
भोपाल (शोर सन्देश)। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था, जिसके बाद शरीर के अंगों ने साथ देना छोड़ दिया और मल्टीपल ऑर्गन फेल्यूर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके बेटे लक्ष्मण सिंह दांगी उन्हें लेकर ब्यावरा आ रहे हैं। विधायक दांगी के निधन के बाद अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं।

लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की मौत के विषय में केंद्र पर साधा निशाना
नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना वायरस को रोकने के लिए 25 मार्च से देशभर में लागू किए गए 68 दिनों के लॉकडाउन में कितने प्रवासी मजदूरों की मौत हुई? इसका आंकड़ा मोदी सरकार के पास नहीं है। इसे लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने हमला बोला है। राहुल गांधी ने मोदी सरकार से पूछा कि सरकार ने अगर प्रवासियों के मौत का रिकॉर्ड नहीं रखा तो क्या मौतें नहीं हुईं?
मंगलवार सुबह ट्वीट कर राहुल गांधी ने सरकार से सवाल किया, `मोदी सरकार नहीं जानती कि लॉकडाउन में कितने प्रवासी मज़दूर मरे और कितनी नौकरियां गईं। तुमने ना गिना तो क्या मौत ना हुई? हां मगर दुख है सरकार पे असर ना हुई, उनका मरना देखा ज़माने ने, एक मोदी सरकार है जिसे खबर ना हुई।`
बता दें कि मॉनसून सत्र के पहले दिन केंद्र सरकार ने संसद को बताया है कि प्रवासी मजदूरों के मौत का कोई आंकड़ा उपलब्ध नहीं है। लॉकडाउन की वजह से लाखों मजदूरों ने शहरों से गांवों की ओर पलायन किया था, जिनमें से कई की मौत रास्ते में अलग-अलग वजहों से हो गई थी।
दरअसल, लोकसभा में सवाल किया गया था कि क्या सरकार इससे अवगत है कि घरों को लौटते हुए कई मजदूरों की रास्ते में मौत हो गई और क्या राज्यवार मृतकों की संख्या उपलब्ध है? यह भी पूछा गया कि क्या पीड़ितों को सरकार ने कोई मुआवजा या आर्थिक सहायता दी?
केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने इसके जवाब में कहा कि मृतकों की संख्या को लेकर कोई डेटा उपलब्ध नहीं है। मंत्रालय ने कहा कि चूंकि इस तरह का डेटा नहीं जुटाया गया था इसलिए पीड़ितों या उनके परिवारों को मुआवजे का सवाल नहीं उठता। एक अन्य सवाल प्रवासी श्रमिकों को हुई परेशानी का अनुमान लगाने में सरकार की विफलता को लेकर पूछा गया था। बता दें कि सोमवार से शुरू हुआ मॉनसून सत्र 1 अक्टूबर तक चलेगा।

चंडीगढ़ (शोर सन्देश)। केंद्र सरकार द्वारा जारी एक अध्यादेश द्वारा निर्धारित नए कृषि बिल के विरोध में विभिन्न कृषि संगठनों ने सोमवार को अमृतसर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के तहत ब्यास पुल पर मार्ग अवरुद्ध कर दिया। अमृतसर-जालंधर को जोड़ने वाले इस पुल पर बैठे किसानों ने केंद्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
वही ट्रैफिक जाम होने पर, पुलिस स्टेशन ढिलवां के सब इंस्पेक्टर अत्यधिक पुलिस बल के साथ ब्यास ब्रिज पहुंचे। उसने दूसरे रास्ते से ड्राइवरों को भगाया। गांवों की ओर जाने वाले इस मार्ग के कारण वाहन चालकों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ता था। समाचार लिखे जाने तक देर शाम तक किसान संगठन ब्यास पुल पर धरने पर बैठे रहे। पुलिस अधिकारी उनसे रास्ता खोलने का अनुरोध करते रहे, लेकिन किसानों ने उनकी बात नहीं मानी।
वही सोमवार को अखिल भारतीय किसान संघर्ष सम्मेलन समिति के आह्वान पर विभिन्न किसान समूहों ने अनाज मंडी में रोष रैली निकाली। केंद्र सरकार ने पास खेती के अध्यादेशों का कड़ा विरोध किया और बिजली संशोधन विधेयक 2020 को वापस लेने की मांग की।

नईदिल्ली (शोर सन्देश)। तेल कंपनियों ने मंगलवार को एक बार फिर आम आदमी को राहत देते हुए पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती कर दी है मंगलवार को तेल कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 15 से 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती तो वहीं डीजल के दाम 21 से 24 पैसे प्रति लीटर कम कर दिए गए इससे पहले तीन दिन पहले भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल के दाम कम किए थे बता दें कि जून महीने में 21 दिनों तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हुई वृद्धि के बाद राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत इतिहास में पहली बार पेट्रोल से अधिक हो गई थीं हालांकि दिल्ली सरकार ने 30 जुलाई को डीजल की कीमतों में शामिल वैट की दरों में 8.36 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर आम आदमी को राहत दी थी उसके बाद दिल्ली में डीजल के दाम 73.56 रुपये प्रति लीटर हो गए थे
मंगलवार को हुई कटौती के बाद राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 81.55 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं वहीं अब यहां डीजल की कीमत 72.56 रुपये प्रति लीटर हो गई है वहीं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल के लिए ग्राहकों को 88.21 रुपये चुकाने होंगे वहीं डीजल के लिए ये कीमत 79.05 रुपये प्रति लीटर हो गई है उधर कोलकाता में कटौती के बाद डीजल के दाम 76.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं वहीं यहां पेट्रोल 83.06 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है. चेन्नई में कटौती के बाद पेट्रोल की की कीमत 84.57 रुपये प्रति लीटर तो डीजल के दाम 77.91 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। UIDAI के मुताबिक, अगर आपने अभी तक अपने लेटेस्ट मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट नहीं किया है तो आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के इसे अपडेट कर सकते हैं।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण आधार नियमों में संशोधन करता है अगर संसोधन के बाद आपको आधार में अपनी जानकारी अपडेट करनी है तो नियमों को जानना बहुत जरूरी है समझ लीजिए अगर आपके आधार के साथ मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है तो कई सेवाओं का फायदा आप नहीं ले पाएंगे ऐसे में आज ही तुरन्त अपने आधार के साथ मोबाइल नंबर अपडेट कर लें UIDAI ने Aadhaar में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए तरीका बताया है।
UIDAI के मुताबिक, अगर आपने अभी तक अपने लेटेस्ट मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट नहीं किया है तो आप बिना किसी डॉक्यूमेंट के इसे अपडेट कर सकते हैं. आपको सिर्फ अपना आधार कार्ड लेकर किसी भी नजदीकी आधार सेवा केंद्र में जाएं और मोबाइल नंबर अपडेट करने के रिक्वेस्ट दे सकते हैं।`
00अपडेट न होने पर होगा नुकसान.
अगर आप आधार नंबर का इस्तेमाल किसी वेरिफिकेशन प्रक्रिया के लिए करेंगे तो आपके नंबर पर एक ओटीपी आएगा यह ओटीपी आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर आएगा ऐसे में अगर आपका गलत या पुराना नंबर आधार पर पड़ा होगा तो आपको ओटीपी नहीं आएगा. इसके कारण आप अपने प्रोसेस को पूरा नहीं कर पाएंगे इसके अलावा आधार को किसी दस्तावेज से लिंक भी नहीं करा सकेंगे।
00सिर्फ 50 रुपए में अपडेट होगा नंबर.
आप अपने मोबाइल नंबर से आधार को लिंक कराना चाहते हैं तो आपको अपने पास वाले आधार सेवा केंद्र पर जाना होगा. यहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए 50 रुपए देने होंगे इसके बाद आपका मोबाइल नंबर आधार के साथ लिंक हो जाएगा और दूसरी सर्विसेज के लिए भी मान्य होगा।
00इस नंबर पर कर सकते हैं संपर्क.
आधार से जुड़ी कोई भी परेशानी है तो आप टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं आप [email protected] पर ई-मेल के जरिए भी अपनी शिकायत या समस्या को लिख सकते हैं UIDAI जल्द से जल्द आपकी समस्या को सुलझाने का प्रयास करेगा।

नई दिल्ली(शोर सन्देश)। मनीष सिसोदिया के अलावा 8 अन्य विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें प्रमिला टोकस, गिरीश सोनी, राजेश गुप्ता, ऋतुराज, वीरेंद्र सिंह कादयान, अजय महावर, सुरेंद्र कुमार और विशेष रवि शामिल हैं।
कोरोना जांच रिपोर्ट आने के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा `हल्का बुखार होने के बाद आज मैंने कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पोजि़टिव आई है। मैंने खुद को एकांतवास में रख लिया है। फिलहाल बुखार या अन्य कोई परेशानी नहीं है, मैं पूरी तरह ठीक हूँ। आप सब की दुआओं से जल्द ही पूर्ण स्वस्थ होकर काम पर लौटूंगा।`
मनीष सिसोदिया के अलावा 8 अन्य विधायक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें प्रमिला टोकस, गिरीश सोनी, राजेश गुप्ता, ऋतुराज, वीरेंद्र सिंह कादयान, अजय महावर, सुरेंद्र कुमार और विशेष रवि शामिल हैं।
दरअसल, विधानसभा की कार्यवाही से पहले सभी विधायकों की कोरोना जांच की गई।
.jpg)
नई दिल्ली(शोर सन्देश)। भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लगातार जारी है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैन्य गतिविधिया होते रहती है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर संसद में बयान दे सकते हैं। संसदीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की मांग के बीच यह बयान काफी महत्व रखता है।
विपक्ष उठा सकते हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट और मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की मंगलवार अपराह्न वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक हो सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष भारत-चीन मुद्दे, कोविड की स्थिति, आर्थिक शिथिलता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ने के पक्ष में नहीं है।
राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ मुलाकात
रक्षा मंत्री ने हाल ही में मास्को में चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले विदेश मंत्री जयशंकर की भी चीन के उनके समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात हुई थी। वहीं भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच कई स्तर की वार्ता जारी है,लेकिन चीनी सेना बार-बार घुसपैठ की कोशिश करती है, जो दोनों देशों के बीच तनाव बनाए रखता है।
00चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प.
चीन और भारत के सैनिकों के बीच बीते 15 जून को हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गये थे। वहीं चीन के भी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गये थे। हालांकि चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया। इसके बाद फिर से 29-30 अगस्त की रात चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। देश में कोरोना संक्रमित का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49,30,237 हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार के पार हो गई है। इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार 061 हो गई और 38,59,400 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। कोरोना महामारी के दौरान प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड यानी अपने पीएफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। श्रम और रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।
सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान पीएफ से पैसा निकालने में दी थी छूट.
महामारी के दौरान ईपीएफओ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) से 39 हजार 403 करोड़ निकाले गए हैं और इसके पीछे की वजह है कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कर्मचारियों को पीएफ से पैसा निकालने की छूट दी थी जिसका फायदा आम लोगों ने लिया है पैसे निकालने का ये आंकड़ा 25 मार्च से 31 अगस्त के बीच का है
तीन महीने के वेतन और डीए के बराबर रकम या पीएफ खाते में जमा कुल रकम का 75 प्रतिशत हिस्सा निकालने की छूट सरकार ने कर्मचारियों को दी है।

नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बिहार में 541 करोड़ रुपये की 7 शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इन परियोजनाओं में से चार जल आपूर्ति, दो सीवेज ट्रीटमेंट और एक रिवरफ्रंट से संबंधित हैं।
इन परियोजनाओं का संचालन बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन कर रहा है, जो राज्य के शहरी विकास और आवास विभाग के अंतर्गत काम कर रहा है. परियोजनाओं की जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि पटना नगर निगम के तहत आने वाले बेउर और कर्मलीचक में नमामि गंगे मिशन के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं
यह कहा गया है कि सीवान नगर परिषद और छपरा नगर निगम में अमृत मिशन के तहत बनाई गई जलापूर्ति परियोजना से स्थानीय निवासियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
नमामि गंगे के तहत बनाई जा रही मुजफ्फरपुर रिवरफ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे