ब्रेकिंग न्यूज

खेल

*सद्भावना फुटबॉल मैच में नागरिक इलेवन ने प्रशासन को 2-1 गोल से हराया*

16-Aug-2023

जशपुरनगर (शोर संदेश)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रशासन इलेवन और नागरिक इलेवन के बीच रणजीता स्टेडियम ग्राउंड में सद्भावना फुटबॉल मैच खेला गया। इसमें नागरिक इलेवन ने प्रशासन इलेवन को 2-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया। नागरिक इलेवन की ओर से संसदीय सचिव यू डी. मिंज व प्रशासन इलेवन की ओर से अपर कलेक्टर आर पी चौहान ने नेतृत्व किया।


मैच शुरू होने के पहले से ही जोरदार बारिश शुरू हो गई थी, इसके बावजूद इसके मैच जारी रहा।मैच शुरू होने के 10 मिनट बाद ही नागरिक इलेवन के कप्तान संसदीय सचिव यू. डी. मिंज ने पहला गोल दागा। दूसरे हॉफ में दोनों ही टीमों ने एक -एक गोल दागा. नागरिक इलेवन के सरफ़राज़ आलम ने दूसरा गोल किया वहीँ प्रशासन इलेवन के एसडीओपी शेर बहादुर सिँह के द्वारा एक गोल किया मैच समाप्ति तक नागरिक इलेवन 2-1 से आगे रही और मैच जीत लिया।

मैच समाप्ति पर विजेता और उपविजेता टीम नागरिक इलेवन को शील्ड प्रदान किया गया मैन आफ द मैच संसदीय सचिव यू. डी. मिंज को दिया गया। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, उपपुलिस अधीक्षक राकेश देवांगन, बीईओ एमजेडयू सिद्दीकी, तहसीलदार, जिला खेल अधिकारी, डिप्टी कलेक्टर मरकाम, पत्रकार प्रेम प्रकाश शर्मा, अमानउल्ला मालिक, सुनील सिन्हा, रविंद्र थवाईत, तरुण शर्मा, संजीत यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।


*आईपीएल 2023: मुंबई ने पंजाब को 6 विकेट से हराया*

04-May-2023

मुंबई (शोर संदेश)।इंडियन सुपर किंग्स (आईपीएल) 2023 का 46वां मुक़ाबला पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) और पांच बार की चैम्पियन मुंबई इंडियंस (एमआई) के बीच खेला गया। मोहाली के पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन आईएस बिन्द्रा स्टेडियम में खेले गए इस मैच हाईस्कोरिंग मैच में मुंबई इंडियंस ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में तीन विकेट पर 214 रन बनाए। पंजाब के लिए लियाम लिविंगस्टोन ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया। वहीं जीतेश शर्मा अर्धशतक से एक रन से चूक गए। लिविंगस्टोन ने 42 गेंद पर नाबाद 82 और जितेश ने 27 गेंद पर नाबाद 49 रन बनाए। मुंबई के लिए एक बार फिर पीयूष चावला ने बेहतरीन गेंदबाजी की और दो विकेट झटके। जवाब में मुंबई इंडियंस ने सलामी बल्लेबाज ईशान किशन और विस्फोटक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव के तूफानी अर्धशतक की मदद से इस लक्ष्य को चार विकेट खोकर 18.4 ओवर में हासिल कर लिया। मुंबई के लिए ईशान किशन ने 41 गेंद पर 75 रन और सूर्यकुमार यादव ने31 गेंद पर ताबड़तोड़ अंदाज में 66 रन बनाए। इन दोनों के अलावा तिलक वर्मा ने 10 गेंद पर 26 रनों की नाबाद पारी खेली। पंजाब के लिए नाथन एलिस ने दो, अर्शदीप सिंह और ऋषि धवन ने एक -एक विकेट लिए। इस जीत के साथ मुंबई की टीम ने 9 मैच में 10 अंक हो गए है। वह अंक तालिका में छठे स्थान पर बनी हुई है। वहीं पंजाब के 10 मैच में 10 अंक हैं। वह अंक तालिका के 7वे स्थान पर है।


*सात्विक-चिराग ने जीता स्विस ओपन सीरीज का खिताब, चीनी जोड़ी को हराया*

26-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। बैडमिंटन में भारत को बड़ी कामयाबी मिली है। सात्विक साईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने स्विस ओपन सुपर सीरीज में मेन्स डबल्स का खिताब अपने नाम किया है। फाइनल में सात्विक और चिराग ने चीन के रेन जियांग यु और टान कियांग को 54 मिनट में 21-19 और 24-22 से हराया। साथ ही अक्टूबर 2022 में फ्रेंच ओपन सुपर 750 जीत के बाद से उनका यह पहला खिताब रहा। फाइनल मुकाबले में सात्विक-चिराग की जोड़ी शुरुआत से ही गजब का खेल दिखाया। सात्विक-चिराग ने पहला गेम 21-19 के अंतर से जीत लिया था। हालांकि दूसरे गेम में चीनी खिलाड़ियों ने जबरदस्त टक्कर दी। इसके बावजूद भारतीय जोड़ी ने नाजुक क्षणों में अपनी लय बनाए रखी और खिताब जीता। बता दें कि विश्व रैंकिंग में छठे स्थान पर काबिज सात्विक-चिराग ने साल 2022 में 3 खिताब जीते, जिसमें कॉमनवेल्थ गेम्स का गोल्ड मेडल भी शामिल रहा। दोनों ने विश्व चैम्पियनशिप में भी कांस्य पदक अपने नाम किया था। 


*World Boxing Championship : निकहत जरीन लगातार दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन, जीता स्वर्ण पदक*

26-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। महिला विश्व मुक्केबाजी चैपिंयनशिप में निकहत जरीन ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। 50 किलो भारवर्ग में जरीन ने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में 5-0 से मात दी। दरअसल, निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। निकहत जरीन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं। फाइनल मुकाबले में निकहत ने पहले ही राउंड में 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली। बता दें कि निकहत जरीन ने पिछले साल भी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में नीतू घनघस और स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं भारतीय दिग्गज एमसी मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 6 बार गोल्ड मेडल (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) जीते हैं।  


*खेलो इण्डिया लघु केन्द्र : जिले में व्हॉलीबॉल प्रशिक्षक का होगा चयन, इंटरव्यू 22 को*

14-Mar-2023

गरियाबंद (शोर संदेश)। भारत सरकार, खेल मंत्रालय और युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति के बाद खेलो इण्डिया योजनांतर्गत गरियाबंद जिले में व्हॉलीबॉल खेल के ‘‘खेलो इण्डिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए अस्थायी रूप से 1 व्हॉलीबॉल प्रशिक्षक की आवश्यकता है। जिनको एकमुश्त मासिक मानदेय 25 हजार रुपये अधिकतम 3 लाख रुपये वार्षिक शासन के निर्देशानुसार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 मार्च को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में आयोजित किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन जारी तिथि से 21 मार्च तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद कक्ष क्रमांक-09 में संपर्क कर आवेदन फॉर्म का प्रारूप प्राप्त कर प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षक की चयन के लिए योग्यता निम्नानुसार है-

  • पहली वरीयता संबंधित खेल के मान्यता प्राप्त नेशनल स्पोर्टस फेडरेशन एसोसिएशन के तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो उसे मिलेगी। 
  • दूसरी वरीयता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप में पदक विजेता/विजेता टीम का हिस्सा हो, या खेलो इंडिया गेम्स में पदक विजेता या विजेता टीम का हिस्सा हो।
  • तीसरी वरीयता नेशनल एयूआई पास्ट चैम्पियनशिप में पदक विजेता या विजेता टीम का हिस्सा हो।
  • चौथी वरीयता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो या खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी की हो उसे दिया जायेगा।

व्हॉलीबॉल खेल के न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष के प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदनकर्ता अभ्यर्थी 22 मार्च को निर्धारित समय में कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं व्हॉलीबॉल खेल से संबंधित उपलब्धि का प्रमाण पत्र के मूल प्रति सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेगा।

आवश्यकतानुसार व्हॉलीबॉल खेल का कौशल परीक्षण भी अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ सम्पूर्ण दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति साथ लेकर आयेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मो. 6261590400 से संपर्क कर सकते हैं।


*Ind Vs Aus : अहमदाबाद टेस्ट ड्रा, भारत ने जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी*

13-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया। 


*विश्व कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान टीम, जानें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या कहा ...*

07-Dec-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत में वीजा देने की के लिए हामी भर दी है. गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद विदेश मंत्रालय अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा, ताकि पड़ोसी देश की टीम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा कर सके. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए 34 पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है. इससे पहले पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने दावा किया था कि उसे भारतीय विदेश मंत्रालय से वीजा की मंजूरी नहीं मिली है. पीबीसीसी ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को अधर में लटका दिया है.”जानकारी के लिए बता दें कि ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है, किसकी समयावधि 5 से 17 दिसंबर तक है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 17 दिसंबर को बेंगलोर में खेला जाएगा. इस ब्लाइंड विश्व कप कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा ले रही हैं.


*मैरीकॉम, सिंधु, मीराबाई और गगन भारतीय ओलिम्पिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए*

15-Nov-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। ओलिम्पिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय ओलिम्पिक संघ के एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शीत ओलिम्पिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंह करहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलिम्पिक खिलाड़ी हैं। 

 


*पारंपरिक खेलों को पुन: स्थापित कर रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक*

12-Oct-2022

जगदलपुर(शोर संदेश)। हमारी संस्कृति हमारी जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। जिनमें बोली, भाषा, रहन-सहन और पारंपरिक या स्थानीय खेल शामिल होते हैं। राज्य सरकार ने इन्हीं पारंपरिक खेलों को सहेजने के लिए ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया है। ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ यानी कि खेल का एक ऐसा आयोजन जिसमें स्थानीय खेलों को सहेजने पर महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल की शुरूआत 6 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने की। श्बस्तर दशहराश् के अवसर पर 7 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गुल्ली डंडा खेलकर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में अपनी सहभागिता दी।


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ आयोजन के तहत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर मंगलवार को बकावंड ब्लाक के सरगीपाल और बोरीगांव में भी खेलकूद का आयोजन किया गया। अलग-अलग वर्ग में महिलाओं ने जहां पिट्ठुल, 100 मीटर दौड़ में अपनी भागीदारी निभाई, तो वहीं खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों में युवाओं का उत्साह देखते  बना। सरगीपाल विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक ने कहा कि  “इन खेलों से स्थानीय खेलों को आने वाली पीढ़ियों के बीच जीवंत किया जाएगा।  ग्रमीणों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।“

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि शामिल हैं। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी। जिसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 से 11 अक्टूबर तक की गई। इसके बाद  15 अक्टूबर से जोन स्तर पर खेल गतिविधियां की जाएंगी ,फिर विकासखण्ड,नगरीय क्लस्टर स्तर,जिला,संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


*36वां राष्ट्रीय खेल : महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य*

09-Oct-2022

रायपुर (शोर संदेश)। गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने आज सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ राज्य के मल्लखंब खेल में बालक वर्ग के खिलाड़ी 123.7 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, कोच मनोज प्रसाद एवं श्रीमती पूनम प्रसाद, तकनीकी अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, सौरभ पाल ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account