ब्रेकिंग न्यूज

संसद में राजनाथ सिंह बताएंगे चीन के साथ LAC पर जारी तनाव के हालात पर*

15-Sep-2020

नई दिल्ली(शोर सन्देश) भारत और चीन के बीच सीमा विवाद लगातार जारी है। पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा से सैन्य गतिविधिया होते रहती है। इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज को पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच जारी गतिरोध को लेकर संसद में बयान दे सकते हैं। संसदीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक विपक्ष द्वारा इस मुद्दे पर चर्चा कराये जाने की मांग के बीच यह बयान काफी महत्व रखता है।

विपक्ष उठा सकते हैं।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक कैबिनेट और मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति की मंगलवार अपराह्न वीडियो कांफ्रेंस के जरिये बैठक हो सकती है। सोमवार से शुरू हुए संसद के मानसून सत्र में विपक्ष भारत-चीन मुद्दे, कोविड की स्थिति, आर्थिक शिथिलता और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर सरकार को घेरने का कोई मौका छोड़ने के पक्ष में नहीं है।
राजनाथ सिंह की चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ मुलाकात
रक्षा मंत्री ने हाल ही में मास्को में चीन के रक्षा मंत्री वेई फेंगहे के साथ मुलाकात की थी। कुछ दिन पहले विदेश मंत्री जयशंकर की भी चीन के उनके समकक्ष वांग यी के साथ मुलाकात हुई थी। वहीं भारत और चीन के बीच सीमा विवाद को सुलझाने के लिए दोनों देशों के बीच कई स्तर की वार्ता जारी है,लेकिन चीनी सेना बार-बार घुसपैठ की कोशिश करती है, जो दोनों देशों के बीच तनाव बनाए रखता है।
00चीन और भारत के सैनिकों के बीच झड़प.

चीन और भारत के सैनिकों के बीच बीते 15 जून को हिंसक झड़प में भारत के एक कर्नल सहित 20 सैनिक शहीद हो गये थे। वहीं चीन के भी बड़ी संख्या में सैनिक मारे गये थे। हालांकि चीन ने कभी आधिकारिक तौर पर इसका ऐलान नहीं किया। इसके बाद फिर से 29-30 अगस्त की रात चीनी सेना ने घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय जवानों ने नाकाम कर दिया था। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account