ब्रेकिंग न्यूज

देश-विदेश

अब बाईक की सवारी के लिए हैंडल लगाना अनिवार्य*

22-Jul-2020

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश) भारत सरकार ने वाहनों को सुरक्षित बनाने के लिए एक नई अधिसूचना जारी करके मोटरसाइकिलों पर पिछली सवारी के लिए दोनों तरफ पायदान लगाने का नियम लागू किया है। इसके अलावा मोटरसाइकिल के बायीं तरफ पहिए के आधे या अधिक हिस्से में ऐसा सुरक्षा उपकरण लगाने कहा है कि ताकि पिछली सवारी के कपड़े पहियों में उलझे। मोटरसाइकिल पर पीछे बैठने वाले व्यक्ति के लिए चालक की सीट के पीछे हाथ से पकडऩे का हैंडल लगाने को कहा गया है।


उपराष्ट्रपति ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में लोगों के साथ साझेदारी करने के लिए की मीडिया की सराहना*

20-Jul-2020

00 कहा, खुद के प्रभावित होने के बावजूद, मीडिया ने सूचना एवं दृष्टिकोणों के साथ लोगों को सशक्त बनाने का मिशन आगे बढ़ाया

00 स्थिति को बढ़ा-चढ़ा कर बताने के द्वारा लोगों में दहशत फैलाने के खिलाफ सावधान किया
00 उपराष्ट्रपति ने कहा, महामारी से निपटने की संसदीय जांच प्रगति पर है
नई दिल्ली (शोर सन्देश) उपराष्ट्रपति एवं राज्य सभा के सभापति एम. वेंकैया नायडु ने कोरोना वायरस एवं कोविड-19 महामारी के प्रकोप के विभिन्न पहलुओं के बारे में आवश्यक सूचना, विश्लेषण एवं दृष्टिकोणों के साथ लोगों को सशक्त बनाने के लिए तथा वर्तमान में जारी इस रोग के खिलाफ लड़ने में चिंतित लोगों के साथ साझीदारी करने के लिए मीडिया की सराहना की है। उन्होंने व्यापक जागरूकता के लिए महामारी के बारे में जानकारी देने में जमीनी स्तर पर काम कर रहे मीडिया के लोगों के समर्पित प्रयासों के लिए उन्हेंअग्रिम पंक्ति का योद्धाबताया। मीडिया: आवर पार्टनर इन कोरोना टाइम्सशीर्षक के अपने फेसबुक पोस्ट में नायडु ने विस्तार से पिछले कुछ महीनो के दौरान, जबसे इस वायरस का प्रकोप हुआ है, मीडिया तथा मीडिया से जुड़े व्यक्तियों को प्रभावी तरीके से सूचना देने, शिक्षित करने एवं महामारी से निपटने में लोगों को सशक्त बनाने के अपने मूल दायित्वों का निर्वहन करने तथा एक विश्वस्त साझेदार की तरह संकट के दौरान हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बनने के लिए मीडिया की भूमिका की चर्चा की।उन्होंने कहा कि जब लोग विपत्ति में फंसते हैं तो वे इसके कारणों एवं परिणामों, इसकी अवधि तथा इससे निपटने के तरीकों के बारे में जानकारी की तलाश करते हैं और यह जिम्मदारी केंद्र, राज्य सरकारों तथा मीडिया की हो जाती है कि वे लोगों को इसी के अनुरूप उचित जानकारी से लैस करें । उपराष्ट्रपति ने नोट किया कि वायरस के प्रसार एवं रोग से लड़ने के खिलाफ सूचित कार्रवाई करने के लिए लोगों को सशक्त बनाने की बेहद आवश्यक माध्यम बनने के अतिरिक्त, मीडिया ने तैयारी पर नियमित संवाद के लिए लोगों तथा सरकार के बीच सेतु बनने के द्वारा महामारी के संभावित इतिहासकारों के उपयोग के लिए महामारी के क्रमिक इतिहासकार की भी भूमिका निभाई है। उन्होंने यह भी कहा कि मीडिया ने महामारी के विभिन्न पहलुओं तथा समाज के विभिन्न वर्गों पर इसके प्रभावों के बारे में विश्लेषणात्मक अंतर्दृष्टियों के साथ संसदीय संस्थानों में बहसों के लिए भी एजेंडा निर्धारित किया है। उन्होंने मास्क पहनने, सोशल डिस्टैसिंग, हाथों को बार बार धोने, स्वस्थ भेजन करने, नियमित व्यायाम करने, अध्यात्मिक अनुकूलन आदि जैसे बचाव संबंधी उपायों को बढ़ावा देने के लिए मीडिया द्वारा शुरू किए गए विशेष संवाद अभियानों को भी संदर्भित किया। नायडु ने खुद के प्रतिकूल रूप से प्रभावित होने के बावजूद, सूचना एवं दृष्टिकोणों के साथ लोगों को सूचित करने के मिशन को आगे बढ़ाने के लिए मीडिया की भावना की सराहना की। उन्होंने कहा, ‘ प्रतिबंधों के कारण, अर्थव्यवस्था के सिकुड़ने के कारण, विज्ञापन के राजस्व सूख गए हैं। परिचालनों की मात्रा को समायोजित किया गया तथा बड़ी संख्या में मीडिया से जुड़े व्यक्तियों के वेतन में कटौती हुई। लेकिन, कुल मिलाकर, मीडिया ने लोगों को अधिकारसंपन्न बनाने का मिशन उस वक्त जारी रखा, जब इसकी सबसे अधिक आवश्यकता थी।उन्होंने प्रिंट मीडिया की उस विशिष्ट समस्या का भी उल्लेख किया जब उसकी हार्ड कॉपी को वितरित नहीं किया जा सका क्योंकि उन्हें वायरस को प्रसारित करने वाले के रूप में दर्शाया गया।
प्रिंट मीडिया के बारे में नायडु ने कहा किमैं प्रिंट मीडिया का अधिक निकटता से अनुसरण करता हूं। कोरोना वायरस तथा महामारी के फैलने के लिए जितनी जगह इसमें उपलब्ध कराई गई, यह यु़द्ध के समय की रिपोर्टिंग से भी अधिक थी। नवोन्मेषी उत्पाद स्थानों को लागू किया गया है और सूचना के भूखे पाठकों को लगातार जानकारी प्रदान की जाती रही। रोग एवं इसके प्रभाव के विभिन्न पहलुओं का व्यापक विश्लेषण अभी भी मिशन मोड में जारी है। ‘ बहरहाल, नायडु ने टेलीविजन के कुछ वर्गों के संबंध में सावधानी बरतने की सलाह दी और नोट किया कि उन्हें इससे बचना चाहिए था और अब के बाद भी स्थिति को बढ़ा-चढ़ा कर दिखाने से परहेज करना चाहिए क्योंकि दहशत फैलाने से पहले से ही चिंतित लोगों के दिमाग और भी अस्थिर हो जाएंगे। उन्होंने इंटरनेट का उपयोग करने वालों से आग्रह किया कि वे वायरस, रोग एवं इसके उपचार के बारे में केवल प्रमाणित सूचना का ही प्रसार करने के लिए सोशल मीडिया का उपयोग करें बजाये भ्रामक काल्पनिक खबरों को प्रचारित करने के।
उन्होंने नोट किया कि मास्क पहने हुए रिपोर्टरों ने अपने घरों को लौट रहे प्रवासी मजदूरों की कठिनाइयों की जमीनी हकीकत को उजागर किया और इस प्रक्रिया में उनमें से कुछ को संक्रमण भी हो गया तथा उन्हें जान से हाथ धोना पड़ा। मीडिया से जुड़े लोगों को महामारी की जानकारी देने में उनके समर्पण के लिएअग्रिम पंक्ति का योद्धाकरार देते हुए, श्री नायडु ने ऐसे बहादुर मीडियाकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके शोकसंतप्त परिवारों के प्रति सहानुभूति प्रकट की। उपराष्ट्रपति ने कहा कि मीडिया द्वारा निभाई गई सक्रिय एवं मिशनरी भूमिका के बिना, महामारी के खिलाफ लड़ाई में एक शून्यता रही होती। मीडिया की एजेंडा निर्धारित करने वाली भूमिका के बारे में श्री नायडु ने कहा किमहामारी के विभिन्न पहलुओं को रेखांकित करने एवं तथ्यात्मक तथा विश्लेषणात्मक तरीके से इसका दस्तावेजीकरण करने के द्वारा मीडिया ने हमारे संसदीय संस्थानों में महामारी के प्रबंधन पर बहसों एवं चर्चाओं के लिए एजेंडा निर्धारित किया है। मीडिया रिपोर्ट संगत मुद्वों को उठाने के लिए संदर्भ के प्रमुख स्रोत होंगे।मीडिया में कुछ टिप्पणियों की ओर इंगित करते हुए उन्होंने कहा कि महामारी से निपटने की संसदीय जांच प्रगति पर है।
नायडु ने कहा किघरेलू हवाई यात्रा पर प्रतिबंधों में ढील देने एवं रेल यात्रा पर कुछ कम मात्रा में ढील देने के साथ, दोनों सदनों की विभाग संबंधित स्थायी समितियों ने इस महीने अपनी बैठक फिर से आरंभ कर दी है। उन्होंने महामारी के प्रबंधन एवं परिणाम के विभिन्न पहलुओं की जांच शुरू कर दी है। वास्तव में, इसका अर्थ यह हुआ कि महामारी से निपटने की आवश्यक संसदीय जांच देश के शीर्ष व्यवस्थापिका संभा की अंतिम बैठक से लगभग साढ़े तीन महीने में आरंभ हो गई। देश में व्याप्त स्थिति को देखते हुए कोई भी छोटी समय अवधि संभव नहीं हो सकती थी।
( गृह सचिव द्वारा साक्ष्य प्रस्तुत किए जाने पर गृह मामले की समिति ने इस हफ्ते महामारी के प्रबंधन के विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। गृह मंत्रालय महामारी से निपटने के लिए नोडल मंत्रालय है। पिछले सप्ताह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी समिति ने महामारी के परिप्रेक्ष्य में अनुसंधान एवं वैज्ञानिक तैयारी की समीक्षा की। प्रत्येक बैठक तीन घंटे से अधिक चली।)
नायडु ने बताया कि संसद के पिछले बजट सत्र को अपने कार्यक्रम से कुछ दिन पहले ही 23 मार्च को अनिश्चित काल के लिए स्थगित कर देना पड़ा था क्योंकि सांसद संकट की इस घड़ी में लोगों के साथ रहना चाहते थे और संसद की अंतिम बैठक को पिछली बैठक के छह महीने के भीतर आयोजित करने की आवश्यकता होती है।
उन्होंने कहा कि वह और लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला अभी तक कई बार कोरोना प्रेरित सोशल डिस्टैंसिंग के परिप्रेक्ष्य में संसदीय समितियों की बैठकों तथा संसद के मानसून सत्र की बैठकों को सक्षम बनाने पर चर्चा कर चुके हैं क्योंकि सीटिंग की लाजिस्टिक्स और कार्यवाहियों में सांसदों की सहभागिता के लिए विस्तृत विचार विमर्श एवं योजना निर्माण की आवश्यकता होती है।
नायडु ने यह भी कहा कि सरकार ने अभी हाल में संसद के मानसून सत्र के आयोजन पर दोनों पीठासीन अधिकारियों से संपर्क किया है।


महानायक अमिताभ के हालत में सुधार, जानें कितने दिन और अस्पताल में रहना होगा*

14-Jul-2020

मुंबई (शोर सन्देश) महानायक अमिताभ बच्चन की हालत में सुधार देखने को मिल रहा है। उनके बेटे अभिषेक बच्चन मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में हैं। इस बीच उनकी हेल्थ को लेकर खबर आई है। कहा जा रहा है कि डॉक्टर्स ने अमिताभ और अभिषेक बच्चन को कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहने की सलाह दी है. बता दें कि 11 जुलाई को अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन ने ट्विटर के जरिए ऐलान किया था कि वे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. दोनों का नानावटी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, `दोनों की हेल्थ स्टेबल है, दोनों कि हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. दवाओं का तेजी से असर हो रहा है। हालांकि, उन्हें इलाज के लिए कम से कम 7 दिन हॉस्पिटल में रहना होगा।


CBSE 12वीं के रिजल्ट हुए जारी, लड़कियों ने फिर लड़को से मारी बाज़ी*

13-Jul-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) सीबीएसई ने 12वीं के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं। 12वीं के परिणाम CBSE Results पर देखा जा सकता है। बोर्ड की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस साल 88.78% छात्रों ने 12वीं सीबीएसई परीक्षा उत्तीर्ण की। इस साल परीक्षा में त्रिवेंद्रम, बेंगलुरु और चेन्नई प्रदर्शन के मामले में टॉप थ्री रहे हैं। इस साल जहां दिल्ली जोन में 94.39% परिणाम आया है, वहीं लड़कियों का प्रतिशत 92.15 प्रतिशत रहा। बता दें कि इस साल लड़कियों ने लड़कों से 5.96% बेहतर प्रदर्शन किया है।
मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने ट्वीट करते हुए सभी बच्चो को बधाई दी है। मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल ने कहा है कि सभी लोगों की मेहनत से रिजल्ट घोषित हो पाया है।


बिना मास्क लगाए घूम रहे मंत्री के बेटे को महिला पुलिस कर्मी ने रोका, मंत्री पुत्र ने दी धमकी तो महिला कांस्टेबल बोली-वर्दी तुम्हारे बाप की ग़ुलामी की लिए नहीं पहनी *

13-Jul-2020

अहमदाबाद (शोर सन्देश) गुजरात के सूरत शहर में लॉकडाउन व् नाईट कर्फ्यू के उल्लंघन में और महिला पुलिस कर्मी से विवाद के आरोप में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री किशोर कानाणी के बेटे प्रकाश कानाणी समेत तीन लोगो को गिरफ्तार कर लिया गया। हांलाकि तीनो को कुछ देर बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। पुलिस ने इस मामले में कुल छह आरोपियों को गिफ्रतार किया।
दूसरी तरफ ये चर्चा जोरो पर है कि महिला पुलिस कर्मी ने इस्तीफा दे दिया है पर सीएसपी सीके पटेल का कहना है की महिला पुलिस कर्मी अवकाश पर चली गयी है।
पुलिस के अनुसार स्वास्थ्यमंत्री का बीटा और अन्य बिना मास्क के घूम रहे थे और जब महिला पुलिस कर्मी सुनीता यादव ने उन्हें रोका तो प्रकाश ने अपने पिता से बात करवानी चाही पर महिला सिपाही सुनीता यादव नहीं मानी। आरोपियों ने महिला पुलिस कर्मी की अपमान करने की कोशिश की जिसका वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो गया


अच्छी खबर : आ ही गई कोरोना वैक्सीन, यहां सफल हुआ इंसानी परीक्षण*

13-Jul-2020

नई दिल्ली/मास्को (शोर सन्देश) रूस की सेचेनोव यूनिवर्सिटी में रविवार को दुनिया की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का सफलतापूर्वक परीक्षण पूरा हुआ। ट्रांसलेशनल मेडिसिन एंड बायोटेक्नोलॉजी वुतिम तारासोव संस्थान के निदेशक ने बताया कि जिन लोगों पर इस वैक्सीन का परीक्षण किया गया है, उनमें से पहले समूह को बुधवार को तथा दूसरे समूह को 20 जुलाई को अस्पताल से छुट्टी दी जाएगी। संस्थान के निदेशक ने कहा, `सेचेनोव यूनिवर्सिटी ने स्वयंसेवियों पर विश्व की पहली कोरोना वायरस वैक्सीन का सफलता पूर्वक परीक्षण पूरा कर लिया है।` रूस के ` गैमली इंस्टीट्यूट ऑफ एपिडेमियोलॉजी एंड माइक्रोबायोलॉजी` द्वारा विकसित की गई वैक्सीन के चिकित्सकीय परीक्षण की शुरुआत 18 जून से शुरू हुई थी। सेचेनोव विश्वविद्यालय में चिकित्सा विज्ञान, उष्णकटिबंधीय एवं संक्रमण जनित रोग संस्थान के निदेशक अलेक्जेंडर लुकाशेव ने बताया कि इस ट्रायल का मकसद यह पता लगाना है कि क्या यह वैक्सिन मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है और इसे सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। उन्होंने, कहा कि वैक्सीन के सुरक्षित होने की पुष्टि हो चुकी है और यह मौजूदा समय में बाजार में उपलब्ध टीकों के समान सुरक्षित है।
लुकाशेव ने कहा कि आगे की वैक्सीन विकास योजना पर पहले से ही उत्पादन रणनीति निर्धारित की जा रही है, जिसमें वायरस के साथ महामारी विज्ञान की स्थिति और बड़े स्तर पर उत्पादन करने की संभावना शामिल है। तारासोव ने कहा कि महामारी की स्थिति में सेचेनोव विश्वविद्यालय ने केवल एक शैक्षणिक संस्थान के रूप में बल्कि एक वैज्ञानिक और तकनीकी अनुसंधान केंद्र के रूप में भी काम किया है जो ड्रग्स जैसे महत्वपूर्ण और जटिल उत्पादों के निर्माण में भाग लेने में सक्षम है, हमने इस टीके के साथ काम करना शुरू किया, प्रीक्लिनिकल स्टडीज और प्रोटोकॉल डेवलपमेंट, और क्लीनिकल ट्रायल चल रहे हैं।
00 रूस में कोरोना के एक दिन में रिकॉर्ड 6615 मामले :
रूस में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस (कोविड 19) संक्रमण के एक दिन में रिकॉर्ड 6615 मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस रिस्पांस सेंटर के मुताबिक नए मामले 83 क्षेत्रों से आए हैं और इनमें 1491 मरीजों को कोरोना के लक्षण नहीं है। इन मामलों के साथ देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 7,27,162 हो गई है। वहीं, दुनिया भर में कोरोना की महामारी से प्रभावित देशों की सूची में रूस चौथे स्थान पर हैं। यहां इस बीमारी से अब तक 11,335 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।


पश्चिम बंगाल में भाजपा विधायक का फंदे पर लटका मिला शव ममता बनर्जी से सीबीआई जांच की मांग*

13-Jul-2020

नयी दिल्ली/कलकत्ता (शोर सन्देश) भारतीय जनता पार्टी के विधायक देवेंद्र नाथ रॉय सोमवार सुबह उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में अपने घर के पास मृत पाए गए। भाजपा विधायक का शव हेमताबाद के बिंडल में उनके घर के पास एक दुकान की बालकनी में लटका हुआ मिला। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। साथ ही बीजेपी नेता राहुल सिन्हा ने टीएमसी पर हत्या का आरोप लगाते हुए सीएम ममता बनर्जी से इसकी सीबीआई जांच की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। आसपास को लोगों का स्पष्ट मानना है कि बीजेपी विधायक की पहले हत्या कर दी गई और बाद में शव को दुकान से लटका दिया गया।


गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग की छापेमारी, दिल्ली से राजस्थान तक पड़ताल*

13-Jul-2020

नयी दिल्ली/जयपुर (शोर सन्देश) राजस्थान में सियासी संकट के बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबियों पर आयकर विभाग का शिकंजा कसना शुरू हो गया है। अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की गई है। राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ के ठिकानों पर छापेमारी केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ आयकर विभाग पड़ताल कर रही है। आयकर विभाग के 200 से अधिक अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिल्ली और राजस्थान के कई जगहों पर छापेमारी की है। यह छापेमारी अशोक गहलोत के करीबी धर्मेंद्र राठौड़ और राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर की गई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के करीबी और ज्वैलरी फर्म के मालिक राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर सोमवार सुबह आयकर विभाग की टीम पहुंची। उनके घर और दफ्तरों पर छापेमारी चल रही है। खास बात है कि इस छापेमारी की सूचना स्थानीय पुलिस को नहीं दी गई थी। आयकर विभाग की टीम केंद्रीय रिजर्व पुलिस के साथ छापेमारी को अंजाम दे रही है। राजीव अरोड़ा के अलावा धर्मेंद्र राठौड़ के आवास और दफ्तर पर आयकर विभाग की टीम छापेमारी कर रही है। धर्मेंद्र अरोड़ा को भी सीएम अशोक गहलोत का करीबी बताया जाता है। सूत्रों का कहना है कि राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र राठौड़ से देश के बाहर किए गए ट्रांजेक्शन के बारे में पूछताछ की जा रही है।  राजीव अरोड़ा और धर्मेंद्र अरोड़ा के करीब 24 ठिकानों पर चल रही छापेमारी पर कांग्रेस ने सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने बीजेपी पर गहलोत सरकार को अस्थिर करने का आरोप लगाया। साथ ही कांग्रेस ने बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए आयकर विभाग की छापेमारी पर भी सवाल पूछा।  बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस के आरोपों से इनकार किया है। संबित पात्रा का कहना है कि कोरोना के कारण आयकर विभाग ने छापेमारी रोकी थी। अब फिर से आयकर विभाग की कार्रवाई कर रही है। इस छापेमारी और राजस्थान के सियासी संकट का कोई लेना-देना नहीं है।
आयकर विभाग की टीम ने जिन राजीव अरोड़ा के ठिकानों पर छापेमारी की है, वह राजस्थान कांग्रेस का आर्थिक मैनेजमेंट भी देखते हैं। इस छापेमारी के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। कांग्रेस, बीजेपी पर हमलावर है और गहलोत सरकार को अस्थिक करने का आरोप लगा रही है।


अमेरिका से भारतीय सेना मंगवाने जा रही ये हथियार, अब उड़ेंगे चीन के होश*

13-Jul-2020

नयी दिल्ली (शोर सन्देश) चीन के साथ सीमा मुद्दे को लेकर जारी विवाद के बीच भारतीय सेना एक बार फिर से 72 हजार एसआईजी 716 असॉल्ट रायफल्स अमेरिका से मंगाने जा रही है। असॉल्ट रायफल्स की दूसरी खेप के लिए ऑर्डर दिया जा रहा है। पहली खेप में 72 हजार रायफल्स का ऑर्डर पहले ही अमेरिका की तरफ से भारत को भेजा जा चुका है और उसे सेना की तरफ से नॉर्दर्न कमांड और अन्य ऑपरेशनल इलाकों में इस्तेमाल किया जा रहा है। रक्षा सूत्रों ने बताया, आर्म्ड फोर्सेज को दी गई फाइनेंशियल पावर के तहत हम 72 हजार और रायफल्स का ऑर्डर देने जा रहे हैं। आतंकवाद निरोधी अभियान को धार देने के लिए भारतीय सेना को असॉल्ट रायफल्स की पहली खेप मिल चुकी है। भारत ने फास्ट ट्रैक प्रोक्योरमेंट (एफटीपी) कार्यक्रम के तहत रायफल्स की खरीदारी की है।
नई रायफल्स वर्तमान में सुरक्षाबलों की तरफ से इस्तेमाल किए जा रहे इंडियन स्मॉल आम्र्स सिस्टम (इन्सास) 5.56*45 एमएम रायफल्स की जगह लेगी। इन्सास का प्रोडक्शन स्थानीय तौर पर ऑर्डिनेंस फैक्ट्री बोर्ड में ही किया जा रहा था। योजना के मुताबिक, करीब डेढ लाख आयातित रायफल्स का इस्तेमाल आतंकवाद विरोधी अभियान और नियंत्रण रेखा पर फ्रंट लाइन ड्यूटी में होना था। जबकि बाकी बलों को एके-203 रायफल्स दी जाएंगी, जिसे भारत और रूस ने अमेठी ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में तैयार किया जाना है।


क्या होगा उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का अगला कदम, जानने के लिए पढ़े पूरी खबर*

13-Jul-2020

सचिन पायलट के आगे कुआं, पीछे खाई! उपमुख्यमंत्री का क्या होगा अगला कदम?

जयपुर (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश में पर्याप्त संख्याबल के साथ सरकार बनाने के बावजूद आपसी बगावत की वजह से सत्ता गंवाने वाली कांग्रेस पार्टी अब राजस्थान में उलझ गई है। राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बगावत के बाद अशोक गहलोत सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। प्रदेशाध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री होने के बावजूद सचिन पायलट ने मुख्यमंत्री पद के लिए बगावत का रास्ता अपनाया है, लेकिन सबके मन में यही सवाल है कि क्या मध्य प्रदेश की तरह राजस्थान में भी कांग्रेस सत्ता गंवा देगी? लेकिन हम आपको बता दें कि सवाल जितना सीधा है। उसका जवाब उतना ही जटिल है।  00 क्या मध्य प्रदेश का फॉर्मूला अपनाएंगे सचिन पायलट? : मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के विधायकों की संख्या में अंतर काफी कम था. दूसरी तरफ राजस्थान में कांग्रेस के पास 107 सीटें तो भाजपा के 75 विधायक हैं. 200 सदस्यीय विधानसभा में सरकार बनाने के लिए भाजपा को कांग्रेस पार्टी के करीब 50 विधायकों से इस्तीफा दिलवानी पड़ेगी, जो किसी भी सूरत में आसान नहीं है. सचिन पायलट खुद यह दावा कर रहे हैं कि उनके पास 30 से अधिक विधायकों का समर्थन प्राप्त है. ऐसे में अगर वह अपने समर्थक विधायकों से इस्तीफा दिलवाते हैं तो भी बात नहीं बनेगी. Also Read - देश में आर्थिक संकट पर शरद पवार बोले- भारत को इस समय एक मनमोहन सिंह की जरूरत
00 सचिन पायलट के सामने क्या है विकल्प? : कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि सचिन पायलट की बगावत के बावजूद अशोक गहलोत सरकार के पास पर्याप्त बहुमत है. रविवार देर रात कांग्रेस महासचिव अविनाश पांडे ने कहा कि 109 विधायकों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का समर्थन किया है. दूसरी तरफ बगावत पर आमदा सचिन पायलट का अगला कदम क्या होगा, इसको लेकर सभी लोग कयास लगा रहे हैं. कुछ लोग कह रहे हैं कि सचिन भाजपा के साथ जा सकते हैं. लेकिन यह आसान नहीं है. भाजपा का स्थानीय नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे क्या उनको स्वीकार करेगी. क्या भाजपा सचिव को सीएम पद देगी. ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब जानने के लिए इंतजार करना होगा.




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account