नई दिल्ली (शोर सन्देश)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के ज़रिए बिहार में 541 करोड़ रुपये की 7 शहरी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे । समारोह में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहेंगे प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोमवार को कहा कि इन परियोजनाओं में से चार जल आपूर्ति, दो सीवेज ट्रीटमेंट और एक रिवरफ्रंट से संबंधित हैं।
इन परियोजनाओं का संचालन बिहार अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलेपमेंट कॉर्पोरेशन कर रहा है, जो राज्य के शहरी विकास और आवास विभाग के अंतर्गत काम कर रहा है. परियोजनाओं की जानकारी देते हुए पीएमओ ने कहा कि पटना नगर निगम के तहत आने वाले बेउर और कर्मलीचक में नमामि गंगे मिशन के तहत सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाए गए हैं
यह कहा गया है कि सीवान नगर परिषद और छपरा नगर निगम में अमृत मिशन के तहत बनाई गई जलापूर्ति परियोजना से स्थानीय निवासियों को 24 घंटे शुद्ध पेयजल मुहैया कराने में मदद मिलेगी।
नमामि गंगे के तहत बनाई जा रही मुजफ्फरपुर रिवरफ्रंट डेवलपमेंट स्कीम की आधारशिला भी पीएम मोदी रखेंगे