में रिषिका कक्षा 7 की स्टूडेंट हूँ क्या आप जानते है लॉकडाउन क्या है - लॉकडाउन एक ऐसा नाम जिससे हमें बहुत डार लगता हैं पर कोरोना काल में हमें लॉकडाउन का सामना करना पड़ा और ये जरुरी भी था पर लॉकडाउन ने बहुत गरीबों से उनका व्यपार छीन लिया और बहुतों से उनके अपने, मुसीबतों से हम को सामना करना पड़ा पर क्या अपने सोचा की लॉकडाउन ने क्या किया...हां लॉकडाउन ने हमें साथ रहना सिखाया भले दुःख तो था पर खुशियाँ भी थी घर में सब साथ थे कितना अच्छा लगा भले होटेले बंद थी पर माँ के हाथ का खाना था,गोलगप्पे की स्टाल बंद थी पर पापा ने घर में रेस्टोरेंट वाला खाना खिलाया, सिनेमा बंद थी पर हमने पुरे परिवार के साथ रामायण देखने में बड़ा मजा आया, घर को सजाया... साहस के साथ जीना ,हिम्मत के साथ जीना सब लॉकडाउन में सिखा लॉकडाउन ने लूडो का चैम्पियन बनाया किचेन किंग बनाया और जाने क्या क्या बनाया है ये लॉकडाउन ही था अब फिर वही हो रहा है पर कही न कही ये कोरोना की दूसरी लहर हमारे वजह से है अरे हमें मास्क ही तो लगाना है दो गज की दुरी ही तो रखनी है बस पर हम ये भी नई कर सके तो क्या होगा प्लीज कोरोना को हराना है और हमें इंडिया के साथ हमें पुरे दुनिया को कोरोना से बचाना है ये बस हम ही कर सकते है मास्क लगाना है दो गज की दुरी रखना है कोरोना का टीका लगवाना है अगर आप सछम है तो प्लीज #stay safe stay healthy