
देहरादून (शोर सन्देश)। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में स्थित विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट 15 मई को खुलेंगे। अक्षय तृतीय, मिथुन लग्न की शुभ बेला पर विधिवत पूजा अर्चना के साथ सुबह 7:30 पर श्रद्धालुओं के दर्शनाथ कपाट खोल दिये जायेंगे। पवित्र धाम के कपाट खोलने के लिए 14 मई को अपने शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव से सुबह 11:45 बजे मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। बता दें कि चैत्र नवरात्र के अवसर पर गंगोत्री तीर्थ पुरोहितों ने गंगोत्री धात के कपाट खोलने के लिए शुभ मुहूर्त निकाला। बता दें कि विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट 17 मई को भक्तों के लिए खोले जाएंगे। पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ रावल ने घोषणा की है। प्राचीन परपंरा के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन हर साल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ में केदारनाथ धाम के कपाट खुलने का दिन निकाला जाता है। केदारनाथ धाम के कपाट खोलने के लिए भगवान भैरवनाछ की 13 मई को पूजा-अर्चना की जाएगी। बाबा केदार की चल विग्रह डोली पहले ऊखीमठ से प्रस्थान कर 14 मई को फाटा विश्राम के लिए पहुंचेगी। जबकि 15 मई को को गौरीकुंड और 16 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी, जहां 17 मई को सुबह पांच बजे भगवान केदारनाथ मंदिर के कपाट खोल दिए जाएंगे। केदारनाथ समेत चारधामों के कपाट हर साल अक्टूबर-नवंबर में सर्दियों में बंद कर दिए जाते हैं, जो अगले साल फिर अप्रैल-मई में भक्तों के लिए खोल दिए जाते हैं। उत्तराखंड के गढवाल हिमालय में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के लिए इस साल 18 मई को खुलेंगे। बदरीनाथ मंदिर को खोले जाने का मुहूर्त मंगलवार को बसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर स्थित टिहरी राजवंश के दरबार में आयोजित समारोह में निकाला गया।

आज का राशिफल
मेष - शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। संबंधों में मधुरता आएगी।
वृष - स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोगमिलेगा।
मिथुन - धर्म गुरु या पिता का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग लेने में सफल होंगे।
कर्क - जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं सानिध्य मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। संयम से काम लेना हितकर होगा।
सिंह - पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा फिर भी मन अशांत रहेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या - पिता या संबंधित अधिकारी से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक एवं कुछ व्यावसायिक तनाव रहेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें।
तुला - व्यावसायिक मामलों में जोखिम न उठाएं। आर्थिक प्रयास फलीभूत होगा। रिश्तों में मजबूती आएगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
वृश्चिक - जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलतामिलेगी।
धनु - आर्थिक मामलों में सचेत रहें। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। निजी संबंध प्रगाढ़ होंगे। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
मकर - रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन प्रियजन पीड़ा मिल सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा।
कुंभ - पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
मीन - सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। राजनैतिक सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

संजीव सेन (शोर सन्देश) आपको लग रहा होगा कि घर पर जरूरी मेकओवर कैसे पाया जा सकता है? खैर, हम आपको बता दें कि जवाब आपकी किचन में है। आपको बस इतना करना है कि सही चीजों को लेकर उन्हें मिलाएं। अपने चेहरे पर इस पैक को लगाएं और शीशे में ग्लोइंग चेहरे को देखें। अगर आप अपनी त्वचा की टोन को हल्का करना चाहती हैं तो अपनी त्वचा को पोषण दें और ग्लो लाएं। यहां फेस पैक बनाने की कुछ आसान रेसिपी बताई गई हैं जिन्हें आप तैयार करके अपने चेहरे पर लगा सकती हैं।फ्रूट पैक त्वचा में ग्लो लाने के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह सभी प्रकार की त्वचा के अनुरूप होते हैं और आप रोजाना इनका इस्तेमाल कर सकती हैं। सेब में पाया जाने वाला विटामिन-सी एंटी-ऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। यह सूर्य की हानिकारक यूवी किरणों से त्वचा का बचाव कर टैनिंग के प्रभाव को कम कर चेहरे को ग्लोइंग बनाता है। पपीते में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में होते हैं। ये त्वचा को तरोताजा रखने में मदद करते हैं। इससे कील-मुंहसों मिलता है। इसके अलावा केले में कैरोटीन, विटामिन ई, बी और सी शामिल होते हैं, इसलिए केला त्वचा को ग्लोइंग और जवां बनाए रखने में मदद करता है। केले में पोटैशियम होता है जो ड्राई त्वचा को नमी देता है सेब, पपीते और केले तीनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। मिश्रण बनाने के लिए इसमें ओट्स को मिला लें। ओट्स मिलाने से फेसपैक बहता नहीं है। इसे चेहरे पर लगाएं, लेकिन होंठ और आंखों के आसपास के एरिया में लगाने से बचें। इसे आधे घंटे के लिए छोड़ दें फिर सादे पानी से धो लें। यह न सिर्फ चेहरे को ग्लोइंग बनाता है बल्कि त्वचा को साफ भी करता है और टैन को हटाता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए हमने गुलाब की पंखुड़ियां और संतरे के छिलकों के पाउडर का इस्तेमाल किया है। गुलाब की पंखुड़ियां में पाए जाने वाले नेचुरल ऑयल त्वचा में नमी बनाए रखने में मदद करते हैं। इससे आपकी त्वचा कोमल और मुलायम होती है। गुलाब की पंखुड़ियों में मौजूद शुगर विशेष रूप से उन महिलाओं को फायदा पहुंचाती है जिनकी त्वचा सेंसिटिव है। गुलाब की पंखुड़ियां अच्छे सनब्लॉक के रूप में काम करती हैं ग्लोइंग स्किन के लिए गुलाब की पंखुड़ियां लें। इसे अच्छी तरह से धोकर मिक्सी में इसका पेस्ट बना लें। फिर इसमें दही और शहद के साथ सूखे संतरे के छिलकों के पाउडर को मिलाएं। चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद सादे पानी से धो लें इन होममेड फेस पैक को रात पर लगाने से आप सुबह के समय खिलखिलाता हुआ चेहरा पा सकती हैं। दो छोटे चम्मच दही को एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ मिक्स करें ताकि एक मुलायम पेस्ट बन जाए। अब इसे अपने चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट तक रहने दें। चेहरे पर निखार पाने के लिए इसका इस्तेमाल हर दिन करें।नीम के पाउडर को गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करने से भी फुंसी और पिम्पल्स का संक्रमण ठीक हो जाता है।

में रिषिका कक्षा 7 की स्टूडेंट हूँ क्या आप जानते है लॉकडाउन क्या है - लॉकडाउन एक ऐसा नाम जिससे हमें बहुत डार लगता हैं पर कोरोना काल में हमें लॉकडाउन का सामना करना पड़ा और ये जरुरी भी था पर लॉकडाउन ने बहुत गरीबों से उनका व्यपार छीन लिया और बहुतों से उनके अपने, मुसीबतों से हम को सामना करना पड़ा पर क्या अपने सोचा की लॉकडाउन ने क्या किया...हां लॉकडाउन ने हमें साथ रहना सिखाया भले दुःख तो था पर खुशियाँ भी थी घर में सब साथ थे कितना अच्छा लगा भले होटेले बंद थी पर माँ के हाथ का खाना था,गोलगप्पे की स्टाल बंद थी पर पापा ने घर में रेस्टोरेंट वाला खाना खिलाया, सिनेमा बंद थी पर हमने पुरे परिवार के साथ रामायण देखने में बड़ा मजा आया, घर को सजाया... साहस के साथ जीना ,हिम्मत के साथ जीना सब लॉकडाउन में सिखा लॉकडाउन ने लूडो का चैम्पियन बनाया किचेन किंग बनाया और जाने क्या क्या बनाया है ये लॉकडाउन ही था अब फिर वही हो रहा है पर कही न कही ये कोरोना की दूसरी लहर हमारे वजह से है अरे हमें मास्क ही तो लगाना है दो गज की दुरी ही तो रखनी है बस पर हम ये भी नई कर सके तो क्या होगा प्लीज कोरोना को हराना है और हमें इंडिया के साथ हमें पुरे दुनिया को कोरोना से बचाना है ये बस हम ही कर सकते है मास्क लगाना है दो गज की दुरी रखना है कोरोना का टीका लगवाना है अगर आप सछम है तो प्लीज #stay safe stay healthy

मुंबई (शोर सन्देश)। कोरोना की दूसरी लहर से अब बॉलीवुड भी अछूता नहीं है। बड़ी-बड़ी हस्तियों को संक्रमित करने के बाद अब कोरोना ने मशहूर अभिनेता गोविंदा को अपनी चपेट में ले लिया है। फिलहाल वे अभी पृथकवास में रह रहे हैं। उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने यह जानकारी दी। अभिनेता में संक्रमण के `आंशिक लक्षण` हैं और वह जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। सुनीता ने जानकारी देते हुए बताया कि गोविंदा आज सुबह संक्रमित पाए गए। उनमें संक्रमण के आंशिक लक्षण हैं। चिंता की कोई बात नहीं है। वह पृथकवास में हैं और जरूरी एहतियात बरत रहे हैं। गोविंदा बड़े पर्दे पर आखिरी बार 2019 में `रंगीला राजा` फिल्म में दिखे थे। इससे पहले दिन में सुपरस्टार अक्षय कुमार, आलिया भट्ट और `बंदिश बैंडिट्स` के कलाकार ऋत्विक भौमिक भी संक्रमित पाए गए।

मुंबई (शोर सन्देश)। कोरोना संक्रमण ने अपने प्रकोप से किसी को नहीं छोड़ा है। इसी बीच खबर आ रही है कि अभिनेत्री आलिया भट्ट कोरोना संक्रमित हो गई है। उन्होंने ने शुक्रवार को कहा कि वह कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हैं और घर पर पृथक-वास में हैं। आलिया (28) ने इंस्टाग्राम पर इसकी जानकारी दी और अपने प्रशंसकों को बताया कि वह डॉक्टरों द्वारा दी गयी सलाह का पालन कर रही हैं। आलिया ने पोस्ट किया, ‘‘मैं कोविड-19 से संक्रमित हो गयी हूं। मैंने खुद को सबसे अलग कर लिया है और घर पर पृथक-वास में रहूंगी।’’ आलिया ने लिखा, ‘‘मैं चिकित्सकों द्वारा दी गयी सभी हिदायतों का पालन कर रही हूं। आपके प्यार और सहयोग के लिए आभारी हूं। सुरक्षित रहिए और अपना ख्याल रखिए।’’ इससे पहले आलिया के मित्र और अभिनेता रणबीर कपूर तथा फिल्मकार संजय लीला भंसाली कोविड-19 से संक्रमित हो गए थे। आलिया ने 11 मार्च को जांच कराई थी लेकिन उनमें संक्रमण की पुष्टि नहीं हुई थी।

संजीव सेन (शोर सन्देश) शहनाज़ हुसैन ब्यूटी के छेत्र में बोहोत ही लोकप्रिय हैं, किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है यह ब्यूटी टिप्स आसानी से घर पर किए जा सकते हैं और िका आपकी सुंदरता निखारने में बेहद कारगर साबित होंगें। एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ एक चम्मच दही को मिलकर लगाने से पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही उनके दाग धब्बे भी काम होते हैं।नीम के पाउडर को गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करने से भी फुंसी और पिम्पल्स का संक्रमण ठीक हो जाता है।पिंपल्स और मुंहासों के अलावा ब्लैक हेड्स और वाइटहेड्स भी तैलीय त्वचा वाले लोगों को परेशान कर सकते हैं। शहनाज हुसैन ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स के लिए कुछ बहुत अच्छे उपचार साझा करती हैं।फेस मास्क चेहरे पर एक प्राकृतिक चमक लाने का शानदार तरीका है। शादी या पार्टी में जाने से पहले ये आसान सा नुस्खा अपनाएँ। एक चम्मच ओटमील में एक चम्मच दही, एक चम्मच शहद और कुछ अंडे का सफेद भाग मिलाएं। इसका पेस्ट बनाएं और इसे चेहरे पर लगाएं और 20- 25 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। शहद का प्रयोग आपके चेहरे को सुन्दर चमक देता है।आप सूखी त्वचा के लिए कुछ बादाम के तेल के साथ एलो वेरा जेल को मिलाकर एक घरेलु एलो वेरा जेल मॉइस्चराइज़र तैयार कर सकते हैं।एक चम्मच शहद और कुछ अंडे के सफेद भाग के साथ मिलकर एक फेस मास्क बनाये अरे चेहरे पर लगाएं। इसे 30 मिनट तक रखें और सादे पानी से धो लें।

00 केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने की घोषणा
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड दिया जाएगा। यह घोषणा सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। जावड़ेकर ने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में पोस्ट किया है साथ ही जूरी को धन्यवाद भी दिया। रजनीकांत को 51वां दादा साहेब फाल्के सम्मान मिलेगा। प्रकाश जावड़ेकर ने ट्विटर पर रजनीकांत की तस्वीर के साथ पोस्ट किया, यह बताते हुए खुशी हो रही है कि साल 2019 का दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड भारतीय सिनेमा के इतिहास के महान एक्टर्स में से एक रजनीकांत को दिया जा रहा है। बतौर एक्टर, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर उनका योगदान आइकॉनिक रहा है। साथ ही उन्होंने जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी को धन्यवाद दिया। इसके बाद प्रकाश ने एक और ट्वीट करते हुए लिखा, मुझे इस बात की अत्यंत खुशी है कि 2019 का दादासाहेब फ़ाल्के अवार्ड रजनीकांत को मिला है। 5 सदस्यों की जूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर महादेवन और बिस्वजीत चटर्जी ने एकमत से इसकी सिफारिश की है। बता दें कि इस खबर के सामने आने के बाद से ही थलाइवा के फैन्स सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर कर रहे हैं।

संजीव सेन (शोर सन्देश) शहनाज़ हुसैन ब्यूटी के छेत्र में बोहोत ही लोकप्रिय हैं, किसी परिचय की आवश्यकता नहीं है। बहुत सारे लोग शहनाज़ हुसैन द्वारा सौंदर्य और त्वचा की देखभाल के लिए, बालों की देखभाल के सुझावों के बारे में जानने की रुचि रखते हैं इसलिए यहाँ हम उनकी कुछ आजमाई हुई और परखी हुई त्वचा की देखभाल के नुस्खे शेयर करेंगे। यह ब्यूटी टिप्स आसानी से घर पर किए जा सकते हैं और आपकी सुंदरता निखारने में बेहद कारगर साबित होंगें।पिंपल और मुंहासे उन युवाओं के लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं जो युवावस्था में पहुंच चुके हैं और शरीर में हार्मोन की वजह से होने वाले पिम्पल्स से परेशान हैं। इन हार्मोनल परिवर्तनों के कारण, त्वचा अधिक तेल का उत्पादन करती है और मुँहासे जैसे समस्या देखी जा सकती है। शहनाज़ हुसैन बताती हैं कि जब कोई पहले से ही मुहांसों और पिंपल्स से जूझ रहा होता है, तो उन्हें तैलिये ब्यूटी प्रोडक्ट्स का उपयोग नहीं करना चाहिए। यह काफी हद तक सही भी है क्योंकि त्वचा पर अतिरिक्त तेल बैक्टीरिया को और अधिक पनपने में मदद करता है। शहनाज हुसैन कहती हैं कि स्किन केयर प्रोडक्ट को समझदारी से चुनना हमेशा अच्छा होता है। हमेशा आयल फ्री ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करें। एक चुटकी हल्दी पाउडर के साथ एक चम्मच दही को मिलकर लगाने से पिंपल्स जल्दी ठीक हो जाते हैं। इसके साथ ही उनके दाग धब्बे भी काम होते हैं।
नीम के पाउडर को गुलाब जल के साथ इस्तेमाल करने से भी फुंसी और पिम्पल्स का संक्रमण ठीक हो जाता है।गुलाब जल, ग्लिसरीन और खीरे के रस की मदद से भी पिंपल के निशान हटाए जा सकते हैं। इसे रात में इस्तेमाल करें और सुबह धो लें। चंदन का पेस्ट भी पिम्पल्स में मदद करता है और पिम्पल्स और उनसे होने वाली जलन को काम करने में मदद करता हैं।

00 कोविड-19 से लोगों को जागरूक भी किया जाएगा
महासमुंद (शोर सन्देश)। महासमुंद जिले के सीमावर्ती ग्राम मुड़ियाडीह (औराई) कुहरी और अन्य समीप के पथों पर जहां भगवान राम के वनवास के वक्त की यादें लोगों के जहन में हैं। उन्हें फिर से तरों-ताजा करने के और राम वनगमन पथ के सौंदर्यीकरण के लिए सड़क के दोनों किनारें पर लगे पेड़ों, शासकीय भवनों पर गुरूवार 25 मार्च को स्कूल एवं महाविद्यालय के विद्यार्थियों, राष्ट्रीय सेवा योजना एवं नेहरू युवा केन्द्र संगठन द्वारा मनमोहक पेंटिंग एवं नारा लेखन के साथ ही कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और सावधानी के बारें में जागरूक किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डाॅ. रवि मित्तल ने तैयारी को अंतिम रूप देने के लिए आज जिला पंचायत के सभाकक्ष में संबंधित अधिकारी-कर्मचारी और राष्ट्रीय सेवा योजना और नेहरू युवा केन्द्र से जुड़े लोगों की बैठक ली।
डाॅ. मित्तल ने कहा कि गुरूवार 25 मार्च को राम वन गमन पथ में कोविड-19 जागरूकता कार्यक्रम के तहत् ग्राम पंचायतों के शासकीय भवनों एवं सड़क किनारें के वृक्षों में छत्तीसगढ़ी में नारा लेखन, पेंटिंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इनमें महासमुन्द विकासखण्ड के ग्राम पंचायत चुहरी, अमलोर, मरौद, सिरपुर, लहंगर, पीढ़ी, गढ़सिवनी, जोबा एवं अछोला शामिल है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डाॅ रवि मित्तल ने बताया कि इसके लिए जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को दायित्व सौंपा गया है। उन्होंने कहा इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को गुरूवार को सुबह 6ः00 बजे जनपद पंचायत महासमुन्द से बस से ले जाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिन अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है उनका पालन गम्भीरता से करें। , मालूम हो कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय सिरपुर बौद्ध महोत्सव का सिरपुर में विकास और सौंदर्य कार्य के लिए 2 करोड़ 11 लाख 52 हजार रूपए की घोषणा की थी। जिसमें गेट निर्माण, चार तालाबों का सौंदर्यीकरण, सिरपुर मार्ग में 6 उपवन निर्माण, कोडार ईको-पर्यटन (टेंटिंग एवं बोटिंग) एवं सिरपुर रायकेरा तालाब में बोटिंग शामिल हैं।