ब्रेकिंग न्यूज

खेल

अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता उद्घाटन में शामिल होंगे भारतीय टी-20 क्रिकेट के कप्तान सूर्य कुमार यादव

14-Oct-2024
रायपुर ।  ( शोर संदेश )   राजधानी रायपुर में 16 से 20 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता की तैयारियां अपने अंतिम चरण में हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन में भारतीय टी-20 क्रिकेट टीम के कप्तान और युवाओं में स्काई के नाम मशहूर क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव शामिल होंगे। कार्यक्रम का उद्घाटन राजधानी के कोटा स्थित स्टेडियम में होगा। सोशल मीडिया में जारी हुए वीडियो में क्रिकेटर यादव ने बताया कि वे इस कार्यक्रम में शामिल होने को लेकर उत्साहित हैं। उन्होंने आयोजन समिति को इसके लिए अग्रिम शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। उल्लेखनीय है कि इस वृहद आयोजन के समापन समारोह में ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर भी शामिल होंगी। इस आयोजन में दो स्टार खिलाड़ियों की उपस्थिति से विभिन्न राज्यों से आनेवाले वन विभाग के प्रतिभागियों  में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भी वीडियो जारी कर प्रतियोगिता में भाग लेने वाले देशभर के वन सेवा के अधिकारी व कर्मचारियों को बधाई देते हुए आयोजक वन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन को शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने क्रिकेटर सूर्य कुमार यादव और ओलंपिक पदक विजेता मनु भाकर के छत्तीसगढ़ आगमन पर भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के आने से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी व युवाओं और खिलाड़ियों के लिए यह एक सुअवसर होगा।
इस आयोजन की नोडल अधिकारी शालिनी रैना (मुख्य वन संरक्षक मानव संसाधन व आईटी) ने बताया कि यह एक वृहद व प्रतिष्ठित आयोजन है जो कि वनों की सुरक्षा व वन्य प्राणियों के संरक्षण को लेकर समर्पित है, जिसमें देशभर के अनेक प्रतिभागी शामिल होने वाले हैं। सभी खिलाड़ियों के ठहरने व खेल आयोजन में शामिल होने की व्यवस्था की गई है। राजधानी के विभिन्न स्पोर्ट्स ग्राउंड्स में अनेक आयोजन किए जाएंगे। हमें पूरा विश्वास है कि अन्य राज्यों से आने वाले प्रतिभागियों को यह पूरा आयोजन और छत्तीसगढ़ प्रदेश का अतिथि सत्कार पसंद आएगा।
गौरतलब है कि यह 27वीं अखिल भारतीय वन खेलकूद प्रतियोगिता में देशभर से करीब 3000 से अधिक प्रतिभागी शामिल होंगे। वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए सतत प्रयासरत है।

IND vs BAN तीसरा टी-20 आज, हैदराबाद में पहली बार होगा बांग्लादेश-भारत का सामना

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश ) भारत और बांग्लादेश के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज हैदराबाद में खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7 बजे से राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में शुरू होगा। भारत 3 मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है। आज का मैच जीतकर टीम इंडिया की नजर क्लीन स्वीप पर होगी।

सीरीज पहले ही जील लेने की वजह से टीम इंडिया आज कुछ एक्सपेरिमेंट्स कर सकती है। शुरुआती दो टी-20 में हर्षित राणा और रवि बिश्नोई को मौका नहीं मिला, दोनों आज प्लेइंग-11 का हिस्सा बन सकते हैं।

महमूदुल्लाह का टी-20 से संन्यास बांग्लादेश बैटर महमूदुल्लाह का आज आखिरी टी-20 इंटरनेशनल मैच होगा। 38 साल के महमूदुल्लाह ने दूसरे मैच से पहले संन्यास का ऐलान कर दिया था। 38 साल के महमूदुल्लाह ने 2021 में ही टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। वह वनडे खेलना जारी रखेंगे।
भारत को अब तक केवल 1 टी-20 मैच में हरा सका है बांग्लादेश भारत और बांग्लादेश के बीच अब तक टी-20 इंटरनेशनल में 16 मैच खेले गए। 15 में भारत और महज एक में बांग्लादेश को जीत मिली। बांग्लादेश को यह जीत 2019 में दिल्ली के मैदान पर मिली थी।
नीतीश भारत के टॉप रन स्कोरर नीतीश कुमार रेड्डी भारत के लिए इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। उन्होंने इसी सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। नीतीश पिछले मुकाबले में 34 बॉल पर 74 रन बनाए थे, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला था।

बुमराह बने टेस्ट टीम के उप कप्तान:न्यूजीलैंड के खिलाफ होम सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, शमी अब तक फिट नहीं

12-Oct-2024
नई दिल्ली।  ( शोर संदेश )  न्यूजीलैंड के खिलाफ 16 अक्टूबर से शुरू हो रही टेस्ट सीरीज के लिए 15 मेंबर्स वाली भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। इनके अलावा चार ट्रैवलिंग रिजर्व भी रखे गए हैं। जसप्रीत बुमराह को उपकप्तान बनाया गया है। बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का कोई उपकप्तान नहीं चुना गया था। माना जा रहा है कि BCCI रोहित शर्मा के बाद बुमराह में टेस्ट टीम का फ्यूचर कप्तान देख रहा है।
टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अभी तक पूरी तरह से फिट नहीं हो पाए हैं। उन्हें टीम में जगह नहीं मिली है।शमी टखने की चोट से उबर रहे हैं, जिसके लिए इस साल की शुरुआत में उनकी सर्जरी हुई थी। वे चोट की वजह से 2023 वनडे वर्ल्ड कप फाइनल के बाद से मैदान से बाहर हैं। लेफ्ट आर्म पेसर यश दयाल चोटिल होने की वजह से बाहर हो गए है। वे बांग्लादेश सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड में थे।
पहला टेस्ट 16 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेला जाएगा
न्यूजीलैंड टीम तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत दौरे पर आ रही है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच 16 अक्टूबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। इसका पहला मैच बेंगलुरु में खेला जाएगा। 

रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन

10-Oct-2024
रायपुर। ( शोर संदेश )  नेशनल गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा नवा रायपुर में 24 से 26 अक्टूबर के बीच नेशनल गोल्फ चैंपियनशिप 2024 का आयोजन किया रहा है। इस आयोजन में देश के 20 राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। आयोजन में छत्तीसगढ़ सरकार की भी सहभागिता है। गुरुवार सुबह साढ़े 6 बजे चैंपियनशिप की प्री लांचिंग है। इस कार्यक्रम में राज्य के मुख्यसचिव अभिताभ जैन शामिल होंगे। बताया गया है कि,   इस आयोजन का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के पर्यटन को बढ़ावा देना है।
इसके साथ ही यहां की ग्रीनरी (हरियाली) को भी प्रमोट किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक नवा रायपुर में चैंपियनशिप का आयोजन होने से नवा रायपुर के गोल्फकोर्स को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमोट करने का प्लेटफार्म तैयार होगा। इसके साथ ही छत्तीसगढ़ को लेकर बना परसेप्शन भी बदलेगा। चैंपियनशिप के लिए पहला पुरस्कार 10 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) का है। रनरअप प्राइज 6 लाख रुपए (वाउचर एवं ट्रॉफी) दिया जाएगा। इस आयोजन की शुरुआत कैडी टूर्नामेंट से होगी। इसमें पहला प्राइज 1 लाख, दूसरा 60 हजार रुपए, तीसरे के लिए 40 हजार, चौथे के लिए 30 हजार और पांचवे नंबर पर आने वाले को 20 हजार रुपए मिलेंगे। अन्य पुरस्कारों में विनर ग्रास को आईफोन 16 प्रो मैक्स, विनर नेट को आईफोन 16 प्रो दिया जाएगा।
प्रतियोगिता में शामिल होने वाली टीमों में हर टीम में 6 प्लेयर होंगे। स्कोरिंग मैथड बेस्ट ऑफ टॉप फाइव प्लेयर्स, स्कोरिंग सिस्टम स्टेबलफोर्ड स्कोरिंग सिस्टम होगा। आयोजन के पहले दिन 24 को कैडी टुर्नामेंट, 25 को प्लांटेशन ड्राइव होगा। 26 को सुबह 6 बजे सभी टीमों के खिलाड़ी जुटेंगे। इसके बाद से लेकर शाम पांच तक अन्य कार्यक्रम शाम 4 से 6 के बीच होंगे। 27 अक्टूबर को क्लोजिंग सेरेमनी होगी।
संस्थापक एवं महासचिव, गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया आर्यवीर आर्या ने इस आयोजन के संबंध में कहा- गोल्फ फेडरेशन ऑफ इंडिया (जीएफआई) खेल, पर्यावरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और विजन भारत 2047 के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। जीएफ आई राष्ट्रीय चैम्पियनशिप, 2024, रायपुर, छत्तीसगढ़ के मंच, स्थल का उपयोग स्थानीय गांव और एमएसएमई द्वारा अपने उत्पादों को प्रदर्शित करने के लिए स्वतंत्र रूप से किया जा सकता है, स्टार्टअप और राज्य पर्यटन विभाग छत्तीसगढ़ राज्य को बढ़ावा देने के लिए स्थल पर अपने स्टॉल लगा सकते हैं।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 8 दिसंबर को होगा फाइनल मैच

10-Oct-2024
रायपुर।  ( शोर संदेश ) छत्तीसगढ़ में एक बार फिर क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर क्रिकेट खेलते दिखेंगे। सचिन तेंदुलकर एक नई लीग इंटरनेशनल मास्टर्स लीग में इंडिया के लिए कप्तानी करेंगे। सचिन ही नहीं ब्रायन लारा, शेन वॉट्सन और जॉन्टी रॉड्स जैसे कई स्पोर्ट्स लीजेंड रायपुर पहुचेंगे।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा। दरअसल 17 नवंबर से होकर 8 दिसंबर, 2024 तक मैच खेले जाएंगे। इस दौरान IML में सचिन समेत कई पुराने दिग्गज मैदान में मैच खेलते दिखेंगे। डी.वाई. नवी मुंबई के पाटिल स्टेडियम में चार मैच के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत होगी।  
इनके बीच होगा मुकाबला 
भारत vs इंग्लैंड 28 नवंबर
श्रीलंका vs इंग्लैंड 30 नवंबर
भारत vs वेस्टइंडीज 1 दिसंबर
श्रीलंका vs ऑस्ट्रेलिया 2 दिसंबर
वेस्टइंडीज vs इंग्लैंड 3 दिसंबर
पहला सेमीफाइनल 5 दिसंबर
दूसरा सेमीफाइनल 6 दिसंबर
फाइनल 8 दिसंबर रायपुर

हॉकी में बिलासपुर संभाग की बालिका टीम ने मारी बाजी

09-Oct-2024
बिलासपुर।    ( शोर संदेश )   राज्य स्तरीय शालेय हाकी प्रतियोगिता में बिलासपुर संभाग की बालिका टीम ने विजेता के खिताब पर कब्जा किया। प्रतियोगिता में टीम ने चार मैच खेले और सभी में जीत हासिल की। अंतिम व फाइनल मैच में सरगुजा को शिकस्त दी। बालक टीम को चौथे स्थान पर संतुष्ट होना पड़ा।
बालिका वर्ग में संभाग का पहला मुकाबला बस्तर संभाग के साथ हुआ। जिसमें बिलासपुर ने 4-2 गोल से जीत दर्ज की। दूसरा मैच रायपुर संभाग के साथ हुआ। इस संघषपूर्ण मुकाबले में बिलासपुर ने 2-1 गोल से विजय हासिल की। इसके बाद तीसरे मैच में बिलासपुर संभाग का मुकाबला दुर्ग से हुआ। इस मैच में बिलासपुर की बालिकाओं ने शुरुआत से मैच को अपने पक्ष में रखा। एक बाद एक तीन गोल दागे। जवाब में दुर्ग की टीम एक भी गोल नहीं कर सकी।
चौथा फाइनल मैच बिलासपुर व सरगुजा के बीच खेला गया। टीम की रिया खलखो ने शानदार दो गोल किए और टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। इसके अलावा अन्य मैचों में बिलासपुर की निविया कन्हैया, प्रकृति केशरवानी व दीप्ति साहू के अलावा आस्था साहू और पलक बैस ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। बालक वर्ग में संभाग का बेहतर प्रदर्शन रहा। लेकिन, टीम को सफलता नहीं मिली।

भारत-बांग्लादेश टी-20 : पहला मैच रविवार 6 अक्टूबर को

05-Oct-2024
ग्वालियर।  ( शोर संदेश )   शंकरपुर में नए बने श्रीमंत माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भारत-बांग्लादेश टी-20 मैच के लिए दोनों टीमें तैयारी में जुट गई हैं। टेस्ट सीरीज के बाद अब भारतीय टीम अपने अगले मिशन की ओर आगे बढ़ चुकी है। तीन टी-20 सीरीज का पहला मैच यहां रविवार 6 अक्टूबर को होना है, जो इस स्टेडियम का पहला अंतरराष्ट्रीय मैच भी है।
 

सीनियर नेशनल फुटबॉल टीम में माओवाद प्रभावित क्षेत्र के खिलाड़ी और कोच करेंगे प्रदेश की टीम का प्रतिन्धित्व

04-Oct-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )  ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा 29वीं सीनियर वुमेन्स नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप का आयोजन राजस्थान में 6 अक्टूबर से 10 अक्टूबर 2024 तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ राज्य की टीम भी भाग ले रही है। 25 सदस्यी छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम 3 अक्टूबर को राजस्थान के लिये रवाना होगी जहां छत्तीसगढ़ टीम का पहला मैच 6 अक्टूबर को राजस्थान से 8 अक्टूबर को उत्तराखंड से एवं 10 अक्टूबर को पंजाब से मैच होगा। छत्तीसगढ़ की टीम में डीएफए बीजापुर की दो खिलाड़ियों ईशा कुड़ियम एवं जानवी साहू का भी चयन हुआ है। हर्ष की बात है कि छत्तीसगढ़ फुटबॉल टीम की हेड कोच की जिम्मेदारी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव को दी गई है। ज्योति यादव ने नवंबर 2021 में बीजापुर स्पोर्ट्स अकादमी में एनआईएस कोच के रूप सेवा प्रारंभ की उनकी कोचिंग का फायदा जल्द ही अकादमी के बच्चो को मिलने लगा अभी तक सभी वर्गों को मिलाकर लगभग 30 बच्चों ने ओपन नेशनल फुटबॉल चौंपियनशिप में भाग ले लिया है। 2022 में बीजापुर फुटबॉल अकादमी की कोच ज्योति यादव की अगुवाई में आसाम में आयोजित जूनियर नेशनल फुटबॉल चैंम्पियनशिप में पहली बार छत्तीसगढ़ की जूनियर गर्ल्स फुटबॉल टीम ने फाईनल राउंड के लिये क्वालीफाई किया था जिसमें बीजापुर फुटबॉल अकादमी की चार खिलाड़ी भी सम्मिलित थे। 2023 में झारखंड में आयोजित पहली जनजातीय खेलो इंडिया में छत्तीसगढ़ की महिला फुटबॉल टीम ने गोल्ड मैडल हासिल किया था जिसमे बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी भी शामिल थी। 2024 में यूथ गेम खेलो इंडिया जो कि चेन्नई में आयोजित थी जिसमें छत्तीसगढ़ की जूनियर बालिका फुटबॉल टीम ने भाग लिया था इस टीम में भी बीजापुर फुटबॉल अकादमी की तीन खिलाड़ी छत्तीसगढ़ टीम की सदस्य थी।
अकादमी की खिलाड़ी बिंदु तेलम इंडियन वुमेन्स लीग में भाग लेने वाली बीजापुर की पहली खिलाड़ी थी जिहोंने छत्तीसगढ़ से क्वालीफाई दुर्ग की एमजीएम एंबुश टीम की सदस्य के रूप में कोलकाता में आयोजित आईडब्ल्यूएल में भाग लिया। जिला के कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी अकादमी की मुख्य प्रशिक्षक कुमारी ज्योति यादव भारतीय खेल प्राधिकरण से कोचिंग डिप्लोमा प्राप्त एनआईएस कोच एवं एफसीसी लाईसेंस कोच है।

भारत ने 7 विकेट से जीता कानपुर टेस्ट, बांग्लादेश के खिलाफ 2-0 से क्लीन स्वीप किया

01-Oct-2024
कानपुर। ( शोर संदेश )  भारत ने कानपुर टेस्ट में बांग्लादेश को 7 विकेट से हरा दिया है। इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में 2-0 से क्लीन स्वीप कर लिया है। 
बारिश से प्रभावित मुकाबले के आखिरी दिन मंगलवार को भारत को 95 रन का टारगेट मिला था, जिसे भारतीय बैटर्स ने 17.2 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी जायसवाल ने 51 रन बनाए। कोहली 29 रन पर नाबाद रहे। विकेटकीपर ऋषभ पंत ने चौका जमाते हुए टीम को जीत दिलाई। 
लंच से पहले भारत ने बांग्लादेश को दूसरी पारी में 146 रन पर ऑलआउट किया। बांग्लादेशी टीम ने 26/2 के स्कोर से दिन की शुरुआत की थी। सोमवार को भारत ने पहली पारी 34.4 ओवर में 9 विकेट पर 285 रन के स्कोर पर डिक्लेयर की। टीम इंडिया ने बांग्लादेश की पहली पारी को 233 रन पर समेटा था। बारिश के कारण तीसरे और दूसरे दिन का खेल रद्द करना पड़ा था, जबकि पहले दिन सिर्फ 35 ओवर ही डाले जा सके थे। ऐसे में मैच लगभग ड्रॉ माना जा रहा था, लेकिन भारतीय टीम ने आखिरी 2 दिन में पूरी तस्वीर पलट कर रख दी।
 

राज्य स्तरीय खेल में शामिल होने बस्तर संभाग की टीम हुई रवाना

25-Sep-2024
बीजापुर।  ( शोर संदेश )  कबीरधाम जिले में आयोजित होने वाली 24वीं राज्य स्तरीय शालेय खेलकूद प्रतियोगिता जो की 26 सितंबर से 29 सितंबर तक आयोजित होगी जिसमें बस्तर संभाग की अंडर -14 एवं अंडर-19 बालक-बालिका की सॉफ्टबॉल टीम आज शाम कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेगी। बस्तर संभाग की टीम में बीजापुर जिले से 19 खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है  संभाग की टीम में अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर पर पदक प्राप्त खिलाड़ियों की भरमार है पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी पदक की दावेदारी मजबूत है। अंडर 14 टीम बालक वर्ग में लक्ष्य, दिव्यांशु, अंकित, राकेश, बजलू कवासी, वरुण, लकूराम, वहीं बालिका वर्ग में शिवानी, रंजीत, निशा, रिंकी अनसूया, अंकिता, अनुराधा, शिल्पा, अस्मिता, त्रिवेणी और ज्योति शामिल है वही 19 वर्ग आयु में राकेश कडती, सूरज लाटकर, बालिका वर्ग में रितिका, संतोषी, प्रियंका और ऋषिका गोंडे शामिल है। वही टीम के साथ सहायक कोच कृष्ण कुमार डोडी जाएंगे कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला पंचायत सीईओ हेमंत रमेश नंदनवार, खेल प्रभारी नारायण प्रसाद गवेल के द्वारा टीम को हार्दिक बधाइयां एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई। उक्त जानकारी बीजापुर जिले के श्रम निरीक्षक एवं सॉफ्टबॉल खेल के अंतरराष्ट्रीय कोच सोपान कर्णेवार ने दी है।



kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account