
नई दिल्ली(शोर सन्देश)। आज शिक्षक दिवस के अवसर पर, राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद 47 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार ’प्रदान करेंगे 45 सामान्य और 2 विशेष श्रेणी के शिक्षक होंगे। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। कोरोना को देखते हुए, देश भर के शिक्षकों ने डिजिटल माध्यम से समारोह आयोजित किया गया हैं।
शिक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि मंत्रालय द्वारा गठित स्वतंत्र जूरी ने 153 शॉर्टलिस्ट किए गए शिक्षकों के आवेदनों पर डिजिटल रूप से संपर्क करके विचार किया और देशभर के 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के कुल 47, विशेष श्रेणी के 2 शिक्षकों सहित शिक्षकों को ’राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार’ के लिए चुना गया था। इनमें केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, दिल्ली परमाणु ऊर्जा शिक्षा बोर्ड, नवोदय विद्यालय समिति, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय और भारतीय विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा परिषद शामिल हैं।
इस साल गुजरात और उत्तर प्रदेश के 3-3 शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा दिल्ली, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, सिक्किम, झारखंड, कर्नाटक और तमिलनाडु के दो शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरी ओर, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, राजस्थान, गोवा, लद्दाख, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, मेघालय, त्रिपुरा, असम, केरल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र और पुदुचेरी के एक-एक शिक्षक को सम्मानित किया जाएगा।
गौरतलब है कि पिछले साल राष्ट्रपति ने विज्ञान भवन में 46 उत्कृष्ट शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया था। यह पुरस्कार उन मेधावी शिक्षकों को दिया जाता है जिन्होंने अपनी प्रतिबद्धता के माध्यम से न केवल स्कूली शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार किया है, बल्कि अपने छात्रों के जीवन को भी समृद्ध किया है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। लद्दाख में सीमा पर भारत और चीन के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। अब अरुणाचल प्रदेश से बड़ी खबर सामने आई है। चीनी सेना ने पांच लोगों को अगवा कर लिया है। यह दावा अरुणाचल प्रदेश से कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने किया है। उन्होंने कहा कि चीनी सेना ने सीमा से 5 भारतीयों को उठा ले गई है।
अरुणाचल प्रदेश के कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग का दावा है कि प्रदेश के ऊपरी सुबनसिरी जिले के पांच लोगों का कथित तौर पर चीन की सेना(पीएलए) ने अपहरण कर लिया गया है। कुछ महीने पहले भी ऐसी घटना घटी थी। सरकार को चीन की सेना को जवाब देना चाहिए। इसको लेकर निनॉन्ग ने पीएमओ को भी ट्वीट को टैग किया है और जानकारी दी है।
इसके अलावा कांग्रेस विधायक निनॉन्ग एरिंग ने अपने ट्वीट में दो स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इनमें पांच लोगों के नाम हैं, जिनका अपहरण किए जाने का दावा किया है। निनॉन्ग एरिंग का कहना कि सरकार को चीन पर कार्रवाई करनी चाहिए और चीनी विस्तारवाद नीतियों की जांच करें।
गौरतलब है कि जून में भारतीय और चीनी सेना के बीच गलवान घाटी में हिंसक झड़प हुई थी जिसमें 20 भारतीय सैनिक शहीद हो गए थे, तो वहीं करीब 40 चीनी सैनिक भी मारे गए थे। इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव जारी है। चीन ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ करने की कोशिश की है जिसे सेना ने नाकाम कर दिया है। हाल ही में चीन ने पैंगोंग झील के दक्षिणी किनारे के कुछ भारतीय क्षेत्रों में घुसपैठ की कोशिश की थी, लेकिन भारतीय सेना ने चीनी सैनिकों को खदेड़ दिया।
चीन लगातार बातचीत की आड़ में भारत के खिलाफ साजिश कर रहा है। एक तरफ तो चीन विवाद को बातचीत के जरिए सुलझाने की राग अलापता है, तो वहीं सीमा पर लगातार घुसपैठ की कोशिश कर रहा है।
रूस के दौरे पर गए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और चीन के रक्षा मंत्री के बीच मॉस्को में शुक्रवार को अहम बैठक हुई। चीन के रक्षी मंत्री और भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच यह बैठक 2 घंटे 20 मिनट तक चली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रूस की राजधानी मॉस्को में चीनी रक्षा मंत्री वेई फेंघे से मुलाकात की। चीन के रक्षा मंत्री फेंघे ने राजनाथ सिंह से मिलने का समय मांगा था।
इस समय दोनों नेता शंघाई कोऑपरेशन ऑर्गनाइजेशन (एससीओ) की बैठक के लिए रूस के दौरे पर हैं। दोनों देशों के रक्षा मंत्री की यह बैठर मॉस्को के मेट्रोपोल होटेल में शुक्रवार रात 9:30 शुरू हुई थी जो 2 घंटे 20 मिनट तक चली।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने प्राथमिकता क्षेत्र ऋण श्रेणी का दायरा बढ़ा दिया है। इसके चलते छोटे किसानों को सोलर और कम्प्रेस्ड बायो गैस प्लांट लगाने के लिए बैंकों से आसानी से कर्ज मिल सकेगा। आरबीआई द्वारा प्रायोरिटी सेक्टर लेंडिंग के रिव्यू करने की वजह से नए स्टार्टअप्स को भी 50 करोड़ रुपए तक का लोन (कर्ज) आसानी से मिलेगा। आरबीआई ने शुक्रवार को बताया कि PSL गाइडलाइंस को रिव्यू करने के बाद इसे उभरती राष्ट्रीय प्राथमिकताओं के अनुकूल संशोधित किया है। संभी अंशधारकों के साथ विचार-विमर्श के बाद इसे समावेशी विकास पर फोकस किया गया है।
RBI ने कहा, संशोधित गाइडलाइंस के तहत कर्ज से वंचित क्षेत्रों तक लोन की पहुंच को बेहतर किया जा सकेगा। इससे छोटे और सीमांत किसानों तक समाज के कमजोर वर्गों को अधिक कर्ज उपलब्ध हो सकेगा। अक्षय उर्जा और स्वास्थ्य ढांचे में भी कर्ज को बढ़ाया जा सकेगा। अब PSL में स्टार्टअप्स को बैंकों से 50 करोड़ रुपए तक का फाइनेंस उपलब्ध कराया जाएगा। किसानों को सोलर पावर प्लांट्स और कंप्रेस्ड बायो गैस प्लांट्स के लिए कर्ज दिया जाएगा।
इसके अतिरिक्त रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने यह भी कहा कि कुछ चिन्हित जिलों में प्रायोरिटी सेक्टर क्रेडिट को बढ़ाया गया है। इनमें ऐसे जिलों को शामिल किया गया है, जहां पहले प्राथमिकता प्राप्त क्षेत्र ऋण का प्रवाह तुलनात्मक रूप से कम है। किसान उत्पादक संगठनों (FPO) और किसान उत्पादक कंपनियों (FPC) के लिए अधिक लोन की सीमा तय की गई है। अक्षय उर्जा और आयुष्मान भारत समेत स्वास्थ्य ढांचे के लिए लोन की सीमा को दोगुना किया गया है।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारतीय रेलवे अब ट्रेनों के टाइम टेबल को पूरी तरह से बदलने की तैयारी में है। नये टाइम टेबल के लिए रेलवे अब करीब 500 ट्रेनों को बंद करने और 10 हजार स्टॉप को खत्म करने जा रही है। इस टाइम टेबल को कोरोना वायरस महामारी खत्म होने के बाद लागू किया जाएगा, जब कोरोना काल से पहले की तरह ट्रेनों का संचालन शुरू होगा. एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि टाइम टेबल में इन बदलावों के बाद भारतीय रेलवे की कमाई सालाना 1500 करोड़ रुपये तक बढ़ा जाएगी। रेल मंत्रालय के एक आंतरिक आकलन के अनुसार, 1500 करोड़ रुपये की यह अनुमानित कमाई बिना किराये या अन्य चार्ज में बढ़ोतरी के ही आएगी।
यह टाइम टेबल समेत अन्य ऑपरेशनल पॉलिसी में बदलाव की जरिए होगी। 15 फीसदी ज्यादा माल भाड़ा ट्रेनों का एक्सक्लुसिव कॉरिडार में ज्यादा तेज स्पीड पर चलाया जा सकेगा। रेलवे ने अनुमान लगाया है कि पूरे नेटवर्क में पैसेंजर ट्रेन सर्विस की औसत स्पीड में 10 फीसदी का इजाफा होगा। भारतीय रेलवे ने आईआईटी बॉम्बे के विशेषज्ञों के साथ मिलकर जीरो बेस्ड टाइम-टेबल तैयार किया है।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। सरकारी तेल कंपनियों ने आज पेट्रोल की कीमत में कोई दलाव नहीं किया है, लेकिन डीजल आज सस्ता हो गया है। कल पेट्रोल-डीजल दोनों के दाम स्थिर थे। इंटरनेशनल मार्केट में कच्चे तेल के दाम में अभी भी सुस्ती छाई हुई है। बहुत दिनों बाद डीजल के दाम पिछले दिनों कम हुए थे। आज देश में डीजल की कीमत में 13 पैसे की कटौती की गई है। जबकि पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली में आज 5 सितंबर को पेट्रोल के दाम स्थिर हैं, डीजल के दाम में 13 पैसे की कटौती हुई है। पेट्रोल 82.08 रुपए लीटर है और डीजल 73.27 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में भी पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है, लेकिन डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल कल के भाव 88.73 रुपए प्रति लीटर और डीजल के दाम 13 पैसे घटकर 98.81 रुपए प्रति लीटर हैं।
कोलकाता में भी आज पेट्रोल की कीमत कल के बराबर है। पेट्रोल 83.57 रुपए प्रति लीटर है और डीजल की कीमत 13 पैसे कम होकर 76.77 रुपए प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है। इसी तरह चेन्नई में भी पेट्रोल के दाम स्थिर हैं। पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर और डीजल 13 पैसे सस्ता हो गया है। इसकी कीमत 78.58 रुपए प्रति लीटर है।
पेट्रोल-डीजल के भाव रोजाना बदलते हैं और सुबह 6 बजे अपडेट हो जाते हैं। पेट्रोल-डीजल का रोज़ का रेट आप SMS के जरिये भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP के साथ शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को शिक्षक दिवस के मौके पर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों को गढ़ने के उनके प्रयासों के लिए देश सदैव उनका आभारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, `राष्ट्र निर्माण और छात्रों को गढ़ने में हमारे मेहनती शिक्षकों के योगदान के प्रति हम सदैव आभारी रहेंगे। शिक्षक दिवस के मौके पर अपने शिक्षकों के अतुलनीय प्रयासों के लिए हम उनका आभार जताते हैं।`
इस अवसर पर मोदी ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। डॉ. राधाकृष्णन की जयंती को देश में शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। एक अन्य ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि शिक्षकों से बेहतर कौन देश के भव्य इतिहास से हमारे जुड़ाव को और गहरा कर सकता है।
इसके साथ ही उन्होंने पिछले रविवार के अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के उस अंश को भी साझा किया जिसमें उन्होंने छात्रों और शिक्षकों से स्वतंत्रता संग्राम के गुमनाम नायकों की कहानियों को सामने लाने का आग्रह किया था।
अपने संबोधन में उन्होंने गुमनाम नायकों की कहानी सामने लाने के लिए शिक्षकों से इसके लिए तैयारी शुरू करने और एक माहौल बनाने की दिशा में काम शुरू करने का आह्वान किया था।

जबलपुर (शोर सन्देश)। शहर में एक बड़ा हादसा सामने आया है। हादसे में एक ट्रक ने महिला को घसीटते हुए बंद गेट को तोड़कर 3 वाहनों को क्षतिग्रस्त किया। इस हादसा में कुल 4 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुए हैं। मौके पर महिला की मौत हो गई है। गेट बंद होने से महिला और उसके साथ में जा रहे पुरुष किनारे खड़े थे। सामने फाटक के उस तरफ खड़ी रेलवे कर्मचारी की मोटरसाइकिल भी चकनाचूर हुई।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। चीन से जारी तनातनी के बीच चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ विपिन रावत ने बड़ा बयान दिया है। जनरल बिपिन रावत ने कहा है कि भारत के खिलाफ चीन और पाकिस्तान एक साथ मोर्चा खोल सकते हैं, लिहाजा भारत दोनों फ्रंट पर अपनी तैयारियों को पुख्ता कर रहा है। सीडीएस जनरल रावत ने सख्त लहजे में कहा कि सरहद पर चीन और पाकिस्तान किसी भी तरह का गुस्ताखी करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
सीडीएस रावत ने पाकिस्तान को भी चेताते हुए कहा कि हम सीमा पर शांति चाहते हैं। पर चीन की उकसावे वाली कार्रवाईयों से निपटने में सक्षम हैं।
सीडीएस जनरल रावत ने सख्त लहजे में कहा कि सरहद पर चीन और पाकिस्तान किसी भी तरह का गुस्ताखी करता है तो उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। हमारे तीनों अंग (थल सेना, वायु सेना और जल सेना) खतरों से निपटने में समर्थ हैं। भारत-अमेरिका रणनीति साझेदारी मंच से जनरल रावत ने पाकिस्तान की तरफ से की जा रही नापाक कोशिशों के बारे में बताते हुए कहा, `पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर छेड़ा हुआ है। वह जम्मू-कश्मीर में आतंकियों की घुसपैठ के अलावा भारत के अन्य हिस्सों में आतंकवाद फैलाने की कोशिश कर रहा है। वह उत्तरी सीमा पर हमारे लिए कुछ मुश्किल खड़ा करना चाहता है, लेकिन वह इसमें नाकाम होगा और उसे भारी नुकसान झेलना पड़ेगा।`
सीडीएस रावत ने कहा कि चीन की ओर से पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) को दी जा रही आर्थिक सहायता और पाक को लगातार उपलब्ध कराया जा रहा सैन्य व राजनयिक सहयोग यह मांग करता है कि हम उच्च स्तर की तैयारियां करें। उन्होंने कहा कि `हमने अपनी सीमाओं पर इससे निपटने के लिए एक रणनीति तैयार की है।`
जनरल रावत ने कहा कि भारतीय सशस्त्र बलों को वर्तमान के हालातों से निपटना होगा और आने वाले समय की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही उन्होंने कहा कि भारत सरकार भी सशस्त्र बलों के बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीएस ने कहा कि `हम क्षेत्र के अधिकांश देशों के साथ द्विपक्षीय बातचीत में संलग्न हैं, जिसमें चीन भी शामिल है।`
आपको बता दें कि भारत और चीन की सेनाएं वास्तविक नियंत्रण रेखा पर पिछले चार महीने से आमने-सामने हैं। बातचीत के कई स्तरों के बावजूद, अभी तक गतिरोध खत्म करने को लेकर कोई सफलता नहीं मिल सकी है।

भारत की तीनों सेनाओं की ये हैं तैयारियां
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। भारतीय सैनिक लद्दाख में पैंगोंग लेक के दक्षिणी किनारे पर चीन की सेना को पहले ही खदेड़ चुके हैं। अब सबकी नजर इस बात पर है कि चीन क्या करने वाला है। इस इलाके में जल्द ही भीषण सर्दी शुरू होने वाली हैं और चीन को जो कुछ भी करना है उसके लिए उसके पास ज्यादा समय नहीं है।
भारतीय सेना इस बात को अच्छी तरह समझती है. यही वजह है कि लद्दाख से अरुणाचल प्रदेश तक भारत की तीनों सेना पूरी तरह से सतर्क है। रक्षा विशेषज्ञों के मुताबिक अपनी विस्तारवादी नीतियों की वजह से बदनाम चीन की सेना इस बार बुरी तरह फंस गई है। दरअसल लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में सर्दियों में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ती है। ऐसे में सर्दियों में इस इलाके में कोई भी सैन्य ऑपरेशन करना बेहद मुश्किल माना जाता है।
ऐसे में यदि चीनी सेना अगले एक महीने तक कोई सैन्य कार्रवाई नहीं कर पाती है तो अगली गर्मियों तक भारतीय सेना इस इलाके की ऊंची चोटियों पर तैनात रहेगी। इस दौरान भारतीय सेना को अपनी स्थिति मजबूत बनाने का समय मिल जाएगा और फिर इसे ही Line Of Control मान लिया जाएगा।
हालात को देखते हुए भारतीय सेना लगातार अपनी तैयारियां करने में जुटी हुई है। भारतीय सेना लद्दाख में करीब 20 हजार सैनिकों के रहने का इंतजाम कर रही है। पिछले साल तक पूर्वी लद्दाख में लगभग 15 हजार सैनिक तैनात रहते थे., लेकिन इस समय वहां करीब चार गुना अधिक यानी करीब 60 हज़ार सैनिक तैनात हैं। जवानों को लद्दाख की कड़ाके की सर्दी में सुरक्षित रखना सबसे बड़ी चुनौती है।
सर्दियों में चुशूल का तापमान शून्य से 30 डिग्री तक नीचे पहुंच जाता है। इसके लिए खास तरह के थर्मल टेंट की जरूरत होती है, जिसमें रहकर सैनिक मोर्चा संभाल सकें। अक्टूबर के बाद से पूर्वी इलाकों में जरूरी सामान की सप्लाई भी मुश्किल हो जाती है। इसलिए सेना के सैकड़ों ट्रक लगातार रसद आपूर्ति में जुटे हुए हैं। जानकारों के मुताबिक LAC पर मौजूदा हालात फिलहाल भारतीय सैनिकों के लिए अनुकूल हैं और उन्होंने सभी अहम मोर्चों पर वर्चस्व बनाया हुआ है।
इसी बीच सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे दो दिन के दौरे पर लेह-लद्दाख पहुंचे हुए हैं, जबकि एयरचीफ मार्शल RKS भदौरिया ने पूर्वी सीमा के Forward Air Bases का दौरा किया है। वहीं नेवी लगातार हिंद महासागर में चीन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। आशंका जताई जा रही है कि चीन देश की पूर्वी सीमा यानी सिक्किम और अरुणाचल में भी कोई हरकत कर सकता है. इसे देखते हुए सेना और वायु सेना इन इलाकों में लगातार चौकसी बनाए हुए हैं।
जनरल बिपिन चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरब बिपिन रावत ने कहा कि सीमा पर शांति बनाए रखने के लिए भारत और चीन में आपसी प्रोटोकॉल हैं. दोनों देशों ने वर्ष 1993 में इस पर हस्ताक्षर किए थे, लेकिन हाल ही में हमने चीन की ओर से LAC पर आक्रामक कार्रवाई देखी है, लेकिन हमारी तीनों सेनाएं सीमा पर मौजूद खतरे से निपटने में सक्षम हैं।
वहीं विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि पिछले चार महीनों में हमने जो हालात देखे हैं। वे सीधे तौर पर चीन की ओर से ज़मीन पर यथास्थिति बदलने की एकतरफा कार्रवाई का नतीजा है। ये उन द्विपक्षीय समझौतों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन है, जिन्होंने तीन दशकों तक सीमावर्ती इलाकों में शांति बरकरार रखी थी।

जयपुर (शोर सन्देश)। प्रदेश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच विधायक, मंत्री व नेता भी लगातार इसकी चपेट में आ रहे हैं। अब भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इस बारे में उन्होंने खुद ट्विटर के जरिए जानकारी दी।पूनिया ने ट्वीट कर बताया कि कल प्रवास से आने के बाद #Covid_19 की जांच करवाई यद्यपि मुझे लक्षण नहीं थे, लेकिन मेरी रिपोर्ट +Ve आई है और डाक्टरी सलाह पर मैंने स्वयं को घर पर ही आइसोलेट किया है, विगत दिनों मेरे से संपर्क में आए सभी व्यक्ति अपना परीक्षण करवा लें, सहयोग के लिए धन्यवाद। बता दें कि पूनिया जोधपुर दौरे से लौटने के बाद कोरोना संक्रमित हुए हैं।