ब्रेकिंग न्यूज

*टोक्यो पैरालंपिक : टेबल टेनिस के क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं भाविना*

27-Aug-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश) टोक्यो पैरालंपिक्स में भारत की टेबल टेनिस खिलाड़ी भाविना पटेल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। उन्होंने क्लास-4 राउंड में ब्राजील की जॉयस डि ओलिवेरा को 3-0 से मात दी। भाविना इस मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी पर लगातार भारी पड़ीं। उनकी इस जीत के बाद उनसे पदक जीतने की उम्मीद बढ़ गई है।

आज ही भाविना दोपहर बाद सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उतरेंगी। भारतीय पैरा एथलीट भाविना ने क्लास-4 राउंड 16 के मुकाबले में ब्राजीली खिलाड़ी को सीधे सेटों में 12-10, 13-11, 11-6 से शिकस्त दी। इस जीत के साथ ही उन्होंने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। जॉयस ने इस मुकाबले में बेहतरीन शुरुआत करते हुए भाविना पर बढ़त बना ली। लेकिन इस दौरान भाविना ने मजबूती से वापसी करते हुए पहला सेट 12-10 से जीत लिया।



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account