नई दिल्ली(शोर सन्देश)। लद्दाख सीमा पर भारत और चीन के बीच गतिरोध जारी है। चीन लगातार अपनी चालबाजियों से बाज नहीं आ रहा है। इस बीच भारतीय सेना अब चीन से निपटने के लिए हर तैयारी कर रही है। इसकी वजह है चीन की लद्दाख में की गई कायराना हरकत। दरअसल, चीन ने बीती रात वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गोलीबारी की जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया।
घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना ने भी वॉर्निंग फायरिंग की.
जानकारी के मुताबिक चीनी सेना की एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए भारतीय सेना ने भी वॉर्निंग फायरिंग की है। घटना लद्दाख के पेंगोंग लेक के दक्षिण की है चीनी सेना की वेस्टर्न कमांड ने आरोप लगाया है कि भारतीय सेना ने गश्त कर रही चीनी सैनिकों की टुकड़ी पर फायरिंग की है इसके जवाब में चीनी सेना ने भी जवाबी कार्रवाई की है लेकिन भारतीय सेना के सूत्रों ने साफ कहा है कि भारत ने सिर्फ एलएसी में घुसपैठ रोकने के लिए चेतावनी देने के लिए फायरिंग की
चीन की सेना बौखलाई हुई
पेंगोंग इलाके के कई हिस्सों पर भारतीय सेना का कब्जा होने से चीन की सेना बौखलाई हुई है इसी के चलते चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी सोमवार रात को सीमा पर आगे बढ़ने लगी। इस दौरान भारतीय सेना ने चेतावनी के लिए हवा में फायरिंग दागे इसके बाद चीन के जवान पीछे हटे कुछ देर बाद ही सीमा पर हालातों को नियंत्रित कर लिया गया था
00लद्दाख में पिछले कई दिनों से हालात खराब.
आपको बता दें कि लद्दाख में पिछले कई दिनों से हालात खराब हैं और हर रोज सीमा पर कुछ ना कुछ हो रहा है. ऐसे में भारतीय सेना अभी से ही तैयारी में जुटी है, ताकि अगर हालात और भी बिगड़ते हैं तो मोर्चे पर डटा जा सके