ब्रेकिंग न्यूज

आज के व्रत, त्यौहार: सावन सोमवार

10-Jul-2023
रायपुर (शोर संदेश) - हिंदू धर्म के अनुसार, श्रावण को शिवत्व के अनुरूप वर्ष का सबसे पवित्र महिना माना जाता है, तथा साप्ताहिक दिन सोमवार को शिव की उपासना का दिन माना गया है। इस प्रकार श्रावण माह के सोमवार की महत्ता और भी अधिक होजाती है।


रावण को साधारण बोल-चाल की भाषा मे सावन कहा जाता है, अतः सावन के सोमवार भगवान शिव के सबसे प्रिय दिन माने जाते हैं। सावन के सोमवार को ऐसे भी परिभाषित किया जा सकता है, हिंदू कैलेंडर के महिने श्रावण के दौरान आने वाले साप्ताहिक दिन सोमवार के त्यौहार।

2023 श्रावण दो माह तक रहेगा
भगवान शिव को समर्पित श्रावण का महीना करीब 19 साल बाद 2023 में दो महीने के लिए मनाया जाएगा और इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है मलमास। श्रावण या सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होगा और 31 अगस्त 2023 को समाप्त होगा।

सावन 2023
सावन प्रारम्भ: 4 जुलाई
सावन शिवरात्रि: 15 जुलाई
अधिक मास (सावन): 18 जुलाई - 16 अगस्त
सावन समाप्त: 31 अगस्त

सावन के सोमवार व्रत 2023
सावन का पहला सोमवार: 10 जुलाई 2023
सावन का दूसरा सोमवार: 17 जुलाई 2023
सावन का तीसरा सोमवार: 24 जुलाई 2023 (अधिक)
सावन का चौथा सोमवार: 31 जुलाई 2023 (अधिक)
सावन का पांचवा सोमवार: 07 अगस्त 2023 (अधिक)
सावन का छठा सोमवार:14 अगस्त 2023 (अधिक)
सावन का सातवां सोमवार: 21 अगस्त 2023
सावन का आठवां सोमवार: 28 अगस्त 2023

संबंधित अन्य नाम- श्रावण सोमवार, सावन सोमवार व्रत, सोलह सोमवार, 16 सोमवार
शुरुआत तिथि- श्रावण का साप्ताहिक दिन सोमवार
कारण- भगवान शिव का प्रिय महीना
उत्सव विधि- व्रत, अभिषेकम, भजन-कीर्तन



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account