ब्रेकिंग न्यूज

*बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस पर ईडी की बड़ी कार्रवाई, 7 करोड़ की संपत्ति ज़ब्त…*

30-Apr-2022

मुंबई (शोर संदेश)। बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने जैकलीन की 7.27 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। इस अटैच्ड संपत्ति में जैकलीन की 7.12 करोड़ की फिक्सड डिपोज्ट भी शामिल है।

सुकेश से गिफ्ट्स लेकर फंसीं जैकलीन :
ED के मुताबिक, ठग सुकेश चंद्रशेखर ने जबरन वसूली के पैसों से जैकलीन को 5.71 करोड़ के गिफ्ट्स दिए थे। सुकेश ने जैकलीन के फैमिली मेंबर्स को भी महंगे तोहफे दिए थे। परिवार को दिए गए तोहफो में कार, महंगे सामान और फंड शामिल हैं। जैकलीन काफी समय से ED की रडार में थीं। जबसे जैकलीन और ठग सुकेश चंद्रशेखर के रिश्ते का खुलासा हुआ तबसे जैकलीन का नाम विवादों में छाया हुआ है। ईडी के मुताबिक, अभी जैकलीन के खिलाफ ये शुरुआती कार्रवाई है। जैकलीन इस केस में और भी ज्यादा फंस सकती हैं। ईडी जैकलीन की और भी संपत्ति को अटैच कर सकती है।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account