
मुंबई (शोर संदेश)। मनोरंजन जगत के मशहूर कलाकार यूसुफ हुसैन का शनिवार यानि आज सुबह निधन हो गया। मशहूर निर्देशक हंसल मेहता ने इस दुखद घटना की जानकारी सोशल मीडिया पर दी। हंसल मेहता ने युसूफ हुसैन को बेहद भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने लिखा, `मैंने शाहिद के 2 शेड्यूल पूरे किए थे और हम फंस गए थे। एक फिल्म निर्माता के रूप में एक गैर मौजूद करियर लगभग पूरी तरह से खत्म हो गया था। ऐसे में युसूफ साहब मेरे पाए आए। उन्होंने अपने जमा किए पैसे मुझे दे दिए। वह मेरे ससुर नहीं बल्कि पिता थे`।हंसल मेहता ने आगे कहा कि, `आज वह चले गए ताकि वह सारी महिलाएं जो स्वर्ग में हैं उन्हें बता सकें कि वह कितनी खूबसूरत हैं और पुरुषों को बता सकें कि वह कितने जवान हैं। आपको ढेर सारा प्यार, मैं इस नए जीवन का कर्जदार हूं।आज मैं अनाथ हो गया। अब जीवन पहले जैसा कभी नहीं रहेगा`। यूसुफ हुसैन ने विवाह, धूम 2, खोया खोया चांद, क्रेजी कक्कड़ फैमिली और रोड टू संगम जैसी फिल्मों में काम किया था। उनके निधन की खबर ने इंडस्ट्री और फैंस को गहरा झटका दिया है। उनके निधन पर बॉलीवुड सितारों ने गहरा शोक जताया है। मनोज बाजपेयी ने ट्वीट करते हुए लिखा, `दुखद खबर, यूसुफ हुसैन को श्रद्धांजलि, हंसल मेहता और पूरे परिवार को शक्ति मिले`।पूजा भट्ट ने लिखा, ` इस खबर ने मेरी आंखों में आंसू ला दिए। मैं तो कल्पना भी नहीं कर सकती हंसल की आप क्या महसूस कर रहे होंगे? वहीं अभिषेक बच्चन ने लिखा, `यूसुफ जी हमने कितने फिल्मों में साथ काम किया, पहले कुछ ना कहो और आखिरी फिल्म बॉब बिस्वास, वह बहुत ही दयालू थे`।

बेंगलुरु (शोर संदेश)। कन्नड़ सिनेमा के मशहूर अभिनेता पुनीत राजकुमार 29 अक्तूबर को अचानक से इस दुनिया को अलविदा कह गए। उनके निधन की खबर ने हर किसी को गहरा झटका दिया है। पुनीत महज 46 साल के थे और दिल का दौरा पड़ने का कारण उनका निधन हो गया। फिटनेस फ्रीक कहे जाने वाले पुनीत को जिम में दो घंटे की एक्सरसाइज करने के बाद सीने में दर्द की शिकायत हुई थी। पुनीत की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया था जहां डॉक्टर लगातार उन्हें बचाने की कोशिश करते रहे लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। उनके निधन ने मनोरंजन जगत का गहरा झटका दिया है। प्रधानमंत्री मोदी, मुख्यमंत्री बोम्मई सहित अन्य दिग्गजों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया था। शनिवार को अभिनेता के पार्थिव शरीर को कांतीरवा स्टेडियम में रखा गया है जहां फैंस की भारी भीड़ उनके अंतिम दर्शन करने पहुंची हैं। स्टेडियम की इस भीड़ को संभालने के लिए वहां पुलिस भी तैनात है। भीड़ को देखकर ही अंदाजा लग रहा है कि अपने चहिते सितारे को विदा करते हुए लोगों के दिल पर क्या बीत रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को बताया कि पूरे राजकीय सम्मान के साथ अभिनेता पुनीत राजकुमार का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी बीच बंगलूरू पुलिस ने एहतियात के तौर पर शहर की सभी शराब की दुकानों को दो रातों के लिए बंद रखने का निर्देश दिया है। पुलिस ने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए गहन गश्त जरूरी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी पुनीत राजकुमार के निधन पर दुख जताया। उन्होंने उनके साथकी ट्विटर पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में पीएम मोदी और पुनीत राजकुमार चेहरे पर मुस्कान के साथ फोटो खिंचवाते नजर आए थे। पीएम मोदी ने कहा कि यह पुनीत के जाने की उम्र नहीं थी।निधन के बाद दान की गईं पुनीत राजकुमार की आंखें, पिता ने भी भी की थी दान…अभिनेता ने अपने पिता की तरह अपनी आंखें दान कर दीं। प्रसिद्ध अभिनेता डॉ राजकुमार ने 1994 में खुद अपने पूरे परिवार की आंखें दान करवाने का फैसला किया था। गौरतलब है कि डॉ राजकुमार का भी निधन साल 2006 में दिल का दौरा पड़ने का कारण हुआ था। अभिनेता चेतन कुमार ने ट्वीट किया कि डॉक्टरों की एक टीम ने पुनीत के निधन के छह घंटे के भीतर ऑपरेशन किया। अभिनेता ने लिखा, `जब मैं अप्पू सर को देखने के लिए अस्पताल में था तो निधन के बाद छह घंटे के अंदर उनकी आंखें निकालने के लिए डॉक्टरों का एक समूह आया था। जैसे डॉक्टर राजकुमार और निम्माशिवा ने नेत्रदान किए थे वैसे ही अप्पू सर ने भी नेत्रदान किया। इसके साथ ही अभिनेता ने इसे मिसाल बताते हुए लोगों से अपील किया कि वह भी उनके पद्चिन्हों पर चलें और नेत्रदान करें`।पुनीत सिर्फ एक अभिनेता ही नहीं थे बल्कि एक गायक भी थे। उनका जन्म 17 मार्च 1975 को हुआ था। उन्होंने साल 2002 में आई फिल्म अप्पू से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। वो 29 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय कर चुके थे।पुनीत दक्षिण भारतीय फिल्मों का एक मशहूर नाम थे। पुनीत के पिता राजकुमार इंडस्ट्री के बड़े नाम थे। उन्हें कन्नड़ सिनेमा का आइकन माना जाता था। वह पहले ऐसे कन्नड़ इंडस्ट्री के अभिनेता थे जिन्हें दादा साहब फाल्के अवॉर्ड मिला था। पुनीत के पिता राजकुमार उन्हें और उनकी बहन को फिल्म के सेट पर ले जाया करते थे। पुनीत कन्नड़ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में शुमार थे।

मेष
प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी।
वृष
पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं। आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें।
मिथुन
राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें।
कर्क
व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा।
सिंह
राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी।
कन्या
आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी।
तुला
पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी।
वृश्चिक
नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है। आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा।
धनु
किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी। नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें।
मकर
आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
कुंभ
धन प्राप्ति सुगम होगी। सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं।
मीन
धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी।

लेखिका अन्र्तराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय है।
दिवाली का त्यौहार शुरू हो चुका है। स्वभाभिक है कि दीपों के इस त्यौहार में आप भी रंगों की तरह दमकना चाहती है। दिवाली में हम घर बाहर सभी जगह को सुन्दर बनाने तथा सजाने में कोई कसर नहीं छोड़ते/दिवाली के त्यौहार में घर की सफाई, डेकोरेशन, लाइटिंग तथा शॉपिंग की ज्यादा जिम्मेदारी महिलाएं ही निभाती हैं।
रौशनी और उल्हास के इस त्यौहार की घरों को सजाने तथा नए परिधान खरीदने की तैयारी हालाँकि एक महीना पहले से ही करना शुरू कर देते हैं, लेकिन बाकि तैयारियों की बजह से महिलायें अपने सौन्दर्य की अनदेखी कर बैठती हैं, जिसकी वजह से पावन दिन पर आप बूझे तथा थके से दिखते हैं, लेकिन अगर आप बाकि तैयारियों के साथ ही अपनी त्वचा, बालों तथा बाहरी लुक पर ध्यान दें, तो इस पावन त्यौहार का मजा कई गुणा बढ़ जायेगा। इस पावन दिन को पूरे उत्साह के साथ आप बाकी लोगों के साथ खुशनुमा माहौल में हँसते-खेलते मनाएंगी, जिससे यह दिन यादगार बन जायेगा। आपको महज कुछ सौन्दर्य सावधानियां अपनानी होंगी तथा बाजार के महंगे सौन्दर्य प्रसाधनों की बजाय घरेलू ऑर्गनिक प्रसाधनों का उपयोग करना होगा, जोकि आपकी बाटिका तथा किचन कैबिनेट में मौजूद हैं। इस अबसर पर परम्पारिक घाघरा-चोली, साड़ी, कुर्ता, सलवार के साथ आर्गेनिक सौन्दर्य प्रसाधनों से आपके सौन्दर्य को चार चाँद लग जायेंगे तथा आप इस खास दिन आकर्षण का केंद्र बन जाएगी।
घरेलु आर्गेनिक नुस्खे अपनाकर न केवल आप त्यौहार में अपनी रंगत निखार कर इस उत्सव की आभा बढ़ा सकती हैं बल्कि आपके चेहरे का आकर्षण त्यौहार में चार चाँद लगा सकता है। दिवाली के साथ साथ मौसम भी करवट लेता है। इस मौसम में ठंडक बढ़ जाने से दिनों दिन बाताबरण में आद्रर्ता की कमीं आनी शुरू हो जाती है, जिससे त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है।
आपके होंठ, चेहरे, त्वचा तथा बालों पर ठंडक की मार साफ़ झलकने लगती है। पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम की पहली बर्फ़बारी के साथ ही त्वचा का प्रकृति संतुलन बिगड़ना शुरू हो गया है। त्वचा में रूखापन आने के साथ ही त्वचा में चकते, फोड़े, फुन्सिया, मुहांसे पैदा हो जाते हैं तथा बाल रूखे सूखे होकर बेजान तथा निर्जीव लगने लगते है। इसलिए त्वचा में नमी बनाए रखना अत्यन्त महत्वपूर्ण हो जाता है। इस मौसम में सामान्य तथा सूखी त्वचा को जैल के साथ दिन में दो बार साफ करना चाहिए। क्लीनजर से त्वचा की हल्के तरीके से मालिश कीजिए तथा विषैले एवं गन्दे पदार्थो को गीले काॅटन वूल से हटा दीजिए। इसके बाद त्वचा पर काॅटनवूल के मदद से गुलाब जल तथा त्वचा टानिक का प्रयोग कीजिए।
आज कल बाताबरण में प्रदूषण खतरनाक स्तर को पार कर रहा है तथा वातावरण में रासायनिक वायु प्रदूषण, गन्दगी तथा कालिख एवं मैल विद्यमान रहती है। इन सबसे त्वचा सम्बन्धी विकार पैदा होते है। शहरों में रहने वाली महिलाओं को रात्रि में अपने अंगों की सफाई आवश्यक रूप से करनी चाहिए। रात्रि में सभी प्रकार के सौंदर्य प्रसाधन शरीर में हटा देने चाहिए, क्योंकि इनसे त्वचा में रूखापन आ जाता है तथा त्वचा का प्राकृतिक अम्लीय-क्षारीय संतुलन भी बिगड़ जाता है, जिससे त्वचा में चकते, मुंहासे, पफोड़े, पफुन्सियों आदि पैदा हो जाती है।
हालाँकि मौसम में ठण्डक जरूर आ गई है लेकिन दिन का तापमान 30डिग्री के आसपास दर्ज किया जा रहा है। यदि आप कामकाजी महिला हैं तथा दिनभर खुले बाताबरण में सफर करती हैं तो सुबह घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन का उपयोग कीजिए तथा यदि आप घर के अन्दर रह रही है तो त्वचा पर माइस्चराईजर का उपयोग कीजिए।
आज कल बाजार में माइस्चराईजर क्रीम तथा तरल रूप में उपलब्ध् है। रूखी त्वचा के लिए रात्रि में क्लीजिंग के बाद नरीशिंग/पौषक लगाकर इसे पूरे चेहरे पर मल लीजिए तथा बाद में काॅटनवूल की मदद से इसे साफ कर लीजिए। जिसके बाद आप त्वचा पर सीरम लगा लीजिए। तैलीय त्वचा को भी माइस्चराईजर की जरूरत होती है। अगर तैलीय त्वचा पर क्रीम लगाई जाए तो कील मुंहासे उभर आते है। तैलीय त्वचा में नमी प्रदान करने के लिए एक चम्मच शुद्ध गलीसरीन में 100 मिली लीटर गुलाब जल मिलाऐं। इस मिश्रण को फ्रिज में एयरटाईट जार में रखे। इस मिश्रण को क्लीनजिंग के बाद उपयोग कीजिए। उससे त्वचा में तैलीयपन की बजाय नमी का प्रभाव आता है। त्वचा को साफ करने के लिए दूध या फेसवॉश का उपयोग करें।
फेसिअल स्क्रब से चेहरे की त्वचा में लालिमा तथा चमक आती है। हफ्ते में दो बार फेसिअल स्क्रब का उपयोग करना चाहिए। पीसे हुए बादाम या चावल पाऊडर को दही तथा थोड़ी सी हल्दी में मिलाईए। आप इसमें सूखा तथा पाऊडर संगतरा व नींबू के छिलके मिला लीजिए। इसे चेहरे पर लगाकर चेहरे की हल्की अहिस्ता से मालिश कर लीजिए तथा बाद में कुछ समय बाद चेहरे को ताजे पानी से धे डालिए। दिन में घर में बाहर निकलने से पहले त्वचा पर सनस्क्रीन जरूर लगा लीजिए। आप अपनी त्वचा की प्रकृति के अनुसार सनस्क्रीन लोशन या क्रीम को उपयोग में ला सकती है। आपको दिन में क्रीम, पौषाहार तथा रात्रि में भी रात्रि क्रीम तथा सीरम का उपयोग करना चाहिए।
दीवाली त्यौहार अपने साथ सर्द ऋतू की सौगात लाती है। प्रतिदिन चेहरे पर 10 मिनट तक शहद लगाईए तथा बाद में इसे ताजा स्वच्छ जल से धो डालिए। यदि आप के घर में घृतकुमारी या एलोवेरा का पौधा लगा है तो इसकी आन्तरिक हिस्से की पत्तियों में विद्यमान जैल को चेहरे पर नमी तथा ताजगी प्रदान करने के लिए उपयोग में लाया जा सकता है। गाजर को रगड़कर इसे चेहरे पर 15-20 मिनट तक लगाऐ। गाजर विटामिन ‘ए’ में भरपूर मानी जाती है तथा सर्दियों में त्वचा को पौषाहार प्रदान करने में काफी सक्षम होती है। यह सभी प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक मानी जाती है।
आधा चम्मच शहद में एक चम्मच गुलाब जल तथा एक चम्मच सूखा दूध् का पाऊडर मिलाईए। इन सबका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा लीजिए तथा 20 मिनट बाद ताजे पानी से धो डालिए। यह मिश्रण सूखी तथा सामान्य दोनों प्रकार की त्वचा के लिए लाभदायक साबित होता है मेयोनेज या अण्डे का योक चेहरे पर लगाने से सभी प्रकार की त्वचा में सूखेपन से राहत मिलती है।
सप्ताह में दो बार बालों की तेल से ट्रीटमेंट करें। जैतून के तेल को गर्म करके इसे बालों तथा खोपड़ी पर मालिश करें। इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में डुबोए तथा पानी को निचोडने के बाद तोलिए को सिर पर पगड़ी की तरह पांच मिनट तक लपेट लें। इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं तथा इस प्रक्रिया से बालों तथा खोपड़ी पर तेल को सोखने में आसानी होती है।
अण्डे का सफेद हिस्सा तैलीय बालों को प्राकृतिक क्लीनजर का अदभुत कार्य करता है था इसके प्रोटिन तत्वों से शरीर को सुदृढ करने में प्रभाव मदद मिलती है। अण्डे में सफेद हिससे को बालों को शैम्पू करने से आधा घण्टा पहला लगा लीजिए। बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अण्डे के योक से खोपड़ी को हल्की-हल्की मालिश कीजिए तथा इसे आध घंटा तक रहने दीजिए तथा बाद में बालों को ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए। इससे बाल मुलायम हो जाते है। यदि आप दीवाली त्यौहार को यादगार बनाने के लिए घर में कड़ी मेहनत कर रही है तो आपको कुछ टिप्स कापफी मददगार साबित हो सकते है। त्यौहार में पहले आप नरव प्रसाध्न तथा पादचिकित्सा अवश्य कर लीजिए।
वास्तव में हाथ तथा पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए ताकि त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाए। हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी तथा नींबू जूस से रगड़ लें
। दीवाली त्यौहार से पहले वैक्सिंग तथा थ्रेडिंग की ओर भी हल्का सा ध्यान देना न भूले।
शहद को अण्डे के सफेद पदार्थ में मिलाइए तथा इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे स्वच्छ जल से धो डालिए। जिनकी त्वचा अत्यध्कि खुशक है वह आधा चम्मच शहर में बादाम तेल तथा ड्राई मिल्क पाऊडर मिला ले तथा इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा लें। इस पेस्ट को आध घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दे तथा बाद में पानी से धो डाले। चेहरे को धोने के बाद गुलाब जल में काटनवूल पैड को भिगो कर चेहरे को काटनवूल पैड से साफ कर लें।
हाथों तथा नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा क्यूटीकल की मालिश करें। इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से धे डाले।
तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच गलीसरीन तथा नींबू जूस बना लीजिए। इसे हाथो तथा पांवों पर लगाकर आध घंटा तक लगा रहने दीजिए तथा इसके बाद ताजे सादे जल से धो डालिए।
यदि आपके बाल नीरस पड गए है तो उनकी शैम्पु से पहले कंडीशनर कर लें। एक चम्मच सिरके को शहद में मिलाकर एक अंडे में मिला लीजिए। इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लीजिए तथा इस मिश्रण को अपनी खोपड़ी में लगा लीजिए तथा बाद में सिर को गर्म तोलिए से 20 मिनट तक ढांप लीजिए तथा इसके बाद बालों को ताजे ठण्डे पानी से धो डालिए। इससे आपके बाल चमकदार तथा सुन्दर दिखेंगे। प्रयोग में लाई जा चुकी चाय पत्तियों को उबालकर कम से कम 4 कम चाय पानी बना लीजिए तथा इसे ठण्डा करने के बाद इसमें नींबू जूस मिलाकर इसका उपयोग कर लीजिए।

हिंदू पंचांग की गणना के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ 06 अक्तूबर को शाम के 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 7 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 7 अक्तूबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के होने के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगा।आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पर हर वर्ष शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाते हैं। इस साल शारदीय नवरात्रि 7 अक्तूबर, गुरुवार से प्रारंभ हो गए हैं। नवरात्रि पर नौ दिनों के लिए देवी दुर्गा का आगमन पृथ्वी पर होता है और सभी भक्त मां को प्रसन्न करने के लिए नौ दिनों तक विशेष रूप से पूजा आराधना करते हैं और उपवास रखते हैं। इस वर्ष नवरात्रि का पर्व 9 दिनों के बजाय 8 दिनों तक रहेगा। नवरात्रि के पहले दिन प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना के साथ देवी दुर्गा के पहले स्वरूप की पूजा आराधना करते हुए नवरात्रि का उत्सव आरंभ हो जाएगा।शारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि कब से कब तकहिंदू पंचांग की गणना के अनुसार आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि का आरंभ 06 अक्तूबर को शाम के 4 बजकर 35 मिनट से शुरू होकर 7 अक्तूबर को दोपहर 1 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 7 अक्तूबर को प्रतिपदा तिथि सूर्योदय के होने के साथ शारदीय नवरात्रि आरंभ हो जाएगा।
शारदीय नवरात्रि 2021 के लिए कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि पर प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना का सबसे अच्छा शुभ मुहूर्त 07 अक्तूबर को अभिजीत मुहूर्त का रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 38 मिनट का रहेगा। ऐसे में यह समय कलश स्थापना के लिए सर्वश्रेष्ठ रहेगा। इसके अलावा देवी की आराधना और कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से लेकर 10 बजकर 17 मिनट तक किया जा सकता है।
ऐसे करें शारदीय नवरात्रि पर घटस्थापना
शारदीय नवरात्रि पर कलश स्थापना जिसे घटस्थापना भी कहते हैं इसका विशेष महत्व होता है। कलश स्थापना नवरात्रि के शुभ मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए सबसे पहले स्नान कर साफ सुथरे वस्त्र पहनाकर करना चाहिए। कलश स्थापना के लिए मिट्टी के कलश में सात प्रकार के अन्न को रखकर उसमें जल भरना चाहिए। फिर इसके बाद कलश में कलावा बाधतें हुए उसे चौकी पर स्थापित कर दें। कलश में आम के पत्ते अवश्य रखें। फिर पूजा का नारियल लेते हुए उसमें लाल कपड़े को लपटे कर रख दें। इसके बाद दीपक प्रज्वलित करते हुए कलश की पूजा करें और देवी दुर्गा क आह्रान करते हुए विधिवत रूप से पूजा आरंभ कर दें।

16 जनवरी 2020 को इरेस्मस युनिवर्सिटी मेडिकल सेंटर के पशु रोग विशेषज्ञ थीस कुइकेन को दी लैंसेट से समीक्षा के लिए एक शोधपत्र मिला था, जिसने उन्हें दुविधा में डाल दिया।
हांगकांग विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के इस शोधपत्र में बताया गया था कि चीन के शेन्ज़ेन शहर के एक परिवार के छह सदस्य वुहान गए थे, और उनमें से पांच सदस्य कोविड-19 से संक्रमित पाए गए। इनमें से कोई वुहान के सार्स-कोव-2 के शुरुआत मामलों से जुड़े हुआनन सीफूड बाज़ार नहीं गया था। इस परिवार के शेन्ज़ेन वापस लौटने के बाद परिवार का सातवां सदस्य भी इससे संक्रमित हो गया, जो वुहान गया ही नहीं था।
शोधकर्ताओं का निष्कर्ष स्पष्ट था: सार्स-कोव-2 मनुष्य से मनुष्य में फैल सकता था। उनके दो निष्कर्षों और थे। एक, परिवार के संक्रमित लोगों में से दो सदस्यों में कोई लक्षण नहीं दिख रहे थे, यानी यह बीमारी दबे पांव आ सकती है। दूसरा, एक सदस्य में इस नई बीमारी का सबसे आम लक्षण (श्वसन सम्बंधी) नहीं था लेकिन उसे पेचिश हो रही थी। मतलब था कि यह बीमारी चिकित्सकों को चकमा दे सकती है।
इन निष्कर्षों ने कुइकेन को दुविधा में डाल दिया। कुछ लोगों को पहले ही संदेह था कि सार्स-कोव-2 मनुष्य से मनुष्य में फैल सकता है; और दो दिन पहले ही विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने आशंका भी ज़ाहिर की थी। अब कुइकेन के सामने इस बात के प्रमाण मौजूद थे। उन्हें लग रहा था कि लोगों को इस बारे में जल्द से जल्द बताना चाहिए, क्योंकि वर्ष 2003 में फैले सार्स के अनुभव से कुइकेन जानते थे कि किसी घातक और तेज़ी से प्रसारित होने वाले वायरस के प्रसार को थामने के लिए शुरुआत के दिन कितने महत्वपूर्ण होते हैं। और सार्स-कोव-2 सम्बंधी इस जानकारी में देरी होने से लोगों को खतरा था।
लेकिन यदि वे इसका खुलासा करते तो उनकी वैज्ञानिक प्रतिष्ठा दांव पर लग जाती। दरअसल, जर्नल के समीक्षकों को किसी भी परिस्थिति में अप्रकाशित पांडुलिपियों को साझा करने या उनके निष्कर्षों का खुलासा करने की अनुमति नहीं होती है।
कुइकेन की यह दुविधा जुलाई में प्रकाशित हुई वेलकम ट्रस्ट की जेरेमी फरार और अंजना आहूजा द्वारा लिखित पुस्तक स्पाइक: दी वायरस वर्सेस दी पीपल - दी इनसाइड स्टोरी में उजागर की गई है। साइंस पत्रिका ने इस मामले पर अतिरिक्त प्रकाश डाला है।
साइंस पत्रिका से बात करते हुए फरार कहती हैं कि इस मामले ने वेलकम ट्रस्ट की इस पहल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी कि कोविड-19 के निष्कर्षों को शीघ्रातिशीघ्र साझा किया जाए। इसी के तहत दी लैंसेट और चाइनीज़ सेंटर फॉर डिसीज़ कंट्रोल एंड प्रिवेंशन सहित कई पत्रिकाओं और शोध संगठनों ने जनवरी 2020 में यह करार किया कि प्रकाशन के लिए भेजे गए कोविड-19 से सम्बंधी शोध पत्रों को वे डब्ल्यूएचओ को तुरंत उपलब्ध कराएंगे।

इसी बीच कुइकेन को दी लैंसेट के संपादक ने फोन पर बताया कि शोधकर्ता स्वयं अपने परिणामों का खुलासा करने के लिए स्वतंत्र हैं। (दी लैंसेट के अनुसार, दी लैसेंट को भेजी गई पांडुलिपियों के लेखकों को अपने अप्रकाशित शोध पत्रों को सम्बंधित चिकित्सा और सार्वजनिक स्वास्थ्य निकायों, वित्तदाताओं के साथ और प्रीप्रिंट सर्वर पर साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है)। तो 17 जनवरी 2020 की सुबह पत्रिका को भेजी अपनी समीक्षा में कुइकेन ने शोधकर्ताओं से एक असामान्य अनुरोध किया कि वे अपने डैटा को ‘तुरंत’ सार्वजनिक कर दें। दी लैंसेट के संपादकों ने उनके अनुरोध का समर्थन किया।
एक संपादक के मुताबिक शोधकर्ता तो अपने निष्कर्षों का खुलासा करना चाहते थे लेकिन वे चीन सरकार की अनुमति के बिना ऐसा नहीं कर सकते। दरअसल संचारी रोगों के नियंत्रण और रोकथाम पर चीन का कानून कहता है कि केवल राज्य परिषद, या अधिकृत नगरीय/प्रांतीय स्वास्थ्य अधिकारी ही संचारी रोगों के प्रकोप के बारे में जानकारी प्रकाशित कर सकते हैं। कुइकेन को बताया गया कि प्रमुख शोधकर्ता युएन क्वोक-युंग को चीन के अधिकारियों के साथ निष्कर्षों पर चर्चा करने के लिए आमंत्रित किया गया है।
शनिवार दोपहर कुइकेन ने फरार से इस मामले पर सलाह मांगी। फरार ने तीन विकल्प सुझाए। पहला, सोमवार तक इंतजार किया जाए। दूसरा, स्वयं जानकारी का खुलासा कर दें। और तीसरा, सीधे ही डब्ल्यूएचओ को इसकी जानकारी दे दी जाए।
कुइकेन ने तीसरा विकल्प चुना। शनिवार शाम कुइकेन ने डब्ल्यूएचओ के स्वास्थ्य आपात कार्यक्रम की तकनीकी प्रमुख मारिया वैन केरखोव से कहा कि यदि रविवार सुबह तक यह जानकारी सार्वजनिक नहीं होती तो वे उन्हें पांडुलिपि भेज देंगे। दी लैंसेट के संपादक से पता चला कि चीन सरकार के साथ शोधकर्ताओं की चर्चा अभी जारी है।
लेकिन रविवार सुबह कुइकेन फिर दुविधा में थे। उन्होंने सोचा कि यदि शोधकर्ताओं की अनुमति के बिना इन निष्कर्षों को दर्शाने वाले आंकड़े भर ऑनलाइन कर दिए गए तो यह बहुत अपमानजनक होगा। इसलिए उन्होंने पांडुलिपि का एक विस्तृत सारांश लिखा, और उसे रविवार सुबह वैन केरखोव को भेज दिया।
बहरहाल, सोमवार को चीन ने दी लैसेंट की पांडुलिपि का हवाला देते हुए आधिकारिक स्तर पर यह घोषणा कर दी कि यह बीमारी मनुष्य से मनुष्य में फैल सकती है। इस घोषणा ने कुइकेन को बड़ी राहत दी।
हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि डब्ल्यूएचओ से संपर्क करने के उनके फैसले ने चीन की घोषणा को गति दी या नहीं। केरखोव ने यह नहीं बताया कि उन्होंने या डब्ल्यूएचओ के अन्य किसी सदस्य ने चीन के सरकारी अधिकारियों या शोधकर्ताओं को इस बारे में बताया था या नहीं।
वहीं शोधकर्ता युएन के अनुसार, 18 से 20 जनवरी 2020 तक वुहान और बीजिंग में वे सरकार की विशेषज्ञ टीम से मिले, जहां इन निष्कर्षों पर चर्चा हुई। युएन का कहना है कि मुझे नहीं लगता कि कुइकेन का निर्णय बहुत प्रासंगिक था क्योंकि मैंने देखा कि चीन के स्वास्थ्य अधिकारी हमारी रिपोर्ट के प्रति सकारात्मक थे, और उन्होंने सार्वजनिक स्वास्थ्य नियंत्रण उपायों को बढ़ाने के लिए तत्काल कार्रवाई की। जिसमें 20 जनवरी, 2020 को मनुष्य से मनुष्य में संचरण की बात का खुलासा और 23 जनवरी, 2020 को वुहान को बंद करना शामिल था।
वेलकम ट्रस्ट के आह्वान के एक हफ्ते बाद यह शोधपत्र दी लैंसेट ने 24 जनवरी 2020 को ऑनलाइन प्रकाशित किया। 2016 में ज़ीका वायरस के प्रकोप के समय भी इसी तरह के कदम उठाए गए थे, लेकिन तब पत्रिकाओं द्वारा अप्रकाशित शोधपत्र साझा करने की बात नहीं हुई थी, जो कोविड-19 के समय हुई जो कि महत्वपूर्ण थी।
कुइकेन को अपने उठाए गए कदम का कोई खामियाजा नहीं भुगतना पड़ा। कुइकेन उम्मीद करते हैं कि वैज्ञानिक समुदाय में उनकी दुविधा पर चर्चा की जाएगी। कुइकेन का कहना है कि वेलकम ट्रस्ट का बयान बहुत अच्छा है, लेकिन इसमें इस बारे में कुछ नहीं कहा गया है कि आपात स्थितियों में पांडुलिपियों के समीक्षकों को ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी का क्या करना चाहिए। मैंने नियमों के बाहर जाकर कदम उठाए। दरअसल, यह नियमानुसार संभव होना चाहिए।
-स्रोत फीचर्स

मेष-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता प्राप्त होगा। आय में वृद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। शारीरिक कष्ट से बाधा संभव है। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।
वृष-वाणी पर नियंत्रण रखें। दूसरों के कार्य में दखल न दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। आय में निश्चितता रहेगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। प्रमाद न करें। लाभ बढ़ेगा। यात्रा में सावधानी रखें। जल्दबाजी से हानि होगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पुराना रोग उभर सकता है।
मिथुन-व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को चोट पहुंच सकती है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार में वृद्धि होगी। कोई बड़ी बाधा आ सकती है। राजभय रहेगा। जल्दबाजी से काम बिगड़ेंगे। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
कर्क-रुके हुए कार्यों में गति आएगी। घर-बाहर सभी अपेक्षित कार्य पूर्ण होंगे। दूसरों के कार्य की जवाबदारी न लें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगे। पार्टनरों से मतभेद संभव है। व्यवसाय ठीक चलेगा। समय नेष्ट है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें।
सिंह-नौकरी में अधिकार बढ़ सकते हैं। छोटे भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। प्रमाद न करें। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से अनबन हो सकती है। स्थायी संपत्ति खरीदने-बेचने की योजना बन सकती है। परीक्षा व साक्षात्कार आदि में सफलता प्राप्त होगी।
कन्या-सभी तरफ से सफलता प्राप्त होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। व्यापार में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। घर में प्रसन्नता रहेगी। ऐश्वर्य पर व्यय हो सकता है। नई योजना बनेगी जिसका लाभ तुरंत नहीं मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। चिंता तथा तनाव हावी रहेंगे।
तुला-मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। शत्रुओं का पराभव होगा। विवाद को बढ़ावा न दें। भय रहेगा। प्रमाद न करें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में अधिक लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।
वृश्चिक-बनते कामों में बाधा हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। मातहतों से अनबन हो सकती है। कुसंगति से हानि होगी। पारिवारिक समस्याओं में इजाफा होगा। चिंता तथा तनाव बने रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूर से बुरी खबर मिल सकती है। विवाद को बढ़ावा न दें।
धनु-पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। अनहोनी की आशंका रहेगी। शत्रुभय रहेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है।
मकर-सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। किसी बड़े काम करने की योजना बनेगी। व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पुराने किए गए प्रयासों का लाभ मिलना प्रारंभ होगा। मित्रों की सहायता कर पाएंगे।
कुंभ-सुख के साधन जुटेंगे। पराक्रम बढ़ेगा। घर में मेहमानों का आगमन होगा। दूर से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। व्यय होगा। किसी पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बन सकते हैं। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार ठीक चलेगा। प्रसन्नता रहेगी। शत्रु परास्त होंगे। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।
मीन-व्यापार लाभदायक रहेगा। नौकरी में चैन रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। बेचैनी रहेगी। चोट व रोग से बचें। विवेक से कार्य करें। लाभ में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। कोर्ट व कचहरी के काम बनेंगे। अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी।

मेष
आवश्यक निर्णय सोच-समझकर करें। व्यवसाय ठीक चलेगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। किसी के उकसाने में न आएं। बात बिगड़ सकती है।
वृष
कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। घर में सुख-शांति रहेगी। उत्साह बना रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। संतान की चिंता रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। आय में वृद्धि होगी।
मिथुन
दूर से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर में अतिथियों का आगमन होगा। व्यय बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। थकान रहेगी। आय में वृद्धि होगी। कारोबार लाभप्रद रहेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं।
कर्क
नौकरी में मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। दुष्टजनों से सावधानी आवश्यक है। पारिवारिक चिंता बनी रहेगी। विवाद को बढ़ावा न दें। प्रमाद से बचें। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में बुद्धिबल से उन्नति होगी।
सिंह
आर्थिक उन्नति होगी। व्यवसाय ठीक चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शुभ समय। शत्रु भय रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। भूमि व भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।
कन्या
धन प्राप्ति में अवरोध दूर होंगे। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। पुराना रोग परेशानी का कारण बन सकता है। अज्ञात भय सताएगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। कुसंगति से बचें। चिंता रहेगी।
तुला
लाभ के अवसर हाथ आएंगे। अधिकार प्राप्ति के योग हैं। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। भागदौड़ रहेगी। दूसरों के काम में दखल न दें। विवाद से बचें। लाभ होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नेत्र पीड़ा हो सकती है। मानसिक बेचैनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे।
वृश्चिक
कोई नई समस्या आ सकती है। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। कोई नई समस्या आ सकती है। व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। राज्य से प्रसन्नता रहेगी। कोई बड़ा काम हो सकता है। नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा।
धनु
दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। आय में निश्चितता रहेगी। राजभय रहेगा। विवाद को बढ़ावा न दें। लेन-देन में जल्दबाजी हानि देगी। शारीरिक कष्ट संभव है। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। अनहोनी की आशंका रहेगी।
मकर
अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। सट्टे व लॉटरी से दूर रहें। कारोबार का विस्तार होगा। नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। सुख के साधन जुटेंगे। शत्रु परास्त होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। सभी ओर से सफलता मिलेगी। प्रेम-प्रसंग में आशातीत सफलता प्राप्त होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी।
कुंभ
आय में निश्चितता रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। सोच-समझकर निर्णय लें। पुराना रोग उभर सकता है। अनहोनी की आशंका रहेगी। मातहतों से कहासुनी हो सकती है। पार्टनरों से मतभेद संभव है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों से अपेक्षा न करें। बनते काम बिगड़ सकते हैं।
मीन
सुख के साधन जुटेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। मातहतों का सहयोग प्राप्त होगा। थकान व कमजोरी महसूस हो सकती है। कोर्ट व कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। प्रसन्नता रहेगी। प्रमाद न करें। आंखों को चोट व रोग से बचाएं। धन प्राप्ति सुगम होगी।

मेष
आय में वृद्धि तथा उन्नति मनोनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्थायी संपत्ति के कार्य बड़ा लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे।
वृष
किसी राजनयिक का सहयोग मिल सकता है। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। किसी जानकार प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होने के योग हैं। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। चोट व दुर्घटना से बचें। व्यस्तता रहेगी। थकान व कमजोरी महसूस होगी। विवाद से बचें। धन प्राप्ति होगी। प्रमाद न करें।
मिथुन
ऐश्वर्य के साधनों पर बड़ा खर्च होगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रह सकती है। घर-बाहर असहयोग व अशांति का वातावरण रहेगा। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। हितैषी सहयोग करेंगे। धनार्जन संभव है।
कर्क
किसी वरिष्ठ व्यक्ति के सहयोग से कार्य की बाधा दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार के लोग अनुकूल व्यवहार करेंगे। व्यवसाय ठीक चलेगा। नए लोगों से संपर्क होगा। आय में वृद्धि तथा आरोग्य रहेगा। चिंता में कमी होगी। जल्दबाजी न करें। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी।
सिंह
पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय मनोनुकूल रहेंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। काम में मन लगेगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। व्यस्तता के चलते स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

कन्या
वाणी पर नियंत्रण रखें। चिंता तथा तनाव रहेंगे। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। व्यवसाय ठीक चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लाभ होगा। दु:खद सूचना मिल सकती है, धैर्य रखें। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।
तुला
सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। कार्यसिद्धि होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर-बाहर प्रसन्नता का माहौल रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। बड़ा कार्य करने का मन बनेगा। सफलता के साधन जुटेंगे। जोखिम न उठाएं। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।
वृश्चिक
आत्मसम्मान बना रहेगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार मिलेंगे। प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग बना रहेगा। किसी व्यक्ति की बातों में न आएं, लाभ होगा। भूले-बिसरे साथी तथा आगंतुकों के स्वागत तथा सम्मान पर व्यय होगा।
धनु
मित्रों का सहयोग व मार्गदर्शन प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। यात्रा की योजना बनेगी। प्रसन्नता रहेगी। घर-बाहर प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। नौकरी में चैन महसूस होगा। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। संतान की चिंता रहेगी। प्रतिद्वंद्वी तथा शत्रु हानि पहुंचा सकते हैं।
मकर
आय में निश्चितता रहेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। जल्दबाजी न करें। स्वास्थ्य का पाया कमजोर रहेगा। बनते कामों में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। जीवनसाथी से सामंजस्य बैठाएं। फालतू खर्च होगा। कुसंगति से बचें। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।
कुंभ
व्यवसाय ठीक चलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। नौकरी में सुकून रहेगा। जल्दबाजी में कोई आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। कानूनी अड़चन आ सकती है। विवाद न करें।
मीन
काम में लगन तथा उत्साह बने रहेंगे। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। यात्रा मनोनुकूल मनोरंजक तथा लाभप्रद रहेगी। भेंट व उपहार की प्राप्ति संभव है। व्यापार-व्यवसाय से मनोनुकूल लाभ होगा। घर-बाहर सफलता प्राप्त होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

राष्ट्रीय मिति भाद्रपद 19, शक संवत् 1943, भाद्रपद शुक्ल, चतुर्थी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2078। सौर भाद्रपद मास प्रविष्टे 26, सफ़र 02, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 सितम्बर 2021 ई०। सूर्य दक्षिणायण, उत्तर गोल, शरद् ऋतु।राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक चतुर्थी तिथि रात्रि 09 बजकर 58 मिनट तक उपरांत पंचमी तिथि का आरंभ, चित्रा नक्षत्र मध्याह्न 12 बजकर 58 मिनट तक उपरांत स्वाति नक्षत्र का आरंभ।ब्रह्म योग सायं 05 बजकर 42 मिनट तक उपरांत ऐन्द्र योग का आरंभ, वणिज करण पूर्वाह्न 11 बजकर 09 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात तुला राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार–
सिद्धि विनायक व्रत, कलंक-चतुर्थी, पत्थर चौथ।
सूर्योदय : सुबह 06 बजकर 03 मिनट पर
सूर्यास्त : शाम 06 बजकर 32 मिनट पर
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 53 मिनट से 12 बजकर 43 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से 03 बजकर 12 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्यरात्रि 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 41 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 06 बजकर 20 मिनट से 06 बजकर 44 मिनट तक रहेगा। अमृत काल सुबह 06 बजकर 59 मिनट से 08 बजकर 28 मिनट तक। रवि योग सुबह 06 बजकर 04 मिनट से दोपहर 12 बजकर 58 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। दोपहर 03 बजकर 30 मिनट से 04 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। सुबह 07 बजकर 30 मिनट से 09 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह 08 बजकर 33 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक रहेगा इसके बाद दोपहर 12 बजकर 43 मिनट से 01 बजकर 33 मिनट तक। भद्राकाल सुबह 11 बजकर 08 मिनट से रात्रि 09 बजकर 57 मिनट तक।
आज के उपाय :
गणेशजी को दुर्वा और सिंदूर चढाएं, गणपति स्तोत्र का पाठ करें।