ब्रेकिंग न्यूज

अर्नब’ तूफान से फसल क्षति का कृषि विभाग व बीमा कंपनी की संयुक्त टीम द्वारा सर्वे शुरू

01-Nov-2026
बालोद।( शोर संदेश ) चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के प्रभाव और बेमौसम बारिश से जिले में फसलों को पहुंचे नुकसान का आकलन करने के लिए कृषि विभाग तथा फसल बीमा कंपनी के प्रतिनिधियों की संयुक्त टीम द्वारा 31 अक्टूबर से सघन सर्वे कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। जिले के समस्त तहसीलों में सर्वे का काम तेज गति से जारी है और प्रारंभिक चरण में अब तक 180 कृषकों के खेतों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है।
कृषि विभाग के उप संचालक ने बताया कि चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसल क्षति होने पर जिले के 3622 किसानों द्वारा फसल बीमा के टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी सूचना दर्ज कराई गई है। फसल कटाई के उपरांत खेत में सुखाने के लिए फैलाकर रखी हुई अथवा छोटे बंडलों में बंधी अधिसूचित फसलों को ओला, चक्रवात, चक्रवाती वर्षा एवं बेमौसम बारिश जैसी प्राकृतिक आपदाओं से नुकसान होने पर नियमानुसार बीमित कृषकों को क्षतिपूर्ति दावा राशि संबंधित बीमा कंपनी द्वारा प्रदान की जाएगी। शासन स्तर से बीमा कंपनियों को सूचना प्राप्त होने के 10 दिनों के भीतर अनिवार्य रूप से सर्वे कार्य पूर्ण कर दावा राशि का भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
रबी मौसम वर्ष 2026-27 अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य बीज एवं कृषि विकास निगम लिमिटेड झलमला द्वारा उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का भंडारण जिले की सेवा सहकारी समितियों में प्रारंभ कर दिया गया है। अब तक समितियों में 80 क्विंटल तिवड़ा तथा 78 क्विंटल सरसों बीज का भंडारण कराया जा चुका है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले के किसानों से अपने संबंधित सेवा सहकारी समितियों से संपर्क कर सुगमतापूर्वक उतेरा फसलों के उन्नत बीजों का क्रय कर सकते हैं।


leave a comment

Advertisement 04

Feedback/Enquiry



Log In Your Account