नई दिल्ली(शोर सन्देश)। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर अधिकारियों ने सोने के तस्करी करने वालों के पास से 38 लाख का सोना बरामद हुआ है वो भी साबुन के अंदर से तस्करों ने साबुन के अंदर इस तरह सोना को छिपाया था, जो पता नहीं लग पा रहा था। साबुन पैकेट में सील था और उसके अंदर सोना था। ट्विटर यूजर ने इस घटना का वीडियो शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ’’38 लाख का साबुन तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर जब्त किया गया।’’ सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बन गया है।
साबुन के काटने पर अधिकारियों को सोना मिला है। वीडियो में देखा जा सकता है कि तस्करों ने बहुत ही सफाई के साथ एक मशहूर ब्रांड के साबुन में सोना को फिट किया था। लेकिन एयरपोर्ट पर सुरक्षाकर्मियों को इसकी भनक लग गई और उन्होंने उसको पकड़ लिया। अधिकारियों ने जब साबुन को चेक किया तो उसके अंदर से 38 लाख रुपये का गोल्ड बरामद हुआ।