ब्रेकिंग न्यूज

टोक्यो ओलंपिक : ईरानी पहलवान को चित कर सेमीफइनल में पहुंचे बजरंग

06-Aug-2021

टोक्यो/नई दिल्ली (शोर संदेश)। बजरंग पूनिया ने 65 किग्रा भार वर्ग में ईरान के घियासी चेका मुर्तजा को 2-1 से पटखनी देकर कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की। बजरंग को फाइनल में जगह बनाने के लिए अजरबैजान के अलीयेव हाजी से भिड़ना होगा। अलीयेव तीन बार के विश्व चैंपियन और रियो खेलों के कांस्य विजेता हैं। बजरंग ने इससे पहले किर्गीस्तान के अर्नाजार अकमातालिएव को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। अगर मैच की बात करें तो पहले दौर में ईरान के पहलवान ने एक अंक हासिल करते हुए बजरंग पर 1-0 की बढ़त बना ली। वहीं, बजरंग ने दूसरे दौर में शानदार वापसी करते हुए दो अंक हासिल कर 2-1 की बढ़त बना ली और मैच जीत लिया।

 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account