ब्रेकिंग न्यूज

बॉक्स ऑफिस पर गदर-2 की सुनामी...

12-Aug-2023

मुंबई (शोर सन्देश)। गदर-2 ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दिया है। फिल्म ने पहले दिन 40 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। पठान के बाद गदर-2 2023 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। फिल्म को लेकर ऑडियंस में जो क्रेज था, फिल्म ने उसी हिसाब से कमाई भी की।

शनिवार और रविवार को फिल्म की कमाई और ज्यादा बढ़ सकती है। दूसरी तरफ OMG-2 ने पहले दिन 10.26 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। ऑडियंस और क्रिटिक्स OMG-2 को भी काफी पसंद कर रहे हैं, लेकिन कमाई के मामले में गदर-2 इससे कोसों आगे है।

वहीं दूसरी तरफ रजनीकांत की फिल्म जेलर ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।

अनुमान के मुताबिक रहा गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन
गदर-2 के पहले दिन के लिए 2 लाख 74 हजार टिकट बिके थे। एडवांस बुकिंग के मामले में पठान के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी बन गई थी। पहले से अनुमान लगाया जा रहा था कि फिल्म 30 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग लेगी। इंडस्ट्री ट्रैकर sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने इससे भी ज्यादा 40 करोड़ की ओपनिंग ले ली है।

सनी देओल की पिछली फिल्म से 400% ज्यादा रहा गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन
सभी जानते हैं कि गदर ने बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म किया था। लोगों के जेहन में आज भी यह फिल्म है। शायद इसी वजह से इसके दूसरे पार्ट के लिए इतनी दीवानगी देखी जा रही है। हम कह सकते हैं कि सनी देओल की वजह से नहीं बल्कि गदर की लीगेसी की वजह से फिल्म इतनी बड़ी ओपनिंग लेने में कामयाब हुई है।

अगर सनी देओल की पिछली कुछ फिल्मों का रिकॉर्ड देखें तो 2022 में रिलीज हुई फिल्म 'चुप' ने 3 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली थी, जबकि 9.75 करोड़ रुपए का लाइफ टाइम कलेक्शन किया था।

इस हिसाब से गदर-2 का फर्स्ट डे कलेक्शन इससे तकरीबन 400% ज्यादा है। 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पल-पल दिल के पास' ने 7.95 करोड़ रुपए का ओवरऑल कलेक्शन किया था।

2016 में रिलीज हुई एक और सीक्कल फिल्म 'घायल-वंस अगेन' ने 7.20 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म का लाइफ टाइम कलेक्शन 35.7 करोड़ रुपए था। यह भी फिल्म फ्लॉप हो गई थी।

विवादों के बीच भी OMG-2 का कलेक्शन बेहतर
अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म OMG-2 को लेकर रिलीज से पहले काफी विवाद था। फिल्म की रिलीज रुकने की भी आशंका थी, हालांकि फिल्म अपने तय समय पर रिलीज हुई और इसने पहले दिन डिसेंट कलेक्शन भी किया।

अक्षय कुमार की पिछली कुछ फिल्मों के प्रदर्शन की बात करें तो उनकी इससे पहले रिलीज मूवी सेल्फी डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म ने 2.55 करोड़ रुपए का फर्स्ट डे कलेक्शन किया था। 2022 में रिलीज हुई रामसेतु ने 15.25 करोड़ की ओपनिंग ली थी।

अक्षय कुमार की पिछली 5 फिल्मों का फर्स्ट डे कलेक्शन
OMG-2- 10.26 करोड़ रुपए
सेल्फी- 2.55 करोड़ रुपए
रामसेतु-15.25 करोड़ रुपए
रक्षा बंधन-8.20 करोड़ रुपए
सम्राट पृथ्वीराज- 10.70 करोड़ रुपए

जेलर की कमाई में गिरावट
जेलर की कमाई में दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली। फिल्म ने दूसरे दिन 26.56 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। फिल्म का फर्स्ट डे कलेक्शन 48.35 करोड़ रुपए था। ये आंकड़े सभी भाषाओं के मिलाकर हैं। अब फिल्म ने दो दिनों में 75.35 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account