ब्रेकिंग न्यूज

मनोरंजन जगत में उच्च पदों पर सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं

05-Aug-2022

 मुंबई (शोर संदेश)। मीडिया कंसल्टिंग फर्म ऑरमैक्स मीडिया ने गुरुवार को ओ वुमनिया 2022 की रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट में मनोरंजन जगत के विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं के प्रतिनिधित्व का विश्लेषण किया गया है। इस रिपोर्ट के अनुसार 2021 में आई फिल्मों की कहानी और उनके निर्माण में सिर्फ 10 प्रतिशत महिलाएं ही शीर्ष पदों पर मौजूद थीं। इस रिपोर्ट में करीब 150 फिल्मों का विश्लेषण किया गया था। इसके नतीजों पर अभिनेत्री विद्या बालन ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।

इस रिपोर्ट को तैयार करने के लिए आठ भारतीय भाषाओं की 150 फिल्मों पर रिसर्च किया गया। इनमें थिएटर और OTT दोनों की फिल्मों के अलावा वेब सीरीज भी शामिल हैं। इसके नतीजे महिलाओं के लिए अफसोसनाक हैं। फिल्ममेकिंग के विभिन्न विभाग, जैसे लेखन, निर्देशन, डिजाइन, एडिटिंग, सिनेमेटोग्रफी में केवल 10 प्रतिशत महिलाएं ही विभाग का संचालन कर रही थीं। रिसर्च में शामिल 56 थिएट्रिकल फिल्मों में से एक का भी निर्देशन या एडिटिंग किसी महिला ने नहीं किया था।

खास बात यह है कि महिलाओं के प्रतिनिधित्व के मामले में थिएटर में रिलीज होने वाली फिल्मों के मुकाबले स्ट्रीमिंग फिल्मों और वेब सीरीज का प्रदर्शन काफी बेहतर है। स्ट्रीमिंग फिल्मों और सीरीज में किसी विभाग के उच्च पदों महिलाओं के प्रतिनिधित्व थिएटर की फिल्मों से पांच गुना ज्यादा है। ऑरमैक्स मीडिया के संस्थापक शैलेश कपूर ने कहा कि मेनस्ट्रीम एंटरटेनमेंट में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद कम है। इसके प्रति हमें जागने की जरूरत है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account