ब्रेकिंग न्यूज

खेल

*World Boxing Championship : निकहत जरीन लगातार दूसरी बार बनीं विश्व चैंपियन, जीता स्वर्ण पदक*

26-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश)। महिला विश्व मुक्केबाजी चैपिंयनशिप में निकहत जरीन ने भारत को तीसरा स्वर्ण पदक दिलाया है। 50 किलो भारवर्ग में जरीन ने वियतनाम की न्यूगेन थी ताम को फाइनल में 5-0 से मात दी। दरअसल, निकहत से पहले ही स्वर्ण पदक की उम्मीद की जा रही थी और उन्होंने आशा अनुसार प्रदर्शन कर देश को पदक दिलाया है। निकहत जरीन वर्ल्ड चैम्पियनशिप में दो गोल्ड जीतने वाली महज दूसरी भारतीय महिला बॉक्सर हैं। फाइनल मुकाबले में निकहत ने पहले ही राउंड में 5-0 की बढ़त बना ली थी। इसके बाद दूसरे राउंड में भी उन्होंने अपनी बढ़त जारी रखी। तीसरे राउंड में उन्होंने वियतनाम की मुक्केबाज को शानदार पंच जड़ा। इसके बाद रेफरी ने मैच रोककर वियतनाम की मुक्केबाज का हाल-चाल जाना। यहीं से निकहत की जीत तय हो गई थी। अंत में उन्होंने यह मुकाबला 5-0 के अंतर से अपने नाम किया और लगातार दूसरी बार बॉक्सिंग चैंपियनशिप जीत ली। बता दें कि निकहत जरीन ने पिछले साल भी महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता था। इस प्रतियोगिता में नीतू घनघस और स्वीटी बूरा ने भी स्वर्ण पदक जीते हैं। वहीं भारतीय दिग्गज एमसी मेरीकॉम ने इस चैम्पियनशिप में रिकॉर्ड 6 बार गोल्ड मेडल (2002, 2005, 2006, 2008, 2010 और 2018) जीते हैं।  


*खेलो इण्डिया लघु केन्द्र : जिले में व्हॉलीबॉल प्रशिक्षक का होगा चयन, इंटरव्यू 22 को*

14-Mar-2023

गरियाबंद (शोर संदेश)। भारत सरकार, खेल मंत्रालय और युवा कार्य एवं भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा स्वीकृति के बाद खेलो इण्डिया योजनांतर्गत गरियाबंद जिले में व्हॉलीबॉल खेल के ‘‘खेलो इण्डिया लघु केन्द्र’’ प्रारंभ किया जा रहा है। जिसके लिए अस्थायी रूप से 1 व्हॉलीबॉल प्रशिक्षक की आवश्यकता है। जिनको एकमुश्त मासिक मानदेय 25 हजार रुपये अधिकतम 3 लाख रुपये वार्षिक शासन के निर्देशानुसार प्रदान किया जाएगा। इसके लिए योग्य प्रशिक्षक की नियुक्ति के लिए वॉक इन इंटरव्यू 22 मार्च को सुबह 11.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संयुक्त जिला कार्यालय गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में आयोजित किया जायेगा। इच्छुक अभ्यर्थी विज्ञापन जारी तिथि से 21 मार्च तक कार्यालयीन समय में जिला कार्यालय, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, गरियाबंद कक्ष क्रमांक-09 में संपर्क कर आवेदन फॉर्म का प्रारूप प्राप्त कर प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रशिक्षक की चयन के लिए योग्यता निम्नानुसार है-

  • पहली वरीयता संबंधित खेल के मान्यता प्राप्त नेशनल स्पोर्टस फेडरेशन एसोसिएशन के तहत मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया हो उसे मिलेगी। 
  • दूसरी वरीयता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप में पदक विजेता/विजेता टीम का हिस्सा हो, या खेलो इंडिया गेम्स में पदक विजेता या विजेता टीम का हिस्सा हो।
  • तीसरी वरीयता नेशनल एयूआई पास्ट चैम्पियनशिप में पदक विजेता या विजेता टीम का हिस्सा हो।
  • चौथी वरीयता मान्यता प्राप्त एनएसएफ द्वारा आयोजित सीनियर नेशनल पास्ट चैम्पियनशिप में राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो या खेलो इंडिया गेम्स में भागीदारी की हो उसे दिया जायेगा।

व्हॉलीबॉल खेल के न्यूनतम 18 वर्ष एवं अधिकतम 40 वर्ष के प्रशिक्षक चयन के लिए आवेदनकर्ता अभ्यर्थी 22 मार्च को निर्धारित समय में कार्यालय कलेक्टर गरियाबंद के कक्ष क्रमांक-02, द्वितीय सभा कक्ष में अपने शैक्षणिक योग्यता संबंधी दस्तावेज एवं व्हॉलीबॉल खेल से संबंधित उपलब्धि का प्रमाण पत्र के मूल प्रति सहित उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकेगा।

आवश्यकतानुसार व्हॉलीबॉल खेल का कौशल परीक्षण भी अभ्यर्थी द्वारा प्रस्तुत करना होगा। अभ्यर्थी अपने साथ सम्पूर्ण दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रति साथ लेकर आयेंगे। अधिक जानकारी के लिए इस संबंध में खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मो. 6261590400 से संपर्क कर सकते हैं।


*Ind Vs Aus : अहमदाबाद टेस्ट ड्रा, भारत ने जीती बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी*

13-Mar-2023

नई दिल्ली (शोर संदेश) । भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया। भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेालिया को हराकर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। सीरीज का चौथा व अंतिम मुकाबला सोमवार को ड्रा हो गया। दोनों कप्तानों ने 78.1 ओवर के बाद आपसी सहमति से मैच ड्रॉ कराने का फैसला किया। इस तरह भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2-1 से अपने नाम की। दरअसल, अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने पहली पारी में 571 रन बनाकर 91 रन की बढ़त बनाई। ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 78.1 ओवर में 2 विकेट खोकर 175 रन बना लिए थे। इसके बाद मैच ड्रॉ घोषित किया गया। ऑस्ट्रेलिया ने तकनीकी रूप से 10 मिनट पहले ही मैच ड्रॉ करने का फैसला लिया। 


*विश्व कप खेलने भारत आएगी पाकिस्तान टीम, जानें केंद्रीय गृह मंत्रालय ने क्या कहा ...*

07-Dec-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने दृष्टिबाधित टी20 विश्व कप में भाग लेने के लिए पाकिस्तानी टीम को भारत में वीजा देने की के लिए हामी भर दी है. गृह मंत्रालय से अनुमति मिलने के बाद विदेश मंत्रालय अब पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा जारी करेगा, ताकि पड़ोसी देश की टीम टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए भारत की यात्रा कर सके. विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि गृह मंत्रालय ने नेत्रहीन क्रिकेट विश्व कप में भाग लेने के लिए 34 पाकिस्तानी खिलाड़ियों और अधिकारियों को वीजा देने की मंजूरी दे दी है. इससे पहले पाकिस्तान ब्लाइंड क्रिकेट काउंसिल ने दावा किया था कि उसे भारतीय विदेश मंत्रालय से वीजा की मंजूरी नहीं मिली है. पीबीसीसी ने कहा, “इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पाकिस्तान की दृष्टिबाधित क्रिकेट टीम को अधर में लटका दिया है.”जानकारी के लिए बता दें कि ब्लाइंड टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन इस बार भारत में हो रहा है, किसकी समयावधि 5 से 17 दिसंबर तक है. टूर्नामेंट का सेमीफाइनल मैच 15 दिसंबर को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 17 दिसंबर को बेंगलोर में खेला जाएगा. इस ब्लाइंड विश्व कप कप में भारत और पाकिस्तान के अलावा बांग्लादेश, नेपाल, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें हिस्सा ले रही हैं.


*मैरीकॉम, सिंधु, मीराबाई और गगन भारतीय ओलिम्पिक संघ एथलीट आयोग के सदस्य चुने गए*

15-Nov-2022

नई दिल्ली (शोर संदेश)। ओलिम्पिक पदक विजेता एम.सी मैरीकॉम, पी.वी. सिंधु, मीराबाई चानु और गगन नारंग उन दस प्रमुख खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें भारतीय ओलिम्पिक संघ के एथलीट आयोग का सदस्य चुना गया है। इस सर्वोच्च संस्था के सदस्य के रूप में पांच पुरुष और पांच महिला खिलाड़ियों को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। शीत ओलिम्पिक के खिलाड़ी शिवा केशवन, टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल, महिला हॉकी कप्तान रानी रामपाल, तलवारबाज भवानी देवी, नौकायन खिलाड़ी बजरंग लाल और पूर्व शॉटपुट खिलाड़ी ओमप्रकाश सिंह करहाना इस संस्था के अन्य छह सदस्य निर्वाचित हुए हैं। ये सभी ओलिम्पिक खिलाड़ी हैं। 

 


*पारंपरिक खेलों को पुन: स्थापित कर रहा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक*

12-Oct-2022

जगदलपुर(शोर संदेश)। हमारी संस्कृति हमारी जड़ों को मजबूत करने का काम करती है। जिनमें बोली, भाषा, रहन-सहन और पारंपरिक या स्थानीय खेल शामिल होते हैं। राज्य सरकार ने इन्हीं पारंपरिक खेलों को सहेजने के लिए ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया है। ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ यानी कि खेल का एक ऐसा आयोजन जिसमें स्थानीय खेलों को सहेजने पर महत्व दिया जा रहा है। राज्य सरकार की इस पहल की शुरूआत 6 अक्टूबर को प्रदेश के मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल ने की। श्बस्तर दशहराश् के अवसर पर 7 अक्टूबर को अपने एक दिवसीय बस्तर प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गुल्ली डंडा खेलकर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ में अपनी सहभागिता दी।


छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ आयोजन के तहत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर मंगलवार को बकावंड ब्लाक के सरगीपाल और बोरीगांव में भी खेलकूद का आयोजन किया गया। अलग-अलग वर्ग में महिलाओं ने जहां पिट्ठुल, 100 मीटर दौड़ में अपनी भागीदारी निभाई, तो वहीं खो-खो, कबड्डी जैसे खेलों में युवाओं का उत्साह देखते  बना। सरगीपाल विद्यालय के खेल प्रभारी शिक्षक ने कहा कि  “इन खेलों से स्थानीय खेलों को आने वाली पीढ़ियों के बीच जीवंत किया जाएगा।  ग्रमीणों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है।“

 मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल द्वारा 6 अक्टूबर को प्रदेश स्तर पर ‘छत्तीसगढ़िया ओलंपिक’ का शुभारंभ किया गया। इसके अंतर्गत दलीय एवं एकल श्रेणी में 14 प्रकार के पारंपरिक खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिसमें 18 वर्ष से कम, 18 से 40 वर्ष एवं 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोग शामिल हो रहे हैं। इन खेलों में छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल जैसे-गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़,कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बाटी (कंचा), बिल्लस, फुगड़ी, गेड़ी दौड़, भंवरा, 100 मीटर दौड़, लम्बी कूद इत्यादि शामिल हैं। प्रतियोगिता गांव से लेकर राज्य स्तर तक 6 स्तरों पर होगी। जिसकी शुरुआत राजीव युवा मितान क्लब स्तर पर 6 से 11 अक्टूबर तक की गई। इसके बाद  15 अक्टूबर से जोन स्तर पर खेल गतिविधियां की जाएंगी ,फिर विकासखण्ड,नगरीय क्लस्टर स्तर,जिला,संभाग और अंतिम में राज्य स्तर पर खेल प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।


*36वां राष्ट्रीय खेल : महिला मल्लखंब खिलाड़ियों ने जीता कांस्य*

09-Oct-2022

रायपुर (शोर संदेश)। गुजरात में आयोजित हो रहे 36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का बेहतरीन प्रदर्शन लगातार जारी है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम ने आज सेमीफायनल मुकाबले में कांस्य पदक हासिल किया। छत्तीसगढ़ महिला मल्लखंब टीम ने 80.1 अंक अर्जित किए। इस टीम में मोनिका पोटाई, सरिता पोयाम, संतय पोटाई, दुर्गेश्वरी कुमेटी, जयंती कचलाम, डिम्पी सिंह शामिल थे। छत्तीसगढ़ की महिला मल्लखंब टीम की इस उपलब्धि पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तथा खेल एवं युवा कल्याण मंत्री उमेश पटेल ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि छत्तीसगढ राज्य के मल्लखंब खेल में बालक वर्ग के खिलाड़ी 123.7 प्वाइंट के साथ कांस्य पदक अपने नाम कर चुके हैं। खिलाड़ियों की सफलता पर छत्तीसगढ़ मल्लखंब संघ के अध्यक्ष प्रेमचंद शुक्ला, कोच मनोज प्रसाद एवं श्रीमती पूनम प्रसाद, तकनीकी अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, सौरभ पाल ने भी बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है।

 

 


*नमन के शतक ने की श्रीलंका की बोलती बंद, भारत ने जीता Road Safety World Series T20*

02-Oct-2022

रायपुर (शोर संदेश)। रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 के फाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स के खिलाफ नमन ओझा की सेंचुरी की मदद से 20 ओवर में 6 विकेट पर 195 रन का स्कोर खड़ा किया। इस मैच में नमन की ये पारी तब सामने आई जब टीम कप्तान सचिन तेंदुलकर गोल्डन डक पर आउट हो गए तो वहीं सुरेश रैना सिर्फ 4 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे।



भारत को दो विकेट सिर्फ 19 रन पर गिर गए थे, लेकिन इसके बाद ओपनर बल्लेबाज नमन ओझा ने मोर्चा संभाला और नाबाद शतक लगाते हुए टीम को सम्मानजनक स्कोर तक ले गए। नमन ओझा की इस पारी के दम पर ही इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को हरा दिया और रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज टी20 2022 का टाइटल अपने नाम कर दिया।

नमन ओझा की नाबाद शतकीय पारी

सचिन व रैना के जल्दी आउट होने के बाद नमन ओझा एक छोर पर टिक गए और टीम के लिए ना सिर्फ बेहतरीन बल्लेबाजी की बल्कि नाबाद शतकीय पारी भी खेल दी और बिना आउट हुए पवेलियन लौटे। उन्होंने 71 गेंदों पर 2 छक्के व 15 चौकों की मदद से नाबाद 108 रन बनाए। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए विनय कुमार के साथ 90 रन की साझेदारी की। इसके बाद विनय कुमार के रूप में इंडिया का तीसरा विकेट गिरा और वो 36 रन पर आउट हो गए। इसके बाद नमन ने युवराज सिंह के साथ मिलकर चौथे विकेट के लिए 45 रन की साझेदारी की।

युवराज सिंह ने टीम के लिए 13 गेंदों पर एक छक्का व 2 चौकों की मदद से 19 रन बनाए और आउट हो गए। इसके बाद इरफान पठान ने 11 रन की पारी खेली जबकि यूसुफ पठान जीरो पर आउट हो गए। स्टुअर्ट बिन्नी 2 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से 8 रन बनाकर नाबाद रहे। श्रीलंका की तरफ से कुलसेकरा ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए जबकि उडाना ने दो और इशान ने एक विकेट लिए। इस मैच में इंडिया लीजेंड्स के कप्तान सचिन तेंदुलकर ने टास जीतने के बाद बल्लेबाजी का फैसला किया था।

श्रीलंका की टीम को जीत के लिए 196 रन का टारगेट मिला था, लेकिन ये टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच पाई। इस टीम की तरफ से दिलशान मुनावीरा ने 8 रन, सनथ जयसूर्या ने 5 रन, तिलकरत्ने दिलशान ने 11 रन, उपुल थरंगा वे 10 रन, असेला गुणारत्ने ने 19 रन, जीवन मेंडिस ने 20 रन की पारी खेली। वहीं इशान ने 22 गेंदों पर 51 रन की तेज पारी खेली, लेकिन ये टीम जीत नहीं पाई। श्रीलंका की टीम ने 18.5 ओवर में 162 रन बनाए और उसे 33 रन से हार मिली और इसके साथ ही सचिन की कप्तानी में इंडिया लीजेंड्स ने खिताब अपने नाम कर लिया। भारत की तरफ से दूसरी पारी में विनय कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए।

 

 


*इंटरनेशनल ग्रैंड मास्टर्स चेस टूर्नामेंट में 15 देशों के 500 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

25-Sep-2022

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ में इन दिनों शतरंज की बिसात पर शह-मात का खेल जारी है। शतरंज के मोहरों के साथ यह खेल मास्टर्स कैटेगरी की स्पर्धा होटल ग्रेंड इम्पीरिया में चल रही है। वहीं चैलेंजर्स कैटेगरी की स्पर्धा का समापन हो चुका है। छत्तीसगढ़ में शतरंज के इंटरनेशनल टूर्नामेंट का आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल पर हो रहा है। छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट के टाइटल से यह आयोजन बीते 19 सितम्बर से शुरू हुआ है। इसमें भारत के विभिन्न राज्यों समेत 15 देशों के 500 से अधिक शतरंज खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हो  रहे हैं। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और खेल मंत्री उमेश पटेल के निर्देश पर अखिल भारतीय शतरंज महासंघ, खेल एवं युवा कल्याण एवं छत्तीसगढ़ ओलंपिक एसोसिएशन के मार्गदर्शन व संरक्षण में छत्तीसगढ़ प्रदेश शतरंज संघ द्वारा छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पहुंचे खिलाड़ियों में 16 ग्रैंड मास्टर, 27 इंटरनेशनल मास्टर, 03 वीमेन ग्रैंड मास्टर, 11 वीमेन इंटरनेशनल मास्टर, 14 फीडे मास्टर, 375 इंटरनेशनल रेटेड प्लेयर्स समेत अन्य वर्गों के खिलाड़ी शामिल हैं।


इन देशों के खिलाड़ी कर रहे हैं शिरकत 

छत्तीसगढ़ चीफ मिनिस्टर ट्रॉफी इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर्स चेस टूर्नामेंट में भारत के अनेक राज्यों के शतरंज खिलाड़ियों के साथ ही रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया, यूएसए, कज़ाकिस्तान, मंगोलिया, पोलैंड, वियतनाम, कोलंबिया, ईरान, श्रीलंका, बांग्लादेश, जिम्बाब्वे व नेपाल से शतरंज के महारथी और खिलाड़ी पहुंचे हैं। यहां सभी खिलाड़ी बोर्ड पर हर एक चाल में प्रतिद्वंदी खिलाड़ियों को मात देकर अपनी रैंकिंग सुधारने की कवायद में लगे हैं।

 

 


*बैडमिंटन : फाइनल आज, समापन समारोह में शामिल होंगे मुख्यमंत्री*

25-Sep-2022

रायपुर (शोर संदेश)। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में चल रहे मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के फाइनल मैच आज 25 सितम्बर को खेले जाएंगे। इसके साथ ही इस बैडमिंटन टूर्नामेंट का समापन समारोह भी होगा। बैडमिंटन टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन विजेता गोपी चंद होंगे। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में पहली बार बैडमिंटन के अंतरराष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और उनके विशेष प्रयास से हो रहा है। उक्त टूर्नामेंट के सभी मैच राजधानी रायपुर के मोवा स्थित आई स्पोर्ट्स बैडमिंटन एरिना में खेले जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि 15 हज़ार अमेरिकी डॉलर तय किया गया है।


छत्तीसगढ़ में बीते 20 सितम्बर से शुरू हुए मुख्यमंत्री ट्रॉफ़ी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 में भारत समेत श्रीलंका, थाइलैंड, कनाडा, अमेरिका, मालदीव, मॉरीशस, संयुक्त अरब अमीरात, मलेशिया, जापान, युगांडा और जाम्बिया के 550 बैडमिंटन खिलाड़ी प्रतिभागी के रूप में शामिल हुए। इस दौरान पुरुष एकल, पुरुष युगल, महिला एकल, महिला युगल एवं मिश्रित युगल श्रेणियों में मैच खेले जा रहे हैं। यहां 20 व 21 सितम्बर को क्वॉलीफाईंग मैच हुए। फिर मुख्य ड्रा के मैच हुए। आज सेमीफाइनल के मैच खेले गए, कल सभी श्रेणियों में फाइनल मैच खेले जाएंगे।

इस तरह रहे पहले दिन के परिणाम : 

मुख्यमंत्री ट्रॉफी इंडिया इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 के सेमीफाइनल मुकाबलों के परिणाम इस तरह रहे। इसमें पुरूष एकल वर्ग सेमीफाइनल में शुभंकर डे (भारत) ने आदित्य जोशी (भारत) को 21-15, 11-21, 21-11 से शिकस्त देकर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं प्रियांशु राजावत (भारत) ने यू इगारशी (जापान) को 21-16,21-15 से पराजित कर फाइनल में पहुंचे। इधर महिला एकल सेमीफाइनल के मैच में सामिया इमाद फारूकी (भारत) ने पूर्व बर्वे (भारत) को 22-20, 21-15 से हराया तो तसनीम मीर (भारत) ने मालविका बंसोड़  (भारत) को 21-16, 14-21, 22-20 से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया है।

पुरुष युगल सेमीफाइनल के मैचों में कृष्णा प्रसाद गरागा और विष्णुवर्धन गौड़ पंजाला (भारत) की जोड़ी ने चालोएम्पोन चारोएनकिटामोर्न और नंथकर्ण योर्डफाइसोंग (थाईलैंड) को 12-21, 21-18, 21-14 से हराया और ईशान भटनागर और साई प्रतीक. के. (भारत) की जोड़ी ने सिद्धार्थ एलंगो और टी. हेमा नागेंद्र बाबू (भारत) को 15-21, 21-12, 21-13 से मात दी और फाइनल में प्रवेश किया है। इधर महिला युगल सेमीफाइनल मैच में पूजा दंडु और आरती सारा सुनील (भारत) की जोड़ी ने नव्या कांडेरी और रक्षित संतोष रामराजा सुब्रमण्यम (भारत) को 21-15, 13- 21, 21-13 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

मिश्रित युगल सेमीफाइनल के मैचों में रत्चापोल मक्कासासिथोर्न और चासिनी कोरपैप (थाईलैंड) की जोड़ी ने ईशान भटनागर और तनीषा क्रास्टो (भारत) को 21-15, 22-20 से पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया है। रोहन कपूर और रेड्डी एन. सिक्की (भारत) की जोड़ी ने गौस शेख और मनीषा के (भारत) को 21-17, 21-13 शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह बनाई है।

टूर्नामेंट मुख्यमंत्री के सहयोग से ही संभव हुआ :

बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के सचिव संजय मिश्रा ने कहा, छत्तीसगढ़ में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर का यह बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित किया जा रहा है। इसके फाइनल मुकाबले कल 25 सितम्बर को होंगे। यह इंटरनेशनल बैडमिंटन चैलेंज-2022 बहुत बड़ी स्पर्धा है। यह टूर्नामेंट मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल और सहयोग के बिना संभव नहीं था।

 

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account