
संजीव सेन (शोर सन्देश) अगर आप अपने सौन्दर्य बिशेष्ज्ञ को त्वचा के लिए बेहतरीन प्रकृतिक खाद्य पदार्थों के बारे में पूछेंगी तो विटामिन सी की खुराक शायद सबसे टॉप पर होगी। विटामिन सी को शरीर में सप्लीमेंट या डाइट द्वारा ही लिया जा सकता है तथा इसकी शरीर में प्रकृतिक रूप में उत्पति नहीं होती। विटामिन सी की गणना सबसे प्रभाबी और सुरक्षित पौषक तत्वों में की जाती है जो कि आंबला और अमरुद जैसे शाकाहारी भोज्य पदार्थों में सर्बाधिक पाया जाता है। यह पालक ,मूली , अंकुरित अनाज ,संतरे , हरी और लाल मिर्च, ब्रॉक्ली, पपीते, स्ट्रॉबेरी, अनानास, कीवी और आम जैसे फलों, सब्ज़ियों में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। डॉक्टरों की माने तो ब्यस्क पुरष को रोजाना 90 मिली ग्राम और महिला को रोजाना 75 मिलीग्राम विटामिन सी का सेवन करना चाहिए / गर्भबती महिलाओं को लगभग 85 मिलीग्राम तथा स्तनपान करबाने बाली महिलाओं को रोजाना 120 मिलीग्राम विटामिन सी की जरूरत होती है और इससे ज्यादा विटामिन सी का सेवन करने से दस्त , उल्टी ,पेट दर्द ,सिर दर्द ,पथरी आदि कई स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। डॉक्टरों के अनुसार विटामिन सी की शरीर में अधिकता से कोई बिषाक्त और हानिकारक प्रभाब नहीं पड़ता क्योंकि जल में घुलनशील होने की बजह से इसका उतसर्जन शरीर में मूत्र के द्वारा हो जाती है।
विटामिन सी दिल की बिमारियों, एनीमिया, क्लोस्ट्रोल, मोतियाबिन्द और डायबिटिक जैसी बिमारियों को ठीक करने के लिए भी काफी मददगार साबित होती है। विटामिन सी की कमी से जोड़ों का दर्द, दांतों में दर्द, मसूड़ों से खून बहना, थकान कमजोरी आदि की अनेक समस्याएं सामने आती हैं।
त्वचा की देखभाल तथा सौन्दर्य के लिए आप अकसर महंगें सौन्दर्य प्रसाधनों तथा फेशियल और क्लीजिंग जैसे ब्यूटी ट्रीटमेंट की ओर रूख करती है। जबकि बास्तविकता यह है कि स्वस्थ्य और नर्म ,मुलायम त्वचा के लिए जिम या पार्लर जाने की ज्यादा जरूरत जरूरत नहीं है। अगर आप रोजना सुबह विटामिन ‘सी’ का उपयोग करती है तो आपको स्वास्थ्य तथा सौन्दय्र दोनों एक साथ मिल सकते है। विटामिन ‘सी’ के प्रतिदिन सेवन से आप प्राकृतिक तौर पर आकर्षक तथा चुस्त दिखेगी। प्रतिदिन सुबह अपने नाश्ते में नीबूं, संतरा, आमला, अंकुरित अनाज, टमाटर तथा अंगूर आदि शामिल करने से आप बढ़ती उम्र की समस्या का सामना कर सकती है। विटामिन ‘सी’ के सेवन से शरीर में ‘कोलेजन’ का निर्माण होता है जिससे त्वचा में कसाहट तथा कोमलता पैदा होती है जिससे चेहरें पर पड़ने वाली झुर्रियों को रोका जा सकता है तथा सूरज की किरणों तथा वातावरण में विद्यमान प्रदूषण से त्वचा को हुए नुकसान की भरपाई की जा सकती है। विटामिन ‘सी’ का सेवन यकृत अमाशय, सर्दी, जुकाम, न्यूमोनिया में असरकारक साबित होता है। विटामिन ‘सी’ का उपयोग शरीर और सौन्दर्य दोनेां के लिए लाभकारी है। अनेक वैज्ञानिक शोधों में यह पाया गया है कि विटामिन ‘सी’ के नियमित सेवन से आप मुलायम त्वचा, चमकीले बाल, आकर्षक आंखें तथा छरहरा बदन पाने के साथ ही अनेक रोगों से मुक्ति भी पा सकती है। बालों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन सी अत्यन्त प्रभाबी बिकल्प माना जाता है / शरीर में विटामिन सी की कमी से डैंड्रफ , दो मुहें बाल , रूखेपन जैसी बालों की समस्याएं सामने आती हैं / विटामिन सी के नियमित सेवन से सिर में रक्त संचार बढ़ता है और आप के बाल लम्बे ,मुलायम और खूबसूरत दिखने लगते हैं।
सबसे पहले अगर हम त्वचा को ले तो सामान्य त्वचा बरकरार रखने के लिए हमें प्रतिदिन उचित पौषाहार की जरूरत होती है। त्वचा की सेहत तथा यौवनता व त्वचा को कोशिकाओं के पुर्ननिर्माण के लिए विटामिन ‘सी’ शरीर की प्रतिरोधक क्षमता को सुदृढ़ करके हमारी त्वचा को लचीला, सुदृढ़ तथा आकर्षक बनाते है। विटामिन सी के आहार में शामिल करने से सूर्य की किरणों से बचाव के लिए त्वचा पर प्रयोग की गई सनस्क्रीन को ज्यादा प्रभाबी बनाने में मदद मिलती है।
विटामिम-‘सी’ की कमी जवान उम्र में ही चेहरे पर झुर्रियाँ पड़नी शुरू हो जाती है तथा त्वचा में रूखापन आना शुरू हो जाता है जिससे त्वचा बेजान हो जाती है। आमला में सर्वाधिक मात्रा में विटामिन-‘सी’ पाया जाता है। आयुर्वेदिक में आमला को अनेक रोगों के उपचार में रामबाण बताया गया है। आमला में विद्यमान प्रचुर मात्रा में विटामिन ‘सी’ गर्मियों में लू आदि से बचाने में अत्यन्त सहायक होता है। प्रत्येक सुबह आमला जूस को पानी मेें मिलाकर पीने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा सूर्य की गर्मी से झूलसी त्वचा तथा अन्य त्वचा रोगों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। अपने सौन्दर्य को निखारने के लिए फलों को अपने आहार विशेषकर ब्रेकफास्ट का अभिन्न अंग बनाईए। प्रत्येक सुबह गर्म पानी में नीबूं रस मिलाकर पीने से शरीर में विषैले प्रदार्थ बाहर निकलते है तथा पाचन तंत्र को सुदृढ़ होता है। जिससे चेहरे की आभा में निखारे आता है तथा चेहरे की रंगत साफ होती है। नीबूं को अनेक सौन्दर्य समस्याओं के निदान में उपयोग में लाया जा सकता है लेकिन नीबूं रस को हमेशा पानी में मिलाकर ही प्रयोग में लाए क्योंकि गाढ़ा नीबूं का रस त्वचा में रूखापन ला सकता है। नीबूं के रस से धूप की तपस/जलन से त्वचा पर पडे़़ काले धब्बों को मिटाने में मदद मिलती है तथा इसे हैंड लोशन की तरह भी प्रयोग किया जा सकता है। नीबूं के रस को गुलाब जल में मिलाकर हाथ में रगड़ने से हाथों की रंगत में निखार आता है तथा त्वचा मुलायम हो जाती है। अगर आपके हाथों की त्वचा सख्त या खुरदरी है तो नीबूं रस को दानेदार चीनी में मिलाकर इस मिश्रण को हाथों पर रगडे़ तथा इससे आपके हाथ मुलायम, चमकदार, आकर्षक हो जाऐगे। अन्य खट्टे फलों की तरह अंगूर स्वास्थ्यवर्धक होने के साथ-साथ सौन्दर्य निखारने में अत्यन्त महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है। अंगूर त्वचा की रंगत को निखारते है तथा प्रभावी क्लीजिंग के रू प में असरकारक साबित होते है। अंगूरों के रस को त्वचा पर लगाने के 20 मिनट बाद साफ ताजे पानी से धो डालिए। यह तैलीय तथा कील मुंहासे से प्रभावित त्वचा के लिए अत्यन्त लाभदायक साबित होगा तथा त्वचा के छिद्रों को कसने में मददगार होते है।
संतरे में विटामिन-सी प्रचूर मात्रा में पाया जाता है। संतरे को अपने आहार में शामिल करने के साथ ही बाहरी त्वचा के निखार में भी उपयोग में लाया जा सकता है। संतरे के जूस को फेस पैक में मिलाने या उसे सीधे अपने चेहरे पर लगाने से त्वचा के एसिड-एलकलाईन संतुलन को बनाने में मदद मिलती है। जिससे चेहरे पर काले धब्बे मिटते है तथा चेहरे की रंगत साफ होती है। संतरे के छीलके में फल की अपेक्षा विटामिन-सी की प्रचुरता कही ज्यादा होती है। त्वचा के छिद्रों को कसने तथा तेल को सोखने के लिए सूखे तथा संतरे के छिलको के पाऊडर को स्क्रब तथा मास्क की तरह उपयोग में लाया जा सकता है। संतरे के छिलक के पाऊडर को मिल्क क्रीम या दही मिलाने से श्रेणी की स्क्रब बनाया जा सकता है। संतरे के छिलको के पाऊडर में मुलतानी मिट्टी तथा गुलाब जल मिलाकर बने पेस्ट को त्वचा पर लगाने से कील मुंहासों, फोडे़, फुन्सी तथा अन्य त्वचा सम्बन्धी विकार को दूर करने में मिलती है। विश्व के सौन्दर्य विशेषज्ञ विटामिन-सी को सौन्दर्य निखारने में चमत्कारी मानते है।
विटामिन-सी को विटामिन-ई या फेरुलिक एसिड जैसे दूसरे एन्टी ऑक्सीडेंट से मिलाकर लेने से चेहरे की झुर्रियों, त्वचा की रंगत निखारने, फ्री रैडिकल्स से बचाब के लिए ज्यादा प्रभाबी बनाया जा सकता है। इसे विटामिन-बी या ह्यलुरॉनिक एसिड से मिलाकर भी लिया जा सकता है, लेकिन विटामिन सी को रेटिनॉल से मिलाकर लेने से परहेज करें और अगर आप दोनों को लेना चाहती हैं, तो दोनों के उपयोग में न्यूनतम आधे घण्टे का अन्तर जरूर रखे।
लेखिका सौन्दर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के रूप में लोकप्रिय है।

आज का राशिफल : क्या कहती है आपकी ग्रहदशाएं, कैसा होगा आज आपका दिन
मेष – आज सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बाहर निकलते समय सावधान रहें। कोई अप्रिय घटना हो सकती है। जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे कुछ गड़बड़ हो सकती है। आपको विरोधियों से सावधान रहने की जरूरत है। किसी से मतभेद हो सकता है।
वृषभ – कारोबार से जुड़े लोगों के लिए बहुत अच्छा दिन है। आपको निवेश पर अच्छा फायदा मिलेगा । आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। हालांकि मन में नकारात्मक सोच ज्यादा रहेगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी को सलाह देने से बचें।
मिथुन – आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। दंपत्तियों को एक दूसरे पर पूरा सहयोग रहेगा। जोखिम न लें। खर्च पर नियंत्रण रखें। आज आपको बेहतर कामयाबी मिलेगी। बुजुर्गों की सेवा करें। अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखें। लगातार मेहनत करते रहें। जानकारों से सलाह जरूर ले। बुजुर्गों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है।
कर्क – आज बोलचाल में सावधान रहें। विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। युवाओं की कैरियर संबंधी दिक्कत दूर होगी। आज आपको किसी नए व्यक्ति की मदद मिलेगी। कुसंगति से बचें। आप अपने लाइफ पार्टनर को नाराज न करें। किसी काम को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। सेहत ठीक रहेगी।
सिंह – आपको योग और ध्यान को अपनाना चाहिए। आज किसी का काम को लेकर असमंजस बनी रहेगी। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए समय निकालें। आज आप किसी पर शक कर सकते है। जोखिम लेने से बचें। किसी की बातों में आकर अपनों पर शक न करें।
कन्या – किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज परिवार के साथ घूमने के लिए जाएं। जीवनसाथी की सेहत पर ध्यान दें। परिवार की जरूरतों का ध्यान रखें। आपको कार्य क्षेत्र में किसी तरह का नुकसान उठाना पड सकता है। आज आप पर भावनाओं का नियंत्रण रहेगा।
तुला – किसी से अपनी निजी बातें शेयर न करें। शुभ सूचना मिलेगी। बुजुर्गों को सेहत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। व्यवसाय के क्षेत्र में कमी का सामना करना पडेगा। आपको धैर्य रखना होगा। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति की सूचना मिल सकती है। दफ्तर में किसी से विवाद हो सकता है।
वृश्चिक – आज आप धार्मिक कार्य कर सकते हैं। आज किसी से विवाद न करें। शुभ सूचना मिलेगी। आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। धन लाभ होगा। पुराने निवेश से अच्छा खासा फायदा होगा। किसी से चर्चा करते समय सावधान रहे। कारोबार को लेकर नई योजना बना सकते हैं।
धनु – आज किसी से विवाद हो सकता है। आज किसी से लेनदेन न करें। किसी काम में नुकसान हो सकता है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से भेंट होगी। नई योजनाएं बनेंगी। आज आप अपने लाइफ पार्टनर को सरप्राइज गिफ्ट दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी।
मकर – आज यात्रा करने से बचें। स्वास्थ्य ठीक रहेगी।आज आप घर की सभी जिम्मेदारियों का निर्वाह करेंगे। विद्यार्थियों का पढ़ने में मन लगेगा। आज आपको अपनी क्षमता के अनुसार सफलता प्राप्त होगी। आप आज काफी सक्रिय रहेंगे। कर्ज की रकम वापस मिलेगी।
कुंभ – आज का दिन आपका परेशानियों से भरा रहेगा। घर परिवार में किसी सदस्य को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों से जूझना पड सकता है। आज दूसरों की मदद करने की भावना पैदा होगी। आपकी दिनचर्या में बदलाव होगा। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आप हमेशा की तरह काम करना जारी रखे
मीन – छात्रों का दृढ़ संकल्प और मेहनत रंग लाएगी। कारोबार के क्षेत्र में निराशाजनक परिणाम प्राप्त होंगे। आपको मित्रों का सहयोग प्राप्त नहीं मिल पायेगा। किसी काम में नुकसान उठाना पड सकता है। प्रभु की आराधना करने से मानसिक शांति की प्राप्ति होगी। दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।


संजीव सेन (शोर सन्देश) (लेखिका अंतराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त सौंदर्य विशेषज्ञ है तथा हर्बल क्वीन के नाम से लोकप्रिय है।)
अगर आप नाक और ढोड़ी पर सफेद फुन्सी से परेशान रहती हैं तो इसके लिए आपकी त्वचा के अनुरूप एक नियमित रूप से क्लीनजिंग की जानी चाहिए। इन्हें आप नाखून आदि से हटाने की कोशिश न करें क्योंकि इससे त्वचा में संक्रमण हो सकता है। नियमित रूप से फेशियल स्क्रब से सफेद फुन्सी को हटाने में मदद मिलेगी। यदि आपकी त्वचा काफी शुष्क है तो सप्ताह में एक बार स्क्रब कीजिए तथा इसे सफेद फुन्सी के क्षेत्र तक ही सीमित रखिए। अगर आपकी त्वचा तैलीय है तो आप स्क्रब का नियमित प्रयोग कर सकती है। याद रखिए कि स्क्रब को मुहांसों, चकते फुन्सी, आदि स्थानों पर कदापि न लगाऐं। सफेद फुंसी के मामलों में कुछ घरेलू उपाय काफी कारगर सिद्ध होते है। मेथी की पतियों का पेस्ट बना लीजिए तथा इसे चेहरे पर एक घंटा तक लगाकर चेहरे को स्वच्छ पानी से धो डालिए। इसके लिए आलू का जूस या आलू को घीस कर भी चेहरे पर लगाया जा सकता है, प्रतिदिन 6-8 गिलास शुद्ध ताजा पानी पीजिए। सुबह उठते ही पानी के गिलास में नीबूं का रस डालकर खाली पेट पी लीजिए। इसके लिए जौं का पानी पीना भी काफी लाभदायक होता है।
अगर आप दो मुन्हें बालों की समस्या से जूझ रही हैं तो आप को यह बताना चाहूंगी की दो मुहें बालों को काटकर ही ठीक किया जा सकता है लेकिन बालों की ट्रिमिंग के बाद बालों की उचित तथा पर्याप्त देखभाल कीजिए। बालों को नियमित रूप से रबड़ बैंड से मत बांधिए। बालों को हेयर ड्रायर तथा ब्रश से भी दूर रखिए। चौड़ी दन्तेदार कंघी का प्रयोग कीजिए। सप्ताह में दो बार गरम नारियल तेल से बालों की मालिश कीजिए गर्म पानी में तौलियें को भीगोकर पानी को नीचोडकर गर्म तोलियें को पगड़ी की तरह अपने सिर से लपेट लीजिए तथा इसे 5 मिनट तक सिर पर बांधे रखें तथा इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं। इससे सिर तथा खोपड़ी पर तेल को खपाने में मदद मिलती है। हमेशा हल्के हर्बल शैम्पू का प्रयोग कीजिए। शैम्पू का प्रयोग लगातार कम कीजिए तथा सिर धोनें के बाद इसे उचित तरीके से सुखा लीजिए। शैम्पू के बाद थोड़ी मात्रा में क्रीमी कन्डीशनर का हल्के-हल्के बालों में मालिश कीजिए इन्हें दो मिनट तक लगे रहने दीजिए तथा इसके बाद ताजे शुद्ध पानी से सिर को धो डालिए विकल्प के तौर पर आप हेयर सीरम या ‘‘लीव आन’’ टाईप का कन्डीशनर भी प्रयोग कर सकती है। प्रतिदिन एक कटोरी अंकुरित अनाज लीजिए तथा अपने डाक्टर की सलाह से विटामिन तथा मिनरल पोषाहार लीजिए। अगर आप समय से पहले ही चेहरे पर झुर्रियों की समस्या से जूझ रही हैं तो आप को बता दूँ की त्वचा की नियमित देखभाल से चहरे की झुर्रियों को लम्बे समय तक रोका जा सकताहै लेकिन अगर चेहरे पर झुर्रियां आनी शुरू होे गई है तो त्वचा का पर्याप्त देखभाल तथा त्वचा पर उपयोग किए जाने वाले सौन्दर्य उत्पादों पर पर्याप्त ध्यान देने की अत्याधिक आवश्यकता होती है। उदाहरण के तौर पर अत्यन्त शुष्क त्वचा के केस में साबुन का प्रयोग बन्द कर देना चाहिए ताकि त्वचा को शुष्क होने से रोका जा सके/ अपनी दैनिक दिनचर्या में त्वचा की नमी को बनाए रखने तथा भविष्य में नमी की कमी को रोकने पर पर्याप्त ध्यान दिया जाना चाहिए। त्वचा को सूर्य की गर्मी, बनावटी तापमान, एयरकन्डीशनिंग, रसायनिक वायु प्रदूषण तथा बनावटी सौदर्य प्रसाानों से दूर रखा जाना चाहिए। दिन में घर से बाहर निकलने से पहले त्वचा में उपयुक्त सनस्क्रीन तथा माईस्चराईजर का प्रयोग करना चाहिए। सौंदर्य प्रसाधनों में उन उत्पादों का प्रयोग कीजिए जिनमें माइस्चराईजर विद्यमान हो। सांयकाल में त्वचा को माइस्चराईजिंग क्रीम से मालिश करने सोने से पहले इसे गीले काटन वूल से हटा दीजिए।
होंठों की त्वचा काफी संवेदनशली तथा पतली होती है। चेहरे को स्वच्छ जल से धोते समय जब होंठ गीले हो, तब आप उन्हें मुलायम तोलिये से पोछिए। इससे मृतक कोशिकाओं को हटाने में मदद मिलेगी।
होंठों को मुलायम , आकर्षक और कोमल बनाये रखने के लिए मिल्क क्रीम में नीबूं रस की कुछ बूंदे मिलाकर होठों पर एक घंटा तक लगाइए तथा इसके बाद इसे मुलायम तोलिए से पोछए। इससे मृतक कोशिकाओं को हटानें में मदद मिलेगी। मिल्क क्रीम में नीबूं रस की कुछ बूंदे मिलाकर होठों पर एक घंटा तक लगाइए तथा इसके बाद इसे मुलायम तौलिए से हटा दीजिए। रात्रि को शुद्ध बादाम तेल होठों पर लगाकर पूरी रात लगा रहने दीजिए आप सनस्क्रीन सहित होठों के बाम का प्रयोग भी कर सकता है। अपने लिपस्टिक के ब्रांड को नियमित रूप से बदलते रहिए, क्योंकि कुछ लिपस्टिक के ब्रांड में प्रफयूम की वजह से होठों में कालापन आ जाता है।
तैलीय तथा कील मुंहासों से प्रभावित त्वचा के लिए एक चम्मच शहद में एक चम्मच नीबूं रस तथा थोड़ी सी हल्दी मिलाकर उसका मिश्रण बना लीजिए तथा उस मिश्रण को त्वचा पर 20 मिनट लगाा रहने के बाद ताजा एवं सापफ जल से धे डालिए आंखों के सौंदर्य की प्रतिदिन देखभाल के लिए शु (बादाम तेल को आंखों से सटी त्वचा पर हल्का-हल्का गोलाकार रूप में लगाइए। प्रत्येक आंखों की त्वचा पर अनामिका अंगूली द्वारा एक मिनट तक हल्की-हल्की मालिश कीजिए तथा उसे 15 मिनट बाद गीले काटन वूल से सापफ कर दीजिए। हाथों तथा पांवों के सौंदर्य की प्रतिदिन देखभाल के लिए तीन चम्मच गुलाब जल, दो चम्मच नीम्बू जूस तथा एक चम्मच शहद का मिश्रण तैयार कर लीजिए। इस मिश्रण को हाथों तथा पांवों पर लगाकर आध घंटा बाद ताजे पानी से धो डालिए।
पफेस मास्क तैयार करने के लिए तीन चम्मच जैई को अण्डे के सपफेद भाग तथा एक चम्मच बादाम, दही तथा शहद में मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। शुष्क त्वचा के लिए अण्डे के पीले भाग का उपयोग कीजिए। इस पफेस पैक में आप पक्के पपीते या संतरे के जूस का भी उपयोग कर सकते है। इस पैक को आंखों तथा होठों के भाग को छोड़कर बाकी चेहरे पर लगा लीजिए तथा इस मिश्रण को 30 मिनट बाद ताजे स्चच्छ पानी से धे डालिए।
आंखों की चमकीली तथा सुन्दरता के लिए चेहरे पर पफेस मास्क लगाने के बाद दो काटनवूल पैड को गुलाब जल में भीगोईए तथा आई पैड की तरह प्रयोग कीजिए। इसे आंखों पर लगाने के बाद 20 मिनट तक आराम से लेट जाइए।
बाड़ी स्क्रब के लिए चावल पाउडर, तिल के तेल, सूखी पुदीना पत्तियों, दही, शहद तथा चुटकी भर हल्दी मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। तिल का तेल वास्तव में सूर्य की गर्मी से झुलसी त्वचा को शांति तथा सुरक्षा प्रदान करता है तिल के बीजों को दरदरा करके पीसिए तथा इसमें सूखी पूदीने पत्तियोें को मिलाकर मिश्रण तैयार कर लीजिए। इस मिश्रण में थोड़ा शहद मिलाकर इस मिश्रण को त्वचा पर लगा लीजिए। इसे त्वचा पर कालिमा को दूर करने तथा त्वचा की रंगत को निखारने में मदद मिलती है। पुदीने की पत्तियों का त्वचा पर स्पफूर्तिदायक प्रभाव होता है जिससे चेहरे की रंगत में लालिमा आती है। शहद त्वचा में नमी तथा कोमलता लाता है। शुष्क त्वचा के लिए इस मिश्रण में एक चम्मच शु (बादाम तेल मिला लीजिए। इस मिश्रण को नहाने से पहले शरीर में लगाकर आहिस्ता-2 पूरे शरीर में रगड़िए तथा बाद में ताजे पानी से धे डालिए। इसके बाद तिल या जैतून के तेल से शरीर की मालिश कीजिए। हाथों को सुन्दरता के लिए ताजे संतरे की छीलन को पफाडकर इन्हें हाथों पर लगाने से चेहरे में चमक आ जाती है। नाखूनों तथा बाहरी त्वचा को पोषित तथा मुलायम करने के लिए बादाम तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाइए तथा उससे नाखूनों, हाथों तथा बाहरी त्वचा पर मालिश कीजिए। इस मिश्रण को 20 मिनट बाद ताजे सापफ पानी से धो डालिए।
बालों की सुन्दरता के लिए अपने बालों को प्रत्येक शैम्पू से पहले कंडीशनिंग उपचार प्रदान करे। एक चम्मच सिरके शु( गलीसरीन तथा अण्डे का मिश्रण बनाइए। इस मिश्रण को भली भांति पफेटिए तथा इस मिश्रण को खोपड़ी की खाल पर लगाइए, इसके बाद खोपड़ी को 20 मिनट तक गर्म तौलिए से लपेट लीजिए तथा बाद में बालों को ताजे पानी से धे डालिए। इससे आपके बालों को पोष्टिकता मिलेगी तथा बालों में चमक तथा सौंदर्य का निखार होगा।
शुष्क, टूटे हुए तथा घुंघराले बालों को सौंदर्य प्रदान करने के लिए 2 बूंद हल्के बनस्पति तेल को लेकर अपनी हथेली पर रखिए तथा दोनों हथेलियों को हल्के-हल्के से मालिश कीजिए ताकि तेल दोनों हथेलियों पर समान रूप से समा जाता है तथा दोनों हथेलियों से सिर को अहिस्ता-अहिस्ता मालिश कर लीजिए। इस उपचार से शुुष्क बालों को कापफी पफायदा मिलता है।

मुंबई (शोर सन्देश)। सैफ अली खान स्टारर वेब सीरीज तांडव अपने रिलीज के बाद से ही विवादों में बनी हुई है। सीरीज पर हिंदुओं के भावनाओं का ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया गया है जिसके बाद यूपी सरकार ने तांडव के खिलाफ शिकायत भी दर्ज करवाई है। हालांकि विवादों को बढ़ता देख सीरीज के मेकर्स ने माफी भी मांगी थी। वहीं अब तांडव के डायरेक्टर ने सार्वजनिक तौर पर ये ऐलान किया है कि वह सीरीज में बदलाव करने के लिए तैयार हैं। सीरीज के डायरेक्टर अली अब्बास ने एक हाल ही में एक ट्वीट शेयर किया है। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि `हमारे मन में देश के लोगों की भावनाओं के बहुत सम्मान है। हमारा इरादा किसी व्यक्ति, जाति, समुदाय, नस्ल, धर्म, धार्मिक समुदाय, राजनीतिक दल, जीवित या मृत व्यक्ति की भावनाओं को चोट पहुंचाना नहीं था। तांडव के कास्ट और क्रू ने सीरीज के कंटेंट में बदलाव करने का फैसला लिया है।
इस मामले में हम सूचना और प्रसारण मंत्रालय से मिले सपोर्ट के लिए उन्हें धन्यवाद कहना चाहते हैं। अगर सीरीज ने अनजाने में किसी किसी भावना को आहत किया है तो हम उसके लिए एक फिर माफी मांगते हैं।`
00 लगाए गए ये गंभीर आरोप बता दें कि `तांडव` पर आरोप है कि इसमें भगवान शिव और भगवान राम का मजाक बनाया गया है जिससे हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है। वहीं यूपी सरकार लगातार इसपर वार कर रही। लखनऊ के बाद `तांडव` के खिलाफ ग्रेटर नोएडा के राबूपुरा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में कहा गया है कि तांडव ने उनकी धार्मिक भावमनोओं को ठेस पहंचाया है जिस वजह से वेब सीरीज के डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, एक्टर सैफ अली खान, सुनील ग्रोवर और डिंपल कपाड़िया के खिलाफ केस दर्ज की गई है। बता दें कि बिजेपी के एमएलए राम कदम ने इस सीरीज को बैन करने की मांग की है। बीजेपी के एमएलए राम कदम ने तांडव के खिलाफ घाटकोपर पुलिस स्टेशन केस दर्ज करवाई है। उन्होंने अपने इस कंप्लेंट में सैफ की इस वेब सीरीज को बैन करने की मांग की है और ये भी कहा है कि फिल्म के डायरेक्ट, प्रोड्यूसर और एक्टर के खिलाफ सख्त कारवाई की जाए। जिसके बाद अमेजॉन प्राइम वीडियो के अधिकारियों को इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मंत्रालय ने नोटिस भेजा है।

मिथुन : कर्मक्षेत्र में बाधा आसकती है। धैर्य से कार्य लेना ही आपके लिए हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृषभ : अधीनस्थ कर्मचारी या किसी रिश्तेदार के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। व्यावसायिक मामलों में व्यस्त हो सकते हैं।
मिथुन : कर्मक्षेत्र में बाधा आसकती है। धैर्य से कार्य लेना ही आपके लिए हितकर होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। भागदौड़ रहेगी। व्यावसायिक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
कर्क : पिता या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में व्यस्त हो सकते हैं। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा, लेकिन आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
सिंह : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
कन्या : कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। स्वास्थ्य एवं प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। संतान का सहयोग प्राप्त होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।
तुला : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। कर्मक्षेत्र में आलस सफलता मे बाधक होगा। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।
वृश्चिक : किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने की आशंका है। झगड़ा विवाद से बचें। राजनैतिक सहयोग लेने में सफल होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
धनु : व्यस्तता बढ़ेगी। मन कमजोर होगा। धैय से कार्य लेना आपके लिएहितकर होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद होगी, लेकिन सचेत रहें।
मकर : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। धैर्य से काम लेना आपके लिए हितकर होगा।
कुंभ : व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। एक अज्ञात भय अवसाद की ओर ढकेल सकता है। अधिक से अधिक समय परिवार को दें और अपने को व्यस्त रखें। ईश्वर की आराधना करें।
मीन : आर्थिक योजना फलीभूत हो सकती है। जीवनसाथी के कारण तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।

आज का पंचांग
तिथिषष्ठी - 11:00:27 तक
नक्षत्रउत्तराभाद्रपद - 09:54:52 तक
करणतैतिल - 11:00:27 तक, गर - 24:05:17 तक
पक्षशुक्ल
योगशिव - 18:46:59 तक
वारमंगलवार
00 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:14:31
सूर्यास्त17:49:17
चन्द्र राशिमीन
चन्द्रोदय11:15:00
चन्द्रास्त23:41:00
ऋतुशिशिर
00 हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत2077
काली सम्वत5122
दिन काल10:34:45
मास अमांतपौष
मास पूर्णिमांतपौष
00 अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त09:21:29 से 10:03:48 तक
कुलिक13:35:23 से 14:17:42 तक
कंटक07:56:51 से 08:39:10 तक
राहु काल15:10:36 से 16:29:57 तक
कालवेला / अर्द्धयाम09:21:29 से 10:03:48 तक
यमघण्ट10:46:07 से 11:28:26 तक
यमगण्ड09:53:13 से 11:12:34 तक
गुलिक काल12:31:55 से 13:51:15 तक
00 शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत12:10:45 से 12:53:04 तक
दिशा शूलउत्तर
00 चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

आज का पंचांग
तिथिपंचमी - 09:15:39 तक
नक्षत्रपूर्वाभाद्रपद - 07:43:22 तक
करणबालव - 09:15:39 तक, कौलव - 22:03:31 तक
पक्षशुक्ल
योगपरिघ - 18:25:44 तक
वारसोमवार
00 सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
सूर्योदय07:14:44
सूर्यास्त17:48:28
चन्द्र राशिमीन
चन्द्रोदय10:46:00
चन्द्रास्त22:48:59
ऋतुशिशिर
00 हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत1942 शार्वरी
विक्रम सम्वत2077
काली सम्वत5122
दिन काल10:33:44
मास अमांतपौष
मास पूर्णिमांतपौष
00 अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त12:52:43 से 13:34:58 तक, 14:59:28 से 15:41:43 तक
कुलिक14:59:28 से 15:41:43 तक
कंटक09:21:28 से 10:03:43 तक
राहु काल08:33:57 से 09:53:10 तक
कालवेला / अर्द्धयाम10:45:58 से 11:28:13 तक
यमघण्ट12:10:28 से 12:52:43 तक
यमगण्ड11:12:23 से 12:31:36 तक
गुलिक काल13:50:49 से 15:10:02 तक
00 शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत12:10:28 से 12:52:43 तक
दिशा शूलपूर्व
00 चन्द्रबल और ताराबल
ताराबल भरणी, रोहिणी, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
चन्द्रबल वृषभ, मिथुन, कन्या, तुला, मकर, मीन

मेष : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
वृषभ : कर्मक्षेत्र में व्यवधान आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में तनाव आ सकता है। वाणी पर संयम रखें।
मिथुन : घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। व्यर्थ के वादलृविवाद में न पड़ें। रचनात्मक कायोर्ं मेंसफलता मिलेगी।
कर्क : पिता या धर्म गुरु का आशातीत सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
सिंह : व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। अनचाही यात्रा या व्यक्ति से भेंट हो सकती है। किसी कार्य के संपन्न होने से प्रभाव बढ़ेगा।
कन्या : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। सामाजिक कायोर्ं में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
तुला : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। धन व्यय होगा। व्यर्थ की उलझनें रहेंगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में आशातीत वृद्धि होगी।
वृश्चिक : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति हो सकती है। व्यावसायिक प्रयास फीलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। षणयंत्र से बचें। संभव हो तो मछलियों को जीवन दान दें और उन्हें भोजन कराएं।
मकर : व्यस्तता बढ़ेगी।व्यर्थ की उलझनें बढ़ेंगी, लेकिन संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। किसी पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।
कुंभ : संतान के कारण चिंतित रहेंगे। कुछ पारिवारिक, कुछ व्यावसायिक तनाव मिल सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
मीन : भागदौड़ रहेगी। भावुकता में लिया गया निर्णय कष्टकारी हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे

मेष : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में आशातीत सफलता मिलेगी।
वृषभ : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
मिथुन : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक मालमों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूतहोगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी।
कर्क : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। अधीनस्थ कर्मचारी या व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य पूर्ण होगा।
सिंह : राजनैतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।
कन्या : बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।
तुला : रिश्तों में मजबूती आएगी, लेकिन व्यर्थ की परेशानी और उलझने रहेंगी। चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी। यात्रा भी संभव है, लेकिन सचेत जरूर रहें।
वृश्चिक : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। रचनात्मक कायोर्ं में सफलता मिलेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
धनु : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। उपहार या सम्मान मेंवृद्धि होगी। रिश्तों में निकटता आएगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
मकर : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
कुंभ : किसी कार्य संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
मीन : संतान के कारण चिंतित रहेंगे। भावुकता में नियंत्रण रखें। व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।