ब्रेकिंग न्यूज

चीन के साथ तनाव के बीच किश्तवाड़ में उतरे अपाचे हेलिकॉप्टर*

08-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत और चीन सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच लद्दाख से सटे प्रदेश के किश्तवाड़ जिले में भी लड़ाकू विमान उतारने की तैयारी शुरू कर दी गई है। किश्तवाड़ में सोमवार को पहली बार लड़ाकू अपाचे हेलीकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई। इलाके के हेलीपैड पर दो अपाचे हेलीकॉप्टर उतारने के साथ ही पायलटों ने पूरे क्षेत्र का जायजा लिया।

हेलीकॉप्टर की लैंडिंग को लेकर एसएसपी हरमीत सिंह मेहता का कहना है कि यहां स्थिति का जायजा लेने आए थे, उन्होंने कहा कि लद्दाख में चीन के साथ तनाव जारी है। इसके चलते आपात स्थिति में इस हेलीपैड के इस्तेमाल की संभावना को पुख्ता किया गया है। बता दें कि यहां एक छोटी हवाई पट्टी का निर्माण भी किया जाना है, जिसके लिए भूमि चिन्हित की गई है उसका काम भी जल्दी शुरू किया जा सकता है।
00 चीन की दूरी लगभग 210 किलोमीटर 

दरअसल भारत से चीन की दूरी लगभग 210 किलोमीटर की है और पाडर को पार करते ही लद्दाख की सीमा शुरू हो जाती है। जजंस्कार इलाका पाडर के साथ लगता है, इसके अलावा कश्मीर संभाग के अनंतनाग जिले और हिमाचल प्रदेश की सीमा भी किश्तवाड़ जिले के साथ लगती है ऐसे में यह क्षेत्र महत्वपूर्ण हो जाता है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account