ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकिंग न्यूज

बीएसपी के प्रभारी निदेशक ने किया संयंत्र में सुरक्षा माह 2021 का शुभारंभ*

02-Jan-2021

भिलाई (शोर सन्देश) भिलाई इस्पात संयंत्र में जनवरी, 2021 को सुरक्षा माह के रूप में मनाया जा रहा है। संयंत्र के सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। 01 जनवरी को बीएसपी के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने इस्पात भवन में सुरक्षा ध्वज फहराकर सुरक्षा जागरूकता माह का शुभारंभ किया इस्पात भवन के सभागार में अनिर्बान दासगुप्ता द्वारा सुरक्षा शपथ दिलाई गई एवं सुरक्षा अभियाँत्रिकी विभाग द्वारा तैयार सेफ्टी आडिट शेडयूल का उपस्थित उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में विमोचन किया गया द्य इसके साथ ही संयंत्र के निदेशक(प्रभारी)अनिर्बान दासगुप्ता समेत समस्त उच्च अधिकारियों ने संयंत्र कर्मियों को नववर्ष की शुभकामनाएँ प्रदान की। कार्यपालक निदेशक संकार्य राजीव सहगल ने संयंत्र भवन में सुरक्षा ध्वज फहराकर, सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता दोहराते हुए अपने सुरक्षा संदेश में कहा कि संयंत्र में उत्पादन से संबंधित सभी कार्य महत्वपूर्ण एवं चुनौतीपूर्ण हैं। सुरक्षित व्यवस्थित हाउसकीपिंग एक महत्वपूर्ण साधन है जो दुर्घटनाओं की संभावनाओं को कम करते हुए कार्मिकों को सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराता है। उन्होंने आगे कहा कि कार्यस्थल पर सुरक्षित आचरण व्यवहार अन्य कार्मिकों में सकारात्मक माहौल उत्पन्न कराता है।
राजीव सहगल ने एसओपीज़/एसएमपीज़ का कड़ाई से अनुपालन करने की अपील की7 साथ ही रोको-टोको अभियान द्वारा कार्मिकों एवं श्रमिकों में जागरूकता बढ़ाने एवं एक्सीडेंट फ्री स्टील के उत्पादन में योगदान देने पर जोर दिया। द्य सुरक्षा अभियांत्रिकी विभाग द्वारा उपस्थित सभी अधिकारियों कर्मचारियों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई


अत्यधिक शराब पीने से अधेड़ की मौत*

02-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) नगर पंचायत भठेली-भखारा निवासी अधेड़ की अत्यधिक शराब पीने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रमऊराम यादव 50 वर्ष पिता कार्तिक राम एक सप्ताह से रोजाना शराब का सेवन का रहा था। शुक्रवार शाम शराब पीकर अचेत पड़ा हुआ था। रमऊ की पत्नी ने परिजनों को सूचना दी। 108 एम्बुलेंस से गुजरा फिर रात 9 बजे जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार सुबह 4:45 बजे मौत हो गई। एक अन्य घटना में युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया गया कि कुरमातराई थाना अर्जुनी निवासी भूषण लाल साहू 20 वर्ष पिता डूमनलाल शुक्रवार शाम 7:30 बजे देवव्रत साहू से बाइक मांगकर धमतरी आया हुआ था। वापस लौटते वक्त देमार के पास ट्रक के पीछे टकरा गया। सिर चेहरे पर गंभीर चोट आई थी जिसे जिला अस्पताल लाया गया। स्थिति गंभीर होने पर मसीही अस्पताल फिर रायपुर रिफर किया गया। रास्ते मौत हो गई। वापस जिला अस्पताल लाने के बाद शनिवार को पोस्टमार्टम किया गया।


गंगरेल में पार्किग वसूली को लेकर हो रही मनमानी*

02-Jan-2021

धमतरी (शोर सन्देश) जिले का गंगरेल बांध सैलानियों के लिए पहली पंसद है। जब से यहां मोटर बोट समेत इससे संबंधित सुविधाएं दी जा रही हंै, तब से गंगरेल बांध क्षेत्र में खास मौको पर भारी भीड़ जुटती है। इन दिनों नए वर्ष को लेकर विभिन्न जिलों के अलावा धमतरी जिले के लोग हजारों की तदाद में गंगरेल पहुंच रहे हैं। शासन ने 8-10 एकड़ में पार्किग स्थल निर्धारित कर उसका ठेका दिया गया है। यह स्थान अंगारमोती मंदिर के पहले निर्धारित है। लेकिन ठेकदार और उनके कर्मचारी निर्धारित स्थल पर पार्किग वसूली कर पार्किग स्थल से बहुत पहले वसूली करने में लगे रहते हैं। इससे बार बार जाम की नौबत रही है। पिछले कुछ दिनों से रोज ऐसी स्थिति निर्मित हो रही है। गंगरेल पहुंचने वाले कुछ सैलानियों ने शिकायत करते हुए बताया कि पार्किग वालों की मनमानी को रोकने पुलिस बल की व्यवस्था नहीं है। गंगरेल बांध के पहले भिलाई नहर पुल के पास पार्किग की वसूली की जा रही है। जबकि अंगार मोती मंदिर के पहले निर्धारित पार्किग स्थल पर पार्किग शुल्क लिया जाना चाहिए। दो पहिया वाहनों को भी नहीं छोड़ा जा रहा है। इससे ठेकेदार के लोगों और सैलानियों के बीच अक्सर विवाद होता रहता है। लोगों ने जिला कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, जल संसाधन विभाग और पर्यटन मंडल से विशेष ध्यान देने का आग्रह किया है। ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा हो।


बड़ी खबर : राज्य सरकार ने रायपुर के संभागीय आयुक्त को भेजा बस्तर*

02-Jan-2021

00 टोप्पो को रायपुर, दुर्ग का प्रभार
रायपुर (शोर सन्देश) राज्य सरकार ने आईएएस स्तर के दो अधिकारियों का प्रभार बदला है। एके टोप्पो को आयुक्त रायपुर सहित दुर्ग संभाग का प्रभार सौपा गया है। वहीं रायपुर आयुक्त जीआर चुरेन्द्र को बस्तर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। उक्त आदेश सचिव सामान्य प्रशासन विभाग कमलप्रीत सिंह ने जारी किया है।


दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविरों का आयोजन 13 से*

02-Jan-2021

उत्तर बस्तर कांकेर (शोर सन्देश) जिलेे के दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए कलेक्टर चन्दन कुमार के निर्देशानुसार 13 से 30 जनवरी तक प्रातः 10 बजे से सायं 3 बजे तक विकासखण्ड स्तर पर शिविरों का आयोजन किया जाएगा। सद्भावना भवन पखांजूर में 13 जनवरी दिन बुधवार, उन्मुक्त खेल मैदान दुर्गूकोंदल में 15 जनवरी दिन शुक्रवार, जनपद पंचायत अंतागढ़ में 18 जनवरी सोमवार, जनपद पंचायत कोयलीबेड़ा में 20 जनवरी दिन बुधवार, जनपद पंचायत भानुप्रतापपुर में 22 जनवरी दिन शुक्रवार, शहीद गैंदसिंह स्टेडियम चारामा में 27 जनवरी बुधवार, उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में 29 जनवरी शुक्रवार और प्राथमिक शाला कोदाभाट मैदान कांकेर में 30 जनवरी दिन शनिवार को दिव्यांगजनों के प्रमाणीकरण एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए शिविर आयोजित की जाएगी। कलेक्टर चन्दन कुमार ने सभी जनपद पंचायत एवं नगर पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ऐसे दिव्यांगजन जिनके मेडिकल सर्टिफिकेट नहीं बने हैं या जिनका यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है, ऐसे समस्त दिव्यांगजनों को उक्त शिविरों में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें। जिन दिव्यांगजनों के यूडीआईडी कार्ड बनाया जाना है, उन दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट की छायाप्रति, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज फोटो अनिवार्य रूप से लाने के लिए कहा गया है, इसके अलावा जिन दिव्यांगजनों के मेेडिकल सर्टिफिकेट बनाया जाना है, उन दिव्यांगों के आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साईज की फोटो अनिवार्यतः लाने के निर्देश भी दिये गये हैं, साथ ही जिन दिव्यांगों के मेडिकल सर्टिफिकेट का नवीनीकरण कराया जाना है, उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट के साथ उपस्थित होने कहा गया है।


आईजी ने लखनपुर के नए थाना भवन का किया उद्घाटन*

02-Jan-2021

सरगुजा (शोर सन्देश) सरगुजा रेंज के नए आईजी ने 1 जनवरी को लखनपुर के नए थाने भवन में माता सरस्वती के छाया चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित शुरू की। आईजी आरपी साय ने पुष्प अर्पित करते हुए फीता काटकर उद्घाटन कर नए भवन का अवलोकन कर विधिवत कार्य प्रारंभ किया। लखनपुर पुलिस बल को संबोधित संबोधित करते हुए सरगुजा रेंज के नए आई आरपी साय और सरगुजा पुलिस अधीक्षक तिलकराम कोसीमा ने लखनपुर थाना को मॉडल थाना बनाने, तनावमुक्त होकर कार्य करने की समझाइश दी गई। इस दौरान उनके साथ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ओम चंदेल नगर सेनानी सरगुजा राजेश पाण्डेय, एसडीओपी चंचल तिवारी थाना प्रभारी शिशिर कांत सिंह सहायक उपनिरीक्षक आसन राम यादव प्रधान आरक्षक संतोष कश्यप इंद्रजीत भगत दिल बोधन सिंह पोर्ते आरक्षक अजय शर्मा आरक्षक रविन्द्र साहू दशरथ राजवाडे समर बहादुर महिला आरक्षक परवीन ज्योति कुजूर सहित पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।


सब इंजीनियर 12 हजार रूपए रिश्वत लेते हुए पकड़ाया*

30-Dec-2020

बलौदाबाजार () राज्य के बलौदाबाजार जिलान्तर्गत सिमगा में सब इंजीनियर के 12 हजार रूपए रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। एक सब इंजीनियर को एसीबी की टीम ने रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह मामला जनपद पंचायत सिमगा का है। करहूल गांव में सीसी रोड सत्यापन और मूल्यांकन के लिए सरपंच से वह इंजीनियर रिश्वत ले रहा था। सरपंच पति ने इसकी शिकायत एसीबी से की थी। 


नए साल के दो दिन पहले सुरक्षा को लेकर राजधानी पुलिस मुस्तैद*

30-Dec-2020

रायपुर (शोर सन्देश) नए साल के दो दिन पहले ही राजधानी पुलिस शहर के मुख्य मार्गो में सुरक्षा को लेकर चेकिंग कर रही है। शहर में प्रवेश करने वाले वाहनों पर 6 स्थानों में अनुपम नगर, फाफाडीह, तेलीबांधा, सरस्वती नगर, पचपेड़ी नाका, जय स्तंभ चौक इन सभी स्थानों पर में पुलिस लाइन का बल यातायात का बल काम कर रहा है। साथ रात्रि 10 बजे शहर में प्रवेश करने वाले वाहन चालकों संदिग्ध वाहन चालको शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों पर नजर रखी जा रही है। संदिग्ध वाहनों की डिक्की खोल कर बारीकी से चेकिंग की जा रही है। 


गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी युवा विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता*

29-Dec-2020

जांजगीर-चांपा, (शोर सन्देश) स्वामी विवेकानंद जी की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ शासन के जनसम्पर्क विभाग द्वारा ‘‘गढ़बो नवा छत्तीसगढ़‘‘ और ‘‘छत्तीसगढ़ी युवा‘‘ विषय पर स्लोगन प्रतियागिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक प्रतिभागी 01 जनवरी से 10 जनवरी 2021 तक जनसम्पर्क विभाग की वेबसाइट http://jansampark.cg.gov.in/, http://dprcg.gov.in में ऑनलाइन पंजीयन करा सकते हैं।
स्लोगन स्व-लिखित होना चाहिए। नकल या कही और से लिए गए स्लोगन में किसी भी विवाद के मामले में प्रतिभागी जिम्मेदार होंगे। स्लोगन की वर्ण संख्या 250 निर्धारित है। स्लोगन की भाषा छत्तीसगढ़ी, हिन्दी एवं इंग्लिश होगी। इस प्रतियोगिता के माध्यम से चयनित स्लोगन का उपयोग प्रचार-प्रसार हेतु किया जा सकेगा। सभी प्रतिभागियों को डिजिटल सर्टिफिकेट एवं 100 सर्वश्रेष्ठ स्लोगन को जनसम्पर्क विभाग द्वारा एक-एक हजार रूपए का पुरस्कार दिया जाएगा। 


लंबित प्रकरणों का निराकरण निर्धारित समय में ही करें: कलेक्टर भारतीदासन*

29-Dec-2020

रायपुर(शोर सन्देश) कलेक्टर डॉ. एस. भारतीदासन की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में विभागीय अधिकारियों की समय सीमा की बैठक संपन्न हुई। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से लंबित आवेदनों का निराकरण निर्धारित समय में ही करने के निर्देश दिए ताकि शासकीय कार्यों से आम जनता को किसी प्रकार की कठिनाई ना हो। कलेक्टर ने मंत्रियों, विधायकों तथा राज भवन से आए पत्रों एवं हाईकोर्ट के प्रकरणों पर प्रमुखता से कर्यवाही कर संबंधितों को सूचित करने कहा। उन्होंने जन चैपाल के लंबित प्रकरणों के बारे में अधिकारियों को निर्देंशित किया कि अगले सप्ताह तक सभी प्रकरणों में आवश्यक रूप से कार्यवाही हो जाना चाहिए। इसके साथ ही लोक सेवा गारंटी के प्रकरण भी निर्धारित समय सीमा में ही निराकृत कहा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अतिक्रमण और मुआवजा तथा रकबा संशोधन के प्रकरणों पर शीघ्र निर्णय लेने कहा। कलेक्टर ने कहा कि नकल शाखा में भीड़ नहीं होना चाहिए, निर्धारित समय में लोगों को नकल मिल जाना चाहिए। कलेक्टर ने राजीव गांधी आश्रय योजना के संबंध में संबंधित अधिकारियों को सर्वेक्षण कार्य को यथाशीघ्र पूरा करने कहा।
कलेक्टर ने धान खरीदी की अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से जिले को मिले लक्ष्य के अनुसार धान खरीदी एवं उठाव पर चर्चा करते हुये कहा कि कोई भी धान खरीदी केंद्र बंद नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि कहीं भी अतिक्रमण होने से पटवारी एवं राजस्व अधिकारी इसके लिए जिम्मेदार होंगे। उन्होंने कहा अतिक्रमण के प्रकरणों को शक्ति से निपटाना है। उसे हतोत्साहित करना है। उन्होंने ऐसे प्रकरणों को सूचीबद्ध कर बेदखल कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को अवैध प्लाटिंग पर सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार और एसडीएम को अवैध प्लाटिंग पर विशेष ध्यान देकर कार्रवाई करने निर्देशित किया गया । उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से शहरी स्वास्थ्य योजना, दाई दीदी क्लीनिक योजना के बारे में जानकारी ली तथा कोविड- 19 की अद्यतन स्थिति पर चर्चा करते हुये आगामी समय में वैक्सीनेशन के लिए पूरी तरह से तैयारी करने निर्देंशित किये। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर नम्रता जैन, एसडीएम एन.आर. साहू, अपर कलेक्टर, पद्मिनी भोई साहू, सभी अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 




kalyan chart

Feedback/Enquiry



Log In Your Account