ब्रेकिंग न्यूज

खेल

*लाइट ब्लू में नजर आएंगे भारतीय सितारे, टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च*

19-Sep-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। टीम इंडिया की नई जर्सी लॉन्च हो गई है। भारतीय खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी-20 वर्ल्ड कप में यही जर्सी पहन कर खेलेंगे। साथ ही ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 20 सितंबर 2022 से शुरू हो रही टी-20 सीरीज में भी भारतीय स्टार्स इसी जर्सी में नजर आएंगे। इस बार जर्सी के कलर के तौर पर लाइट ब्लू का इस्तेमाल किया गया है। भारतीय टीम इससे पहले डार्क ब्लू जर्सी पहन रही थी। लाइट ब्लू 2007 में हुए पहले टी-20 वर्ल्ड कप की भारतीय जर्सी में भी इस्तेमाल हुआ था। तब टीम इंडिया चैंपियन बनी थी। उसके बाद से भारत अब तक एक बार टी-20 वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाया है। BCCI ने तीन दिन पहले ही नई जर्सी जल्द लॉन्च किए जाने की सूचना दी थी। टीम के किट स्पॉन्सर ने भी इस खबर की पुष्टि की थी। अब रविवार को नई जर्सी लॉन्च कर दी गई है। नई जर्सी का इस्तेमाल भारत के पुरुष क्रिकेटर्स के साथ-साथ महिला खिलाड़ी भी इस्तेमाल करेंगी। पिछली बार भी जो जर्सी लॉन्च की गई थी उसका इस्तेमाल दोनों टीमों ने किया था।


*छत्तीसगढ़ में पहली बार होगा बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला*

18-Sep-2022

रायपुर (शोर संदेश)। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन का अंतर्राष्ट्रीय मुक़ाबला होने जा रहा है। इसमें भारत के अलावा 11 अन्य देशों के बैडमिंटन खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस बैडमिंटन प्रतियोगिता में पुरुष व महिला श्रेणी में कुल 550 खिलाड़ी शिरकत करने जा रहे हैं। खेल का आयोजन छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में होगा। मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 को लेकर आयोजक मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह पहली बार है, जब छत्तीसगढ़ में अंतर्राष्ट्रीय स्तर की बैडमिंटन स्पर्धा होने जा रही है। इसमें भारत के साथ ही श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होने पहुँचेंगे। बताया गया कि भारत समेत 12 देशों के 550 खिलाड़ी प्रतियोगिता में अपने खेल कौशल का प्रदर्शन करेंगे। 20 से 25 सितंबर तक चलने वाले इस आयोजन में पहले दो दिन यानी 20 व 21 सितंबर को क्वालीफ़ाईंग राउंड तथा 22 सितंबर से 25 सितंबर तक मुख्य ड्रा होंगे। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल मुक़ाबले खेले जाएँगे। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।


*पीएम मोदी ने नीरज चोपड़ा को दी बधाई, कहा : भारतीय खेल के लिए खास क्षण*

24-Jul-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत के नीरज चोपड़ा ने वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप का अपना पहला मेडल जीत लिया है। रविवार सुबह हुए फाइनल मुकाबले में नीरज ने चौथे प्रयास में 88.13 मीटर दूर भाला फेंक कर सिल्वर मेडल पर कब्जा किया है। हालांकि फाइनल इवेंट में उनका दो प्रयास फाउल रहा बावजूद इसके उन्होंने भारत के खेल प्रेमियों को निराश नहीं किया और वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत को पहला सिल्वर मेडल दिला दिया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन ब्रोंज मेडल रहा था जो 2003 पेरिस वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लंबी कूद में अंजू बाबी जार्ज ने दिलाया था। नीरज के शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें बधाईयां मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ऐतिहासिक मेडल जीतने के लिए शुभकामनाएं दी है और इस क्षण को भारतीय खेल के लिए खास क्षण बताया है। ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा ने उन्हें बधाई दी है और आगे के लिए शुभकामनाएं दी है।

 


 

पूर्व खेल मंत्री किरन रिजिजू ने भी नीरज चोपड़ा को बधाई दी है। उन्होंने लिखा है कि वर्ल्ड एथलेटिक्स में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष एथलीट और दूसरे भारतीय एथलीट बनने के लिए उन्हें शुभकामनाएं। बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने नीरज के इस ऐतिहासिक मेडल पर उन्हें शुभकामनाएं दी है।

 

 


*भारोत्तोलक गुरुनायडू सनापति विश्व युवा चैंपियन बने*

14-Jun-2022

 (शोर संदेश)। गुरुनायडू सनापति मैक्सिको के लियोन में चल रही आईडब्ल्यूएफ (अंतरराष्ट्रीय भारोत्तोलन महासंघ) विश्व युवा चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय भारोत्तोलक बन गए हैं। इस 16 वर्षीय भारोत्तोलक ने रविवार देर रात 55 किग्रा भार वर्ग में 230 किग्रा (104 किग्रा और 126 किग्रा) के कुल प्रयास के साथ सोने का तमगा जीता। एशियाई युवा भारोत्तोलन चैंपियनशिप 2020 के कांस्य पदक विजेता सनापति शीर्ष पर रहे। सऊदी अरब के अली मजीद 229 किग्रा (105 किग्रा और 124 किग्रा) दूसरे तथा कजाकिस्तान के येरासिल उमरोव 224 किग्रा (100 किग्रा और 124 किग्रा) तीसरे स्थान पर रहे। सनापति के अलावा भारत की सौम्या एस दलवी ने प्रतियोगिता के दूसरे दिन अपनी स्पर्धा में कांस्य पदक जीता। महाराष्ट्र की दलवी ने लड़कियों के 45 किग्रा में 148 किग्रा (65 किग्रा और 83 किग्रा) भार उठाकर फिलीपींस की रोज ए रामोस – 155 किग्रा (70 किग्रा और 85 किग्रा) तथा वेनेजुएला की केर्लिस एम मोंटिला – 153 किग्रा (71 किग्रा और 82 किग्रा) के बाद तीसरा स्थान हासिल किया। इस स्पर्धा में भाग लेने वाली एक अन्य भारतीय खिलाड़ी आर भवानी 132 किग्रा (57 किग्रा और 75 किग्रा) के सर्वश्रेष्ठ प्रयास के साथ आठवें स्थान पर रही। भारत इस प्रतियोगिता में अब तक चार पदक जीत चुका है। प्रतियोगिता के पहले दिन आकांक्षा किशोर व्यावरे और विजय प्रजापति ने अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते थे।


छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी ने भारोत्तोलन में जीता गोल्ड, मुख्यमंत्री ने दी बधाई

06-Jun-2022

 रायपुर (शोर संदेश)। खेलो इंडिया यूथ गेम्स में छत्तीसगढ़ की ज्ञानेश्वरी यादव ने भारोत्तोलन में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री बघेल ने ज्ञानेश्वरी को बधाई देते हुए ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा- यूथ गेम्स में भारोत्तोलन में स्वर्ण पदक जीतकर एक बार फिर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाने वाली “की यादव” को बधाई दी है। “खेलबो,जीतबो,गढ़बो,नवा छत्तीसगढ़।”


*IPL 2022 : युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में बनाया ये अनोखा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले भारतीय स्पिनर बने*

21-May-2022

 पुणे (शोर संदेश)।  इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के 68वें मुकाबले में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस शानदार जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स IPL 2022 की पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई। आईपीएल 2008 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान रॉयल्स ने टॉप-2 में रहते हुए लीग स्टेज का सफर खत्म किया है। आईपीएल 2022 (IPL 2022) में युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) अभी तक के सबसे सफल गेंदबाज हैं। इस सीजन में चहल की जादुई गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाज फेल रहे हैं। राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मैच में युजवेंद्र चहल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवर में 26 रन खर्च कर 2 विकेट हासिल किए। आईपीएल 2022 में अब चहल के 26 विकेट हो गए हैं। इसी के साथ युजवेंद्र चहल आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले भारतीय स्पिनर बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में हरभजन सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा है। 


*भारत ने बैडमिंटन में रचा इतिहास : पहली बार थॉमस कप पर लहराया जीत का तिरंगा*

15-May-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारत ने रविवार को थॉमस कप (Thomas Cup) बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में 14 बार के चैंपियन इंडोनेशिया को हरा दिया है। गत चैंपियन इंडोनेशिया का इस टूर्नामेंट में रिकॉर्ड शानदार रहा था और टीम मौजूदा टूर्नामेंट में अब तक अजेय रही थी। भारतीय पुरुष टीम (Team India Badminton) ने मलेशिया और डेनमार्क जैसी टीम को हराकर पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी और फाइनल में इंडोनेशिया को हराकर इतिहास रच दिया। टीम इंडिया (Team India Badminton) ने फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हराया। फाइनल के पहले मैच में लक्ष्य सेन ने एंथोनी सिनिसुका को 8-21, 21-17, 21-16 से हराया। दूसरा मुकाबला डबल्स का खेला गया इसमें सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने 18-21, 23-21, 21-19 से हराया। वहीं तीसरा मैच सिंगल्स खेला गया, इसमें किदांबी श्रीकांत ने जोनातन क्रिस्टी को 21-15, 23-21 से हराकर भारत को पहली बार थॉमस कप (Thomas Cup) में गोल्ड मेडल दिलाया। 

 

फाइनल मैच में भारतीय टीम :
सिंगल्स : लक्ष्य सेन, किदांबी श्रीकांत, एचएस प्रणय, प्रियांशु राजावती, डबल्स: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी-चिराग शेट्टी, विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला-कृष्ण प्रसाद गारगा, एमआर अर्जुन-ध्रुव कपिला।

1979 से था इंतजार :
भारतीय टीम 1979 के बाद से कभी भी सेमीफाइनल से आगे नहीं बढ़ सकी थी, लेकिन उसने जुझारू जज्बा दिखाते हुए 2016 के चैम्पियन डेनमार्क को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी और इस मैच में इतिहास रचते हुए पहली बार खिताब भी जीता। भारतीय टीम ने सेमीफाइनल में जगह बनाकर 43 साल के इंतजार को खत्म किया था


*बैडमिंटन में थॉमस कप में भारत ने जर्मनी को 5-0 से हराया*

09-May-2022
नई दिल्ली (शोर संदेश)। बैंकाक में थॉमस और उबर कप बैडमिंटन प्रतियोगिता में भारत की पुरुष और महिला टीम ने जीत के साथ शुरुआत की है। थॉमस कप में कल भारतीय पुरुष टीम ने ग्रुप सी में जर्मनी पर पांच-शून्‍य से जीत दर्ज की। विश्‍व चैम्पियनशिप में कांस्‍य पदक विजेता लक्ष्‍य सेन ने मैक्‍स वाइसकिरचेन को इक्‍कीस-16, इक्‍कीस-तेरह से हराया। डबल्‍स में सात्विकसाईंराज रैंकीरेड्डी की जोड़ी ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में जॉन्‍स राल्‍फी यान्‍सन और मार्विन सीडल की जोड़ी को हराया। दूसरे सिंगल्‍स में किदाम्‍बी श्रीकांत ने केई स्‍काफर को आसानी से हराकर भारत को तीन शून्‍य से आगे कर दिया। एम.आर. अर्जुन और ध्रुव कपिला की जोड़ी ने दूसरा डबल्‍स मुकाबला जीता। पांचवे और अंतिम मैच में एच.एस. प्रणय ने मथायस किकलिट्ज को इक्‍कीस-नौ, इक्‍कीस-9 से हराकर भारत को पांच शून्‍य से जीत दिला दी। उबर कप में भारतीय महिला टीम ने ग्रुप डी में कनाडा को चार-एक से हराया। ओलिम्पिक में दो बार की पदक विजेता पी.वी. सिंधु ने मिशेली-ली को इक्‍कीस-सत्रह, इक्‍कीस-दस से हराकर भारत को बढ़त दिला दी। डबल्‍स में रेचल होंडेरिच और क्रिस्टिन साइ की जोड़ी ने श्रुति मिश्रा और सिमरन सिंघी की भारतीय जोडी को हराकर कनाडा को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद भारत ने बाकी तीनों मुकाबलों में कनाडा को हराकर चार-एक से जीत दर्ज की।
 

*बांग्लादेश के इस बल्लेबाज ने किया कमाल, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले क्रिकेटर*

28-Apr-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। बांग्लादेशी क्रिकेटर अनामुल हक (Anamul Haque) ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। अनामुल दुनिया के पहले ऐसे क्रिकेटर बन गए हैं जो लिस्ट ए टूर्नामेंट में 1000 से ज्यादा रन बनाने में सफल रहे हैं। अनामुल हक ने यह कारनामा ढाका प्रीमियर लीग में कर दिखाया है। इस टूर्नामेंट में अनामुल ने 3 शतक भी लगाने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही लिस्ट ए क्रिकेट में अनामुल ने 15 शतक लगा दिए हैं।  अनामुल ने 1000 से ज्यादा रन लिस्ट ए टूर्नामेंट में बनाकर एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया ही बल्कि उन्होंने टॉम मुडी के रिकॉर्ड के रिकॉर्ड को तोड़ दिया। मुडी ने साल 1991 में खेले गए संडे लीग टूर्नामेंट में कुल 917 रन बनाए थे।

लिस्ट ए लीग टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1042 – ढाका प्रीमियर लीग में अनामुल हक, 2022
917 – टॉम मूडी, संडे लीग, 1991 में
902 – जिमी कुक, संडे लीग में, 1990
861 –  जैक्स रूडोल्फ,  Pro40, 2010

Anamul Haque के इंटरनेशनल क्रिकेट की बात की जाए तो इस क्रिकेटर ने अब तक 4 टेस्ट मैच खेल लिए हैं तो वहीं 38 वनडे मैच खेलने में सफल रहे हैं। वहीं, 13 टी-20 इंटरनेशनल मैच भी हक ने अब तक बांग्लादेश के लिए खेलने में सफल रहे हैं।  वनडे में 3 शतक अनामुल हक ने अबतक लगाए हैं।


*66 की उम्र में फिर दूल्हा बनेंगे ये पूर्व भारतीय क्रिकेटर, 28 साल छोटी हैं होने वाली दुल्हन*

27-Apr-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी और बंगाल रणजी टीम के वर्तमान कोच अरुण लाल 2 मई 2022 को एक निजी समारोह में लंबे समय से अपनी दोस्त बुलबुल साहा के साथ शादी के बंधन में बंधेंगे। 66 साल के बंगाल के पूर्व सलामी बल्लेबाज 38 साल की बुलबुल के साथ लंबे समय से रिश्ते में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अरुण लाल की पहली शादी रीना से हुई थी, लेकिन बाद में आपसी सहमति से दोनों ने तलाक ले लिया। तलाक के बाद अरुण लाल और रीना अलग हो गए थे। हालांकि, रीना की बीमारी के चलते अरुण लाल लंबे समय से उनके साथ हैं और उनकी देखभाल कर रहे हैं।  बहरहाल, रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शादी का आमंत्रण क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अधिकारियों और करीबी दोस्‍त व परिवार को जाएगा। बीसीसीआई अध्‍यक्ष सौरव गांगुली भी अपनी उपस्थिति से मौके की रौनक बढ़ा सकते हैं। बता दें कि अरुण लाल ने भारत के लिए 16 टेस्‍ट और 13 वनडे खेले। इसके बाद वह कमेंट्री करने लगे। 2016 में अरुण लाल एडेनोइड सिस्टिक कार्सिनोमा हुआ, जो कि कैंसर का दुर्लभ प्रकार है।

 



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account