
मुंबई (शोर सन्देश)। दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिलीज कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी सायरा बानो ने दिलीप कुमार को अस्पताल में दाखिल करने की जानकारी देते हुए कहा, `दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और इसी के चलते उन्हें आज सुबह 8.30 बजे माहिम के हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है। यह एक नॉन कोविड अस्पताल है। नितिन गोखले की देखरेख में दिलीप कुमार के सारे टेस्ट लिये जा रहे है और उनका इलाज चल रहा है। आप सभी उनके लिए दुआ करें कि वो जल्द ठीक हो जाएं।

मेष : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति में व्यस्त हो सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। उच्च अधिकारी या घर के मुखिया का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
वृषभ : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी, लेकिन अधीनस्थ कर्मचारी या भाईलृबहन से वैचारिक मतभेद होगा। वाणी पर संयम रखना हितकर होगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी।
मिथुन : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। आपसी रिश्तों में मधुरता आएगी। किसी कार्य के संपन्न होने सेआत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
कर्क : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। महिला अधिकारी से सहयोग मिल सकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में सफलता मिलेगी।
सिंह : पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा। संबंधों में निकटता आएगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
कन्या : शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। कोई ऐसा समाचार मिलेगा जिससे आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
तुला : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
वृश्चिक : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। मन अज्ञात भय से ग्रसित रहेगा। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।
धनु : व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।
मकर : रचनात्मक प्रयास फलीभूतहोंगे, लेकिन महिला विशेष से तनाव मिल सकता है। संतान का सहयोग रहेगा, लेकिन मन अशांत रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कुंभ : मैत्री संबंध प्रगाढ़ होंगे। आर्थिक योजना फलीभूत होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नए संबंध बनेंगे।
मीन : किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मबल में वृद्धि होगी। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में आशातीत प्रगति होगी।

मेष : मंगल का परिवर्तन चल या अचल संपत्ति के लिए उत्तम है, लेकिन पारिवारिक समस्या देगा। किसी भी मुद्दे को तूल न दें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
वृषभ : मंगल का परिवर्तन होने से पड़ोसी या अधीनस्थ कर्मचारी से मतभेद हो सकते हैं। रिश्तों को न बिगड़ने दें, जबकि उच्च अधिकारी का सहयोग रहेगा। संयम से काम लें।
मिथुन : मंगल के परिवर्तन से अग्नि, वाहन दुर्घटनाहो सकती है। सतर्कता से काम लें। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। वाणी पर संयम बनाए रखें।
कर्क : आपकी राशि पर मंगल का आना दुर्घटना का संकेत देता है, वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। दांपत्य जीवन में कतई उदासीन न हो। वाणी पर संयम रखें।
सिंह : चल या अचल संपत्ति के लिए ऋण का प्रयास मंगल का परिवर्तन सार्थक करेगा। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा उच्च अधिकारी से सहयोग मिलेगा।
कन्या : संतान के लिए चल रहे प्रयास सार्थक होंगे। कर्मक्षेत्र में बाधा आएगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य रहेगा।
तुला : मंगल का परिवर्तन उच्च अधिकारी, पिता या जीवनसाथी से सहयोग दिलाएगा। रिश्ते मजबूत होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृश्चिक : मंगल का परिवर्तन शासन सत्ता से सहयोग लेने में सहायक होगा। पिता या धर्म गुरु का सहयोग मिल सकता है। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
धनु : संतान या शिक्षा के कारण तनाव मिल सकता है। दुर्घटना के प्रति सचेत रहें।आरोप-प्रत्यारोप से बचें, जबकि भाई, बहन का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मकर : दांपत्य जीवन में वैचारिक मतभेद रहेंगे। वाणी पर संयम रखें। रिश्तों को न बिगाड़ें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। बुद्धि कौशल से काम करें, प्रगति होगी।
कुंभ : रोग और विरोधी से तनाव मिल सकता है। आपकी राशि से छठे मंगल होगा। अपनों से पीड़ा मिलेगी। संयम से काम लें। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।
मीन : आर्थिक मामलों में मंगल सहायक होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ाएगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।


बाढ़ जैसे-जैसे उतरती है, तबाही का असली मंजर वैसे-वैसे प्रकट होने लगता है। कोरोना की नदी भी उतर रही है। चरम को छूकर संक्रमण दर लगातार कम हो रही है। छत्तीसगढ़ में यह 6 प्रतिशत से नीचे आ चुकी है। नये संक्रमितों का आंकड़ा भी 3 हजार प्रतिदिन के आस-पास आ चुका है। उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। हम अपनी सामान्य दिनचर्या की ओर लौट आएंगे।...लेकिन तब क्या सचमुच सब कुछ सामान्य हो चुका होगा ?
बाढ़ के उतरने के बाद के बाद भी जो वृक्ष बचे रह जाते हैं, उनकी शाखाओं में बरबादी की कहानियां अटकी रह जाती हैं।
हम सबको अकल्पनीय पीड़ाएं देकर कोरोना लौट रहा है। संक्रमण में सिर से पांव तक डूबे रहने के बाद हमारे जीवन की शाखाएं फिर प्रकट होने लगी हैं। इन शाखाओं में उन जिंदगियों की निशानियां रह गई हैं, जो अब कभी प्रकट नहीं होंगी। छत्तीसगढ़ में ही कोरोना ने हम सबसे 12 हजार से ज्यादा लोगों को छीन लिया। ये हजारों लोग जिस दिन इस धरती पर आए रहे होंगे, धरती ने उनके आने की खुशियां मनाई होगी। इनकी विदाई में उसी धरती के आंसू कम पड़ गए।
एक जीवन का मिट जाना केवल एक व्यक्ति का चले जाना नहीं होता। यह एक दुनिया का तबाह हो जाना होता है। ऐसे ही हजारों-लाखों दुनियाओं से मिलकर एक पूरी-दुनिया बनती है।
जो लोग चले गए, वे अपने पीछे उजड़ी हुई दुनियाएं छोड़ गए हैं- बिलखती हुई माताएं, रोती हुई बहनें, अनाथ हो चुके बच्चे। इन छूटे हुए लोगों के सामने अब जीवन के नये सवाल उपस्थित हैं। घर का कमाने वाला चला गया, तो घर कैसे चलेगा। बच्चों की पढ़ाई कैसे होगी। बेटियों और बहनों का ब्याह कैसे होगा। बुजुर्गों की देखभाल कैसे होगी....ये दुख अपनों को खो देने से कहीं ज्यादा बड़ा है।
कोरोना-संकट का हम सबने मिलकर सामना किया है। समाज ने सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस चुनौती का मुकाबला किया है। हम जीत रहे हैं, लेकिन इस जीत के बाद हमें जश्न मनाने की इजाजत यह समय नहीं देने वाला। तब हमारी लड़ाई दूसरे मोर्चे पर शुरु हो चुकी होगी, और जाहिर है कि हम इसके लिए तैयार भी हैं।
बचे हुए लोगों को बचाए रखना तभी संभव हो पाएगा, जब हम पुरानी गलतियों को न दोहराएं। कोरोना एप्रोप्रिएट बिहेवियर का ध्यान रखें, ताकि संक्रमण को दुबारा फैलने से रोका जा सके। टीकाकरण के लिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को प्रेरित करें, ताकि हम सबको एक मजबूत सुरक्षा कवच मिल सके। चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि इस वायरस की वापसी गांवों की गलियों और सड़कों से हो रही है, जहां अशिक्षा और अज्ञानता का अंधकार है। हमें वहां भी रौशनी करनी होगी। छत्तीसगढ़ में टीकाकरण अब काफी तेजी हो रहा है। शासन ने पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान करने के लिए सीजी-टीका पोर्टल भी तैयार किया है। ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण करवाएं, यह जिम्मेदारी हम सबको उठानी पड़ेगी, ताकि बचे हुओं को बचाया जा सके।
कोरोना-संकट ने हम सबको मानसिक रूप से भी चोट पहुंचाई है। समाज इस समय सामूहिक अवसाद का सामना कर रहा है। जो लोग कोरोना-मुक्त हो चुके हैं, उन्हें पोस्ट-कोविड इफेक्ट झेलना पड़ रहा है। कोरोना के समानांतर अब ब्लैक-फंगस के संक्रमण जैसी चुनौतियां भी उपस्थित हो रही हैं। लाकडाउन का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर होना ही था। हजारों लोगों का व्यवसाय चौपट हो चुका है। सैकड़ों लोग रोजगार गंवा चुके हैं। बच्चों से उनका बचपन ही छिन गया है। और भी बहुत कुछ....इसीलिए संक्रमण-दर में कमी की खबरें हमारे लिए केवल एक फौरी राहत हैं, असल चुनौतियों से उबरने के लिए हमें अभी बहुत कुछ करना होगा।
हमने अब तक जैसे एक-दूसरे का हाथ कसकर थाम रखा है, वैसे ही आगे भी कस कर थामे रखना होगा। अनाथ हो चुके बच्चों, उजड़ चुके परिवारों को संभालनें के लिए हमें मिलजुलकर कुछ करना होगा। छत्तीसगढ़ शासन ने इस दिशा में कदम बढ़ाया है। कोरोना की वजह से जिन बच्चों ने अपने माता-पिता को खो दिया है, छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी पढ़ाई का खर्च उठाने का निर्णय लिया है, साथ ही इन बच्चों को छात्रवृत्ति भी देने की घोषणा की है, चाहे ये बच्चे किसी भी स्कूल में पढ़ते हों। उन बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा भी सरकार लेगी जिनके परिवार के कमाने वाले सदस्य को कोरोना ने छीन लिया है। यदि ऐसे बच्चे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्रवेश के लिए आवेदन करते हैं तो उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी, उनसे कोई फीस नहीं ली जाएगी। छत्तीसगढ़ के प्राइवेट स्कूलों ने भी एक संवेदनशील पहल करते हुए उन बच्चों की फीस माफ करने का निर्णय लिया है, जिनसे कोरोना ने उनके माता-पिता को छीन लिया है।
ये बच्चे हमारे भविष्य की धरोहर हैं, इन्हें सहेजना-संवारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी तरह की दृष्टि और संवेदना की जरूरत प्रत्येक क्षेत्र में है। न केवल बच्चों के लिए, बल्कि कोरोना से बरबाद हो चुकी हरेक जिंदगी के लिए भी।

मेष : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। संबंधों में मधुरता आएगी।
वृषभ : अधीनस्थ कर्मचारी, भाई या बहन से वैचारिक मतभेद हो सकता है। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मिथुन : रिश्तों में मजबूती आएगी। बुद्धि कौशल सेकिया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
कर्क : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा, लेकिन पारिवारिक महिला के कारण तनाव भी मिलेगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।
सिंह : किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। भाई, बहन से रिश्ते मधुर होंगे। दांपत्य जीवन सुखमय होगा। मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी हो सकती है।
कन्या : आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र मे प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।
तुला : किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। पुरुषार्थ फलदायी होगा।
वृश्चिक : आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक कायोर्ं में प्रगति होगी। रिश्तों में मजबूती आएगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी।
धनु : उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। संतान केदायित्व की पूर्ति होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजि कायोर्ं में रुचि बढ़ेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा।
मकर : महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी।
कुंभ : पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। चली आ रही समस्या का समाधान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।
मीन : स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संतान के कारण मन अशांत रहेगा। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें रहेंगी। संयम से काम लें। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

घर में बने फेस मास्क का रेगुलर इस्तेमाल किया जाए, तो कम खर्च में भी स्किन हमेशा हेल्दी और चमकदार रहेगी। शहनाज़ हुसैन यहां फेस मास्क पर सलाह दे रही हैं--
1. एक-दो गेंदे के फूलों में दही, चंदन का पाउडर मिलाएं। चेहरे पर 20 मिनट लगा कर रखें। इससे चेहरे को ठंडक मिलेगी। पिंपल्स और रैशेज दूर होंगे। यह एस्ट्रिंजेंट की तरह काम करेगा और चेहरे को आइल फ्री रखेगा। स्किन के पोर्स भी बंद होंगे। यह काॅम्बिनेशन स्किन के लिए असरदार है।
2. शहद और दही में कुछ बूंदें रेड वाइन की मिलाएं। इसे फेस पर लगा कर 20 मिनट तक के लिए छोड़ दें। सादे पाने से धो लें। यह स्किन को साॅफ्ट बनाएगा और उसे पूरी तरह माॅइश्चराइज भी करेगा। टैनिंग दूर होगी और त्वचा पर चमक लौट आएगी।
3. गुनगुने दूध में चोकर डाल कर रखें। नहाने से पहले चेहरे, गर्दन और पीठ पर लगाएं। सूखने पर चेहरा धो लें। रेगुलर लगाने पर काॅम्पलेक्शन अच्छा हो जाएगा।
4. ताजे और कच्चे एवोकैडो पल्प में एलोवेरा जैल मिला कर पैक बनाएं। चेहरे पर लगा कर 20 मिनट के लिए छोड़ दें। एवोकैडो में 20 तरह के विटामिन व मिनरल और एंटी आक्सीडेंट होते हैं। इससे स्किन के एजिंग साइन भी दूर होने लगते हैं।
5. मुलतानी मिट्टी में कई मिनरल होते हैं। इसका मास्क लगाने से स्किन के आॅइल ग्लैंड्स कंट्रोल होते हैं। चेहरा रूखा और मुरझाया नहीं दिखता।
6. आइली स्किन के लिए 1 बड़ा चम्मच मूंग दाल को पानी में कुछ देर भिगो कर रखें और पेस्ट बनाएं। इसमें मैश किया टमाटर मिलाएं। चेहरे पर लगा कर इसे हल्के हाथ से चेहरे की मसाज करें। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।
7. खीरा और पका हुआ पपीता मैश करें। इसे दही में मिलाएं। नीबू का रस डालें। चेहरे और गर्दन पर लगाएं। आधे घंटे बाद चेहरा धो लें। टैनिंग दूर होती है।
8. 2 छोटे चम्मच चोकर, 1 छोटा चम्मच बादाम का पाउडर, शहद, दही, अंडे का सफेट हिस्सा और रोज वाॅटर मिलाएं। आंखों और होंठों के आसपास का हिस्सा छोड़ कर चेहरे पर लगाएं।
9. ड्राई स्किन के लिए रेड वाइन, एलोवेरा जैल और मिल्क पाउडर मिक्स करें। 20 मिनट चेहरे पर लगा कर रखें। नाॅर्मल स्किन के लिए फ्रूट फेस पैक लगाएं।
10. तरबूज, पपीता, अनार में से किसी भी एक फल को लेकर उसका रस या पल्प निकालें और उसमें स्किन टाइप के मुताबिक शहद या तीबू की रस की कुछ बंूदें मिलाएं। इस पैक का रोज इस्तेमाल करें।
11. आइली स्किन के लिएः मुलतानी मिट्टी को गुलाबजल के साथ मिक्स करें। चेहरे पर लगाएं और सूखने पर धो लें।
एक्ने प्रोन स्किनः मुलतानी मिट्टी में चंदन का पेस्ट, रोज़ वाॅटर व नीम की सूखी पत्तियों का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं। 20 मिनट के बाद धो लें।
फाॅर एक्ने स्किनः मुलतानी मिट्टी में नीबू का रस, रोज़ वाॅटर मिला कर पेस्ट बनाएं और चेहरे व गर्दन पर लगाएं। 20 मिनट के बाद चेहरा धो लें।

मेष : स्वास्थ्य या आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। संबंधित अधिकारी से भी सहयोग लेने में सल होंगे। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे।
वृषभ : पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी।
मिथुन : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। भाई या बहन से वैचारिक मतभेद होसकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।
कर्क : आर्थिक मामलों में सुधार होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।
सिंह : रिश्तों में मधुरता आएगी। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव तथा वर्चस्व में वृद्धि होगी।
कन्या : मन की अशांति पर नियंत्रण होगा। विरोधी परास्त होगा। मन में उत्साह आएगा। ईश्र्वर के प्रति आस्था बढ़ेगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
तुला : जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष का सहयोग मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति उदासीन न रहें। सचेत रहने की जरूरत है।
वृश्चिक : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि हो सकती है। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। नए संबंध बनेंगे।
धनु : रोग या शत्रु से तनाव मिल सकता है। कुछ पारिवारिक समस्या रहेंगी। व्यावसायिक मामलोंमें जोखिम न उठाएं। संयम से काम लें। किया गया पुरुषार्थ फलदायी होगा।
मकर : आर्थिक पक्ष सुधरेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा एवं सानिध्य। किसी रिश्तेदार के कारण मन अशांत होगा। उच्च अधिकारी या पिता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ : पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे।
मीन : दांपत्य जीवन सुखमय होगा। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी।


नई दिल्ली (शोर सन्देश)। मिस यूनिवर्स की 69वीं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में विजेता का एलान हो चुका है। मेक्सिको की एंड्रिया मेजा को मिस यूनिवर्स 2020 का खिताब मिला है। अंतिम दो प्रतियोगी में ब्राजील की जूलिया गामा और मिस मैक्सिको एंड्रिया रही थीं। एंड्रिया को पूर्व मिस यूनिवर्स जोजीबिनी तुंजी ने मिस यूनिवर्स का ताज पहनाया। वहीं भारत की तरफ से ताज की दावेदारी कर रहीं 22 वर्षीय एडलिन कास्टलिनो टॉप 5 में अपनी जगह बना पाईं। वो इस रेस से बाहर हो गईं और इसी के साथ भारत की एडलिन कास्टलिनो का मिस यूनिवर्स का ताज पाने का सपना टूट गया। इस समारोह का ग्रैंड फिनाले फ्लोरिडा के सेमिनोल हार्ड रॉक होटल एंड कसीनो में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम राउंड में एंड्रिया से सवाल किया गया कि अगर आप देश की नेता होतीं तो कोरोना वायरस महामारी से कैसे निपटती? इसके जवाब में एंड्रिया ने कहा कि, मेरा मानना है कि ऐसी कठिन परिस्थिति को संभालने का कोई एकदम सटीक तरीका नहीं है। हालांकि मैंने स्थिति बिगड़ने से पहले ही लॉकडाउन लगा दिया होता जिससे लोगों की जिंदगी बर्बाद नहीं होती। हम लोगों की जिंदगी इस तरह से बिखरते नहीं देख सकते और इसलिए मैंने शुरूआत से ही स्थिति को संभालने की कोशिश की होती।