ब्रेकिंग न्यूज

कोरोना के दौरान PF बना सहारा, कर्मचारियों ने निकाले करीब 40 हजार करोड़ रुपये*

15-Sep-2020

नई दिल्ली (शोर सन्देश) कोरोना महामारी के दौरान प्राइवेट सेक्टर में काम करने वाले कर्मचारियों ने प्रॉविडेंट फंड यानी अपने पीएफ से करीब 40 हजार करोड़ रुपये निकाल लिए हैं। श्रम और रोज़गार मंत्री संतोष गंगवार ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी।

सरकार ने कोरोना महामारी के दौरान पीएफ से पैसा निकालने में दी थी छूट.
महामारी के दौरान ईपीएफओ (एंप्लाई प्रोविडेंट फंड ऑर्गनाइजेशन) से 39 हजार 403 करोड़ निकाले गए हैं और इसके पीछे की वजह है कि सरकार ने कोरोना वायरस महामारी के दौरान कर्मचारियों को पीएफ से पैसा निकालने की छूट दी थी जिसका फायदा आम लोगों ने लिया है पैसे निकालने का ये आंकड़ा 25 मार्च से 31 अगस्त के बीच का है

तीन महीने के वेतन और डीए के बराबर रकम या पीएफ खाते में जमा कुल रकम का 75 प्रतिशत हिस्सा निकालने की छूट सरकार ने कर्मचारियों को दी है। 



leave a comment

Advertisement 04

kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account