ब्रेकिंग न्यूज

खेल

छग की टीम में CBSE छात्र भी हो सकेंगे शामिल, छात्रों पर लगी पाबंदी इस सत्र के लिए हटी

01-Aug-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  स्कूली खेल में छत्तीसगढ़ की टीम की ओर से अब सीबीएसई (CBSE) के छात्र भी खेल सकेंगे। लोक शिक्षण संचालनालय 6 दिन पहले अपने जारी किए अपने आदेश में संशोधन करते हुए CBSE के छात्रों पर लगी पाबंदी को 1 साल के लिए हटा दिया है।
स्कूल शिक्षा संचालक ने सरकारी स्कूलों के पीटीआई संघ की मांग पर 24 जुलाई को इस साल के स्कूली खेलकूद में राज्य की टीम से सीबीएसई स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों पर पाबंदी लगा दी थी।
पुरे प्रदेश में लगभग 10 लाख छात्र हैं, जिनमें से लगभग 6 लाख निजी स्कूलों से ही हैं। विभाग को इन्हीं निजी स्कूलों से ही क्रीड़ा शुल्क के रूप में लगभग 2 करोड़ 35 लाख रुपये मिलता है। इस तरह के आदेश के बाद से प्राइवेट स्कूल के छात्रों के परिजन भी लामबंद हो रहे थे।
कोर्ट जाने की तैयारी में थे परिजन
प्राइवेट स्कूल के छात्रों के परिजनों का सवाल था कि जब हमारे बच्चों ने क्रीड़ा शुल्क दिया है तो विभाग ऐसे एक तरफा आदेश कैसे जारी कर सकता है? अगर ये आदेश है तो क्या तो हमारे बच्चों ने फीस जमा की है विभाग उसे वापस करेगा? स्कूली खेल कैलेण्डर जारी होने के बाद मामले को कोर्ट में ले जाने की तैयारी भी हो चुकी थी।
 

महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में 27 पदक जीते

01-Aug-2024
महासमुंद।   ( शोर संदेश )  छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय मिक्स बॉक्सिंग चैम्पियनशिप का आयोजन लोहाना भवन फाफाडीह रायपुर में 27 से 28 जुलाई 2024 को किया गया। मिक्स बॉक्सिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ जिला इकाई रायपुर द्वारा आयोजित इस चैम्पियनशिप में विभिन्न आयु एवं वजन समूहों में लगभग 250 महिला एवं पुरुष खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
इस आयोजन में महासमुंद जिले के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 27 पदक जीते, जिसमें 10 गोल्ड, 9 सिल्वर, और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं। पदक जीतने वाले खिलाड़ियों में वंशिका चौहान, आरुषि नंद, सिमरन चौहान, पल्लवी भोई, दिलेश्वरी साव, सबेश्वरी साहू, साहिल कुमार, राजकुमार रोहिदास, सूर्यकांत मिश्रा और त्रिलोचन साहू शामिल हैं, जिन्होंने गोल्ड मेडल जीते।
इसके अतिरिक्त, भगवंतीन निराला, नुरेंद्र साहू, सना खान, इजरायल दीप, संस्कार सिंह नायक, भवनी बेहेरा, प्रियंका साव, योगिता खूंटे, और हेमा साव ने सिल्वर मेडल जीते। कृतिका बारीक, हेमा पटेल, जैनीश दीप, डॉलीमा चौधरी, दिव्या यादव, रचना साव, नंदिका साहू और जेता वाजपेई ने ब्रॉन्ज मेडल जीते।
कलेक्टर प्रभात मलिक एवं पुलिस अधीक्षक आशुतोष सिंह ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए बधाई दी और राष्ट्रीय स्तर पर भी पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करने की शुभकामनाएं दीं। सभी खिलाड़ियों ने विरेन्द्र कुमार डडसेना के मार्गदर्शन और कोच वंशिका चौहान के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन किया। इसी के साथ जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, हरिशंकर देवांगन, बृजेश मिश्रा, रॉयल किड्स स्कूल नयापारा खुर्द पिथौरा के प्राचार्य अवस्थी एवं सुरेश निषाद ने भी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी के लिए चयनित 40 खिलाड़ियों की सूची जारी

22-Jul-2024
रायपुर  ( शोर संदेश ) । खेल एवं युवा कल्याण विभाग के द्वारा रायपुर में संचालित आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 20 बालक तथा 20 बालिकाओं का चयन किया गया है। राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन 25-26 जून को रायपुर के स्वामी विवेकानन्द स्टेडियम एवं खेल संचालनालय परिसर तीरंदाजी एरिना में हुआ था।
खेल संचालक तनुजा सलाम के निर्देश पर चयन ट्रायल के नोडल अधिकारी चेतन कुमार श्रीवास प्रशासक खेल अकादमी रायपुर के द्वारा चयन ट्रायल सुव्यवस्थित तरीके से कराया गया। चयन समिति में भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र रायपुर तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के (एन.आई.एस.) प्रशिक्षक शामिल रहे। चयनकर्ताओं के द्वारा खिलाड़ियों के फिटनेस से संबंधित मोटर एबिलिटी टेस्ट, मेडिकल टेस्ट, स्पोर्ट्स स्कील टेस्ट एवं मेंटल एबिलिटी टेस्ट लिये गए। निर्धारित मानकों को पूरा करने वाले खिलाड़ियों को ही प्रदर्शन के आधार पर मेरिट क्रमानुसार 13 से 17 वर्ष आयुवर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
प्रदेश भर से आए खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया, इसमें राज्य के जिले रायपुर से 05 बालिका और 09 बालक, सरगुजा से 07 बालिका, धमतरी से 02 बालक और 04 बालिका, महासमुंद से 05 बालिका और 02 बालक, नारायणपुर से 03 बालक, बिलासपुर से 01 बालक, कोण्डागांव से 01 बालक एवं गरियाबंद जिले से 01 बालिका का चयन किया गया है। इन चयनित खिलाड़ियों को 10 दिवस के भीतर अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा। यदि चयनित खिलाड़ी में से कोई प्रवेश लेने में असमर्थ रहता है, तो प्रतीक्षा सूची में से मेरिट के आधार पर प्रवेश देने की कार्यवाही की जाएगी।
खेल अकादमी में प्रवेश लेने वाले खिलाड़ियों को खेल अकादमी संचालन नियम-2014 के अंतर्गत निःशुल्क आवास, भोजन, शैक्षणिक सुविधा, परिधान, प्लेइंग किट, दुर्घटना बीमा एवं प्रतियोगिताओं में सहभागिता आदि सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। आवासीय खेल अकादमी के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलने के लिए तैयार किया जाएगा। इसके लिए राज्य शासन के द्वारा एन.आई.एस. प्रशिक्षकों की भर्ती की गई है। समय समय पर अंतर्राष्ट्रीय स्तर के तीरंदाजी खिलाड़ियों एवं प्रशिक्षकों को खेल अकादमी में आमंत्रित कर विशिष्ट प्रशिक्षण का आयोजन भी कराया जाएगा।

रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता 5 जुलाई से

29-Jun-2024
रायपुर।(शोर संदेश) राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा "रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता- 2024" का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल में किया जा रहा है। प्रतियोगिता  के सम्बन्ध में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के सचिव विनय बैसवाड़े ने जानकारी दी की प्रतियोगिता में 5 से 7 जुलाई तक सीनियर पुरुष एकल, सीनियर महिला एकल,  यूथ UNDER-17 (जुनियर) बालक एकल,  यूथ UNDER-17 (जुनियर)  बालिका एकल एवं यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालक एकल, यूथ UNDER-13 (कैडेट) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता होगी जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 2 जुलाई (सायं 7 बजे तक) है तथा 12 से 14 जुलाई तक यूथ UNDER-19 (यूथ) बालक एकल, यूथ UNDER-19 (यूथ) बालिका एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर)  बालक एकल, यूथ UNDER-15 (सब जुनियर) बालिका एकल एवं  यूथ UNDER-11 (होप्स) बालक एकल तथा यूथ UNDER-11 (होप्स) बालिका एकल हेतु कुल मिलाकर 06 वर्गों में प्रतियोगिता होगी जिसकी प्रविष्टि की अंतिम तिथि 9 जुलाई (सायं 7 बजे तक) है।
प्रतियोगिता में राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर के रजिस्टर्ड खिलाड़ी ही भाग ले सकते हैं। राजधानी टेबल टेनिस संघ, जिला रायपुर द्वारा वर्ष 2024 में आयोजित "रायपुर जिला मानसून लीग टेबल टेनिस प्रतियोगिता" एवं "रायपुर जिला टेबल टेनिस चैंपियनशिप" (दोनों में से किसी भी एक जिला स्तरीय प्रतियोगिता) में भाग लेने वाले पंजीकृत खिलाड़ियों का चयन/प्रविष्टी ही रायपुर में दिनांक 03 से 06 अक्टूबर 2024 तक आयोजित होने वाली “22वीं स्टेग छत्तीसगढ़ राज्य टेबल टेनिस  चैम्पियनशिप 2024” हेतु स्वीकार की जावेगी, जिसमें जिला के अन्य टूर्नामेंट को शामिल नहीं किया जायेगा।     
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले इच्छुक खिलाड़ी अपना नाम सायं 6  से 8 बजे के मध्य सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में आकर प्रदीप जोशी (मो. 99810-55577) एवं प्रवीण निरापुरे (मो. 98271-82959) को लिखा सकते हैं।

सीएम विष्णुदेव साय ने रोहित शर्मा की तारीफ की, कंगारुओं को हराने पर टीम इंडिया को दी बधाई

25-Jun-2024
रायपुर।  (  शोर संदेश  ) रोहित शर्मा की सीएम विष्णुदेव साय ने तारीफ की है। उन्होंने एक्पस पर लिखा, टी-20 वर्ल्ड कप में कंगारुओं को 24 रनों से पटखनी देकर सेमी फाइनल में प्रवेश करने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं। धुंआधार पारी के लिए कप्तान राेहित का हार्दिक अभिनंदन। बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। ऑस्ट्रेलिया के सामने टीम इंडिया ने बेखौफ अंदाज में खेल दिखाया, जिसकी शुरुआत कप्तान रोहित शर्मा ने की। धमाकेदार ओपनिंग से जो टोन सेट हुआ तो हर मोर्चे पर कंगारू नाकाम होते नजर आए। हालांकि ट्रेविस हेड ने एक बार फिर भारतीय फैन्स की धड़कनें जरूर बढ़ाई थीं। लेकिन कुछ वक्त के बाद वह भी अकेले पड़ते नजर आए।
इस मैच में टीम इंडिया का सबसे बड़ा हीरो कोई था तो वह थे कप्तान रोहित शर्मा। रोहित शर्मा ने एक बार जो अपना गियर बदला तो फिर वह रोके नहीं रुके। भले ही वह अपना शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन यह उनकी आक्रामक पारी थी, जिसकी बदौलत भारत 200 के पार पहुंच गया। रोहित जिस तरह मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस के खिलाफ बेखौफ अंदाज में शॉट्स खेले उसने टीम के बल्लेबाजों को बड़ा हौसला दिया। सूर्यकुमार यादव ने भी यह बात मानी कि रोहित शर्मा ने उनके लिए टेम्पलेट सेट किया।
 

ऑस्ट्रेलिया पर अफगानिस्तान की जीत ने सेमीफाइनल की जंग को बनाया दिलचस्प

23-Jun-2024
 (  शोर संदेश  ) ऑस्ट्रेलिया के हारने से भारत को भी नुकसान हो सकता है. दरअसल, अगर भारतीय टीम अपने अगले मैच में ऑस्ट्रेलिया से हार जाती है तो भारत के पास 4 अंक होंगे और ऑस्ट्रेलिया के भी 4 अंक हो जाएंगे. वहीं, दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम अगला मैच बांग्लादेश से जीत जाती है तो फिर तीन टीमों के अंक 4-4 हो जाएंगे. ऐसे में रन रेट जिस टीम का बेहतर होगा वह टीम दो टीम सेमीफाइनल में पहुंचेगी. टॉप एक पर वही टीम पहुंचेगी जिसका रन रेट बाकी दो टीमों से बेहतर होगा. हालांकि भारत का नेट रन रेट इस समय +2425 है और बाकी टीमों से काफी बेहतर है.
लेकिन क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है, ऐसे में यहां कुछ भी हो सकता है, अगर ऑस्ट्रेलिया बड़ी जीत भारत के खिलाफ हासिल करने में सफल रही तो समीकरण टीम इंडिया बिगड़ सकता है, वैसे, रन रेट के मामले में ऐसी उम्मीद कम ही है, 
सुपर 8 ग्रुप में टॉप पर रहना बेहद ही जरूरी
दरअसल, इस बार केवल सेमीफाइनल 1 खेलने वाली टीम के लिए रिजर्व डे है. अगर भारतीय टीम अपने ग्रुप में नंबर एक पर नहीं रहती है तो फिर भारतीय टीम को दूसरा सेमाफाइनल खेलना होगा. आईसीसी ने दूसरे सेमीफाइनल के लिए कोई भी रिजर्व डे नहीं रखा है. ऐसे में यदि दूसरा सेमीफाइनल मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो सुपर 8 में अपने ग्रुप में टॉप पर रहने वाली टीम फाइनल खेलेगी. यही कारण है कि सुपर 8 में टॉप पर रहना सभी टीमों के लिए जरूरी है. 
 

अरुण साव ने पाकिस्तान को हराने पर भारतीय क्रिकेट टीम को दी बधाई

10-Jun-2024
रायपुर। (  शोर संदेश  )  राज्य के डिप्टी सीएम अरुण साव ने टीम इंडिया को जीत की बधाई दी। X पर उन्होंने बधाई संदेश में लिखा, भारतीय रणबांकुरों को बधाई। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में पाकिस्तान पर भारत की शानदार व अविस्मरणीय विजय की सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी ऊर्जावान खिलाड़ियों को बधाई एवं आने वाले मैचों के लिए शुभकामनाएं! बता दें कि टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2024 के सबसे चर्चित मुकाबले में जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने रोमांचक रहे लो स्कोरिंग मैच में पाकिस्तान को 6 रन से मात दी। भारतीय टीम ने सिर्फ 119 रन बनाए थे और पाकिस्तान की टीम 120 रन चेज करने में ही हथियार डाल गई।
 

छत्तीसगढ़ के शशांक ने IPL में 29 बॉल में ठोंके 61 रन

05-Apr-2024

 रायपुर/दिल्ली ।  ( शोर सन्देश )   आईपीएल 2024 में 17वां मैच गुजरात टाइटंस और पंजाब के बीच खेला गया। इस मैच में पंजाब किंग्स को उस खिलाड़ी ने जीत दिलाई, जिसकी निलामी के समय ही टीम ने बेज्जती कर दी थी। लेकिन लड़का छत्तीसगढ़ का था मौका मिलते ही बेज्जती का जवाब बल्ले से ​दे दिया। जी हां कल हुए मुकाबले में छत्तीसगढ़ के शशांक सिंह ने 29 बॉल में 61 रनों की शानदार पारी खेलते हुए पंजाब को जीत का स्वाद चखा दिया। इस सीरीज में पंजाब की ये दूसरी जीत है। बता दें कि शशांक इससे पहले आरसीबी के खिलाफ भी पंजाब किंग्स के लिए महत्वपूर्ण पारी खेल चुके हैं। 

बेहद रोमांचक मुकाबले में गुरुवार को यहां गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा दिया। टाइटंस के 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की टीम नूर अहमद (32 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने 13वें ओवर में 111 रन तक पांच विकेट गंवाकर संकट में थी लेकिन शशांक ने 29 गेंद में छह चौकों और चार छक्कों से नाबाद 61 रन की पारी खेलकर टीम को सात विकेट पर 200 रन के विजयी स्कोर तक पहुंचा दिया। शशांक ने जितेश शर्मा (आठ गेंद में दो छक्कों से 16 रन) के साथ छठे विकेट के लिए 39 और आशुतोष शर्मा (17 गेंद में तीन छक्के और एक चौके से 31 रन) के साथ सातवें विकेट के लिए 43 रन की साझेदारी करके पंजाब की जीत सुनिश्चित की।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जॉनी बेयरस्टो ने अजमतुल्लाह उमरजई (41 रन पर एक विकेट) के पहले ओवर में तीन चौके मारे लेकिन कप्तान शिखर धवन (01) उमेश यादव (35 रन पर एक विकेट) की पहली ही गेंद को विकेटों पर खेल गए। प्रभसिमरन सिंह (35) ने उमेश पर चौका जड़ने के बाद उनके अगले ओवर में भी छक्का और चौका मारा। बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद ने अपनी पहली ही गेंद पर बेयरस्टो (22) को बोल्ड किया। पंजाब ने पावर प्ले में दो विकेट पर 54 रन बनाए। प्रभसिमरन भी इसके बाद बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में नूर की गेंद पर शॉर्ट थर्ड मैन पर मोहित शर्मा (38 रन पर एक विकेट) को बेहद आसान कैच दे बैठे। उन्होंने 24 गेंद का 

एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप में भारत ने न्यूजीलैंड को हराया

06-Dec-2023

सैंटियागो (शोर सन्देश)। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने एफआईएच हॉकी महिला जूनियर विश्व कप 2023 के अपने चौथे मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त होने के बाद हुए पेनल्टी शूट आउट में न्यूजीलैंड को 3-2 से हरा दिया। भारत की ओर से निर्धारित 60 मिनट में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में, ज्योति छत्री ने 17वें मिनट, और सुनेलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में एक-एक गोल किया। जबकि न्यूजीलैंड की ओर से इसाबेला स्टोरी ने 11वें, मेडलिन हैरिस ने 14वें और रियाना फो ने 49 वे मिनट में गोल किए। निर्धारित समय पर मुकाबला 3-3 की बराबरी से छूटने पर पेनल्टी शूटआउट में साक्षी राणा और प्रीति भारत के लिए मौके भुनाने में सफल रहीं, जबकि मुमताज खान ने सडन डेथ में गोल किया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की हन्ना कॉटर और रियाना फो ही गोल कर सकी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में रोपनी कुमारी ने आठवें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर भारत को बढ़त दिलाई। हालाँकि उसके बाद न्यूजीलैंड की इसाबेला स्टोरी ने 11 वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर गोल से स्कोर बराबर कर दिया। इसके बाद मैडलिन हैरिस ने 14 मिनट में मैदानी गोल कर न्यूजीलैंड को आगे कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में आक्रामक रुख अपनाया और ज्योति छत्री ने 17 वें मिनट में गोल कर मुकाबले को फिर से बराबरी पर ला दिया।

न्यूजीलैंड चौथे क्वार्टर की शुरुआत में पेनल्टी कॉर्नर का फायदा उठाते हुए रिआना फो ने 49वें मिनट में गोल कर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद भारत ने लगातार हमले जारी रखे और अंततः इंजेक्टर सुनलिता टोप्पो ने 53वें मिनट में किए गये गोल से मुकाबला 3-3 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

 

इसके बाद हुए पेनल्टी शूटआउट में भारत अपने शुरुआती दो शॉट्स को गोल में बदलने में विफल रहा लेकिन टीम की गोलकीपर माधुरी किंडो ने लगातार चार शानदार बचाव किए जिससे उनकी टीम को वापसी करने और पेनल्टी शूट आउट में सडन डेथ में 3-2 से जीत दर्ज करने में मदद मिली।

 

 

*Ind Vs Aus : भारत की आधी टीम पवेलियन लौटी, 40 ओवर के बाद 200 पहुंचा स्कोर*

19-Nov-2023

अहमदाबाद (शोर संदेश)।विश्व कप का फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। भारत के 6 विकेट गिर गए हैं। भारत की पारी के 40 ओवर समाप्त हो चुके हैं। 6 विकेट पर 203 रन बना लिए हैं। केएल राहुल 66 रन बनाकर आउट हो गए। केएल राहुल को मिचेल स्टार्क ने आउट किया। पिच पर मोहम्मद शमी और सूर्यकुमार यादव हैं। रवींद्र जडेजा 22 गेंद में नौ रन बनाकर आउट हुए। जोश हेजलवुड ने उन्हें विकेटकीपर जोश इंग्लिस के हाथों कैच कराया। भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली 29वें ओवर में आउट हुए। पैट कमिंस ने अपने ओवर की तीसरी गेंद पर उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया। कोहली ने 63 गेंद पर 54 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके लगाए। भारत को तीसरा झटका श्रेयस अय्यर के रूप में लगा। वह 11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए। अय्यर को कमिंस ने विकेटकीपर जोश इंगलिश के हाथों कैच कराया। वह तीन गेंद पर चार रन ही बना सके। भारत को दूसरा झटका रोहित शर्मा के रूप में लगा। वह 10वें ओवर के चौथे ओवर में आउट हो गए। ग्लेन मैक्सवेल की गेंद पर ट्रेविस हेड ने उनका कैच लिया।




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account