ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना संक्रमण से कांग्रेस विधायक का निधन, मुख्यमंत्री ने जताया शोक*

15-Sep-2020

भोपाल (शोर सन्देश) मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी का दिल्ली के मेदांता अस्पताल में देर रात निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रही थे और उन्हें इलाज के लिए दिल्ली ले जाया गया था। उनके निधन की खबर मिलने के बाद दांगी के समर्थकों में शोक की लहर छा गई है। सभी को उम्मीद थी कि वे जल्द स्वस्थ होकर वापस लौटेंगे। जानकारी के मुताबिक उन्हें कोरोना संक्रमण हुआ था, जिसके बाद शरीर के अंगों ने साथ देना छोड़ दिया और मल्टीपल ऑर्गन फेल्यूर की वजह से उनका निधन हो गया। उनके बेटे लक्ष्मण सिंह दांगी उन्हें लेकर ब्यावरा रहे हैं। विधायक दांगी के निधन के बाद अब मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होंगे।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा कि मध्य प्रदेश की ब्यावरा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक गोवर्धन सिंह दांगी जी के निधन का समाचार मिला। ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करता हूं। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account