ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

फिर कांपी धरती, लद्दाख और निकोबार द्वीप में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल में तीव्रता 4.4*

08-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना काल में धरती बार-बार कांप रही है। अब मंगलवार सुबह लद्दाख और अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फिर भूकंप आया है। पिछले कुछ ही दिनों में लद्दाख में यह तीसरा भूकंप है। वहीं अंडमान निकोबार द्वीप समूह में रविवार को भूकंप आया था। इसके साथ महाराष्ट्र के नासिक में भी भूकंप आया था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि मंगलवार सुबह लद्दाख के कारगिल में 4.4 रिक्टर स्केल का भूकंप आया। वहीं अंडमान में इसकी तीव्रता 4 रही।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि लद्दाख के करगिल से 435 किलोमीटर दूर 4.4 तीव्रता के झटके महसूस किए गए। यह भूकंप सुबह 5.47 पर आया था। इससे पहले सुबह 3 बजे अंडमान निकोबार में 4 तीव्रता का भूकंप आया था। सुबह 9.50 पर आज महाराष्ट्र के नासिक में भी भूकंप आया था। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.8 बताई गई।
इससे पहले 31 अगस्त को लेह-लद्दाख में भूकंप आया था। तब तीव्रता 4.3 मापी गई थी। इससे पहले 26 जून को लद्दाख में 4.5 तीव्रता का भूकंप आया था। मंगलवार को ही अंडमान और निकोबार में भी भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि वहां सुबह 3 बजे 4 रिक्टर स्केल का भूकंप आया था।

बता दें कि इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के मुंबई में भी भूकंप आया था। तब मुंबई के उत्तरी इलाके में भूकंप के झटके (3.5 रिक्टर स्केल) महसूस किए गए थे। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने बताया था कि सोमवार सुबह 8 बजे मुंबई से 102 किमी दूर उत्तरी इलाके में भूकंप आया। इससे पहले रविवार को निकोबार द्वीप समूह में तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.3 रही थी। तब सुबह 6:38 बजे झटके लगे थे। 


लोग कर सकेंगे 21 सितम्बर से ताज का दीदार,कलेक्टर ने दी जानकारी*

08-Sep-2020

आगरा (शोर सन्देश) विश्व प्रसिद्ध ताजमहल और आगरे का किला 21 सितम्बर से आम लोगों के लिए खोल दिए जाएंगे। सोमवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की गई। आगरा के जिलाधिकारी पीएन सिंह ने ट्वीटर पर यह घोषणा की।दोनों ऐतिहासिक स्थलों पर आम लोगों के लिए कोरोना से सम्बंधित गाइडलाइन्स सर्क्यूलेट कर दिए गए हैं।
जिलाधिकारी के मुताबिक शुरुआत में एक दिन में सिर्फ पांच हजार लोगों को ताज का दीदार करने की अनुमति होगी। इसी तरह आगरे के किले तक 2500 लोग ही जा सकेंगे।
दोनों विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थल कोरोना महामारी के कारण 22 मार्च से ही बंद हैं।
आगरा में कोरोना का काफी असर रहा है। जिले में कोविड -19 का दैनिक परीक्षण बढ़कर 2,500 तक पहुंच गया है, जिससे मामलों की संख्या में भी जबरदस्त तेजी देखी जा रही है।

 


चीन के साथ तनाव के बीच किश्तवाड़ में उतरे अपाचे हेलिकॉप्टर*

08-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत और चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच लद्दाख से सटे प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में भी लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। किश्तवाड़ में सोमवार को पहली बार लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। इलाके के हेलीपैड पर दो अपाचे हेलीकॉप्टर उतारने के साथ ही पायलटों ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर एसएसपी हरमीत सिंह मेहता का कहना है कि यहां स्थिति का जायजा लेने आए थे, उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीन के साथ तनाव जारी है। इसके चलते आपात स्थिति में इस हेलीपैड के इस्तेमाल की संभावना को पुख्ता किया गया है। बता दें कि यहां एक छोटी हवाई पट्टी का निर्माण भी किया जाना है, जिसके लिए भूमि चिन्हित की गई है उसका काम भी जल्दी शुरू किया जा सकता है।
00 चीन की दूरी लगभग 210 किलोमीटर 

दरअसल भारत से चीन की दूरी लगभग 210 किलोमीटर की है और पाडर को पार करते ही लद्दाख की सीमा शुरू हो जाती है। जजंस्कार इलाका पाडर के साथ लगता है, इसके अलावा कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले और हिमाचल प्रदेश की सीमा भी किश्तवाड़ जिले के साथ लगती है ऐसे में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण हो जाता है। 


छोटी गलतिया पड़ी भारी, 46 लाख किसानों के खाते में नहीं आए 6000 रुपये*

08-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश)।मोदी सरकार की सबसे बड़ी किसान योजना पीएम किसान सम्मान निधि के 20 महीने पूरे हो गए हैं इस दौरान स्पेलिंग, बैंक अकाउंट नंबर आधार सीडिंग होने की वजह से 46 लाख से अधिक लोगों की पेमेंट फेल हो गई है पहली किश्त में सबसे ज्यादा लोगों की पेमेंट फेल हुई थी, उसके बाद बढ़ती जागरूकता के कारण धीरे-धीरे ऐसे लोगों की संख्या घटने लगी केंद्रीय कृषि मंत्रालय के एक अधिकारी के मुताबिक आवेदनकर्ताओं के नाम, मोबाइल नंबर और बैंक अकाउंट नंबर में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी हुई है बताया गया है कि ऐसे राज्यों में महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और यूपी में सबसे आगे हैं इसलिए अगर खेती-किसानी के लिए 6000 रुपये चाहिए तो फार्म भरते वक्त `सावधानी रखें वरना आवेदन के बाद भी पैसा नहीं आएगा।

बैंक अकाउंट और अन्य कागजातों में नाम की स्पेलिंग अलग-अलग होगी तो पैसा नहीं पाएगा क्योंकि स्कीम में पेमेंट का सिस्टम ऑटोमेटिक है वो उसे रिजेक्ट कर देता है इस समय योजना की छठी किश्त के 2000 रुपये भेजे जा रहे हैं सभी किश्तों का विश्लेषण करने से पता चलता है कि 46,13,797 किसानों का भुगतान फेल हुआ है जबकि उनके लिए फंड ट्रांसफर ऑर्डर जनरेट हो चुका था प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि स्कीम, पीएम किसान स्टेटस कैसे चेक करें, पीएम किसान स्कीम में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और सुधार, क्यों पीएम किसान स्कीम का भुगतान विफल हो रहा, आधार सुधारफिलहाल, पीएम किसान सम्मान निधि स्कीम के तहत सालाना 6000 रुपये मिलते हैं।

केंद्रीय कृषि मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक पहली किश्त में सबसे अधिक 13,68,509 लोगों का भुगतान फेल हुआ. दूसरी में 11,40,085, तीसरी में 8,53,721, चौथी में 10,51,525, पांचवीं में 31,774, जबकि अभी भेजी जा रही छठी किश्त में अब तक 1,68,183 की पेमेंट फेल हुई है. यह 100 फीसदी केंद्र सरकार फंडेड स्कीम है, लेकिन किसान को पैसा तब मिलता है जब राज्य सरकार किसान के डाटा को वेरीफाई करके केंद्र को भेजती है क्योंकि राजस्व राज्य सरकार का विषय है। 


देश में कोरोना संक्रमित 43 लाख के करीब, अबतक 72775 लोगों की जा चुकी है जान*

08-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) चीनी वायरस कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन का आज 166वां दिन है। वहीं देश में एक सितंबर से जारी अनलॉक के चौथे चरण अनलॉक 4 का 8वां दिन है। इसके तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। इन सब उपायों से जन जीवन और अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।
00कोरोना का कहर देश में लगातार जारी.
हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में अबतक साढ़े 42 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 72 हजार के पार पहुंच गया है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक तकरीबन 33 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेटके मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 42,80,423 है, जिसमें 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 8,83,697 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33,23,951 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,809 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1,133 लोगों की मौतें हुई।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 72 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 8 लाख 91 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 1 करोड़ 82 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमितों के मामले में ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। 


बिहार विधानसभा चुनाव टालने, सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर*

08-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) राष्ट्रवादी जनता पार्टी ने आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को स्थगित करने की मांग करते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कोरोनावायरस महामारी और बाढ़ की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए सुप्रीम कोर्ट से चुनाव आयोग को बिहार चुनाव टालने का निर्देश देने की मांग की गई है।  पार्टी ने अपनी याचिका में शीर्ष अदालत से मांग की है कि वह चुनाव आयोग को बिहार विधानसभा चुनाव अगले साल मार्च में कराए जाने का निर्देश दें। बिहार में विधानसभा चुनाव इस साल अक्टूबर से नवंबर के बीच होने की संभावना है।
दलील में कहा गया है, “भारत के लोगों की सुरक्षा के लिए बेहतर होगा कि मार्च, 2021 के महीने में किसी समय चुनाव आयोजित किया जाए, जब राज्य में स्थिति कुछ सामान्य हो जाए, ताकि नागरिकों को महामारी या बाढ़ से कोई खतरा हो और वह इसमें भाग ले सकें और अपना वोट सुरक्षित रूप से दे सकें।
याचिकाकर्ता ने कहा कि वर्तमान में दुनिया के अधिकांश देश कोविड-19 महामारी से पीड़ित हैं और भारत इसका लगभग केंद्र बन गया है।
याचिका में कहा गया है, “भारत एक विकासशील देश है और इसकी एक विशाल आबादी है। संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य यूरोपीय देशों जैसे विकसित देशों की तुलना में हमारे देश की विशाल आबादी और चिकित्सा सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए, फैसला लिया जाए, क्योंकि हर तरह से संभावना है कि यह महामारी आगे और बढ़ेगी। भारत के लोगों का जीवन अभी खतरे में है।
राज्य में बाढ़ की स्थिति का हवाला देते हुए दलील में कहा गया है कि लाखों लोग बेघर हो गए हैं और उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। इसलिए, इन असाधारण परिस्थितियों में सरकार को वोट डालने के लिए लोगों पर किसी तरह का भार नहीं डालना चाहिए।
याचिकाकर्ता ने अपनी दलील में कहा है कि ऐसे समय में जब महामारी अपने चरम पर है और राज्य में बाढ़ के कारण लोगों की स्थिति दयनीय है, तो इस समय चुनाव कराने से बचना चाहिए। 

राजपा अध्यक्ष के माध्यम से दी गई याचिका में कहा गया है कि बिहार विधानसभा चुनाव स्थगित करने के बारे में निर्वाचन आयोग को 30 जून को एक प्रतिवेदन दिया गया था, लेकिन अभी तक इस पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। 


LAC पर पेंगोंग के पास चीनी सैनिकों ने की फायरिंग, भारतीय सेना ने दिया जवाब*

08-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। चीन लगातार अपनी चालबाजियों से बाज नहीं रहा है। इस बीच भारतीय सेना अब चीन से निपटने के लिए हर तैयारी कर रही है। इसकी वजह है चीन की लद्दाख में की गई कायराना हरकत। दरअसल, चीन ने बीती रात वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।

घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना ने भी वॉर्निंग फायरिंग की.
जानकारी के मुताबिक चीनी सेना की एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना ने भी वॉर्निंग फायरिंग की है। घटना लद्दाख के पेंगोंग लेक के दक्षिण की है चीनी सेना की वेस्टर्न कमांड ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने गश्त कर रही चीनी सैनिकों की टुकड़ी पर फायरिंग की है इसके जवाब में चीनी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने साफ कहा है कि भारत ने सिर्फ एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए चेतावनी देने के लिए फायरिंग की
चीन की सेना बौखलाई हुई
पेंगोंग इलाके के कई हिस्सों पर भारतीय सेना का कब्जा होने से चीन की सेना बौखलाई हुई है इसी के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सोमवार रात को सीमा पर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भारतीय सेना ने चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग दागे इसके बाद चीन के जवान पीछे हटे कुछ देर बाद ही सीमा पर हालातों को नियंत्रित कर लिया गया था
00लद्दाख में पिछले कई दिनों से हालात खराब.

आपको बता दें कि लद्दाख में पिछले कई दिनों से हालात खराब हैं और हर रोज सीमा पर कुछ ना कुछ हो रहा है. ऐसे में भारतीय सेना अभी से ही तैयारी में जुटी है, ताकि अगर हालात और भी बिगड़ते हैं तो मोर्चे पर डटा जा सके 


प्रीति सूदन विश्व स्वास्थ्य संगठन के पैनल में शामिल, कोरोनावायरस पर होगी रिसर्च*

06-Sep-2020

नई दिली (शोर सन्देश) भारत की पूर्व स्वास्थ्य सचिव प्रीति सूदन को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। उन्हें कोरोनावायरस से निपटने को बने महत्वपूर्ण पैनल में पद दिया गया है। प्रीति सूदन को महामारी की तैयारी और प्रतिक्रिया से जुड़े पैनल का सदस्य बनाया गया है।

भारत की तरफ से पूर्व विदेश सचिव विजय गोखले का नाम दिया गया था. लेकिन पैनल ने प्रीति सूदन का नाम फाइनल किया। दरअसल, पैनल खुद से किसी को भी चुनने के लिए स्वतंत्र था। इस पैनल की प्रमुख न्यूजीलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री हेलन क्लार्क और लाइबेरिया की पूर्व राष्ट्रपति एलन जॉनसन सरलीफ हैं।
00 महामारी कैसे फैली पता लगाएगा पैनल
इस पैनल की पहली मीटिंग 17 सितंबर को होनी है। फिर मई 2021 तक पैनल कोरोनावायरस पर अपनी रिपोर्ट देगा। पैनल इस चीज को देखेगा कि कोरोना महामारी कैसे फैली और देशों इसका ध्यान रखने में कहां विफल हुए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) पैनल की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि ये सदस्य अपने देश की सरकार का प्रतिनिधित्व नहीं करेंगे, बल्कि व्यक्तिगत क्षमता के हिसाब से काम करेंगे।

पता चला है कि सूदन ने इस पैनल में शामिल होने के लिए अप्लाई भी नहीं किया था। बल्कि क्लार्क ने खुद उन्हें शामिल किया है. दरअसल, क्लार्क ने पहले सूदन के साथ काम किया हुआ है। दोनों ने पहले मातृ, नवजात और बाल स्वास्थ्य पर साथ काम किया था। क्लार्क ने हेल्थ मिनिस्टर हर्षवर्धन को फोन करके गोखले की जगह सूदन को चुनने की वजह भी बता दी थी। 


एयरपोर्ट में साबुन के अंदर से निकला 38 लाख का सोना*

06-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सोने के तस्करी करने वालों के पास से 38 लाख का सोना बरामद हुआ है वो भी साबुन के अंदर से तस्करों ने साबुन के अंदर इस तरह सोना को छिपाया था, जो पता नहीं लग पा रहा था। साबुन पैकेट में सील था और उसके अंदर सोना था। ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’’38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।’’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।

साबुन के काटने पर अधिकारियों को सोना मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसको पकड़ लिया। अधिकारियों ने जब साबुन को चेक किया तो उसके अंदर से 38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ। 


भारतीय मानक ब्यूरो में कई पदों पर निकली भर्ती*

06-Sep-2020

नईदिल्ली(शोर सन्देश) भारतीय मानक ब्यूरो में असिस्टेंट डायरेक्टर, असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर निजी सहायक जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)समेत अन्य पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर से शुरु हो चुकी है इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर आवेदन कर सकते हैं आवेदन करने की आखिरी तारीख 26 सितंबर है।

शैक्षणिक योग्यता सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग अलग है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर के पदों के लिए उम्मीदवार का लॉ में स्नातक होना अनिवार्य है असिस्टेंट सेक्शन ऑफिस के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है. वहीं निजी सहायक के पदों के लिए उम्मीदवार का किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है।
इसके अलावा जूनियर ट्रांसलेटर(हिन्दी)के पदों के लिए उम्मीदवार का हिंदी या अंग्रेजी विषय के साथ मास्टर डिग्री होना अनिवार्य है।
आयु सभी पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु सीमा अलग अलग है। कुछ पदों के लिए उम्मीदवार की अधिकतम आयु 27 साल, 30 साल और 35 साल होना अनिवार्य है। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी
आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अन्य सभी आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा

चयन प्रक्रिया उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा परीक्षा दो घंटे की होगी जिसमें उम्मीदवार को 150 सवालों के जवाब देने होंगे यह परीक्षा 150 अंकों की होगी। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account