ब्रेकिंग न्यूज

देश में कोरोना कहर जारी 24 घंटे में 83,809 के पार , 1054 संक्रमितों की मौत*

15-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) देश में कोरोना संक्रमित का कहर लगातार जारी है। देश में पिछले 24 घंटों में 83,809नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 49,30,237 हो गया है। वहीं, 24 घंटे में 1054 लोगों की जान चली गई है। दुनिया में अभी संक्रमण के सबसे ज्यादा मामले अमेरिका में है, लेकिन हर दिन अमेरिका से कई गुना कोरोना मामले भारत में मिल रहे हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में 83,809 नए मामले सामने आए हैं। अब तक कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 49 लाख 30 हजार के पार हो गई है। इनमें से 80,776 लोगों की मौत हो चुकी है। एक्टिव केस की संख्या 9 लाख 90 हजार 061 हो गई और 38,59,400 लोग ठीक हो चुके हैं। संक्रमण के सक्रिय मामलों की संख्या की तुलना में स्वस्थ हुए लोगों की संख्या करीब चार गुना अधिक है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account