ब्रेकिंग न्यूज

*भिलाई में मिस्टर, मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छग प्रतियोगिता का आयोजन 11 अप्रैल को*

08-Mar-2021

00 पहली बार किन्नर और दिव्यांगों को भी मिल रहा है मौका
भिलाई (शोर सन्देश)। छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को उभारने के लिए आने वाले दिनों में एक मेगा इवेंट का आयोजन होने जा रहा है। अरपा पैरी प्रोडक्शन द्वारा भिलाई के रॉयल ओएसआर रॉयल ग्रीन रेसॉर्ट में 11 अप्रेल 2021 को मिस्टर, मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता की खास बात यह है कि इसमें केवल छत्तीसगढ़ के प्रतिभागियों को मौका दिया जा रहा है। मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम करने की चाह रखने वाले युवक युवतियों के साथ शादीशुदा घरेलू महिलाओं के लिए भी यह बड़ा मंच साबित होगा। इस मेगा इवेंट को लेकर रविवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अरपा पैरी प्रोडक्शन के डायरेक्टर दीपक सिंह, जिया सूर्यवंशी एवं सहयोगी रूचिता अवस्थी (मिसेस छत्तीसगढ़ एवं मिसेस उत्तर प्रदेश, मिसेस इंडिया फैशन वॉक) ने संयुक्त रूप सेे जानकारी दी। आयोजकों ने प्रेसवार्ता में बताया कि भिलाई में इस तरह का यह पहला इवेंट होगा जिसमें मॉडलिंग में रुचि रखने वाले युवक युवतियों के साथ ही घरेलू महिलाओं को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। 11 अप्रेल 2021 को रॉयल ओएसआर रॉयल ग्रीन रेसॉर्ट भिलाई में होने वाले इस मेगा इवेंट में भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होंगे। प्रतियोगिता में जज के रूप में रोडिस, स्प्लिट्स विला, बिग बॉस, नच बलिये विनर प्रिंस नरूला एवं कास्टिंग डायरेक्टर शरद चौधरी उपस्थित रहेंगे।
00 दो दिन का होगा मेगा इवेंट पत्रकार वार्ता में आयोजकों ने इवेंट के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि यह मेगा इवेंट दो दिन का होगा। पहले दिन सभी प्रतिभागियों की ट्रेनिंग और ग्रूमिंग होगी और साथ ही उनका पोर्ट फोलियो शूट किया जाएगा। इसके साथ उनकी न्यूट्रीशियन, पर्सनॉलिटी डेवलपमेंट आदि की क्लासेस भी होंगी। इसमें चयनित प्रतिभागियों को दूसरे दिन फाइनल में जाने का मौका मिलेगा। फाइनल में प्रतिभागियों को अपना हुनर दिखाने, निखारने व उभारने का अवसर मिलेगा। इस कार्यक्रम में आने वाले सभी प्रतिभागियों को उनकी प्रतिभा के अनुसार टाइटल और मोमेंटो से सम्मानित किया जाएगा। जो हुनरबाज छोटे-छोटे कस्बों या गांवों से उभर नहीं पाते उन्हें इस मंच के जरिये आगे बढऩे का अवसर प्राप्त होगा। फाइनल राउंड में जीतने वाले मिस्टर व मिस को एक लाख रुपए नगद इनाम व टाइटल दिया जाएगा। वहीं मिसेज का खिताब जीतने वाली महिला को टाइटल व मोमेंटों के साथ आकर्षक पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में जीतने वाले युवक युवतियों को वेब सीरिज, म्यूजिक एलबम आदि में काम करने का मौका भी दिया जाएगा।
00 थर्ड जेंडर व दिव्यागों से होगी प्रतियोगिता की शुरुआत पत्रकार वार्ता में मिस एंड मिसेस ग्लैमरस ऑफ छत्तीसगढ़ प्रतियोगिता के आयोजन कर्ताओं ने बताया कि प्रतियोगिता की शुरुआत समाज के थर्ड जेंडर जनरेशन एंव दिव्यांगों के द्वारा की जाएगी। इसे लेकर आयोजकों का कहना है कि थर्ड जेंडर व दिव्यांगों को प्रतियोगिता से जोडऩे का उद्देश्य उन्हें समाज की मुख्य धारा में शामिल करना है। यही नहीं उन्हें सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ाने का एक प्रयास है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account