ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

प्रधानमंत्री 20 को गरीब कल्याण रोजगार अभियान की करेंगे शुरुआत

19-Jun-2020

6 राज्यों के 116 जिलों में 125 दिनों का यह अभियान प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए मिशन मोड में चलाया जाएगा  इस अभियान के तहत रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के साथ ही स्थायी बुनियादी ढांचा तैयार किया जाएगा गरीब कल्याण रोजगार अभियान के तहत 50,000 करोड़ रुपये के सार्वजनिक कार्य कराए जाएंगे
नयी दिल्ली (
शोर सन्देश) वापस आए प्रवासी श्रमिकों और गांव के लोगों को सशक्त बनाने और आजीविका के अवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार ने एक व्यापक ग्रामीण सार्वजनिक कार्य योजना `गरीब कल्याण रोजगार अभियान` शुरू करने का निर्णय लिया है। पीएम मोदी 20 जून, 2020 को सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की मौजूदगी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम में इस अभियान की शुरुआत करेंगे। यह अभियान बिहार के खगड़िया जिले के ग्राम-तेलिहार, ब्लॉक- बेलदौर से लॉन्च किया जाएगा। आगे पांच अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और संबंधित मंत्रालयों के केंद्रीय मंत्री भी इस वर्चुअल लॉन्च में भाग लेंगे। कोविड-19 महामारी के मद्देनजर सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए 6 राज्यों के 116 जिलों के गांव सार्वजनिक सेवा केंद्रों और कृषि विज्ञान केंद्रों के माध्यम से इस कार्यक्रम में जुड़ेंगे।
125
दिनों का यह अभियान मिशन मोड में चलाया जाएगा। 50 हजार करोड़ रुपये के फंड से एक तरफ प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के लिए विभिन्न प्रकार के 25 कार्यों का तीव्र और केंद्रित होकर क्रियान्वयन होगा, तो दूसरी तरफ देश के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का निर्माण किया जाएगा।
116
जिलों के 25 हजार से ज्यादा प्रवासी श्रमिकों के साथ इस अभियान में बिहार, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, झारखंड और ओडिशा इन 6 राज्यों को चुना गया है, जिसमें इच्छा जताने वाले 27 जिले शामिल हैं। इन जिलों से दो तिहाई प्रवासी श्रमिकों के लाभान्वित होने का अनुमान है।
यह अभियान 12 विभिन्न मंत्रालयों/विभागों- ग्रामीण विकास, पंचायती राज, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, खान, पेयजल और स्वच्छता, पर्यावरण, रेलवे, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, नई और नवीकरणीय ऊर्जा, सीमा सड़क, दूरसंचार और कृषि का एक समन्वित प्रयास होगा।


पीएम ने असम में तेल कूप से तीव्रता से हो रही गैस रिसाव और आग की स्थिति की समीक्षा की

19-Jun-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) प्रधानमंत्री ने आज असम के तिनसुकिया जिले में ओआईएल इंडिया लिमिटेड तेल कूप से गैस रिसाव और तेल कूप संख्या बाग़जन-5 में आग से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में गृह मंत्री अमित शाह,पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, अन्य केंद्रीय मंत्रियों और भारत सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। इस कुएं से अनियंत्रित गैस का रिसाव 27 मई, 2020 को शुरू हो गया था। इसके बाद रिसाव को नियंत्रित करने के लिए जब तैयारी चल रही थी तो 9 जून, 2020 को कुएं में आग लग गई। इसके आसपास के इलाकों में रहने वाले परिवारों को वहां से हटा दिया गया और ओआईएल इंडिया लिमिटेड के सहयोग से राज्य सरकार ने राहत शिविर स्थापित किए। इन राहत शिविरों में लगभग 9,000 लोग रह रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित 1610 परिवारों में से प्रत्येक के लिए तत्काल राहत के रूप में 30,000 रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
प्रधानमंत्री ने असम के लोगों को असम के मुख्यमंत्री के माध्यम से आश्वासन दिया है कि भारत सरकार पीड़ित परिवारों को सहायता और राहत एवं पुनर्वास प्रदान करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना की वजह से उत्पन्न इस कठिन समय में राज्य सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय को भी निर्देश दिया कि वह इस घटना का अध्ययन करे और इसका दस्तावेज भी तैयार रखे ताकि भविष्य में यह उपयोगी साबित हो सके। उन्होंने कहा कि भविष्य में इस तरह की दुर्घटनाओं से बचने और ऐसी आपदाओं से निपटने के लिए हमारे संगठनों के भीतर और अधिक क्षमता और विशेषज्ञता विकसित की जानी चाहिए।
समीक्षा बैठक के दौरान यह बताया गया कि कुएं से गैस के प्रवाह को नियंत्रित करने और इसे बंद करने के लिएभारतीय और विदेशी विशेषज्ञों की मदद से विस्तृत योजना तैयार की गई है। इस योजना को तय कार्यक्रम के अनुसार क्रियान्वित किया जा रहा है और सभी आवश्यक सुरक्षा सावधानियां बरतने के बाद 7 जुलाई, 2020 को इस कुएं को बंद कर दिया जाएगा।


डा. हर्ष वर्धन ने लॉन्च किया भारत का पहला मोबाइल आई-लैब

19-Jun-2020

रिकवरी दर सुधर कर 52.96 प्रतिशत तक पहुंची

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने कोविड-19 की परीक्षण की सुविधा प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए भारत का पहला मोबाइल आई-लैब (संक्रामक रोग नैदानिक प्रयोगशाला) लांच किया। इसे देश के सुदूर, आंतरिक एवं दुर्गम हिस्सों में तैनात किया जाएगा और इसकी क्षमता सीजीएचएस दरों पर प्रति दिन 25 कोविड-19 आरटी-पीसीआर परीक्षण, 300 ऐलिसा जांच/प्रति दिन, टीबी, एचआईवी, आदि के लिए अतिरिक्त जांचों की होगी। संक्रामक रोग नैदानिक प्रयोगशाला (आई-लैब) कोविड कमान कार्यनीति के तहत विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग द्वारा समर्थित है। पिछले 24 घंटों के दौरान, 7390 कोविड-19 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक कुल 1,94,324 रोगी कोविड-19 से स्वस्थ हो चुके हैं। रिकवरी दर सुधर कर 52.96 प्रतिशत पर पहुंच गई है। वर्तमान में, 1,60,384 सक्रिय मामले चिकित्सा पर्यवेक्षण के तहत हैं।
सरकारी प्रयोगशालाओं की संख्या बढ़कर 699 एवं निजी क्षेत्र के प्रयोगशालाओं की संख्या बढ कर 254 (कुल 953) हो गई है। विवरण इस प्रकार है:
रियल टाइम आरटी पीसीआर आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 540 (सरकारी: 349 एवं निजी: 191)
ट्रूनैट आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 340 (सरकारी: 325 एवं निजी:15)
सीबीएनएएटी आधारित परीक्षण प्रयोगशालाएं: 73 (सरकारी: 25 एवं निजी: 48)
पिछले 24 घंटों के दौरान 1,65,412 नमूनों का परीक्षण किया गया है। इस प्रकार अभी तक कुल 62,49,668 नमूनों का परीक्षण किया जा चुका है।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी मुद्दों, दिशानिर्देशों एवं परामर्शियों पर प्रमाणित और अद्यतन जानकारी के लिए कृपया नियमित रूप से https://www.mohfw.gov.in/ और @MoHFW_INDIA. का अवलोकन करें।
कोविड-19 से संबंधित तकनीकी प्रश्नों को
[email protected] पर तथा अन्य प्रश्नों को [email protected] और @CovidIndiaSeva. पर भेजा जा सकता है।
कोविड-19 से संबंधित किसी भी प्रश्न के मामले में कृपया स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय हेल्पलाइन नंबर +91-11-23978046 या 1075 (टोल फ्री) पर काल करें। कोविड-19 पर राज्यों/केन्द्र शासित प्रदेशों के हेल्पलाइन नंबरों की सूची भी https://www.mohfw.gov.in/pdf/coronvavirushelplinenumber.pdf. पर उपलब्ध है।


स्वास्थ्य मंत्री जैन गृह मंत्रालय की मीटिंग में हुए थे शामिल, कोरोना पॉजिटिव आये तो बड़े नेता होंगे क्वारनटीन

16-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन में कोरोना सिम्टम्स मिले हैं। इसके बाद वह हॉस्पिटल में एडमिट हो गए हैं और उनकी कोरोना जांच कराई गई, लेकिन अभी रिपोर्ट नहीं आई है। अगर कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो सत्येंद्र जैन के संपर्क में आए लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ जाएगा। ऐसे में कई नेताओं को क्वारनटीन करना पड़ सकता है। गौरतलब है कि स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने हाल में गृह मंत्रालय की बैठक में हिस्सा लिया था। इस बैठक में वह मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साथ एक साथ कार में पहुंचे थे। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह के अलावा उपराज्यपाल अनिल बैजल, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया समेत कई अफसर मौजूद थे। स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने खुद ट्वीट कर अपने एडमिट होने की जानकारी भी दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि तेज बुखार और सांस लेने में रही दिक्कत के बाद मुझे राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में भर्ती किया गया है. मैं आपको ताजा जानकारी देता रहूंगा।


देश में 24 घंटों में सामने आए 10667 कोरोना के नए मामले, छत्तीसगढ़ में अब 875 एक्टिव केस

16-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) देश में जानलेवा कोरोना वायरस के मामले दिन पर दिन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहे हैं। पिछले 24 घंटों के अंदर देश में 10 हजार 667 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले एक दिन में 380 लोगों की मौत हुई है. इसी के साथ देश में मरने वालों का आंकड़ा 9 हजार 900 पहुंच गया है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अबतक तीन लाख 43 हजार 91 मामले सामने चुके हैं. वहीं एक लाख 80 हजार 13 लोग ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में स्वस्थ होने की दर बढ़कर 51.08 प्रतिशत हो गई है यानी आधे से अधिक संक्रमण के मामलों में मरीज स्वस्थ हो गए हैं. बता दें कि कई अन्य राज्यों ने भी अपने यहां नमूनों के परीक्षण ढांचे और कोविड-19 मरीजों के लिए बिस्तरों की संख्या बढ़ाने की घोषणा की है।
छत्तीसगढ़ में सोमवार को 44 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। वहीं 116 मरीज डिस्चार्ज हुए है। सोमवार को धमतरी के 1 पॉजिटिव मरीज की रायपुर एम्स में इलाज के दौरान मौत हुई है। वह किडनी की बीमारी से पीड़ित होने के कारण डायलिसिस पर था। स्वास्थ्य विभाग ने इसकी पुष्टि की है। बताया गया कि 44 नए कोरोना पॉजिटिव में कोरबा से 16, बिलासपुर और रायपुर से 7-7, मुंगेली से 4, बलौदाबाजार से 3, बलरामपुर, दुर्ग और कोंडागांव से 2-2, कोरिया से 1 मरीज मिला है। वहीं रायपुर की निजी लैब से एक प्रकरण की पहचान हुई है। प्रदेश में अब 875 एक्टिव केस है। वहीं पॉजिटिव केस का आंकड़ा 1715 पहुंच गया है।


पाकिस्तान से लापता हुए भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारी रिहा

16-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत से रिहा कर दिए गए हैं।इस्लामाबाद के सचिवालाय पुलिस स्टेशन ने भारतीय उच्चायोग के दो अधिकारियों के ख़िलाफ़ एफ़आईआर दर्ज की थी। इस्लामाबाद पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए दो भारतीय अधिकारियों में से एक के पास कथित तौर पर फ़ेक पाकिस्तानी करेंसी पाई गई थी और इसलिए उन पर फ़ेक करेंसी रखने का मामला दर्ज किया गया था। इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास में ये कर्मचारी वापस गए हैं। इससे पहले पाकिस्तान में मीडिया में चल रही ख़बरों के अनुसार पता चला था कि इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग के दो कर्मचारी इस्लामाबाद पुलिस की हिरासत में हैं। इन दो अधिकारियों का सोमवार सुबह आठ बजे से पता नहीं चल रहा था। भारतीय विदेश मंत्रालय ने दिल्ली स्थित पाकिस्तानी दूतावास के अधिकारियों को तलब करके इन कर्मचारियों के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई।


सीमा पर तनाव/ दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ठेका चीनी कंपनी को .

16-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) चीन सीमा पर भले ही तनाव हो और देश में चीनी माल के बहिष्कार का स्वदेशी आंदोलन जोरों पर हो, चीनी कंपनियों का प्रभुत्व कम नहीं हो रहा। केंद्र सरकार की तरफ से बनने वाले दिल्ली-मेरठ सेमी हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का ठेका एक चीनी कंपनी को मिलने जा रहा है। इस पर कांग्रेस ने सरकार पर हमला बोला है. स्वदेशी जागरण मंच ने भी मांग की है कि यह बोली तत्काल रद्द की जाए। क्या है मामला
असल में दिल्ली-मेरठरीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (RRTS) प्रोजेक्ट के अंडरग्राउंड स्ट्रेच बनाने के लिए सबसे रकम की बोली एक चीनी कंपनी शंघाई टनल इंजीनियरिंग कंपनी लिमिटेड (STEC) ने लगाई है. ऐसे समय में जब देश में चीन के खिलाफ माहौल है और चीनी माल के बहिष्कार की बातें की जा रही हैं करीब 1100 करोड़ रुपये का यह ठेका चीनी कंपनी को मिलने पर विपक्ष हमलावर हो गया है।
क्या कहा स्वदेशी जागरण मंच ने
यही नहीं, बीजेपी के मातृ संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े स्वदेशी जागरण मंच (SJM) ने भी नरेंद्र मोदी सरकार से इस बोली को रद्द करने की मांग की है। चीन की सख्ती से मुखालफत करती रही स्वदेशी जागरण मंच ने सरकार से मांग की है कि इस ठेके को रद्द करते हुए इसे किसी भारतीय कंपनी को दिया जाए। मंच ने कहा कि यदि सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाना है तो ऐसी महत्वपूर्ण परियोजनाओं में चीनी कंपनियों को शामिल होने का अधिकार ही नहीं देना चाहिए।


कोरोना पर चर्चा: पीएम मोदी लेंगे आज 21 राज्यों के सीएम की बैठक, सीएम भूपेश से भी करेंगे बात

16-Jun-2020

दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल यानी बुधवार को अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे। बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी जो वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये होगी।आज होने वाली बैठक में पंजाब, असम, केरल, उत्तराखंड, झारखंड, छत्तीसगढ़, त्रिपुरा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, गोवा, मणिपुर, नागालैण्ड, लद्दाख, पुडुचेरी, अरुणाचल प्रदेश, मेघालय, मिजोरम, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दादरा नागर हवेली और दमन दीव, सिक्किम, लक्ष्यद्वीप जैसे राज्य शामिल होंगे. प्रधानमंत्री बुधवार को 15 राज्यों के मुख्यमंत्रियों और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल से बातचीत करेंगे. इन 15 राज्यों में महाराष्ट्र, तमिलनाडु, दिल्ली, गुजरात, राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, बिहार, आंध्र प्रदेश, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, तेलंगाना और ओडिशा हैं।
देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दो दिनों की डिजिटल बैठक होने जा रही है. भारत में सोमवार को कोरोना वायरस के 11देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज और कल यानी बुधवार को अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत करेंगे। पीएम मोदी आज 21 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, उपराज्यपालों और प्रशासकों से बातचीत करेंगे. बैठक दोपहर 3 बजे शुरू होगी जो वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिये होगी।


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत पर टिप्पणी करते हुए कहा.. ज्यादा जांच करेंग तो ज्यादा मामले सामने आएगें

06-Jun-2020

वॉशिंगटन (शोर सन्देश) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका में हो रही कोरोना टेस्टिंग की तुलना भारत, चीन समेत दूसरे देशों से की है। ट्रंप ने कहा है कि भारत और चीन जैसे देश अगर ज्यादा संख्या में जांच करें तो उनके यहां कोरोना वायरस के मामले अमेरिका से ज्यादा होंगे। ट्रंप ने बताया, अमेरिका ने दो करोड़ जांच की हैं। अमेरिका की तुलना में जर्मनी ने 40 लाख और दक्षिण कोरिया ने करीब 30 लाख जांच की हैं।
अमेरिका में अबतक कोरोना वायरस के 19 लाख से ज्यादा मामले सामने चुके हैं और 1 लाख 11 हजार लोगों की मौत हुई है। जबकि भारत में इस जानलेवा संक्रमण के 2 लाख 36 हजार और चीन में 84,177 मामले सामने आए हैं। अमेरिका दुनिया भर में कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह से प्रभावित है।
०० ज्यादा जांच करेंगे तो ज्यादा मामले होंगे..
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने अबतक कोरोना वायरस की 40 लाख जांच की हैं। अमेरिका में कोरोना जांच पर टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि इसे याद रखिए, जब आप ज्यादा जांच करेंगे तो आप के यहां ज्यादा मामले सामने आएंगे
उन्होंने कहा, मैं अपने लोगों से कहना चाहता हूं कि आप के यहां ज्यादा मामले इसलिए हैं क्योंकि ज्यादा लोगों की जांच की जा रही है... हम चीन या भारत या अन्य स्थानों पर जांच करना चाहें तो मैं आपको यकीन दिलाता हूं कि वहां ज्यादा मामले होंगे। आपकी बदौलत जांच करने की क्षमता बढऩे की वजह से हमारे देश में चीजें फिर से खुल रही हैं और हमारी अर्थव्यवस्था उबर रही है, कोई ऐसा सोच भी नहीं सकता था।
मासिक रोजगार के आंकड़ों का हवाला देते हुए ट्रंप ने कहा कि अर्थव्यवस्था अब वापस पटरी पर है। उन्होंने कहा कि हमने आशंकाओं को वास्तविकता नहीं बनने दिया और यह अमेरिकी इतिहास में मासिक नौकरियों में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी है। मुझे लगता है कि पहले जो सबसे ज्यादा संख्या थी, यह उससे करीब दोगुनी या उससे भी ज्यादा है। इसलिए यह अमेरिकी इतिहास में मासिक नौकरियों में सबसे बड़ी बढ़ोतरी है। तीन नवंबर को होने वाले चुनाव से पहले के कुछ महीने जबर्दस्त होने वाले हैं।
०० अमेरिका में चुनाव नजदीक
देश में तीन नवंबर को राष्ट्रपति पद के चुनाव हैं और ट्रंप दूसरा कार्यकाल हासिल करने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इस बार उनका सामना डोमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन से है। अधिकतर चुनाव पूर्व सर्वेक्षणों के अनुसार बाइडेन, ट्रंप से खासे आगे हैं।

ट्रंप ने कहा कि यह बहुत अहम चुनाव है क्योंकि गलत राष्ट्रपति चुनने पर वह कर बढ़ा सकते हैं और सीमा को खोल सकते हैं। जिससे सब लोग देश में घुस आएंगे। कोरोना वायरस के अदृश्य दुश्मन को हराने के लिए अमेरिकी सरकार ने अपनी और अमेरिकी उद्योग की सारी ताकत झोंक दी है। यह सच में एक दुश्मन है। यह चीन से आया है, जिसे चीन में ही रोका जा सकता था। मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया। 


बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन रहती हैं चर्चा में

05-Jun-2020

मुंबई (शोर सन्देश) बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण आए दिन चर्चा में रहती हैं. वे सोशल मीड‍िया पर कुछ ना कुछ शेयर करती रहती हैं. पिछले दिनों उन्होंने ये जवानी है दीवानी के लुक टेस्ट की फोटोज साझा की थी। अब उन्होंने कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल का एक थ्रोबैक वीड‍ियो शेयर किया है जिसमें वे बाथरोब पहनकर डांस करती नजर रही हैं।
इस वीड‍ियो में वे बाथरोब पहनकर खुद को आईने में देख रही हैं. दरअसल, ये कान्स का थ्रोबैक वीड‍ियो है जिसे दीपिका ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. साथ ही लिखा- ‘ग्रीन रूम…’. गौर करें तो इस वीडियो में उनका यह लुक पिछले साल के कान्स फिल्म फेस्ट‍िवल का है, जब वे लाइम ड्रेस में नजर आईं थी. उन्होंने अपने कपड़ों के साथ साथ मजेदार हेयरस्टाइल भी रखा था. उनका वह लुक काफी वायरल हुआ था। लोगों ने मीम्स भी बनाए थे. इस वीड‍ियो में वे अपने हेयरस्टाइल लुक का टेस्ट करते हुए भी देखी जा सकती हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्हें पिछली बार फिल्म छपाक में देखा गया था. मेघना गुलजार निर्देश‍ित छपाक में दीपिका ने एक एसिड अटैक सर्वाइवर का बेहतरीन किरदार निभाया था। उनकी आने वाली फिल्मों में 83 शामिल है, जिसमें वे कपिल देव (रणवीर सिंह) की पत्नी रोमी का किरदार निभा रही हैं। इसके अलावा वे एक और फिल्म में काम कर रही हैं जिसका नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है. इसमें उनके साथ सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे होंगे।  




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account