ब्रेकिंग न्यूज

मनोरंजन

*आज से लग रहा है होलाष्टक जाने कुछ विशेष उपाय*

22-Mar-2021

 रायपुर (शोर सन्देश)। फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी से लेकर पूर्णिमा ​तिथि तक होलाष्टक माना जाता है। होलाष्टक होली दहन से पहले के 8 दिनों को कहा जाता है। इस बार 22 से 28 मार्च तक होलाष्टक रहेगा। इस वर्ष होलिका दहन 28 मार्च को किया जाएगा और इसके बाद अगले दिन होली खेली जाएगी। होलाष्टक में पूजा-पाठ करने और भगवान का स्मरण भजन करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। मान्यता है कि होलाष्टक में कुछ विशेष उपाय करने से कई प्रकार के लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं। होलाष्टक के दौरान श्रीसूक्त व मंगल ऋण मोचन स्त्रोत का पाठ करना चाहिए जिससे आर्थिक संकट समाप्त होकर कर्ज मुक्ति मिलती है। इस दौरान भगवान नृसिंह और हनुमानजी की पूजा का भी महत्व है।
होलाष्टक के प्रारंभ होने वाले दिन एक स्थान पर दो डंडे स्थापित किए जाते हैं। जिनमें से एक डंडा होलिका का प्रतीक तो दूसरा डंडा प्रहलाद का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद इन डंडों को गंगाजल से शुद्ध करके के बाद इन डंडों के इर्द-गिर्द गोबर के उपले, लकड़ियां, घास और जलाने वाली अन्य चीजें इकट्ठा की जाती है और इन्हें धीरे-धीरे बड़ा किया जाता है और अंत में होलिका दहन वाले दिन इसे जला दिया जाता है। होलाष्टक के मध्य दिनों में 16 संस्कारों में से किसी भी संस्कार को नहीं किया जाता है। यहां तक की अंतिम संस्कार करने से पूर्व भी शान्ति कार्य किये जाते हैं। इन दिनों में 16 संस्कारों पर रोक होने का कारण इस अवधि को शुभ नहीं माना जाता है।


मैं कहां हूं

16-Mar-2021
आज का शीर्षक है    मैं कहां हूं
दोस्तों मेरा परिचय बस यही है कि मैं एक आम आदमी हूं और  *मुझे पता ही नहीं  कि    मैं कहां हूं* 
हर तरफ है हमारी चर्चा पर पता नहीं    मैं कहां हूं
हर भाषण में होता है मेरा जिक्र  पर चुनाव के बाद कोई नहीं करता हमारी फिक्र  तब मैं सोचता हूं    मैं कहां हूं
हम पर ही पड़ती है सबसे ज्यादा मार क्योंकि हमारे ही सर पर होता है पूरे देश का भार  तब मैं सोचता हूं   मैं कहां हूं  
हमने  हर चुनाव के बाद अपने सपनों को ध्वस्त होते देखा है और तब मैं सोचता हूं    मैं कहां हूं
हमने हमारे हक की लड़ाई लड़ने वाले हर को देखा है पर हक मिलते कभी नहीं देखा हैतब मैं सोचता हूं     मैं कहां हूं
पेपरों पर भी टीवी पर भी मैं ही मैं  दिखता हूं पर जिंदगी भर सुर्खियां में ही बना रहता हूं और समाचार रहता हूं  तब मैं सोचता हूं     मैं कहां हूं 
 मैं कहां हूं मैं कहां हूं मैं कहां हूं और मुझे कभी समझ नहीं आता कि    मैं कहां हूं
दीपक ठाकुर रायपुर (शोर सन्देश) की कलम से 

*आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं *

16-Mar-2021

आज का राशिफल
मेष-गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शाही खर्च से बचना होगा। व्यर्थ की उलझनें और भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
वृष-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
मिथुन-शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठाबढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। नए संबंध बनेंगे।
कर्क-दांपत्य जीवन सुखमय होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
सिंह-सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
कन्या-भागदौड़ रहेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
तुला-व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यर्थ की उलझने रहेंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
वृश्चिक-बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
धनु-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। चल या अचल संपत्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयासफलीभूत होगा। सामाजिक कायोर्ं में सफलता मिलेगी। रिश्तों में मधुरता आएगी।
मकर-अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या पड़ोसी के सहयोग से रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहकर यात्रा करें।
कुंभ-उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। किसी कार्य के सम्पन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।

मीन-पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी का सहयोग मिलेगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। 


*स्टूडेंट कर्मचारी अधिकारी व जवान इन जगहों से ले सकते है क्रिकेट के फ्री पास*

12-Mar-2021
00 रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के नि:शुल्क पास के लिए अलग-अलग तिथियां निर्धारित
रायपुर (शोर सन्देश)। मुख्यमंत्री बघेल की विशेष पहल पर शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित रोड सेफ्टी क्रिकेट टी-20 वर्ल्ड सीरीज के 12, 14, 15 और 16 मार्च को खेले जाने वाले मैच के पास नि:शुल्क वितरित किए जाएंगे। ये पास मीडिया प्रतिनिधियों, पुरस्कार विजेताओं, मंत्रालय, संचालनालय, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारियों-कर्मचारियों तथा सशस्त्र सेवा के जवानों, कक्षा 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को एक-एक मैच निःशुल्क देखने के लिए वितरित किये जायेंगे। इन सभी वर्गों के लिए अलग-अलग तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। 
कलेक्टर डॉ. एस भारतीदासन के निर्देश पर मीडिया प्रतिनिधियों को 12 मार्च को बांग्लादेश लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए निःशुल्क पास दिए जाएंगे। मीडिया प्रतिनिधि इस मैच का पास संयुक्त संचालक जनसम्पर्क विभाग पंकज गुप्ता से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से नि:शुल्क प्राप्त कर सकेंगे। इसी तरह 14 मार्च को श्रीलंका लीजेंड्स और इंग्लैड लीजेंड्स मैच के लिए 11वीं, 12वीं तथा महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों तथा विभिन्न क्षेत्रों के पुरस्कार विजेता रायपुर स्मार्ट सिटी लि. के ऑफिस एवं रविशंकर शुक्ल यूनिवर्सिटी के कुलसचिव से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकेंगे।
15 मार्च को साउथ अफ्रीका लीजेंड्स और बांग्लादेश लीजेंड्स के मैच के लिए मंत्रालय, संचालनालय एवं सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के अधिकारी-कर्मचारी, प्रोटोकॉल रायपुर कलेक्टोरेट एवं रायपुर स्मार्ट सीटी लि. के ऑफिस से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकेंगे।
वहीं 16 मार्च को इंग्लैण्ड लीजेंड्स और वेस्टइंडीज लीजेंड्स के बीच खेले जाने वाले मैच के लिए सशस्त्र सेवा के जवान आर्मी कैंटीन डुंगाजी कॉलोनी से मैच तिथि की सुबह 10:30 बजे से नि:शुल्क पास प्राप्त कर सकेंगे।
 

  


*आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं*

11-Mar-2021

मेष-बुध का परिवर्तन शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। चतुर्थ ग्रही योग व्यावसायिक सफलता देगा। नए संबंध बनेंगे।
वृष-शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। महिला अधिकारी का प्रोत्साहन रहेगा। वाणी पर संयम बनाए रखें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन-बुध का परिवर्तन स्वास्थ्य में सुधार देगा। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
कर्क-पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
सिंह-दांपत्य जीवन सुखमय होगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोग और शत्रु परास्त होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
कन्या-उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
तुला-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।
वृश्चिक-पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। किया गयापुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
धनु-जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।
मकर-आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली रही समस्या का समाधान होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ-आर्थिक मामलों में सुधार होगा। बहुप्रतिक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यावसायिक स्तर पर आशातीत सफलता मिलेगी।

मीन-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। 


*आज का पंचांग : आज महाशिवरात्रि व्रत और बुध का राशि परिवर्तन, देखें शुभ मुहूर्त *

11-Mar-2021

आज महाशिवरात्रि व्रत और बुध का राशि परिवर्तन, देखें शुभ मुहूर्त
राष्ट्रीय मिति फाल्गुन 20, शक संवत् 1942 फाल्गुन कृष्ण, त्रयोदशी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवंत् 2077 सौर फाल्गुन मास प्रविष्टे 28, रज्जब 26, हिजरी 1442 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 मार्च सन् 2021 ई॰।सूर्यउत्तरायण, दक्षिणगोल, बसन्त ऋतु: राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक। त्रयोदशी तिथि अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत चतुर्दशी तिथि का आरंभ।
घनिष्ठा नक्षत्र रात्रि 09 बजकर 45 मिनट तक उपरांत शतभिषा नक्षत्र का आरंभ, शिव योग प्रातः 09 बजकर 24 मिनट तक उपरांत सिद्धि योग का आरंभ।
वणिज करण अपराह्न 02 बजकर 40 मिनट तक उपरांत शकुनि करण का आरंभ। चंद्रमा प्रातः 09 बजकर 21 मिनट तक मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा।
आज के व्रत त्योहार : महाशिवरात्रि व्रत
सूर्योदय का समय 11 मार्च : सुबह 06 बजकर 35 मिनट।
सूर्यास्त का समय 11 मार्च : शाम 06 बजकर 27 मिनट।
आज का शुभ मुहूर्त:
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 08 िनट से 12 बजकर 55 िनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। गोधूलि बेला शाम को 6 बजकर 15 मिनट से 6 बजकर 39 मिनट तक। निशीथ काल मध्यरात्रि 12 बजकर 6 मिनट से 12 बजकर 55 िनट तक। अमृत काल सुबह 11 बजे से रात के 12 बजकर 42 मिनट तक। ब्रह्म मुहूर्त 12 मार्च की सुबह 4 बजकर 57 मिनट से 5 बजकर 46 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्तः
राहुकाल दोपहर 1 बजकर 30 िनट से 3 बजे तक। सुबह 9 बजे से 10 बजकर 30 िनट तक गुलिक काल रहेगा। यमगंड सुबह 6 बजे से 7 बजकर 30 िनट तक। भद्रा दोपहर 2 बजकर 39 मिनट से 2 बजकर 48 मिनट तक। पंचक सुबह के 9 बजकर 21 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजकर 34 मिनट तक।

आज के उपाय : रुद्राष्टक का पाठ करें, भगवान शिव का अभिषेक करें। 


*भिलाई में मिस्टर, मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छग प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल को*

08-Mar-2021

00 पहली बार किन्नर और दिव्यांगों को भी मिल रहा है मौका
भिलाई (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को उभारने के लिए आने वाले दिनों में एक मेगा इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। अरपा पैरी प्रोडक्शन द्वारा भिलाई के रॉयल ओएसआर रॉयल ग्रीन रेसॉर्ट में 11 अप्रेल 2021 को मिस्टर, मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें केवल छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को मौका दिया जा रहा है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम करने की चाह रखने वाले युवक युवतियों के साथ शादीशुदा घरेलू महिलाओं के लिए भी यह बड़ा मंच साबित होगा। इस मेगा इवेंट को लेकर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अरपा पैरी प्रोडक्शन के डायरेक्टर दीपक सिंह, जिया सूर्यवंशी एवं सहयोगी रूचिता अवस्थी (मिसेस छत्तीसगढ़ एवं मिसेस उत्तर प्रदेश, मिसेस इंडिया फैशन वॉक) ने संयुक्त रूप सेे जानकारी दी। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि भिलाई में इस तरह का यह पहला इवेंट होगा जिसमें मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवक युवतियों के साथ ही घरेलू महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 11 अप्रेल 2021 को रॉयल ओएसआर रॉयल ग्रीन रेसॉर्ट भिलाई में होने वाले इस मेगा इवेंट में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता में जज के रूप में रोडिस, स्प्लिट्स विला, बिग बॉस, नच बलिये विनर प्रिंस नरूला एवं कास्टिंग डायरेक्टर शरद चौधरी उपस्थित रहेंगे।
00 दो दिन का होगा मेगा इवेंट पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने इवेंट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मेगा इवेंट दो दिन का होगा। पहले दिन सभी प्रतिभागियों की ट्रेनिंग और ग्रूमिंग होगी और साथ ही उनका पोर्ट फोलियो शूट किया जाएगा। इसके साथ उनकी न्यूट्रीशियन, पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट आदि की क्लासेस भी होंगी। इसमें चयनित प्रतिभागियों को दूसरे दिन फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। फाइनल में प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने, निखारने व उभारने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार टाइटल और मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। जो हुनरबाज छोटे-छोटे कस्बों या गांवों से उभर नहीं पाते उन्हें इस मंच के जरिये आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होगा। फाइनल राउंड में जीतने वाले मिस्टर व मिस को एक लाख रुपए नगद इनाम व टाइटल दिया जाएगा। वहीं मिसेज का खिताब जीतने वाली महिला को टाइटल व मोमेंटों के साथ आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जीतने वाले युवक युवतियों को वेब सीरिज, म्यूजिक एलबम आदि में काम करने का मौका भी दिया जाएगा।
00 थर्ड जेंडर व दिव्यागों से होगी प्रतियोगिता की शुरुआत पत्रकार वार्ता में मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के आयोजन कर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत समाज के थर्ड जेंडर जनरेशन एंव दिव्यांगों के द्वारा की जाएगी। इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि थर्ड जेंडर व दिव्यांगों को प्रतियोगिता से जोडऩे का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है। यही नहीं उन्हें सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का एक प्रयास है। 


*बिडेन प्रशासन में एक और भारतवंशी को मिली जगह, कृषि विभाग में विदिशा को मिला अहम् पद*

08-Mar-2021

वाशिंगटन/नई दिल्ली (शोर सन्देश) अमेरिका की जो बिडेन सरकार के प्रशासन में कई भारतवंशियों का दबदबा कायम है। अब इस कड़ी में एक और महत्वपूर्ण नाम जुड़ गया है। अमेरिका में राष्ट्रपति जो बिडेन प्रशासन ने भारत के ग्रामीण क्षेत्र में सौर ऊर्जा समाधान के लिए कई सालों तक काम कर चुकीं जलवायु एवं ऊर्जा विशेषज्ञ विदिशा भट्टाचार्य को कृषि विभाग में अहम पद पर नियुक्त किया है। विदिशा भट्टाचार्य को कृषि सेवा एजेंसी में वरिष्ठ नीति सलाहकार के पद पर नियुक्त किया गया है। भट्टाचार्य ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाले स्टार्टअप सिम्पा नेटवर्क्स के साथ तीन साल काम कर चुकी हैं। विदिशा भट्टाचार्य भारतवंशी अमेरिकी हैं। गौरतलब है कि विदिशा इससे पहले सेंटर फॉर अमेरिकन प्रोग्रेस में जलवायु एवं ऊर्जा नीति की निदेशक थीं। अमेरिकन प्रोग्रेस में शामिल होने से पहले भट्टाचार्य प्रभाव निवेश कंपनी विलेज कैपिटल में इमर्जिंग मार्केट्स की उपाध्यक्ष थीं। उन्होंने भारत, मेक्सिको और पूर्वी अफ्रीका में स्वच्छ ऊर्जा एवं इनके वित्तीय समाधान के लिए उच्च प्रभाव वाले स्टार्टअप में निवेश को प्रोत्साहित करने वाली टीम का नेतृत्व किया था। टेक्नोलॉजी और एनर्जी डेवलपमेंट के लिए विदिशा भट्टाचार्य ने ग्रामीण भारत में सौर ऊर्जा के क्षेत्र में बेहतरीन काम किया है। उन्होंने हार्वर्ड से पब्लिक पॉलिसी में मास्टर की डिग्री ली है।


आज का राशिफल : जानें क्या कहती है आपकी ग्रह दशाएं*

25-Feb-2021

मेष : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र मे चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। सामाजिक एवं धार्मिक कायोर्ं में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
वृषभ : पारिवारिक महिला से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम बनाए रखें। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी।
मिथुन : व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कर्क : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
सिंह : आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। शिक्षा के क्षेत्र में किया गया प्रयास फलीभूत होगा।
कन्या : शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी, लेकिन व्यय अधिक होने से मन अशांत होगा। ईश्वर की आराधना करें।
तुला : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
वृश्चिक : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
धनु : भाग्यवश सुखदसमाचार मिलेगा। धर्म गुरु या पिता का प्रोत्साहन मिलेगा। सामाजिक कायोर्ं में रुचि लेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। रुका हुआ कार्य संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मीन : संतान या शिक्षा के कारण चिंतित रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में व्यस्तता बढ़ेगी। कोई ऐसा कार्य होगा जिससे आपकी प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।


मेहंदी से सौन्दर्य : शहनाज हुसैन

04-Feb-2021

संजीव सेन  (शोर सन्देशमेहंदी हर महिला की पहली पसन्द होती है। मेहंदी को सोलह श्रृंगार में से एक माना जाता है तथा मेहंदी को प्राचीन समय से हर भारतीय त्यौहार में शुभ शगुन के तौर पर उपयोग किया जाता रहा है। शादी, रक्षा बन्धन, ईद, तीज, गणेश उत्सव और करवा चौथ जैसे पवित्र त्यौहार मेहंदी के बिना अधूरे माने जाते हैं। हालाँकि मेहंदी का उपयोग परम्पारिक तौर पर सदियों से किया जा रहा है, लेकिन आजकल महिलाओं में अलग-अलग डिज़ाइन में मेहंदी लगाने का क्रेज कुछ ज्यादा ही बढ़ गया है। मेहंदी को दैविक गुणों से भरपूर माना जाता है। हाथों पर लाल सुर्ख रंग की मेहंदी जहां आपके श्रृंगार को पूरा करती है बहीं आपकी जिन्दगी में धन सम्पति, प्यार मोहबत आदि सुखों की लालिमा विखेर देती है। मेहंदी कई औषधीय गुणों की खान मानी जाती है। मेहंदी लगाने से बुखार, तनाव तथा सिर दर्द से छुटकारा मिलता है तथा अनेक त्वचा सम्बन्धित शिकायतों से मुक्ति मिलती है। माना जाता है कि दुल्हन के हाथों में है मेंहदी का रंग जितना गाढ़ा चढ़ता है। उसे अपने पिया का उतना ही ज्यादा प्यार नसीब होता है। मेहंदी तथा शादियों का प्राचीन समय में अटूट रिश्ता रहा है। भारतीय परम्परा के अनुसार दुल्हन के मेहंदी का रंग जितना तेज चढ़ता अपनी सास का उतना ही ज्यादा दुलार मिलता है। दुल्हन के अंगों पर मेहंदी का रंग जितना ज्यादा समय तक टिका रहता है। दम्पत्ति के सम्बन्ध उतने ही दीघार्यु तथा प्रगाड़ बने रहते है। इन किवदन्तियों तथा आस्थाओं में कितनी सच्चाई है यह एक अलग विषय ही सकता है, लेकिन मेहन्दी के प्रति महिलाओं का आकर्षण जगजाहिर है। तीज, दीपावली करवाचौथ जैसे अनेक भारतीय त्यौहारों मे मेंहदी का रंग.सिर चढ कर बोलता है तथा इन त्यौहारों से पहले महिलायें खासकर किशोरियां आकर्षण डिजाईन की मेहन्दी लगाने के लिए मार्किट में घंटों अपनी बारी का इंतजार करती है। शादी से एक दिन पहले मेहंदी की रात मानी जाती है। जहां वधू तथा उसके परिवार की महिलाओं हाथों पावों तथा कन्धों पर बड़े चाव से मेहन्दी लगवाती है। सौंदर्य के अलावा मेहन्दी औषधीय गुणों से भरपूर मानी जाती है। आधुनिक रिसर्च में यह पाया गया है कि मेहन्दी लगाने से तनाव कम होता है। स्नायूतंत्र में शान्ति आती है, सिरदर्द तथा बुखार में राहत मिलती है।
मेहंदी के गाढ़े रंग कुछ साधारण उपायो के अपनाने से आसानी से पाए जा सकते है। मेहंदी के पेस्ट बनाने के लिए मेहंदी को सुखी पत्तियों के पाऊडर को कपड़ेध्छलनी से छान लें तो इसका मिश्रण मुलायमदार बनेगा। इस मिश्रण में रंग निखारने के लिए नीबूं की कुछ बूंदे डाल लीजिए। उस मिश्रण को आप प्लास्टिक चम्मच की मदद से कांच के गिलासए प्लास्टिक की कटोरी में रख सकती है। इस मिश्रण में चीनी मिला लीजिए। मिश्रण में चीनी मिलाने से मेहंदी लम्बेे समय तक त्वचा से चिपटी रहती है तथा शीघ्रता से शुष्क होकर नीचे नही गिरती। मेहंदी का गाढ़ा रंग पाने के लिए नीबूं जूस तथा चीनी के साथ ही मिश्रण में काफी या चाय का पानी मिलाया जाता है। इस मिश्रण को गर्म पानी में डालकर पेस्ट बना लीजिए तथा मिश्रण में कुछ बून्दे मोगरे का तेल डाल लीजिए। इस मिश्रण को एयर टाईट जार में रखकर रात भर रेफ्रिजरेटर में रखिए तथा अगले दिन आप इस मिश्रण का देश के कुछ हिस्से में गाढ़ा भूरा रंग पाने के लिए मेहन्दी में अखरोट के छिलकों की भूसी मिलाया जाता है। जिससे इसका रंग लम्बे समय तक बना रहता है। हालांकि आप ऐसिडिक माने जाने वाले इमली-- सिरका आदि किसी भी तत्व को मेहंदी का रंग निखारने के लिए उपयोग कर सकते है लेकिन उनमें नीबूं के रस की बूंदे सबसे ज्यादा प्रभावी साबित होती है।
मेहंदी छुड़ाने के लिए साबुन एवं पानी का इस्तेमाल कतई करें। मेहंदी को हाथों पर 8 -10 घण्टे लगा रहने दें तथा हाथों को आहिस्ता आहिस्ता रगड़ते हुए मेहंदी को छुड़ा कर हाथों पर सरसों तेल की मालिश करें, जिससे मेहंदी का गहरा रंग लम्बे समय तक टिका रहेगा। यदि आप नाखूनों पर मेंहदी लगानी चाहती है तो आप नाखूंनों को ट्रिम करके उन्हें साफ कर लीजिए। नाखूनों को गर्म पानी में 10-15 मिनट तक डूबोए जिससे नाखून तथा उनमें सटी त्वचा मुलायम हो जाएगी। उन पर मेहंदी लगाने से मेहंदी आसानी से सोख जाएगी। टूथपिक, माचिस की तिल्ली, कोन तथा स्टैशिल सहित मेहंदी लगाने के अनेक तरीके है।
मेहंदी को कम से कम 3 घंटे तक लगा रहने दीजिए तथा इसी बीच इसमें नीबूं जूस की बूंदों तथा चीनी मिलाते रहिए। यदि किसी हिस्से में मेहंदी के टुकडे़ गिरना शुरू हो तो उस जगह पर नया मेहंदी पेस्ट लगा दीजिए। मेहंदी का पेस्ट जितना ज्यादा समय अंगों पर चिपका रहेगा। मेहंदी का रंग उतना ही गहरा निखर कर आएगा। मेंहदी पेस्ट के सूख जाने के बाद इसे स्क्रब करके हटाया जाना चाहिए तथा पानी से कतई नहीं धोना चाहिए। मेहंदी के गहरे तथा गूढ़े रंग के लिए हाथों को कम से कम 12 घंटे तक पानी से कतई नहीं धोना चाहिए।
अगर आप मेहँदी के रंग को सुर्ख लाल करना चाहती हैं तो आप लौंग की भाप ले सकती हैं। जब मेहंदी सुख जाये तो इसे हाथों से हलके हलके से रगड़ कर उतारने के बाद लौंग को तवे पर रख कर इसकी हाथों को भाप दें तथा इससे मेहंदी का रंग गहरा हो जायेगा। मेहंदी के अनेक औषधीय लाभ है। आर्युवैदिक विधि के अनुसार मेहंदी के बेहतरीन एंटीसैप्टिक माना जाता है। इसे त्वचा की एलर्जी तथा गर्मियों में त्वचा में उपजे चकते, घमौरियों आदि के उपचार पर भी किया जाता है। आर्युवैदिक में मेहंदी को जलन , खरोच, घांव तथा त्वचा सूजन के उपचार में भी प्रयोग किया जाता है। बालों में मेहंदी लगाने से बालों की रूसी, सिर में फोड़े फून्सी ,खुजली आदि बीमारियों से उपचार होता है। वास्तव में मेहन्दी को प्राकृतिक क्लीजनर माना जाता है जो कि अनेक बीमारियों का उपचार करती है। यह ध्यान रखें की नेचुरल पत्तों बाली मेहंदी का ही उपयोग करें। आज कल बाजार में केमिकल्स युक्त मेहंदी का उपयोग किया जाने लगा है, जिससे त्वचा में जलन, सूजन, खुजली आदि से नुकसान पहुँच रहा है। कभी भी सस्ती मेहंदी के चक्कर में फंसे क्योंकि सिंथेटिक मेहंदी के लम्बे समय तक इस्तेमाल से कैंसर जैसे भयानक रोग का खतरा हो सकता है। ज्यादातर अच्छी क़्वालिटी के ब्रांडेड मेहंदी का ही उपयोग करें। बाजार में बिकने बाली सिन्थेटिक मेहंदी में पैराफेनीलिनडेमिन (पीपीडी) और डायमीन नामक जहरीले रसायन होते हैं जोकि त्वचा सम्बन्धित अनेक बिमारियों का कारण बनते हैं। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account