ब्रेकिंग न्यूज

*अनिल कपूर ने पत्नी सुनीता को 57वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया के जरिए किया विश*

25-Mar-2022

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर का आज 57 वां जन्मदिन है। इस खास मौके पर अनिल ने सुनीता को सोशल मीडिया के जरिए विश किया। अनिल ने सुनीता की एक फोटो शेयर कर उनके लिए प्यार भरा नोट लिखकर बर्थडे विश किया। अनिल ने कहा कि वो भाग्यशाली हैं कि उन्हें सुनीता के साथ हर दिन गुजारने का मौका मिल रहा है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो दोनों इस साल ग्रैंड पेरेंट्स के रूप में नए रोल में कदम रखने जा रहे हैं।

 

अनिल ने सुनीता के लिए शेयर किया प्यार भरा पोस्ट: अनिल ने सुनीता की एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हैप्पी बर्थडे सुनीता लव ऑफ माय लाइफ। मेरी एकमात्र कांस्टेंट और मेरे अविश्वसनीय बच्चों की खूबसूरत मां। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे हर दिन आपके साथ गुजारने का मौका मिलता है। इस साल हम बतौर ग्रैंड पेरेंट्स नए रोल में कदम रखने जा रहे हैं। मैं तुम्हारे साथ इस नए चैप्टर को शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकता। मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं सुनीता।” वहीं सुनीता ने अनिल के पोस्ट पर दिल वाले इमोटिकॉन्स के साथ पोस्ट का जवाब देते हुए लिखा, “लव यू टू इटरनिटी।”

सोनम ने किया मां सुनीता को विश: सोनम ने भी अपनी मां की फोटोज शेयर करते हुए उन्हें बर्थडे विश किया और लिखा, “हैप्पी बर्थडे मां, आप दुनिया की सबसे अच्छी मां हैं। आप मेरे लिए सबसे अच्छा उदाहरण हैं। मैं आपसे दुनिया में सबसे ज्यादा प्यार करती हूं। आपकी फेवरेट बेटी।”

मां बनने वाली हैं सोनम कपूर: सोनम ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपने बेबी बम्प के साथ फोटो शेयर की थी और सबको इस खुशखबरी के बारे में बताया था। सोनम ने मां बनने की न्यूज शेयर करते हुए लिखा था, “हम सबसे बेस्ट बन सकते हैं। दो दिल, जो आपके साथ हर कदम पर, एक सुर में धड़केगा। एक फैमिली, जो आपको प्यार और सपोर्ट देगी। हम आपका स्वागत करने का इंतजार नहीं कर सकते हैं।”

1984 में हुई थी अनिल और सुनीता की शादी: वहीं अनिल और सुनीता की बात करें तो दोनों की शादी साल 1984 में हुई थी। जब स्ट्रगलिंग के दिनों में अनिल के पास पैसे नहीं हुआ करते थे, तब सुनीता ही उनका खर्च उठाती थीं। जब दोनों की पहली मुलाकात हुई थी, तब अनिल कपूर एक स्ट्रगलिंग एक्टर थे और सुनीता एक जानी-मानी मॉडल। अनिल, सुनीता को देखकर उन्हें अपना दिल दे बैठे थे। वे उनके करीब आना चाहते थे, लेकिन उनके पास सुनीता तक पहुंचने का कोई जरिया नहीं था। फाइनली, उनके दोस्तों ने उन्हें टेलीफोन नंबर दिलवाया। इसके बाद दोनों की बातचीत शुरू हो गई। अनिल, सुनीता की आवाज के दीवाने हो गए थे।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account