ब्रेकिंग न्यूज

देश में कोरोना संक्रमित 43 लाख के करीब, अबतक 72775 लोगों की जा चुकी है जान*

08-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) चीनी वायरस कोरोना के संक्रमण के चेन को तोड़ने के लिए देश में 24 मार्च से जारी लॉकडाउन का आज 166वां दिन है। वहीं देश में एक सितंबर से जारी अनलॉक के चौथे चरण अनलॉक 4 का 8वां दिन है। इसके तहत देश में शर्तों के साथ होटल, मॉल, धार्मिक स्थल समेत कई सार्वजनिक जगह भी खुल चुके हैं। इन सब उपायों से जन जीवन और अर्थव्यवस्था तो पटरी पर लौटने लगी है। लेकिन इन सबके बीच देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रहा है।
00कोरोना का कहर देश में लगातार जारी.
हर रोज मरीजों की बढ़ती संख्या परेशान करने वाली हैं। देश में अबतक साढ़े 42 लाख 80 हजार से ज्यादा लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, जबकि कोरोना की चपेट में आकर मरने वालों का आंकड़ा 72 हजार के पार पहुंच गया है। अच्छी बात ये है कि देश में अब तक तकरीबन 33 लाख से ज्यादा लोग ठीक होकर अपने-अपने घरों को पहुंच चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से आज सुबह जारी ताजा अपडेटके मुताबिक, देश में कुल कंफर्म केस की संख्या 42,80,423 है, जिसमें 72,775 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में फिलहाल 8,83,697 एक्टिव केस हैं। वहीं, ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़कर 33,23,951 हो गया है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में 75,809 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 1,133 लोगों की मौतें हुई।

चीनी वायरस कोरोना से भारत समेत दुनियाभर के 200 से ज्यादा देशों में हाहाकार मचा है। दुनियाभर में कोरोनावारस पॉजिटिव मामलों का आंकड़ा 2 करोड़ 72 लाख के पार पहुंच गया है। जबकि मृतकों की संख्या भी 8 लाख 91 हजार के पार पहुंच गया है। वहीं अबतक 1 करोड़ 82 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस को मात देकर ठीक हो चुके हैं। इस बीच भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर पहुंच गया है। भारत ने ब्राजील को पीछे छोड़ दिया है। कोरोना संक्रमितों के मामले में ब्राजील तीसरे और रूस चौथे नंबर पर है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account