ब्रेकिंग न्यूज

मनोरंजन

आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं

10-Sep-2021

मेष-आज आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे व आपको आज अपनी परेशानियां बहुत कम लगेंगी, जिसके कारण आप आज प्रसन्न होगा। व्यवस्था में आज आपको लाभ भी बहुत अधिक मात्रा में होगा, लेकिन फिर भी आपके मन मे संतोष होगा और आप अपनी जरूरतें पूरी करने में सफल रहेंगे। आज आपको कठिन परिश्रम के बाद ही सफलता मिलेगी, इसलिए ज्यादातर कार्यों को कल के लिए ही टालना बेहतर होगा। नौकरी में आज आपके कुछ शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश कर सकते हैं, लेकिन आप आज उनकी परवाह नहीं करेंगे।

वृष-आज का दिन आपके लिए थोड़ा संभल कर चलने का होगा। आज आप जल्दबाजी में किसी भी निर्णय पर ना पहुंचे। यदि आपने ऐसा किया, तो बाद में आपको पछताना पड़ सकता है। यदि आज किसी से धन के लेन-देन की बात चल रही है, तो उसे भी कुछ समय के लिए टाल दें। यदि आज आप किसी के कहे अनुसार धन का निवेश करेंगे, तो वह आपको भविष्य में लाभ दे सकता है, लेकिन कार्य व व्यवसाय में यदि आप जोर जबरदस्ती से कुछ बेचने की कोशिश करेंगे, तो आपको नुकसान दे सकता हैं। विवाह योग्य जातको के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे।

मिथुन-आज आपके चारों ओर का वातावरण सुखद व अनुकूल रहेगा। आज आप जिस भी कार्य में हाथ डालेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी व संतान पक्ष की ओर से भी आज आपको कोई मन मुताबिक समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। यदि आप अपने परिवार के किसी सदस्य से कोई वाद विवाद चल रहा था, तो पहले आज सुलझ सकता है, लेकिन दोपहर के समय आज आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जिसके बाद आपको थोड़ी परेशानी होगी।

कर्क-आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहेगा। आज आपको अपने कार्य क्षेत्र में एक के बाद एक नए कार्य से ऊपर जा सकते हैं, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे और व्यस्तता के बीच आप अपने परिवार के सदस्यों के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे, लेकिन आपको अपने जीवन साथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, नहीं तो उसमें कुछ गिरावट आ सकती है। घर में आज किसी मांगलिक कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है। भाइयों के साथ यदि आपका कोई मनमुटाव चल रहा था, तो उसमें भी आज सुधार होगा। ससुराल पक्ष से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।

सिंह-सामाजिक दृष्टिकोण से आज का दिन उत्तम रहेगा और यदि आपने अपने पारिवारिक बिजनेस के लिए कुछ योजनाएं बनाई हैं, तो आज उन योजनाओं आरंभ करने में सफल रहेंगे। आज आप अपने घर पर खर्च भी दिल खोल कर करेंगे। साझेदारी में यदि किसी व्यापार को चलाया हुआ है, तो आज आप उसमें किसी प्रोजेक्ट पर भी काम कर सकते हैं। नौकरी से लड़कों को जातकों को आज किसी महिला मित्र के सहयोग से धन लाभ हो सकता है। यदि आज आपका किसी से कोई वाद-विवाद हो, तो आपको उसमें पड़ने से बचना होगा।

कन्या-आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा, लेकिन आज आपको परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। आध्यात्म के प्रति आज आपकी रूचि बढ़ेगी। नौकरी से जुड़े जातकों को आज मन लगाकर कार्य करना होगा, यदि ऐसा नहीं किया, तो उनका कोई कार्य बिगड़ सकता है। यदि आपने व्यापार में किसी बड़ी डील को फाइनली किया था, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकती है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।

तुला-आज का दिन आपके लिए उतम रहने वाला है। भाइयों की मदद से आज आपको आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। नौकरी ढूंढ रहे जातकों को आज किसी प्रियजन की मदद से कोई रोजगार मिल सकता है। व्यापार में भागदौड़ अधिक होने के कारण मौसम के प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकते है, जिसके कारण आपको परेशान हो सकती हैं। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य में आज आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। यदि आपने संतान के लिए कहीं निवेश करने का मन बनाया है, तो अवश्य करें क्योकि भविष्य में वह आपको भरपूर लाभ दे सकता है।

वृश्चिक-यदि आपने किसी नए व्यवसाय को किया था, तो उसमें अब आपके प्रयास हर रंग लाएंगे, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको अपनी खुशी का ज्यादा दिखावा नहीं करना है। यदि ऐसा किया, तो आपको आपके शत्रुओं की नजर लग सकती है। सामाजिक कार्यक्रमों से भी आज आपकी ख्याति चारों ओर फैलेगी जिसका आपको लाभ अवश्य मिलेगा। यदि आपके पिताजी को कोई रोग है, तो उनके कष्टों में आज वृद्धि हो सकती है। यदि ऐसा हो, तो डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु-आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। विद्यार्थियों को आज अपने सीनियर से कुछ सुझावों की आवश्यकता होगी। भाइयों के सहयोग से आज आपको पारिवारिक बिजनेस में मदद मिलेगी। आज आपके ससुराल पक्ष के आपको आपको कोई दुखद समाचार सुनने को मिल सकता है, जिसके कारण आपका मन परेशान होगा। अच्छे कार्य में आज आपका कुछ धन व्यय हो सकता है। आज आपको अपनी माता जी के स्वास्थ्य के प्रति भी सचेत रहने की आवश्यकता है, क्योंकि उनको आज कोई समस्या हो सकती है।

मकर-आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। कार्य क्षेत्र में आज आपके सुझावों का स्वागत होगा, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्न होगा व आपके सुझाव से आज कोई कठिन कार्य सरलता से पूरा होगा। आज आपको अपने किसी परिजन के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम करना पड़ सकता है। रचनात्मक कार्य मे आज आपकी रुचि बढ़ेगी। धन लाभ के मामले में आज दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने दिल व दिमाग दोनों की सुननी होगी तभी किसी निर्णय को ले और किसी के बहकावे में ना आए। आज आप अपने परिवार के साथ धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं।

कुंभ-आज यदि आपको आपके व्यापार में कोई बाधा आ रही थी, तो वह किसी परिजन किसी परिजन की मदद से दूर होगी, जिससे आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के सभी कार्य को पूरा करने में सफल रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको आज किसी मामले में निराशा हाथ लग सकती है। यदि ऐसा हो, तो परेशान ना हो, लेकिन जमीन जायदाद संबंधी आज के मामले में आपको लेनदेन से दूर रहना होगा, नहीं तो भविष्य में यह आप के लिए कोई बहुत बड़ा नुकसान करवा सकता है।

मीन-आज का दिन आपकी सुख सुविधाओं में वृद्धि का दिन रहेगा। दांपत्य जीवन में यदि कोई अवरोध चल रहा है, तो आज वह समाप्त होगा। व्यापार में प्रतिद्वंदी भी आज आपके कार्यों को बिगाड़ने की कोशिश में लगे रहेंगे, इसलिए आज आपको उनसे सावधान रहना होगा। धन के साथ आज आपकी अन्य सुख सुविधाओं में भी वृद्धि होगी, जिसे देख कर आपका और आपके परिवार के सदस्यों का मन प्रसन्न होगा। सायंकाल का समय आज आप वृद्धजनों की सेवा में व्यतीत करेंगे व पुण्य कार्य पर भी कुछ धन व्यय करेंगे, जिससे आपके यश में वृद्धि होगी।


निर्देशक मणिरत्नम के खिलाफ शिकायत दर्ज शूटिंग के दौरान हुई थी घोड़े की मौत

03-Sep-2021

हैदराबाद (शोर संदेश) मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की टीम पिछले कई महीनों से `पोन्नियिन सेलवन` की शूटिंग कर रही है। चूंकि ये एक पीरियड वॉर फिल्म है, इसलिए शूटिंग के दौरान घोड़ों का इस्तेमाल किया ,लेकिन दुर्घटनावश एक घोड़े की मौत हो गई। इसके बाद पेटा (PETA) ने मणिरत्नम के प्रोडक्शन हाउस और घोड़े के मालिक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। इसके बाद पशु कल्याण बोर्ड ने मणिरत्नम को पूछताछ के लिए बुलाया है। फिलहाल पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग मध्यप्रदेश के ओरछा में चल रही है। इसमें ऐश्वर्या राय बच्चन के अलावा चियान विक्रम, तृषा कृष्णन, जयम रवि, कार्थी और प्रकाश राज नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, हैदराबाद में जब इसकी शूटिंग चल रही थी तभी हादसा हुआ था।


फिल्म का पहला पोस्टर दर्शकों के सामने चुका है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)-पार्ट वन दिया गया है। इस फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में बनाया जा रहा है। फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो मणिरत्नम का ये ड्रीम प्रोजेक्ट है जिसका बजट 500 करोड़ का है। मणिरत्नम के निर्देशन में बन रही इस फिल्म को मद्रास टॉकीज और लायका प्रोडक्शन द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है, जिसमें एआर रहमान म्यूजिक कम्पोज करेंगे।

 


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

03-Sep-2021

 मेष – जब तक बहुत जरूरी न हो, घर से बाहर कदम रखने का कोई मतलब नहीं है। आपके सामने कई विकल्प खुलेंगे, इसलिए धैर्य रखें। जिसे आप नापसंद करते हैं, वह हाथ बढ़ा सकता है, इसलिए दोस्ती का हाथ बढ़ाने में संकोच न करें। अतिरिक्त धन कमाने के आपके संकल्प से आपको कोई नहीं रोक सकता। अनियमित कामकाज आपकी दिनचर्या को बिगाड़ सकते हैं और आपके स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकते हैं।

वृष – आप घर में जो बदलाव लाना चाहते थे, वह अब संभव होगा। काम के मोर्चे पर गति बना रखें ताकि पिछड़ने से बचा जा सके। आत्म-अनुशासन आपको स्वस्थ रखेगा।

मिथुन – आज सड़क पर कोई जोखिम न लें। जिस व्यक्ति पर संदेह हो, उसे कड़ी निगरानी में रखें। काम के प्रति आपका उत्साह शायद दिन भर ऊर्जावान बनाए रखेगा। किसी सेवा के लिए पूरी राशि का भुगतान तब तक न करें जब तक कि काम पूरा न हो जाए।

कर्क – पारिवारिक मोर्चे पर कोई व्यक्ति अपार सहयोग देने वाला साबित हो सकता है। यात्रा से बचना सबसे अच्छा है। कार्यस्थल पर आपने जो कुछ हासिल किया है उसकी सराहना करने से आपका मनोबल बढ़ेगा।

सिंह – धार्मिक गतिविधियों में हिस्से लेंगे, जिससे मानसिक शांति मिलेगी। अधिक कमाने के फेर में स्थिर आय वाले स्रोत न खो जाए, इसका ध्यान रखें। दिनचर्या में बदलाव से कुछ लोगों को पूर्ण स्वास्थ्य प्राप्त हो सकता है।

कन्या – माता-पिता किसी समस्या को लेकर आपको परेशान कर सकते हैं और आपको उनकी बात मानने के लिए मजबूर कर सकते हैं। किसी के आग्रह के कारण आपकी यात्रा योजनाओं में कुछ बदलाव हो सकते हैं। सामाजिक मोर्चे पर आपकी लोकप्रियता बढ़ने वाली है, क्योंकि आप नेटवर्किंग के जरिए अपने सामाजिक दायरे को बढ़ाते हैं।

तुला – माता-पिता या बुजुर्ग कुछ ऐसा करने के लिए मजबूर कर सकते हैं जिसे आप बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। जिस यात्रा का आप इंतजार कर रहे थे, उसे रद्द करना पड़ सकता है। आज काम पर ध्यान रखें। आपके धैर्य और दृढ़ता के कारण एक वित्तीय विवाद सौहार्दपूर्ण ढंग से सुलझा लिया गया है।

वृश्चिक – यात्रा रद्द या स्थगित हो सकती है। लागत कम करने का आपका एक सूत्री कार्यक्रम पैसे बचाने में मदद करेगा। स्वास्थ्य के मोर्चे पर अच्छी सलाह आपको संपूर्ण फिटनेस की ओर ले जाएगी।

धनु – कागजी कार्रवाई में देरी के कारण संपत्ति का मामला सुलझ नहीं सकता है। काम के मोर्चे पर जटिल कार्यों को संभालने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी। जीवनशैली में थोड़े से बदलाव से ही स्वास्थ्य समस्याएं दूर हो जाती हैं।

मकर – शादी समारोह को बाद की तारीख में स्थगित किया जा सकता है। पैसा बचाना अक्सर आपके एजेंडे में सबसे ऊपर होता है, लेकिन ऐसा करने से दूसरों को गलत तरीके से परेशान नहीं करना चाहिए। एक महत्वपूर्ण प्रतियोगिता परीक्षा या साक्षात्कार की तैयारी सफल रहेगी।

कुंभ – दबाव के कारण छात्र अपने ध्यान से विचलित हो सकते हैं। वित्तीय परेशानियों को पूरी तरह से खत्म करने के लिए आपको कुछ और समय देना होगा। पेशेजीवनशैली में बदलाव लाने से शायद आपको बेहतर स्वास्थ्य मिलेगा।

मीन – सामाजिक मोर्चे पर सुर्खियों में रहने के आपके प्रयास आंशिक रूप से सफल हो सकते हैं। सावधानी से किया गया निवेश जल्द ही भरपूर लाभांश देना शुरू कर देगा। व्यापार के मोर्चे पर एक मौका लाभदायक साबित होगा।


तीजा-पोरा के अवसर पर 3 सितंबर को प्रदर्शित होगी मोहित साहू की `मोर जोड़ीदार-2`

30-Aug-2021

मोहित साहू द्वारा निर्मित पारिवारिक, लव स्टोरी, फिल्म

00 पहली बार दर्शकों को अलग हटकर देखने मिलेगा दिलेश साहू, मुस्कान और रियाज का अभिनय

भिलाई (शोर संदेश)। तीजा पोरा के खास अवसर पर एन. माही फिल्म प्रोडक्शन के बेनर तले बनी पारिवारिक एवं कॉमेडी फिल्म मोर जोड़ीदार-2 वेंकटेश्वर टॉकीज भिलाई एवं अप्सरा टॉकीज दुर्ग सहित प्रदेश के 13 सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म के निर्माता मोर जोड़ीदार, लव दीवाना जैसे सुपरहीट फिल्म बना चुके प्रोडयूसर मोहित साहू है। इस फिल्म में पहली बार दर्शकों को दिलेश साहू और मुस्कान की जहां जोड़ी देखने को मिलेगी वही बाकी अन्य फिल्मों से अलग हटकर इस फिल्म में हिरो दिलेश साहू और नायक रियाज खान का अभिनय देखने को तो मिलेगा ही वही फिल्म की हिरोईन मुस्कान साहू का किरदार देखकर सभी लोग यही कहेेंगे कि हमारी बेटी हो तो इस फिल्म के करेक्टर भावना (मुस्कार साहू) जैसी है। उक्त जानकारीएक पत्रकार वार्ता में पत्रकारों से चर्चा करते हुए फिल्म के निर्देशक गुलाम हैदर मंसूरी ने दी। इन्होंने आगे बताया कि ए जे डायरेक्टर मेरी ऐसी कोशिश रहती है कि यहां का कंटेन व संस्कृति को एक आम आदमी भी आसानी से समझ सके एवं जब थियेटर से बाहर निकले तो उसके चेहरे पर मुस्कान हो।इस दौरान फिल्म के नायक दिलेश साहू ने कहा कि यह एक कमाल की फिल्म है। मेरा मानना है कि यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आयेगी। यह पारिवारिक एवं लव स्टोरी के साथ ही इसमें कॉमेडी सहित वह सभी चीजें है जो एक सफल फिल्म के लिए आवश्यक है और आजके दर्शकों को जो पसंद है। इसमें मैं यानि दिलेश साहू नही बल्कि फिल्म का करेक्टर मोहन दिखेगा। अब तक दर्शक मेरा एक्शन देखते आये है, लेकिन पहली बार अपनीअन्य फिल्मों से एकदम अलग हटकर इसमें अभिनय किया हूं जो मेरे लिए भी चैलेंज था।वहीं फिल्म की हिरोईन मुस्कान साहू ने पत्रकारवार्ता के दौरान बताया कि अब तक दर्शकों ने मेरी फिल्म बीए फस्र्टईयर, आईलवयू टू सहित सभी फिल्मों को अपना मया और दुलार दिया है। मैं उनसे अपील करती हूं कि दर्शक इस फिल्म को भी अपना प्यार और आशीर्वाद दें। फिल्म में अपने करेक्टर के बारे में बताते हुए मुस्कान ने कहा कि मेरी अन्य फिल्मों से इस फिल्म मेे एक दम अलग हट कर किरदार है। एक लड़की को प्यार करने के साथ ही अपने मां बाप की इज्जत देखना भी जरूरी होता है। इस फिल्म को देखने के बाद लोग यह जरूर कहेंगे कि मेरी बेटी भावना (मुस्कान साहू) जैसी हो। वही फिल्म के दूसरे हिरो रियाज खान ने फिल्म मेें अपने चरित्र के बारे में बताते हुए कहा कि में बाकी फिल्मों मे अब तक चुलबुला व कॉलेज ब्वाय जैसा किरदार निभाते आया हूं लेकिन इसमें मेंरी भूमिका एक दम अलग है। हमारा परिवार छत्तीसगढ का निवासी रहता है लेकिन वह किसी कारण से दिल्ली चला गया रहता है, मैं वापस छत्तीसगढ अपने गांव आ जाता हूं। और लोगों को मदद करने के साथ ही ऐसा सोचता और कार्य करता हूं कि मेरे कारण किसी को कोई तकलीफ न हो।

00 प्रदेश के इन टॉकीजों में होगी प्रदर्शित

फिल्म के पीआरओ दिलीपनाम पल्लीवार ने बताया कि प्रोड्यूसर मोहित साहू की आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म मोर जोड़दार इस शुक्रवार 3 सितंबर को प्रदेश के वेंकटेशवर टॉकीज भिलाई, अप्सरा दुर्ग सहित श्याम रायपुर, कृष्णा राजनांदगांव, शिवा बॉलीवुड बलोदा बाजार, मां भुवनेश्वरी कवर्धा, देवश्री धमतरी, बालाजी का कसडोल, माथुर सिटीप्लेक्स दल्लीराजहरा गैलेक्सी राजीम, न्यू राज तिल्दा , रामा मेट्रो शिवरीनारायण, चित्रा टॉकीज कोरबा के सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स में रिलीज हो रही है।

00 दिलेश साहू की इससे पहले आ चुकी है ये एक्शन फिल्मे

मोर जोड़दार-2 के पहले छॉलीवुड के सुपर स्टार दिलेश साहू की फिल्म मोर जोड़ीदार, लव दीवाना, रजनी फिल्म पहले प्रदर्शित हो चुकी है जिसमें दर्शकों ने दिलेश के एक्शन को बहुत पसंद किया और छॉलीवुड का एक्शन ब्वाय नाम दिया था। दर्शको को दिलेश साहू की फिल्मों का हमेशा इंतजार रहता है।

 


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

27-Aug-2021

मेष - अनावश्यक खर्च अधिक होने से चिंतित रहेंगे। कार्यभार की अधिकता रहेगी। मित्रों-सहयोगियों का भरपूर सहयोग मिलेगा। वाद-विवाद और झगड़े के चलते मानसिक कष्ट बढ़ेगा।
वृष - आज का दिन आर्थिक लाभ दिला सकता है। पारिवारिक सुख में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में प्रमोशन के योग बन सकते हैं। किसी पुरानी बीमारी से राहत मिल सकती है। धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। खानपान सेहत का ध्यान रखें।
मिथुन - परिवार में सुख और धन की वृद्धि होगी। रुके हुए कार्यों को पूरा कर पाएंगे। वाणी पर संयम बरतना जरूरी है। समाज के कार्यों में आज आप उत्साह के साथ भाग लेंगे। अधिकारी वर्ग से सहयोग मिल सकता है।
कर्क - कारोबार में लाभ प्राप्ति के योग हैं। आर्थिक निवेश में लाभ होगा। मानसिक शांति की तलाश में अध्यात्म से जुड़ने का मौका मिलेगा। सेहत का विशेष ध्यान रखें। यात्रा के योग बन सकते हैं।
सिंह - धन प्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। शरीर को आराम दें, जिससे आप तरोताजा महसूस कर पाएं। जीवन शैली और रहन-सहन में बदलने लाने की कोशिश करेंगे। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताएं।
कन्या - आर्थिक लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य में सुधार आएगा। बाहर का खाना खाने से परहेज करें। घर की सजावट पर भारी संख्या पर खर्च हो सकता है। अचानक यात्रा पर जा सकते हैं।
तुला - समाज में यश, मान और सम्मान में बढ़ोतरी होगी। लोगों का व्यवहार आपके लिए निराशाजनक रहेगा। मन खराब रहेगा। जीवनसाथी की सेहत भी चिंता का विषय बनी रहेगी।
वृश्चिक - सूझबूझ से कारोबार करेंगे तो आर्थिक लाभ हो सकता है। नौकरी में तरक्की के योग हैं। रूके हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहने की आवश्यकता है। दुर्घटना के योग हैं, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें।
धनु - धन प्राप्ति के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता भी रहेगी। स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें हो सकती हैं। क्रोध पर नियंत्रण एवं वाणी पर संयम रखें, वरना विवाद में पड़ सकते हैं। धार्मिक यात्रा के योग बन सकते हैं।
मकर - करियर को लेकर चिंतित रहेंगे। पारिवारिक जिम्मेदारियों में बढ़ोतरी होगी। बिना कारण ही मन बेचैन रहेगा, जिससे किसी काम में मन नहीं लगेगा। नए कार्यों की शुरुआत करने से बचें। आर्थिक जोखिम हो सकता है।
कुंभ - कारोबार में अच्छा मुनाफा होगा। अनावश्यक और व्यर्थ खर्च भी अधिक रहेंगे, जिससे परिवार में कलह हो सकती है। किसी खास दोस्त का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। अधिक कार्यभार होने से अधिक व्यस्त रहेंगे।
मीन - सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। कार्यस्थल पर कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहें। यात्रा पर जाने से बचें।


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

26-Aug-2021

 मेष:आज आप धार्मिक एवं सामाजिक कार्यों में सहयोग करेंगे। अगर आप व्यापार कर रहे हैं तो आज आपके व्यापार में कुछ नए बदलावों का भी योग बन रहा है। यह परिवर्तन आगे चलकर आपको लाभ द‍िलाएंगे। सायंकाल से लेकर रात्रि तक आप अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। लापरवाही करने से आपकी सेहत पर नकारात्‍मक प्रभाव पड़ सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 93 प्रत‍िशत

वृषभ:आज पूरा द‍िन एक साथ कई समस्‍याओं का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में ध्‍यान रखें क‍ि आज मन को शांत रखना बहुत जरूरी है। आज आपको कदम-कदम पर असहयोग और परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। अधीनस्‍थ कर्मचार‍ियों से भी वाद-व‍िवाद हो सकता है। शाम 5 बजे के बाद आपके ल‍िए कोई सुखद स्थिति बन सकती है। साथ ही पड़ोसी भी सहयोग करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 55 प्रत‍िशत

मिथुन:आज आपका दिन बेहद खास है। मेहनत करें सफलता मिलेगी। नौकरी या व्‍यवसाय संबंधी कोई शुभ समाचार मिलेगा। आप नए-नए कार्यों में विनियोग करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको विशेष सम्‍मान प्राप्‍त होने के योग हैं। परिवार में मनमुटाव की स्थिति हो सकती है। आप इस समय धैर्य से काम लें क्योंकि जल्दबाजी में किये गये फैसले से आप परेशान हो सकते हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 57 प्रत‍िशत

कर्क:आज आप अधिकांश क्रियाकलापों में लिप्त रहेंगे। इस समय में आध्यात्म से तत्व ज्ञान की वृद्धि होगी। सायंकाल से देर रात तक आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आपकी बुद्धि विवेक, नए-नए कार्यों की खोज करने में लगेगी। आप दूसरों की कमियां ढूंढना छोड़ दें तो आज आपकी शान में चार चांद लग सकता है। भाग्‍य स्‍कोर : 64 प्रत‍िशत

सिंह:आज आपको बहुमूल्य वस्तु म‍िलने का योग है। इसके अलावा आज आप खुद भी अपनी शान-शौकत के लिए धन खर्च करेंगे। आज आप गरीबों की सहायता और अपनी वाकपटुता और कार्यकुशलता से दूसरे व्यक्तियों को अपनी ओर आकृष्ट करने में सक्षम रहेंगे। परिवारीजनों के साथ समय अच्‍छा बीतेगा। वाणी में मधुरता से रिश्‍तों में प्रेम का भाव बढ़ेगा। सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक आपकी रुच‍ि धर्म के कार्यों में भी बढ़ेगी। भाग्‍य स्‍कोर : 81प्रत‍िशत

कन्या:आज आपके प्रभाव-प्रताप में वृद्वि होगी। हालांक‍ि आज आप अपने आप में ही मस्त रहेंगे। किसी भी विरोधी की आलोचना की ओर ध्यान न देकर आज आप अपना काम करते रहेंगे। आज सायंकाल से लेकर देर रात्रि तक ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो कि न चाहते हुए भी मजबूरी में करने पड़ेंगे। अगर कहीं आपका धन रुका हुआ है तो आज वह धन मिलने के आसार हैं। भाग्‍य स्‍कोर : 68 प्रत‍िशत

तुला:अधिक परिश्रम करने के कारण स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। राज्य और समाज की ओर से वांछित सहयोग मिलेगा। परिवार की तरफ से भी शुभ समाचार मिलने के संकेत हैं। यदि आप नौकरी करते हैं तो आपके अधिकारों में वृद्धि होगी साथ ही आपका भी उत्तरदायित्व बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में सभी आपके साहस और पराक्रम की सराहना करेंगे। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

वृश्चिक:आज का दिन मिश्रित फलकारक है। आज ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जो आपको बेवजह का गुस्‍सा द‍िलाएंगे। ध्‍यान रखें क‍ि इससे बनते कार्य भी ब‍िगड़ जाएंगे इसलिए धैर्य से काम लें। सायंकाल के समय कोई खुशखबरी मिलने से आपका उत्साह बढ़ेगा। रात्रि के समय किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने का अवसर प्राप्त होगा। भाग्‍य स्‍कोर : 68 प्रत‍िशत

धनु:दिन के पहले हिस्से में मेहनत कुछ ज्यादा ही करनी होगी। शाम तक मुनाफे के कई मौके आएंगे। घूमने-फिरने के मौके जब भी आते हैं आप हमेशा तैयार रहते हैं। ऐसा ही मौका आज शाम को भी है। पार्टी में किसी अच्छे और असरदार लोगों से मेल-मुलाकात होगी और क‍िसी खास काम की चिंता भी खत्म होगी। भाग्‍य स्‍कोर : 80 प्रत‍िशत

मकर:आज आपकी कई इच्छाएं पूरी होंगी। घूमने-फिरने से कोई जरूरी कम बन सकता है। किसी अभियान में आपकी जीत हो सकती है। व्‍यवसाय में आज किए गए प्रयास भविष्‍य में फलीभूत होंगे। सफलता आपके कदम चूमेगी। घर-पर‍िवार में थोड़ी उठापटक रहेगी लेकिन इसके लिए आपको धैर्य बनाए रखना होगा। शेयर संबंधी मामलों में फायदा होगा। किसी को दिए गए कर्जे की वापसी से मन प्रसन्‍न रहेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 81 प्रत‍िशत

कुंभ:आज का दिन आपके लिए भविष्य की नवीन संभावनाओं को लेकर आ रहा है। नौकरी में किसी सीनियर की मदद से आपको तरक्‍की मिलेगी। व्‍यवसाय करते हैं तो आज के दिन आपको थोड़ी ज्‍यादा मेहनत करनी पड़ेगी। बुजुर्गों के आशीर्वाद से आज आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। सायंकाल का समय गाने-बजाने संगीत और सैर-सपाटे में बीतेगा। भाग्‍य स्‍कोर : 76 प्रत‍िशत

मीन:आज पूरा द‍िन मन क‍िसी न क‍िसी कार्य में परेशान रहेगा। आपकी संतान व पत्नी के प्रति प्रेम भावना बढ़ेगी। यदि आपकी प्रोन्नति होने वाली है तो आज वह आपको अवश्य प्राप्त होगी। आज आपको आकस्मिक च‍िंता होने की संभावना है। जिसे आप अपनी वाकपटुता से शीघ्र ही दूर कर लेंगे। दूसरे व्यक्तियों व आगंतुकों को अपनी ओर आकर्षित करने में सायंकाल तक आप कामयाब हो जाएंगे। रात्रि में अकस्मात् अतिथियों के आगमन से असुविधा होगी। 


भाई बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन के देशवासियों को हार्दिक बधाई

22-Aug-2021

तुलेश्वर कुमार सेन सलोनी राजनंदगांव (शोर संदेश)

 
भाई बहनों का अमर प्यार है।
इसके बिना सूना घर संसार है।।
 
सावन महिना,पूर्णिमा तिथि जी।
साल में रहता सबको इंतजार है।।
भारतीय,संस्कृति,परंपरा का जी।
यह तो बहुत ही अनुपम उपहार।।
 
भाई की कलाई में राखी बांधकर।
आरती,तिलक लगा,मिठाई हैं खिलाते।।
दोनों एक दूजे को आशीर्वाद देकर।
चली वर्षों की ही परंपरा हैं  निभाते।।
 
माता लक्ष्मी,राजा बलि को बांधती थी।
द्रौपदी भी तो कृष्ण को पहनाती थी।।
ब्राह्मण अपने यजमानों  के घर आता है।
रक्षा बंधन करके आशीष दे जाता  हैं।।
 
सब मिल एक एक पेड़ लगाओ जी।
सभी राखी बांधकर उनको बचाओ जी।।
सब पर्यावरण,जल संरक्षण का संकल्प।
सभी भाई बहन स्वयं से उठाओ जी।।
 
 
राखी तिहार पंथी धुन
 
सुन तो गा मोर संगी जोड़ीदार।
आगे हावे भाई बहनि के तिहार।।
भइया मोर रद्दा देखत हो ही गा।
मोर दाई ददा संग पूरा परिवार।।
 
सुन तो गा मोर संगी जोड़ीदार...
 
सावन महिना,हरे उजियारी पाख।
आवत हे पुन्नी तिथि,राखी तिहार।।
एक रात बर मइके चल देतेव मेहा।
अपन हाथ जोड़ पारत हंव गुहार।।
 
सुन तो गा मोर संगी जोड़ीदार...
 
बिहनिया काम बुता करके काली।
मंझनिया गाड़ी बइठ जातेव गा।।
राखी बांध,सुख दुख गोठिया के।
होवत बिहनिया, घर आतेव गा।।
 
सुन तो गा मोर संगी जोड़ीदार...
 
खेत खार के बियासी,निंदई होगे हे। 
अब तो लाक डाउन खुलगे हावे गा।।
कतेक समझाओ ते मोला बताना।
पढ़े बर लइका स्कूल जावत हे गा।।
सुन तो गा मोर संगी जोड़ीदार

शूटिंग के लिए आराध्या के साथ दतिया पहुंचीं ऐश्वर्या…

21-Aug-2021

00 ओरछा में चल रही है मणिरत्नम निर्देशित फिल्म पोन्नियिन सेल्वन` की शूटिंग

दतिया (शोर संदेश)। बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी बेटी आराध्या के साथ प्राइवेट जेट से फिल्म शूटिंग के लिए मध्यप्रदेश के दतिया पहुंची। ऐश्वर्या के दतिया आने की जानकारी लगते ही उनके फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी, लेकिन मौके पर तैनात पुलिस प्रशासन ने भीड़ को अंदर जाने से रोक दिया। हालांकि ऐश्वर्या अपनी बेटी आराध्या और टीम के अन्य सदस्यों के साथ मां पीतांबरा के दर्शन करने वाली थीं, लेकिन किसी कारणवश बिना दर्शन के ही ओरछा के लिए रवाना हो गईं।अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन विशेष विमान से दतिया पहुंचने के बाद यहां से सड़क मार्ग से ओरछा के लिए रवाना हो गई। जहां वो अपनी फिल्म `पोन्नियिन सेल्वन` की शूटिंग करेंगी।मध्यप्रदेश लगातार फिल्मकारों की पहली पसंद बनता जा रहा है। अब निवाड़ी के ओरछा में ऐतिहासिक धरोहरों ने एक बार फिर देश के बड़े फिल्म मेकर्स को अपनी तरफ आकर्षित किया है। ओरछा में मशहूर फिल्म डायरेक्टर मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन की शूटिंग चल रही है। 500 करोड़ में बन रही इस फिल्म की शूटिंग पिछले कुछ दिनों से ओरछा में जारी है।ओरछा में फिल्म के बड़ेृ-बड़े सेट लगाए गए हैं। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में साउथ सुपर स्टार विक्रम, ऐश्वर्या राय बच्चन, तृषा और प्रकाश राज हैं। आपको बता दें कि इससे पहले भी मणिरत्नम ओरछा में फिल्म की शूटिंग कर चुके हैं। मणिरत्नम ने अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय स्टारर रावण की भी शूटिंग ओरछा में की थी।हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है। जिसमें फिल्म का टाइटल पीएस (पोन्नियिन सेल्वन)- पार्ट 1 दिया है। यानी पोस्टर के अनुसार फिल्म को दो अलग-अलग हिस्सों में रिलीज किया जाएगा। जिसका पहला भाग साल 2022 में रिलीज किया जाएगा।

 


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

21-Aug-2021

मेष मेष राशि के जातकों के लिए शनिवार का दिन बेहद अच्छा रहेगा। नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। प्रॉपर्टी में निवेश लाभदायक रहेगा। संतान पक्ष की ओर से शुभ समाचार मिल सकते हैं। परिवार में प्रेम बना रहेगा।

वृष वृषभ राशि के लोगों को आमदनी के लिए अधिक काम करना पड़ सकता है। धन हानि और यश हानि होने की आशंका है। मन चिंताग्रस्त रहेगा। परिवार में कलह व विवाद हो सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति भी अलर्ट रहें।

मिथुन आकस्मिक धन लाभ के योग बन सकते हैं और शुभ कार्य की शुरुआत हो सकती है। कारोबार के संबंध में यात्रा पर भी जा सकते हैं। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। खानपान को लेकर विशेष ध्यान रखें।

कर्क कारोबार में उन्नति हो सकती है। मन में प्रसन्नता का अनुभव करेंगे। अनावश्यक वाद-विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। क्रोध करने से बचें। छात्रों को अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है।

सिंह नौकरी में तरक्की मिल सकती है। अधिकारी वर्ग से भी सहयोग मिलेगा। शारीरिक एवं मानसिक रूप से उत्साहित रहेंगे। दोस्तों के साथ पिकनिक पर जा सकते हैं लेकिन यात्रा के दौरान सावधान रहें। परिवार में मांगलिक आयोजन हो सकते हैं।

कन्या व्यापार-धंधे में लाभ मिलने के योग रहेंगे, लेकिन अनावश्यक खर्चों में भी इजाफा होगा। प्रॉपर्टी और कोर्ट-कचहरी के कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं।

तुला कारोबार में आर्थिक लाभ हो सकता है। गुस्से पर नियंत्रण और वाणी पर संयम रखें। स्नेहीजनों, मित्रों के साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। सैर पर जा सकते हैं। परिवार में शांति बनी रहेगी।

वृश्चिक उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। अपूर्ण कार्य जल्द पूरे हो सकते हैं। व्यापार में पार्टनरशिप में फायदा हो सकता है। नए कार्यों का आयोजन कर पाएंगे। परिवार का माहौल अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

धनु कारोबार या व्यापार में कई विपत्तियां आ सकती है। मानसिक और शारीरिक रूप से थकान महसूस करेंगे। सेहत के प्रति सतर्क रहें। पारिवारिक विवाद की स्थिति निर्मित हो सकते हैं। किसी उलझन में फंसने से बचें। संतान पक्ष से भी चिंता सता सकती है।

मकर व्यापार में लाभ होने से मन में खुशी मिलेगी। प्रमोशन के भी योग हैं। अनावश्यक खर्च बढ़ने से चिंता भी रह सकती है। पारिवारिक वातावरण खुशहाल रहेगा। यात्रा के भी योग हैं, परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल की सैर पर जा सकते हैं।

कुंभ दांपत्य जीवन में परेशानी आ सकती है। जीवनसाथी के साथ तनाव की स्थिति में क्रोध करने से बचें। कारोबार में भी मनमुटाव के चलते हानि हो सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। यात्रा के दौरान भी विशेष सावधानी बरतें।

मीन नौकरी में प्रमोशन हो सकता है। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से सामाजिक मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी. सहकर्मियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी।

 


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह-दशाएं

19-Aug-2021

मेष - आज का दिन आप की महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति का दिन रहेगा। आज महत्वकाक्षाओं की पूर्ति होने से आपका मन प्रसन्न होगा। यदि आपका कोई कानूनी विवाद चल रहा है, तो उसमें आज फैसला आपके पक्ष में हो सकता है, जिसे देखकर आप प्रसन्न हो जाएंगे, लेकिन आज अपने किसी परिजन को लेकर तनाव की स्थिति पैदा हो सकती है। व्यापार कर रहे जातक यदि आज किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो उसे कुछ समय के लिए स्थगित कर दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में उत्तम सफलता प्राप्ति के लिए कठिन परिश्रम की आवश्यकता है।

वृष - आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आज आप अपने घर गृहस्थी की दैनिक आवश्यकताओ की पूर्ति के लिए भी कुछ खरीदारी कर सकते हैं, इसमें आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर ही व्यय करना होगा, नहीं तो भविष्य में आप की आर्थिक स्थिति के ऊपर संकट आ सकता है। आज बिजनेस मे यदि आपके कुछ विरोधी हैं, तो वह आपको परेशान करने की पूरी कोशिश कर सकते हैं, इसलिए आज आप अपने दिल व दिमाग दोनों को खोलकर ही कार्य करें।
मिथुन - आज का दिन आप की राजनीतिक गतिविधियों में कुछ रुकावट पैदा करेगा, इसलिए राजनीति की दिशा में कार्यरत लोगों को सतर्कता बरतनी होगी। यदि आप आज किसी से धन उधार लेने की सोच रहे हैं, तो वह धन आज आपको आसानी से मिल जाएगा। सायं काल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों को लेकर किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं, इसमें आपकी कुछ रसूखदार लोगों से मुलाकात होगी। यदि आज आपका आपके आस पड़ोस में कोई वाद विवाद होता है, तो इसमें आप अपने व्यवहार मधुर व्यवहार को बनाए रखना होगा।
कर्क - आज का दिन आपके व्यवसाय के लिए मिलाजुला रहेगा। व्यवसाय कर रहे लोगों को आज कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा, लेकिन इसके बावजूद भी आप अपने दैनिक कार्य के लिए समय निकालने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय कर रहे लोगो को आज कोई तकनीकी जानकारी प्राप्त हो सकती है, जिसके प्रति उनका रुझान भी बड़ा दिखेगा। नौकरी कर रहे जातकों को आज पदोन्नति प्राप्त हो सकती है, इससे उनको मानसिक शांति मिलेगी। सायंकाल के समय आज यदि आपको कोई तनाव था, तो वह समाप्त हो सकता है, जिसके कारण आप अपने आपको रिलैक्स महसूस करेंगे।
सिंह - आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। समाज में आज कुछ सामाजिक कार्य करने के कारण आपकी एक अच्छी समाज छवि बनेगी, जिसके कारण आपके जन समर्थन में भी इजाफा होगा और आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। यदि आपने आज कहीं निवेश करने की सोची है, तो उसमें आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा, इसलिए यदि आज कहीं निवेश करें, तो बहुत ही सोच विचार कर करें और किसी के कहने में ना आएं। सायं काल का समय आज आप अपने जीवनसाथी को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। संतान को उत्तम कार्य करते देख आज मन में प्रसन्नता होगी।
कन्या - आज आपका अपने जीवन साथी से कोई वैचारिक मतभेद हो सकता है, लेकिन उसमें आपको अपनी वाणी के नियंत्रण को बनाए रखना होगा, नहीं तो वह लंबा चल सकता है और इसमें आपको तनाव मिल सकता है। आज आपकी पद व प्रतिष्ठा में भी वदद्धि होती रही है। यदि आप आज किसी से उधार लेने की सोच रहे हैं, तो बिल्कुल ना लें क्योंकि उसे वापस उतारना बहुत मुश्किल होगा। व्यापार की उत्तम प्रगति को देखकर आज आपका मन प्रसन्न होगा।
तुला - आज का दिन आपके लिए मिश्रित परिणाम लेकर आएगा। यदि आज आपने अपने बिजनेस पार्टनर से मदद मांगी, तो वह आसानी से मिल जाएगी। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिसे परिवार के सदस्यों द्धारा मंजूरी मिल सकती है। आज आपके भाई व बहन को कोई स्वास्थ्य कोई स्वास्थ्य समस्या हो होती सकती है, जिसके कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ेगी। ऐसे में कुछ धन भी व्यय होगा। ससुराल पक्ष से भी आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
वृश्चिक - आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आपको दूसरों की मदद करने का अवसर प्राप्त होगा, जिससे आपके आत्म सम्मान मे वृद्धि होगी और आपको संतुष्टि मिलेगी। आज नौकरी मे आपको कोई ऐसा काम सौंपा जा सकता है, जिसमें अधिक परिश्रम की आवश्यकता होगी। यदि आप अपने सहयोगी के साथ मिलकर कार्य करेंगे, तो वह सायंकाल तक पूरा हो जाएगा। सायंकाल का समय आज आप अपने माता पिता की सेवा में व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति को यदि धन उधार देना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर दें।
धनु - आज का दिन आपको अपने मधुर व्यवहार से अपने सभी कार्य को निपटाना होगा, नहीं तो परिवार के किसी सदस्य से आज आपका अनबन हो सकती है। आज आपको किसी ऐसे व्यक्ति की मदद के कारण भी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बहन व भाई के विवाह में आ रही बाधा को आज कोई परिजन सुलझा सकता है। परिवार में आज कोई शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा हो सकती है। विद्यार्थीयो के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान के स्वास्थ्य में भी आज गिरावट आ सकती है।
मकर - आज किसी नई डील के फाइनल होने से आपके व्यापार में आज आपको भरपूर धन लाभ हो सकता है, जिसके कारण आप की आर्थिक स्थिति को मजबूती मिलेगी। आज आपकी पत्नी व संतान की अचानक तबीयत खराब होने के कारण आपको कुछ भागदौड़ करनी पड़ सकती है, जिसमें कुछ धन भी व्यय होगा। यदि आज आप अपने धन को कहीं निवेश करने का सोच रहे हैं, तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा। विद्यार्थी यदि किसी नए कोर्स में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, तो उसके लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। आज आपको अपने किसी मित्र के कारण कुछ नुकसान हो सकता है, इसलिए सावधान रहें।
कुंभ - आज का दिन आपको सफलता की सीढ़ी चढ़ाएगा। बड़ी मात्रा में आज आपके हाथ धन लग सकता है, जिसकी आपको उम्मीद भी नहीं थी, जिसे देखकर आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा और आप अपने परिवार के सभी सदस्यों की मदद करने में सफल रहेंगे। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से रुके हुए थे, तो आज आप उन्हे पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे। जीवन साथी के साथ यदि आपका कोई वाद विवाद चल रहा है, तो वह आज किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से सुलझ सकता है। ससुराल पक्ष की ओर से आज आपको मान सम्मान मिलता दिख रहा है।
मीन - आज का दिन आपके लिए और दिनों के मुकाबले बेहतर रहने वाला है। आज आपको अपने ऑफिस में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा, तो जिससे आप प्रसन्न होंगे। आज आप अपनी किसी प्रियजन के घर जा सकते हैं। विद्यार्थी के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे। संतान की सामाजिक कार्यों में रुचि बढ़ी देख आज मन प्रसन्न होगा। आज आपने किसी कार्य को करने का मन बनाया है, तो वह आज आपको भरपूर लाभ दे सकता है। आज आप अपने किसी मित्र की सहायता के लिए आगे आएंगे, जिसका आपको भविष्य में भरपूर लाभ मिलेगा।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account