
रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नोएडा कोलकाता और मुंबई स्थित कोरोना जांच की अत्याधुनिक लैब का उद्घाटन शाम 4:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए करेंगे। इन लैब्स में प्रतिदिन जांच की क्षमता 6000 तय की गई है। नोएडा सेक्टर-39 स्थित राष्ट्रीय कैंसर रोकथाम शोध संस्थान में बनी कोरोना जांच लैब अत्याधुनिक होगी जिसमें 12 आरटीपीसीआर मशीनें मौजूद होंगी वहीं चार आरएनए एक्सट्रैक्शन मशीनें भी लगाई जाएंगी।
इस लैब में किन जगहों से नमूने जांच के लिए आएंगे स्थिति साफ नहीं की गई है, इन तीनों लैब का निर्माण भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने करवाया है। मुंबई में 1200 और कोलकाता में 3000 कोरोना वायरस के नमूनों की जांच होगी।
बता दें कि सोमवार यानी आज से शुरू होने वाले सभी जांच लैब बायो सेफ्टी लेवल टू से लैस है जोकि कोरोना जांच के लिए बेहद जरूरी है। नोएडा में बनने जा रही जांच लैब उत्तर प्रदेश की सबसे बड़ी कोरोना वायरस जांच लैब होगी। वहीं वर्तमान में सेक्टर 62 में मौजूद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजिकल्स में सबसे अधिक एक हजार की जांच की जा रही है। इसके अलावा जिम्स, शिशु अस्पताल, शारदा, जेपी, कुल मिलाकर यहां यह संख्या प्रतिदिन 2000 से अधिक है।
बताया जा रहा है कि नोएडा में बने इस लैब में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मरीजों के नमूनों की भी जांच होने की संभावना है। हालांकि से लेकर अभी कोई स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। इस लैब के शुरू होने से मरीजों की जांच रिपोर्ट 2 से 3 दिनों में आने की उम्मीद जताई जा रही है। वर्तमान में आरटीपीसीआर की रिपोर्ट 5 से 7 दिनों में मिलती है।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन 5 अगस्त को होना है, जिसमें होने वाले कार्यक्रम में पीएम मोदी भी शामिल होंगे। राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए गंगा जल और गंगा नदी की मिट्टी हरिद्वार से आनी है। बता दे कि आज सोमवार को विश्व हिंदू परिषद गंगाजल और गंगा नदी की मिट्टी अयोध्या लेकर रवाना होगी। जानकारी के मुताबिक वीएचपी हरिद्वार के हर की पौड़ी से गंगाजल और गंगा की मिट्टी को विधिवत रवाना करेगी। बताया जा रहा है कि बहू प्रतीक्षित यह कार्यक्रम काफी विधि विधान से पूर्ण होने जा रहा है। इसलिए इसमें कई नदियों से मिट्टी मंगवाई जा रही है। 00 गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम का जल लाने की जिम्मेदारी :
बता दें कि राम मंदिर के भूमि पूजन के लिए हरिद्वार के अलावा प्रयागराज के संगम इलाके की मिट्टी भी मंगवाई गई है। मंदिर निर्माण के भूमि पूजन में तीर्थ राज प्रयाग राज के त्रिवेणी संगम के जल भी इस्तेमाल किया जाएगा। गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती के संगम का जल लाने की जिम्मेदारी भी विश्व हिंदू परिषद को दी गई है। दरअसल विश्व हिंदू परिषद ने राम मंदिर आंदोलन में भी अग्रणी भूमिका निभाई थी। 00 ऐतिहासिक पल होगा भूमि पूजन का समय :
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पीएम नरेंद्र मोदी का राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल होना एक ऐतिहासिक क्षण होगा। वहीं ट्रस्ट ने देश की जनता से भी कई अपील की है। ट्रस्ट ने आधिकारिक तौर पर बयान दिया है और कहा कि जिस दिन पीएम नरेंद्र मोदी अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि में मंदिर का निर्माण शुरू करने के लिए भूमि पूजन कर रहे होंगे वे आजाद भारत के इतिहास का सर्वाधिक ऐतिहासिक क्षण होगा इस कार्यक्रम का प्रसारण कई चंदलाई प्रसारित करेंगे।
00 टीवी पर होगा टेलिकास्ट : ट्रस्ट ने कहा कि हम दुनिया भर के सभी पूज्य संत महात्मा और राम भक्तों से अपने परिवार दोस्तों और महज समाज के साथ सुबह 11:30 से 12:30 बजे के बीच सामूहिक पूजन और भजन कीर्तन करने की अपील करते हैं। साथ ही एक बड़े हॉल या सभागार में लाइव वेब कास्ट के लिए व्यवस्था की जा सकती है ताकि अयोध्या का पूजन कार्यक्रम समाज के लोग देख सके।

रायपुर/नई दिल्ली (शोर सन्देश)। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के 82वें स्थापना दिवस पर 27 जुलाई यानी आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ऑनलाइन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसमें सीआरपीएफ डीजी डॉ. एके माहेश्वरी और अन्य प्रमुख अधिकारी विशेष रूप से जुड़ेंगे। कोरोना के कारण मध्यप्रदेश के नीमच स्थित सीआरपीएफ परिसर में हर साल होने वाले परंपरागत कार्यक्रम को इस बार वेबीनार माध्यम से आयोजित किया गया है, जिसमें श्रद्धा सुमन अर्पित कर बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी जाएगी। 00 मास्क के साथ ही सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना अनिवार्य :
इस कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10:00 बजे से होगी, जिसमें त्रिगंजा पार्क में शहीदों को सलामी देकर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए जाएंगे। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में सीटीसी आइजी बीएस चौहान, आरटीसी डीआइजी राजेश ढकरवाल, ग्रुप केंद्र डीआइजी आरएस रावत सहित सभी राजपत्रित अधिकारी कर्मचारी और जवान उपस्थित रहेंगे। बता दें कि इस स्थापना दिवस के परंपरागत कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मास्क पहनने के साथ ही सोशल डिसटेंसिंग का पालन करना अनिवार्य है। 00 1939 में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी :
बता दें कि 27 जुलाई 1939 को ही मध्य प्रदेश के नीमच में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की स्थापना हुई थी, तत्कालीन अंग्रेज शासन में से क्रॉउन रिप्रेजेंटेटिव पुलिस का नाम दिया गया था और आजादी के बाद देश के पहले केंद्रीय गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल ने सेवाओं को कायम रखते हुए इसका नाम बदल दिया और तब से इसका नाम केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल रख दिया गया। 00 सीआरपीएफ की देशभर में 246 बटालियन :
शुरुआत में सीआरपीएफ की महज दो ही ब्लैक बटालियन थी, लेकिन वर्तमान में सियासी सीआरपीएफ की देशभर में 246 बटालियन है। नीमच में सीआरपीएफ परिसर 1190 एकड़ क्षेत्र में फैला हुआ है, जिसमें 8 बटालियन और कई अलग-अलग प्रमुख केंद्र है।
इस बटालियन में सीटीसी, आरटीसी, जीसी, रेंज नीमच, संयुक्त अस्पताल, प्रथम बटालियन, फोर्थ सिग्नल बटालियन व 244वीं बटालियन शामिल है। नीमच में हेड क्वार्टर होने पर देश भर के सीआरपीएफ जवानों की अधिकांश ट्रेनिंग इसी परिसर में होती है। परीक्षण के बाद सभी रंगरूट देश सेवा के लिए तैनात किए जाते हैं।

अहमदाबाद (शोर सन्देश)। पिता मजदूर। मां शादी-पार्टियों में रोटियां बनाती हैं। पर इस दंपति ने अपने बेटे को आईपीएस बना दिया, वो भी देश का सबसे कम उम्र का आईपीएस अधिकारी। बात हो रही है। गुजरात के 22 साल के आईपीएस अधिकारी हसन सफिन की, जो संभवतया देश के सबसे कम उम्र के आईपीएस अधिकारी हैं।
हसन सफिन के पिता हीरा खदान में मजदूर हैं। उनकी आमदनी इतनी नहीं थी कि वे अपने बेटे को अच्छी तरह पढ़ा पाते लिहाजा उनकी पत्नी यानी हसन की मां ने अतिरिक्त आमदनी के लिए शादी-पार्टियों में रोटियां बनाने का काम शुरू कर दिया। हसन ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि किसी समय गरीबी के कारण उन्हें बिना खाना खाए ही सोना पड़ता था।

रायपुर/पुष्कर (शोर सन्देश)। आज के समय में बच्चों पर सरकारी नौकरी पाने का एक जुनून सा सवार है। एक नौकरी के लिए बच्चे दिन-रात मेहनत कर सिर खपा रहे हैं। ऐसे ही राजस्थान का एक गरीब लड़का भी सरकारी नौकरी के लिए पढ़ रहा था। उसके लिए एक नौकरी पा लेना ही बड़ी बात थी। पढ़ाई का खर्च उठाने और परिवार को पालने के लिए वो गांव में ऊंट चराता था और खेतों में जुताई के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी देता था। इन्ही ऊंटों को वो पुष्कर मेले में ले जाकर बेच देता था। उससे जो कमाई होती उससे वो अपने परिवार और पढ़ाई के खर्च में लगाता था लेकिन ये कमाई चंद रुपयों में थी। ऐसे में उसने सरकारी नौकरी के लिए सोचना शुरू कर दिया। सबसे पहले उसने हवलदार की नौकरी के लिए एग्जाम दिया। इस एग्जाम के पास होने और नौकरी पाने के बाद उसने सोचा कि वो आगे भी कुछ बड़ा कर सकता है। यही से उसने आईपीएस, आईएएस करने की सोच ली। ये कहानी है कच्चे घर में रहकर जिंदगी गुजारने वाले आईपीएस अफसर विजय सिंह गुर्जर की।
विजय गुर्जर का नाम संघर्ष, मेहनत और कामयाबी की मिसाल है। बुलंद हौसलों के दम पर ऊंची उड़ान भरने और सफलता की सीढ़ी दर सीढ़ी चढ़ने वाले विजय राजस्थान के झुंझुनूं जिले में नवलगढ़-उदयपुरवाटी मार्ग पर स्थित गांव देवीपुरा के रहने वाले हैं। लक्ष्मण सिंह के बेटे विजय किसानी करते थे। इससे उनके घर की हालत बेहतर नहीं हो पाती थी। ऐसे में वह ऊंटों को जुताई के लिए ट्रेंड करते थे। ट्रेंड ऊंट को वह पुष्कर मेले में बेचने का काम करते थे। इससे घर का खर्च चल जाता था लेकिन, फिर भी बड़ी जगह से पढ़ाई के लिए पूरा नहीं था।

रायपुर/इंदौर (शोर सन्देश)। देश में कोरोना विकराल रूप लिए हुए हैं, देश में एक बार फिर लॉक डाउन का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो इंदौर की बताई जा रही है। वीडियो में बैकग्राउंड में कपडे की दूकान दिखाई दे रही है।
लॉक डाउन से हो रहे नुकसान को लेकर इंदौर के कपड़ा व्यापारी संघ ने जनप्रतिनिधियों को भी अपने साथ आने की अपील की यही और दुकानों को खोलने की मांग की है। दुकान नहीं खुलने की दशा में व्यापारियों ने सरकार से किसानों की तरह मुआवजे की भी मांग की है

भोपाल (शोर सन्देश)। कोरोना का कहर अब नेताओं पर भी टूट पड़ा है। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। शुक्रवार को कराये RTPCR टेस्ट में उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है। शिवराज सिंह चौहान को माना जा रहा है कि जल्द ही अस्पताल में भर्ती कराया जा सकता है। आपको बता दें कि पिछले कई दिनो से लगातार मध्यप्रदेश के कई कैबिनेट मंत्रियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजेटिव आयी थी। भाजपा और कांग्रेस के नेता भी लगातार कोलोना पॉजेटिव आ रहे थे। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक के बाद भी एक मंत्री की रिपोर्ट कोरोना पॉजेटिव आयी थी। पिछले कुछ दिनों से शिवराज सिंह चौहान को कोरोना के संक्रमण का अहसास हो रहा था, जिसके बाद उनका टेस्ट कराया गया, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजेटिव आयी है।

रायपुर/मुंबई (शोर सन्देश)। दिग्गज एक्टर अनुपम खेर की मां दुलारी, भाई राजू, भाभी और भतीजी कोविड 19 पॉजिटिव हो गए थे, इन सभी का इलाज मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में चल रहा था। अब अनुपम खेर की मां दुलारी को बीते दिन को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। मां को घर लाने पहुंचे अनुपम ने उनका एक वीडियो बनाया, जिसे बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया। अनुपम ने मां का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा कि, `ये वीडियो उस दिन का है जिस दिन माता को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा रहा था। मुझे वक़्त से पहले आया देखकर जब उसने मुझे ‘पागल’ कहा तो मैं समझ गया कि वह ठीक हो रही है...माँ को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने में वक़्त लगेगा..पर आपके प्यार और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद।आपको बता दें कि दुलारी को 12 जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी, जिसकी जानकारी भी अनुपम ने सोशल मीडिया के जरिए दी थी। अनुपम अपनी मां की हेल्थ अपडेट लगातार सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। इससे पहले भी उन्होंने अपनी मां की सेहत से संबंधित कई वीडियो शेयर किया है। गौरतलब है कि जहां एक ओर अनुपम की मां और उनका परिवार कोरोना वायरस से जूझ रहा है, तो वहीं दूसरी ओर महानायक अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या बच्चन भी कोरोना वायरस की चपेट में हैं। अमिताभ और अभिषेक ने शनिवार देर रात अपने कोरोना पॉजिटिव होने की खबर दी थी। दोनों अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में हैं जबकि ऐश्वर्या और आराध्या होम आइसोलेशन में हैं के बाद अस्पताल भर्ती हुईं थीं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इसी बीच खबर आई है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में कोरोना की स्थिति का पर 27 जुलाई को एक बार फिर से मुख्यमंत्रियों के साथ चर्चा करने वाले हैं। इस बार पीएम मोदी 3 राज्यों के मुख्यमंत्रियों से बात करेंगें।
वहीं पीएम मोदी 27 जुलाई को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नोएडा, कोलकाता और मुंबई में भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के हाई- थ्रूपुट लैब्स का उद्घाटन करेंगे। आपको बता दें कि इस वर्चुअल कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी हिस्सा लेंगे। देश में कोरोना के हालात की समीक्षा करने के लिए हो रही इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन भी मौजूद रहेंगे। इनके साथ ही सूत्रों की मानें तो सभी मुख्यमंत्रियों के साथ स्वास्थ्य मंत्री, राज्य के चीफ सेक्रेटेरी, स्वास्थ सचिव भी मौजूद हो सकते हैं। जिससे बारीकियों से सभी पहलू के बारे में बात की जा सकें। आपको बता दें कि कोरोना वायरस के बाद पीएम मोदी लगातार कई बार देश के हर राज्यों के हालात के बारे में जानने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बार पीएम मोदी की कोरोना काल की ये 7वीं बैठक होगी। इस मीटिंग में अनलॉक 2 के बाद की रणनीति पर मंथन किया जाएगा। दिल्ली सरकार के हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, बीते 24 घंटे में राजधानी में 1,025 नए कोरोना के मामले दर्ज हुए हैं। इसके साथ ही दिल्ली में कुल संक्रमितों की संख्या 1,28,389 हो गई है। वहीं एक दिन में 32 लोगों ने अपनी जान गवां दी। जबकि 24 घंटों में 1,866 मरीज ठीक होकर घर लौट गए हैं।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। एक ओर पूरा देश कोरोना वायरस महामारी की मार झेल रहा है, वहीं दूसरी ओर तेल की बढ़ती कीमतें आम आदमी की कमर तोड़ रही हैं। कोरोना के चलते कोरोड़ों लोग अपनी नौकरी गंवा चुके हैं और अब डीजल की कीमत में हो रही लगातार बढ़ोतरी सिर दर्द बन गई है। हालांकि पिछले तीन सप्ताह से पेट्रोल की कीमत में किसी तरह का बदलाव देखने को नहीं मिला है। राजधानी दिल्ली में शनिवार को एक बार फिर डीजल की कीमत में बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। पिछले 27 दिनों से देशभर में पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। इससे पहले 29 जून को पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी हुई थी। उसके बाद पेट्रोल के दाम स्थिर बने हुए हैं। शनिवार को दिल्ली में डीजल की कीमत में 15 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इसी के साथ यहां डीजल के दाम बढ़कर 81.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं पेट्रोल की कीमत यहां अभी भी 80.43 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है।
दिल्ली के अलावा मुंबई में पेट्रोल के दाम 87.19 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं यहां अब डीज़ल के दाम 79.97 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं कोलकाता पेट्रोल 82.10 रुपये लीटर मिल रहा है और अब यहां डीज़ल के दाम बढ़कर 76.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। चेन्नई पेट्रोल की कीमत 83.63 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है लेकिन यहां अब डीज़ल के दाम 78.73 रुपये प्रति लीटर है। दिल्ली से सटे नोएडा पेट्रोल 81.08 रुपये मिल रहा और यहां बढ़ोतरी के बाद डीज़ल के दाम 73.70 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। गुरुग्राम पेट्रोल 78.64 रुपये मिल रहा है और डीज़ल 73.85 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पेट्रोल 80.98 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है वहीं बढ़ोतरी के बाद यहां डीज़ल के दाम 73.63 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। पटना में पेट्रोल की कीमत 83.31 रुपये और डीज़ल के दाम 78.61 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल के दाम 87.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं वहीं डीज़ल की कीमत बढ़कर 82.50 रुपये प्रति लीटर हो गई है।