भी अपनी पसंद जानते हैं। अगर कहानी में दम नहीं होता है, तो ओपनिंग डे पर ही फिल्म ठंडी पड़ जाती है।
इतने करोड़ की ओपनिंग कर सकती है गदर 2
जागरण डाॅट काॅम ने फिल्म क्रिटिक राज बंसल और अतुल मोहन से गदर 2 को लेकर कई एंगल से बात की। साथ ही इस बात को समझने की कोशिश की कि एडवांस बुकिंग और दर्शकों के क्रेज को देखते हुए फिल्म को कितने करोड़ की ओपनिंग मिल सकती है। राज बंसल ने गदर 2 के एडवांस रिस्पाॅन्स को देखते हुए 22 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान लगाया है। उन्होंने कहा, "ओएमजी 2 के मुकाबले गदर 2 एक बड़ी ओपनिंग ले सकती है। एडवांस बुकिंग में भी गदर 2, ओएमजी 2 से आठ गुना आगे चल रही है। सनी देओल का वही पुराना चार्म और एक्शन देखने के लिए दर्शक बेताब हैं। सिंगल स्क्रीन्स और मल्टीप्लेक्स, दोनों जगह एडवांस बुकिंग में फिल्म का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।"
"इसे देखते हुए कहा जा सकता है कि ओपनिंग डे के लिए एक लाख टिकट बिक सकती है। अगर ओपनिंग डे के बाद भी सब कुछ ठीक रहा, तो आज की जनरेशन के सामने सनी देओल के 90 के दशक का स्टारडम वापस लौटता दिखेगा।"
गदर 2 के आगे फिकी पड़ी ओएमजी 2
वहीं, फिल्म वितरक अतुल मोहन ने बताया कि अगर गदर 2 पहले हफ्ते में ओपनिंग डे जैसी कमाई कर पाई, तो यह सनी देओल के लिए ऐतिहासिक कमबैक होगा। उन्होंने कहा, "पहले फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग नहीं होती थी। जिस समय में गदर रिलीज हुई थी, उस जमाने में 100 करोड़ कमाने का मेकर्स पर प्रेशर नहीं था। गदर फिल्म को खरीदने वाला भी कोई नहीं था। इंडिया-पाकिस्तान की कहानी पर बेस्ड होने की वजह से लोगों को लगा था कि फिल्म पंजाब के अलावा कहीं नहीं चलेगा। बाद में फिल्म को डिस्ट्रीब्यूटर मिले। रिलीज के बाद लोगों को फिल्म की कहानी पसंद आई। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि गदर 2 ओपनिंग डे पर कितनी कमाई करती है।"

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि पंचमी और रविवार का दिन है। आज रात 8 बजकर 26 मिनट तक धृति योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 54 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। रेवती नक्षत्र का अर्थ है धनवान या धनी। इसके अलावा बीते 2 अगस्त को जो पंचक शुरू हुए थे आज देर रात 1 बजकर 43 मिनट पर समाप्त हो जाएंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 6 अगस्त का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि- आज का दिन शानदार रहने वाला है। आप उल्लास और कुछ बेहतरीन कर गुजरने के मूड में रहेंगे। आपके सामने कुछ अच्छे अवसर आएंगे आप उसका पूरा लाभ उठाने के लिए तैयार रहें। आर्थिक पक्ष आज मजबूत रहेगा। परिवारवालों के साथ आनंद के पल बीताएंगे। इस राशि के जो लोग वकालत के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके लिए दिन अच्छा रहेगा। करीबी आज आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। इस राशि के छात्रों को आज मेहनत करने से अच्छी सफलता मिल सकती है। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा।
वृष राशि- आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। आपके पहले किए गए प्रयासों का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। इस राशि के बिजनेसमैन को थोड़ी ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। आपका दिन परिवारवालों के साथ बितेगा। जिससें परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। छात्रों के लिए आज का दिन ठीक है। आपको कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। शारीरिक दृष्टि से आज आपका हेल्थ बेहतर रहेगा। लवमेट्स आज अपने मन की बात एक दूसरे से शेयर करेंगे। व्यापार की गति बढ़ाने के लिए कुछ नया प्लान करेंगे।
मिथुन राशि- आज का दिन सामान्य रहने वाला है। ऑफिस के किसी काम को करने में थोड़ी रुकावट आ सकती है, लेकिन सहकर्मियों के सहयोग से समय से पूरा करने में सफल होंगे। कार्यों में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष सामान्य रहेगा। साझेदारी में किया गया काम फायदेमंद रहेगा। अपने उदार स्वाभाव से लोगों को अपनी ओर अट्रैक्ट कर पाएंगे। आपके मन में भावनात्मक उथल-पुथल रहेगी। आप अपनी छुपी ख़ासियत का इस्तेमाल कर दिन को बेहतरीन बनाने में सफल रहेंगे। कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।
कर्क राशि- आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपको जरूरी कामों में सफलता मिलने वाली है। अगर आप कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो थोड़ा रुक जाएं। इस राशि के वकिल आज किसी पुराने केस की स्टडी करेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता आएगी। साथी को समझने का प्रयास करेंगे जिससे रिश्तें मजबूत होंगे। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। महिलाओं के लिए दिन राहतपूर्ण रहेगा। घर के कामों में बच्चों की मदद मिलेगी जिससे आपका काम आसान हो जाएगा। आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा।
सिंह राशि- आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। जो भी काम आपके लिए खास हैं, उसे आज समय से पहले पूरा करने की कोशिश करेंगे, इसमे आपको सफलता भी मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कम मेहनत करने से भी सफलता हासिल हो सकती है। नवविवाहित आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझेंगे और उनकी मन की बात जानने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में आ रही रुकावट से छुटकारा पाने के लिए कोई महत्वपूर्ण सलाह मिलेगी, जिससे आपकी मुश्किल आसान हो सकती है। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि- आज का दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी जरूरी काम को पूरा करने में कोई दोस्त अचानक काम आ सकता है। परिवार संग किसी धार्मिक कार्य में मन लगाएंगे जिससे मन शांत रहेगा। व्यापार को बढ़ाने के नए तरीके सोचेंगे जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। पैसों के क्षेत्र में कुछ नई पहल भी आप कर सकते हैं। आपको हर कोशिश में अपने जीवनसाथी का साथ मिलेगा, उनके विचार भी आपके काम आएंगे। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहेगा।
तुला राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। समझदारी के साथ काम करेंगे तो आपको कारोबार में आगे बढ़ने के अवसर प्राप्त होगा। आपको जो भी काम दिया जाए उसे स्वीकार कर लें, क्योंकि आपको काफी धनलाभ होगा। जो भी करेंगे, उसके साथ कुछ एक्स्ट्रा जिम्मेदारी भी रहेगी। लोग अपनी परेशानियां आपके सामने रखेंगे। जिसे आप आसानी से सुलझा देंगे। इस राशि के छात्र आज करियर में आगे बढ़ने के लिए अपने गुरू की मदद लेंगे। सभी के साथ हंसी-खुशी दिन बीतेगा। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
वृश्चिक राशि- आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। कुछ लोगों का व्यवहार आज आपकी समझ से बाहर रहेगा। जरूरत पड़ने पर साथ के कुछ लोग आपकी मदद करेंगे। साथ ऐसी स्थितियों में जीवनसाथी का भी सहयोग प्राप्त होगा। बच्चों का समय घर पर दादा-दादी के साथ बितेगा और उनसे कुछ बातें करेंगे। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
धनु राशि- आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। बैंक से जुड़े लेन-देन में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है। इस राशि के विवाहित अपने जीवनसाथी पर भरोसा बनाएं रखें, गलतफहमियों से रिश्ते में उलझन बढ़ सकता है। इस राशी के मेडिकल स्टूडेंटस को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा, जो भविष्य में आपके काम आएगा। छात्र आज कुछ नया सीखने का मन बनाएंगे। वेब-डिजाईनर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। व्यापार में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होने के योग बने हुए है।
मकर राशि - आज का दिन व्यस्तता में बीतेगा। पारिवारिक जिम्मेदारियां पूरा करने में सफल होंगे। आपके सपने साकार होते हुए नजर आएंगे। खुद को आर्थिक रूप से मजबूत महसूस करेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। इस राशि के छात्रों के पढ़ाई में आ रही रुकावटें आज किसी दोस्त की सहायता से सॉल्व हो जाएगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। बच्चे आज का दिन खेल-कूद में व्यतीत करेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
कुंभ राशि- आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। इस राशि के व्यापारी वर्ग के लोगों को फायदा होने के योग बन रहे हैं। साथ ही कार्यक्षेत्र में बढ़ोत्तरी भी होगी। आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आपके सेहत में सुधार आएगा। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। आप ऑफिस का कार्य समय पर पूरा करने में सफल होंगे। बॉस आपकी तारीफ करेंगे।
मीन राशि- आज अपनी सोच सकारात्मक रखें। भविष्य को और बेहतर बनाने के लिए प्लान बनाएंगे। जिसमें घरवालों की मदद मिलेगी। इस राशि के छात्रों को आज अपने लिए नए अवसरों की तलाश करनी होगी। इस राशि के जो लोग मैकनिकल की तैयारी कर रहे हैं आज उन्हें जल्द ही किसी अच्छी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। लवमेट्स एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। जिससे रिश्तें में और मजबूती आएगी। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएगी।

मुंबई (शोर संदेश)। अगस्त के महीने कई बड़ी फिल्में रिलीज होनेवाली हैं। लेकिन इनमें दो फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इनमें से एक है अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' और दूसरी है सनी देओल की 'गदर 2'। दोनों की फिल्में एक ही दिन यानी 11 अगस्त को रिलीज होनेवाली हैं।
ये दोनों ही दो हिट फिल्मों की सीक्वल हैं और बॉक्स ऑफिस पर इनके बीच जबरदस्त टक्कर की उम्मीद है। लेकिन शुरुआती दौर में 'गदर 2' बाजी मारती दिख रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को महज दो दिन ही हुए हैं और इसने बड़ी-बड़ी फिल्मों को एडवांस बुकिंग कलेक्शन के मामले में पीछे छोड़ दिया है।
एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई
सनी देओल की 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग 1 अगस्त को शुरू हुई थी। ओपनिंग डे पर इस फिल्म की 10 हजार के करीब टिकट बिकी थी, जिसमें फिल्म ने करीबन 35 लाख का बिजनेस किया था। सैनलिक.कॉम की रिपोर्ट की मानें तो दूसरे दिन 'गदर 2' की एडवांस बुकिंग में काफी उछाल देखने को मिला और इस फिल्म की अब तक 40 हजार के आसपास टिकट बिक चुकी है। यानी रिलीज के सात दिन पहले 3 अगस्त तक 'गदर-2' लगभग 1.10 करोड़ के लगभग बिजनेस किया है। माना जा रहा है कि फिल्म अपनी ओपनिंग पर 25 करोड़ रुपए तक का क्लेक्शन करेगी।
ओएमजी 2 का कलेक्शन
एडवांस बुकिंग के मामले में अक्षय कुमार की 'ओएमजी 2' काफी पीछे चल रही है। फिल्म ने गदर 2 के मुकाबले लगभग आधा क्लेक्शन ही किया है। बता दें कि ओएमजी 2 को लेकर काफी विवाद चल रहे थे जिसके बाद फिल्म में काफी बदलाव करते हुए इसे A सर्टीफिकेशन दिया गया है।

आज अधिक श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से शुरू होकर भोर 4 बजकर 46 मिनट तक स्थायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 44 मिनट पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।
मेष राशि- आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आ सकती है। सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हाथ लगेगी। इस राशि के लोग आज जीवनसाथी के साथ मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। अपनी काबिलियत से काम को सरलतापूर्वक पूरा कर लेंगे। ड्राई क्लीनर्स वालों के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।
वृष राशि- आज का दिन बेहतर होगा। व्यापार को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जो आपकी निजी समस्याओं को दूर कने में मदद कर सकता है। अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं आपसे दूर रहेंगी।
मिथुन राशि- आज जिस काम को पूरा करना चाहेंगे वो आसानी से पूरा हो जाएगा। शाम तक घरेलू सामान खरीदेने के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। जाते समय जेब में थोड़े ज्यादा पैसे लेकर जाएं क्योंकि आज खर्च बढ़ सकता है। बिजनेस के सिलसिले से आज किसी से जरूरी मिटिंग हो सकती है। परिवार के साथ घर पर डिनर का प्लान बन सकता है। प्राइवेट ऑफिस में काम करने वालों का आज प्रमोशन हो सकता है। लवमेट्स आज आपको सरप्राइज दे सकते हैं। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।
कर्क राशि- आज तकदीर आपके साथ रहेगी। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहे हैं वो आज किसी दोस्त की मदद से पूरा हो जाएगा। किसी दूसरे के मामले में राय देने से बचें। दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहे हैं तो आपको इससे काफी फायदा हो सकता है। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा।
सिंह राशि- आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बिजनेस में रोज की अपेक्षा ज्यादा फायदा होने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को इंक्रीमेंट मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा साथ ही किसी इंटरव्यू में जा रहे हैं तो पूरे आत्मविश्वास के साथ बात करें सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक कार्य के कारण सम्मानित किया जा सकता है। स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए स्पाइसी खाने से दूर रहें। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा।
कन्या राशि- आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेस्ट है। कई दिनों से आपकी तरक्की में आ रही रुकावटें आज दूर हो जाएगी। इस राशि के बिल्डर्स को आज धन लाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाएगी। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल बना रहेगा। बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेंगे। किसी अनजान पर भरोसा न करें। घर की सारी मुश्किलें दूर हो जाएगी।
तुला राशि- आज आपकी अंदरूनी ताकत कार्यक्षेत्र में दिन को बेहतर बनाने में मददगार साबित होगी। उन लोगों से सावधान रहें जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। बढ़ी हुई ऊर्जा के साथ आप कोई कार्य करेंगे तो कम समय में पूरा हो जाएगा। जीवनसाथी के जीवन में बदलाव आने से खुशी का माहौल बनेगा। घर में चल रही विवाह संबंधी समस्या जल्द ही सॉल्व हो जाएगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। संतान के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी।
वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। पॉपर्टी में निवेश करने के लिए दिन शुभ है। धार्मिक कार्यो में जीवनसाथी के साथ जाने का मन बनाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। ऑफिस में आज किसी बात को लेकर बॉस आपसे मीटिंग करेंगे। ज्यादा क्रोध करने से आपका काम बिगड़ सकता है। बेहतर होगा कि आज किसी भी बात पर जल्दी गुस्सा करने से बचें। लवमेट्स के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है।
धनु राशि- आज का दिन सामान्य रहेगा। वैवाहिक जीवन में नई-नई खुशियां आएंगी। किसी अन्य पर भरोसा न करें। बिजनेस में साझेदारी सोच-समझ कर ही करें साथ ही नयी योजनाओं को लागू करने से लाभ होगा। कालात्मक कार्यों में आज आपकी रुचि बढ़ेगी। पढ़ाई में छात्रों के लिए यह समय जी-जान लगाकर पढ़ने का है। नए प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
मकर राशि- आज ऑफिस में आपका कॉन्फिडेंस देखकर बॉस आपसे खुश हो जाएंगे। अगर आज नए काम को शुरू करें तो आगे चलकर आपको काफी फायदा होगा। नवविवाहित दंपत्ति आज जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने जाएंगे। किसी से भी बात करते समय आज मीठी भाषा का प्रयोग करें। विरोधी आज आपसे दोस्ती करने के लिए हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। किसी काम को लेकर माता-पिता से परामर्श ले सकते हैं। लवमेट्स आज किसी ट्रिप पर ले जाने का वादा कर सकते हैं। आर्थिक पक्ष पहले से और मजबूत होगा।
कुंभ राशि- आज का दिन अच्छा रहेगा। इस राशि के ट्रैवेल्स एजेंसी वाले लोगों को आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। अचानक कहीं धनलाभ होने के योग बने हुए है। किसी करीबी से फोन पर बात हो सकती है। घर पर ही परिवारवालों के साथ इंज्वाय करेंगे। कला के क्षेत्र में रुझान वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, आपकी पेंटिंग सबको पसंद आएगी। समाज मे आपका नाम रोशन होगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि- इस राशि के प्रॉपर्टी डीलर के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। व्पापार में आर्थिक लाभ की सम्भावना बनी हुई है। आपका मन किसी पुराने मित्र से मिलने का करेगा, हो सकता है आज किसी ऐसे मित्र से फोन पर बात हो जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है। संतान पक्ष से आज को बड़ी खुशखबरी मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। स्पोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कोच से कुछ नया सीखने को मिलेगा।