ब्रेकिंग न्यूज

खेल

पंजाब से मिली हार के बाद विराट कोहली पर लगा 12 लाख का जुर्माना...

25-Sep-2020

दुबई (शोर सन्देश) इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गुरुवार रात को खेले गए मैच में केएल राहुल की कप्तानी वाली वाली किंग्स इलेवन पंजाब ने विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर बेंगलोर को 97 रनों से हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की। इस मैच में पंजाब के कप्तान केएल राहुल ने शानदार 132 रनों की नाबाद पारी खेली। वहीं विपक्षी कप्तान विराट कोहली पूरी तरह फ्लॉप रहे और एक रन बनाकर तेज गेंदबाज शेल्डन कोटरेल का शिकार बने। यही नहीं टीम अपने कोटे के पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 17 ओवरों में ही 107 रनों पर ऑलआउट हो गई। विराट पंजाब से मिली एकतरफा हार का दर्द भुला भी नहीं पाए थे कि उससे पहले एक और बुरी खबर उनके लिए गई है। विराट कोहली पर पंजाब के खिलाफ हुए मैच के लिए जुर्माना लगाया गया है। किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ आईपीएल के छठे मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए जुर्माना लगाया गया है। कप्तान कोहली पर इसके लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अब कोहली को जुर्माने के तौर पर 12 लाख रूपये चुकाने होंगे। इस मैच में विराट कोहली के लिए कुछ भी ठीक नहीं रहा। पहले उनके हाथों धुआंधार शतक जड़ने वाले केएल राहुल के दो आसान कैच छूटे, उसके बाद वो बैटिंग में भी छाप छोड़ने में सफल नहीं हो सके।
विराट कोहली ने पंजाब की पारी के 18वें ओवर में नवदीप सैनी की गेंद पर राहुल का कैच छोड़ा था। इस मौके का राहुल ने भरपूर फायदा उठाया और 19 ओवर में आरसीबी टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज डेल स्टेन के एक ही ओवर में तीन छक्के और दो चौकों की मदद से 26 रन बटोरे। यही नहीं विराट की कप्तानी पर उस समय सवाल उठा जब उन्होंने 20वें ओवर में गेंद युवा शिवम दुबे का थमा दी। इस ओवर में राहुल ने 23 रन बटोरे और टीम का स्कोर 200 के पार पहु 


भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान अविस्मरणीय : सचिन*

16-Aug-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) क्रिकेट लीजेंड और भारत रत्न सचिन तेंदुलकर ने भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के स्वतंत्रता दिवस के दिन शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान पर भावुक प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय क्रिकेट में धोनी का योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। धोनी के 15 अगस्त को शाम इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा किये जाने के बाद से क्रिकेटरों, अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी), भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना, पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग और पूर्व आलराउंडर इरफ़ान पठान ने धोनी के भारतीय क्रिकेट में योगदान की सराहना की। 


धोनी के लिए रांची में हो फेयरवेल मैच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की BCCI से की अपील*

16-Aug-2020

00 रांची में हो फेयरवेल मैच का आयोजन
रांची (शोर सन्देश) भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवार को अचानक ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है। इसके बाद से देश और दुनिया में उनके प्रशंसक मायूस नजर रहे हैं। हर किसी की दिली इच्छा बस एक थी कि वे माही को खेलते हुए जाते देखना चाहते थे। जिसको लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी धोनी के लिए फेयरवेल मैच करवाने की अपील भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से की है। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने ऐसे समय में अपने रिटायरमेंट का ऐलान किया है, जब कोरोना वायरस के कारण कई गतिविधियां थमी पड़ी है। खेल भी इसमें से एक है। वहीं धोनी के संन्यास लेने के बाद झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर बीसीसीआई से धोनी के लिए फेयरवेल मैच करवाने की अपील की है।
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर लिखा है कि,”देश और झारखंड को गर्व और उत्साह के अनेक क्षण देने वाले माही ने आज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हम सबके चहेते झारखंड के लाल माही को नीली जर्सी पहने नहीं देख पाएंगे, पर देशवासियों का दिल अभी भरा नहीं।
00 सीएम की बीसीसीआई से अपील :
हेमंत सोरेन ने बीसीसीआई से अपील करते हुए कहा कि,ठमैं मानता हूं हमारे माही का एक फेयरवेल मैच रांची में हो। जिसका गवाह पूरा विश्व बनेगा। बीसीसीआई से अपील करना चाहूंगा कि माही का एक फेयरवेल मैच कराया जाए, जिसकी मेजबानी पूरा झारखंड करेगा।” गौरतलब है कि 2004 में धोनी झारंखड के रांची के एक छोटे से परिवार से आए थे वे क्रिकेट की दुनिया में क्रिकेट की दुनिया में जब आए थे तो उनका परिवार साधारण ही था। धोनी ने अपने करियर में कई परेशानियों का भी सामना किया है। लेकिन कहते हैं कि कोशिश करने वालों की कभी हार नहीं होती। धोनी ने हर एक मुसीबत का बखूबी सामना किया उनसे लड़ा और यही कारण है कि उनके रास्ते के ये रोड़े क्रिकेट को लेकर उनके जुनून के सामने बौने साबित हुए। 


आईपीएल 2020 वीवो ही नहीं अब ओप्पो की हुई भी छुट्टी*

11-Aug-2020

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश) आईपीएल 2020 की तैयारी जोरों पर चल रही है। हालांकि इस बीच चीनी मोबाइल कंपनी वीवो के आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सरशिप से पीछे हटने के बाद बीसीसीआई के लिए कुछ मुश्किलें आई हैं, लेकिन इस रेस में कई कंपनियां अब शामिल हो चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि बीसीसीआई को आईपीएल 13 के लिए जल् ही नया स्पॉन्सर मिल जाएगा। एक तरफ मोबाइल कंपनी वीवो की तो आईपीएल से छुट्टी हो ही चुकी है, वहीं साथ ही दूसरी मोबाइल कंपनी ओप्पो के विज्ञापन भी आईपीएल के मैचों के दौरान नहीं दिखाई देंगे। वीवो ओप्पो के अलावा कई चीनी कंपनियों के विज्ञापन टीवी डिजिटल प्लेटफार्म पर नहीं दिखाई देंगे. यह सब कुछ भारत चीन के बीच चल रहे विवाद के बाद होता हुआ दिखाई दे रहा है। खास बात यह भी है कि पिछले साल यानी आईपीएल 2019 में वीवो ओप्पो ने आईपीएल में सबसे ज्यादा विज्ञापन दिया था ये दोनों कंपनियां सबसे ज्यादा विज्ञापन देने वालों की टॉप 10 की लिस् में शामिल थीं। इस बीच खबर यह भी है कि भारत में होने वाले प्रो कबड्डी लीग से भी वीवो ने अपने आप को दूर कर लिया है, यानी अब जो प्रो कबड्डी लीग होगी, उसे वीवो के नाम से नहीं जाना जाएगा। बताया जाता है कि वीवो आईपीएल के साथ साथ प्रो कबड्डी लीग का भी टाइटल स्पॉन्सर था, इसके लिए वीवो ने 2017 से 2021 तक के लिए 300 करोड़ रुपये में कॉन्ट्रेक् किया था, जो अब टूटता हुआ दिखाई दे रहा है। अगर एक साल की बात करें तो प्रो कबड्डी लीग के लिए वीवो करीब 60 करोड़ रुपये देता था। वीवो का आईपीएल के साथ साल 2023 तक का करार था, हालांकि संभावना जताई जा रही है आईपीएल से केवल एक साल के लिए ही करार टूटा है, हो सकता है कि अगले साल यानी आईपीएल 2023 में वीवो की टाइटर स्पॉन्सर के तौर पर फिर से वापसी हो जाए। क्या ऐसा ही प्रो कबड्डी के साथ भी होगा, इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। संभावना जताई जा रही है कि अगले साल तक भारत चीन के बीच कैसे रिश्ते रहते हैं, इस पर आगे की बात निर्भर करेगी।  आपको बता दें कि वीवो ने पांच साल के 2190 करोड़ रुपये का कॉन्ट्रेक् किया था। इसके लिए वीवो करीब 440 करोड़ रुपये सालाना देता है, लेकिन अब यह करार इस साल के लिए टूट गया है। इस बीच बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2020 के लिए टाइटल स्पॉन्सरशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस बार आईपीएल का आयोजन 19 सितंबर से 10 नबंवर तक यूएई में होगा। आईपीएल की ओर से जारी एक बयान में बताया गया है कि बोलियां जमा करने की आखिरी तारीख 14 अगस्त है। बीसीसीआई ये अधिकार 18 अगस्त 2020 से 31 दिसंबर 2020 तक के लिए होंगे। 


टेस्ट में विकेटों की ट्रिपल सेंचुरी से केवल 3 विकेट दूर है ये भारतीय गेंदबाज, क्राइस्टचर्च में हासिल कर सकते हैं मुकाम

29-Apr-2020

नई दिल्ली, टीम इंडिया के स्टार पेसर इशांत शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में एक उपलब्धि अपने नाम कर सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड के बीच शनिवार से सीरीज का दूसरा और अंतिम टेस्ट मैच क्राइस्टचर्च में खेला जाएगा। भारतीय टीम की कोशिश इस मैच को जीतकर सीरीज 1-1 से बराबरी करने की होगी। टीम इंडिया को वेलिंग्टन में खेले गए सीरीज के पहले टेस्ट में 10 विकेट से हार झेलनी पड़ी थी।
पेसर इशांत क्राइस्टचर्च टेस्ट खेलने के लिए जब उतरेंगे तो उनकी नजरें भी अपने नाम एक उपलब्धि करने पर लगी होंगी। पहले टेस्ट में इशांत ने अच्छा प्रदर्शन किया था, उन्होंने पहली पारी में 5 विकेट झटके थे। यदि वह क्राइस्टचर्च में तीन विकेट और लेने में कामयाब होते हैं तो वह एक एलीट क्लब में शामिल हो जाएंगे।
31 साल के इशांत के नाम अभी तक 97 टेस्ट मैचों में 297 विकेट हैं। यदि वह सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच में तीन विकेट लेते हैं तो वह 300 विकेट पूरे कर लेंगे और ऐसा करने वाले छठे भारतीय बोलर बन जाएंगे। दिग्गज कपिल देव और जहीर खान के बाद इस उपलब्धि को हासिल करने वाले वह तीसरे पेसर बनेंगे।
टेस्ट क्रिकेट में 300 या उससे ज्यादा टेस्ट विकेट हासिल करने वालों में कपिल (434), जहीर खान (311) के अलावा दिग्गज स्पिनर अनिल कुंबले (619), हरभजन सिंह (417) और ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (365) भी हैं।
वनडे और टी20 टीम से काफी समय से बाहर चल रहे इशांत के नाम टेस्ट में 1 अर्धशतक भी दर्ज है। साल 2007 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में डेब्यू करने वाले इशांत ने अपना पिछला वनडे जनवरी 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। वहीं, अक्टूबर 2013 में वह आखिरी बार टी20 इंटरनैशनल मैच राजकोट में खेलते नजर आए थे।

 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account